मनोरंजन

View All
Published / 2022-04-20 12:28:12
सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बनायेंगे रोहित शेट्टी

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज पुलिस पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है। रोहित शेट्टी ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस आफिसर के किरदार में दिख रहे हैं। पोस्टर में सिद्धार्थ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पीठ दिख रही हैं, जिसमें वह अपने दोनों हाथ बांधे हुए खड़े हैं और उन्हें काला चश्मा भी पहना हुआ है। उनके सामने पुलिस की काफी सारी गाड़ियां भी मौजूद हैं। इस पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में यह बताया कि 20 अप्रैल को वह कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं। कैप्शन में लिखा है, एक्शन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रोहित शेट्टी की यह एक्शन पैड वेब सीरीज अमेजन प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज का निर्देशन सुशवंत प्रकाश करेंगे।

Published / 2022-04-20 12:26:38
भोला में तब्बू के साथ काम करेंगे अजय देवगन

एबीएन डेस्क। अजय देवगन फिल्म भोला में तब्बू के साथ काम करते नजर आयेंगे। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो इसी महीने के अंत में ईद पर रिलीज होने वाली है।अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म भोला की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। भोला तमिल हिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया में फिल्म भोला की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा, अपनी अगली फिल्म भोला की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। अजय ने लिखा कि फिल्म में उनके साथ तब्बू भी हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा कर रहे हैं। गौरतलब है कि कैथी का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म में कार्ती और नारायण ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। फिल्म की कहानी एक सजायाफ्ता कैदी के बारे में है, जो जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी की खोज में निकलता है, लेकिन एक ड्रग रेड की वजह से उसके रास्ते में तमाम बाधाएं आती हैं।

Published / 2022-04-19 13:49:11
ब्राउन से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी करिश्मा कपूर

एबीएन डेस्क। करिश्मा कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट ब्राउन के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। करिश्मा कपूर एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। करिश्मा कपूर अंतिम बार आॅल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आयी थी। करिश्मा के नए प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन है। करिश्मा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक क्लैप बोर्ड दिखाई दे रहा है। वहीं क्लैप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, नई शुरूआत। ब्राउन का निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं। ब्राउन एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा होगी। इसमें करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता सूर्य शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे।

Published / 2022-04-19 13:48:42
शिल्पा शेट्टी ने शुरू किया वीएफएक्स स्टूडियो

एबीएन डेस्क। शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स स्टूडियो शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अब एक नया बिजनेस शुरू किया है। शिल्पा ने वीएफएक्स स्टूडियो एसवीएस स्टूडियो शुरू किया है, जिसके तहत बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा। वीएफएक्स स्टूडियो के लिए शिल्पा ने संदीप माने के साथ हाथ मिलाया है, जो एसवीएस स्टूडियो के प्रबंध निदेशक होंगे। शिल्पा शेट्टी का यह आॅफिस मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। शिल्पा शेट्टी ने कहा, वीएफएक्स इंडस्ट्री में शुरुआत करके वह उत्साहित हैं। फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने की वजह से मुझे अच्छे से वीएफएक्स की समझ है, जो किसी फिल्म को बना सकता है या बिगाड़ सकता है। हमारा फोकस भारत और दुनियाभर के प्रोडक्शन हाउसेज के लिए बेहतरीन वीएफएक्स बनाना है।

Published / 2022-04-16 16:34:00
उर्वशी रौतेला स्टारर "दिल है ग्रे" का पोस्टर रिलीज

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला, अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म दिल है ग्रे का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। उर्वशी रौतेला फिल्म "दिल है ग्रे" में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में उर्वशी के साथ विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय की भी अहम भूमिकायें है। "दिल है ग्रे" का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। यह एक सिंगल और ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर है। तीनों कलाकारों का सिंगल-सिंगल पोस्टर सामने आया है। जहां दुपट्टा ओढ़े सूट पहने उर्वशी गंभीर लुक दे रही हैं, तो वहीं विनीत पुलिस की खाकी वर्दी में टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा अक्षय ओबेरॉय का लुक बहुत ही कैजुअल है। पोस्टर को उर्वशी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म एक क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है जिसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से सभी पॉवरफुल लोगों की कॉल को टेप करने का जिम्मा दिया जाता। उर्वशी रौतेला ने कहा, फिल्म की कहानी ऐसी थी जिसने मेरा ध्यान खींचा और मुझे लगता है कि लोग जब इस फिल्म को देखेंगे तो वह खुश होंगे, कि फिल्म का सब्जेक्ट काफी दिलचस्प है। विनीत कुमार सिंह ने कहा, फिल्म का आधार काफी दिलचस्प है और मैं इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को मिलने वाली प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है और इससे पहले मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अक्षय ओबेराय ने कहा, जब मैंने पहली बार इस किरदार के बारे में सुना, तो हां कहने से लिए मुझे दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरे किरदार के रंग निश्चित रूप से मुझे एक अभिनेता तौर पर अनएक्सप्लॉरड टेरिटरी में घुसने की अनुमति देंगे। यह फिल्म जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन सुसी गणेशन ने किया है।

Published / 2022-04-16 16:28:53
"आइटम नंबर 1" के एक गाने में दिखेगा सनी लियोनी का जलवा

एबीएन डेस्क। सनी लियोनी फ़िल्म "आइटम नंबर 1" के एक आइटम गाने में अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। सनी लियोनी ने कई फ़िल्मों में आइटम सॉन्ग में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। सनी लियोनी फ़िल्म "आइटम नंबर 1" के एक आइटम गाने में अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। इस फ़िल्म के निर्माता निरोप गुप्ता हैं, जो अपने बैनर एनएनजी फ़िल्म्स के तहत फ़िल्म का निर्माण करेंगे। बताया जा रहा है कि "आइटम नंबर 1" एक बेहद अलग तरह की त्रिकोणीय प्रेम कहानी है।फ़िल्म "आइटम नंबर 1" में क्रिकेटर से अभिनेता बने श्रीसंत, राजपाल यादव, बिमल त्रिवेदी, साहिल अख़्तर ख़ान, संदीप मलानी और बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा के और भी कई सितारे अभिनय करते हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म "आइटम नंबर 1" के निर्माता निरोप गुप्ता ने कहा कि हमारी फ़िल्म ज़रूर सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी, क्योंकि हमारी फ़िल्म जो न सिर्फ़ एक अलग किस्म की फ़िल्म है, बल्कि यह फ़िल्म काफ़ी रोचक और मनोरंजक भी है। यह पूरी तरह से एक पैसा वसूल फ़िल्म साबित होगी। "आइटम नंबर 1" के निर्देशन की कमान पालूरन को सौंपी गयी है, इस फ़िल्म में सुमधुर संगीत देने की ज़िम्मेदारी संजीव मांगलथू को मिली है, फ़िल्म की स्क्रिप्ट आरके भगवती और समीर बागी बलिया ने मिलकर लिखी है, फ़िल्म का संपादन विपिन एमआर करेंगे और संजय माधवन फ़िल्म के कला निर्देशक होंगे।

Published / 2022-04-15 13:07:07
महापौर का किरदार निभायेगी प्रीति झंगियानी

एबीएन डेस्क। प्रीति झंगियानी सिल्वर स्क्रीन पर महापौर का किरदार निभाती नजर आयेंगी। प्रीति झंगियानी फिल्म महापौर में शीर्षक भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 10 मई से लखनऊ में शुरू होगी। प्रीति झंगियानी ने बताया, हम शूटिंग से पहले पांच दिन का वर्कशाप करेंगे। मैं यूट्यूब वीडियोज देख रही हूं। मेरा किरदार लखनऊ से जुड़ाव रखता है। वहां के नेताओं के चलने-बोलने का अंदाज, लखनवी लहजा सीख रही हूं। फिल्म के निर्देशक अविनाश गुप्ता लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं। उनके सुझावों से मदद मिल सकेगी। लखनऊ की वास्तविक लोकेशंस पर शूटिंग होगी। प्रीति झंगियानी ने कहा, महापौर का जो किरदार है, उस तरह के लोग हम अपने आसपास देख सकते हैं। मेरा किरदार पालिटिशियन है, लेकिन वह बुरी महिला नहीं है, वह भी अपने देश से प्यार करती है। अच्छा काम करने के साथ ही वह खुद का फायदा भी पहले देखती है। यह इंसानी स्वभाव होता है। दर्शक ऐसे किरदार अब पसंद नहीं करते हैं, जिसमें कोई कमियां ही न हों, वैसे किरदार वास्तविकता से दूर होते हैं। फिल्म की शूटिंग 30 दिन में पूरी हो जाएगी। इस फिल्म में ऐसा मुद्दा उठाया गया है, जिसे हिंदी फिल्मों में अब तक नहीं देखा गया है।

Published / 2022-04-14 12:55:19
अमिताभ और अजय के साथ रनवे 34 में काम कर उत्साहित है रकुल प्रीत सिंह

एबीएन डेस्क। रकुल प्रीत सिंह महानायक अमिताभ बच्चन और सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ फिल्म रनवे 34 में काम कर बेहद खुश और उत्साहित है। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रकुल ने अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ काम किया है। रकुल प्रीत सिंह बताया कि वह रनवे 34 में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ काम कर बेहद उत्साहित है। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, फिल्म रनवे 34 में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर बेहद खुश और उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यदि आपने अपने जीवन में जो काम किया है और उसी काम को करने के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलता है, तो क्या आप डर जाएंगे। यदि आप डर जाते हैं तो आपके काम का कोई फायदा नहीं है। इसीलिए काम जितना चुनौतीपूर्ण होता है, मुझे काम करने में उतना ही मजा आता है। गौरतलब है कि अजय देवगन के निर्देशन में बनीं रनवे 34 की कहानी दोहा से कोच्चि जा रहे विमान में हुई सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर आॅफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

Page 54 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse