मनोरंजन

View All
Published / 2022-04-13 17:18:02
कंगना रनौत की फिल्म "धाकड़" का टीजर रिलीज

एबीएन डेस्क। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म "धाकड़" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म "धाकड़" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। कंगना ने इसके कैप्शन में लिखा है, एक्शन। स्टाइल। थ्रिल। ऑल इन वन एजेंट अग्नि इज हेयर! कंगना फिल्म धाकड़ में एक नए अवतार में दिखेंगी। एजेंट अग्नि के रूप में कंगना ने अपने सात अलग-अलग लुक और कई कॉम्बेट सीन्स से लोगों को सरप्राइज कर दिया है। यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी।

Published / 2022-04-13 17:13:19
जेनेलिया डिसूजा ने पूरी की फिल्म मिस्टर मम्मी की शूटिंग

एबीएन डेस्क। जेनेलिया डिसूजा ने अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर मम्मी की शूटिंग पूरी कर ली है। भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी नजर आयेगी।जेनेलिया डिसूजा ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी टीम को टैग कर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की जिसपर लिखा था, ए फन क्रू! हमें पूरा विश्वास है कि इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में निश्चित रूप से एक शानदार क्रू काम कर रही है, जिसकी स्टोरी लाइन सभी को गुदगुदाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म मिस्टर मम्मी की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा जब बच्चे की बात आती है तो एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है, लेकिन नियति इन चाइल्डहुड स्वीटहार्ट के जीवन में कॉमेडी, ड्रामा, के साथ कुछ अलग ही ट्विस्ट लेकर आती है। टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म मिस्टर मम्मी का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत कर रहे हैं।

Published / 2022-04-12 12:49:31
धनुष के साथ नाने वरुवेण में नजर आयेंगी एली अबराम

एबीएन डेस्क। एली अबराम दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म नाने वरुवेण में नजर आयेंगी। एली अबराम ने धनुष के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म नाने वरुवेण में काम किया है। एली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी टीम के साथ तस्वीर शेयर की है। एली अवराम ने कहा, मैं दर्शकों के समक्ष यह खबर शेयर करके बेहद उत्साहित हूं। धनुष के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। फिल्म नाने वरुवेण मेरे दिल के बेहद करीब है। सिल्वराघवन सर बहुत ही बेहतरीन निर्देशक हैं जिन्होंने इस फिल्म में जान डाल दी है। इस फिल्म से जुड़ी सारी टीम बहुत ही शानदार और फ्रोफेशनल हैं। मैं बहुत ही खुशनसीब हूं कि मैं इस अद्भुत फिल्म का हिस्सा हूं। मैं अपने फैंस से इस फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

Published / 2022-04-12 12:48:55
आदिपुरष में काम करने को उत्साहित हैं सोनल चौहान

एबीएन डेस्क। सोनल चौहान फिल्म आदिपुरष में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। बॉलीवुड निर्देशक ओम राउत इन दिनों फिल्म आदिपुरूष बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की अहम भूमिका है। इस माइथोलॉजिक फिल्म में सोनल चौहान की भी इंट्री हो गयी है। यह फिल्म एक बार फिर रामायणा की कहानी को लोगों के समक्ष पेश करेगा। सोनल चौहान ने कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं कि मैं फिल्म आदिपुरूष का हिस्सा हूं। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं यह फिल्म उससे बहुत ही अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस मैग्नम ओपस अदिपुरुष को जरूर एंजॉय करेंगे। गौरतलब है कि ओम राऊत द्वारा निर्देशित आदिपुरूष हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

Published / 2022-04-11 14:11:13
22 अप्रैल को रिलीज होगी शाहिद कपूर की जर्सी

एबीएन डेस्क। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 22 अप्रैल को रिलीज होगी। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली थी। जर्सी की रिलीज डेट को एक बार फिर से टाल दिया गया है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म जर्सी की रिलीज को पोसपोन करने के बारे में बताते हुए निर्माता अमन गिल ने कहा, एक टीम के रूप में हमने जर्सी में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं। हम चाहेंगे कि हमारी प्यारी फिल्म आप सभी तक पहुंचे। इसी लिए अब जर्सी 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि गौतम तिन्ननुरी के निर्देशित फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर दो अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद के साथ अपने तीन दशक के बाद क्रिकेट में वापसी करने का फैसला लेता है और अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए उसको जर्सी गिफ्ट करता है। फिल्म ह्यजर्सीह्ण फिल्म इसी नाम की तमिल स्पोर्टस ड्रामा फिल्म का रीमेक है।

Published / 2022-04-11 14:10:42
अमिताभ को ध्यान में रख बनायी रनवे 34 : अजय देवगन

एबीएन डेस्क। अजय देवगन का कहना है उन्होंने अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर फिल्म रनवे 34 बनायी है। अजय देवगन ने बताया है कि वह पहले फिल्म रनवे 34 में निर्देशक के रूप में आए और फिर उन्होंने इसमें अभिनय करने का फैसला लिया। अजय देवगन ने कहा, फिल्म रनवे 34 में यदि अमिताभ बच्चन नहीं होते तो शायद मैं यह फिल्म नहीं बनाता। फिल्म में अमिताभ के किरदार के बारे में मैंने सोचा था कि इसे और कोई नहीं कर सकता, क्योंकि इसमें दो लोगों की कांटे की टक्कर है। यह जो टक्कर है, वो बहुत सॉलिड होनी चाहिए। उसके लिए अमित जी ही चाहिए थे। मैंने जब अमित जी से बात की, तब उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया। यदिअमित जी नहीं होते, तब शायद मैं इस फिल्म को नहीं बना पाता। गौरतलब है कि फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर आॅफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

Published / 2022-04-09 14:15:13
सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करेंगी पूजा भट्ट

एबीएन डेस्क। पूजा भट्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करती नजर आयेंगी। पूजा भट्ट ने वर्ष 2020 में फिल्म सड़क 2 से कमबैक किया था। पूजा भट्ट ने एक और फिल्म साइन की है। पूजा भट्ट सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में राधिका मदान की भी अहम भूमिका है। पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधांशु सरिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पूजा भट्ट का कहना है, मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु सरिया ने मुझे इस बेहद महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है और उस तरीके से नहीं, जैसा कि दुनिया उनके बारे में सोचती है। गौरतलब है कि राधिका मदान ने पिछले महीने मार्च में मुंबई में फिल्म सना शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म में राधिका मदान और पूजा भट्ट के अलावा सोहम शाह और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी।

Published / 2022-04-09 14:14:44
सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो

एबीएन डेस्क। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर की है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। सलमान की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 याद आने लगी है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक एडिटेड फोटो शेयर की है। जिसमें वह जिम लुक में पत्तियों के बीच नजर आ रहे हैं। सलमान फोटो में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ग्रीन लीव्स मैटर्स। सलमान का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। 21 अप्रैल 2023 को टाइगर 3 रिलीज होगी।

Page 55 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse