एबीएन डेस्क। मध्यप्रदेश के खंडवा में फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल एक कार्यक्रम में हिस्सेदारी को लेकर विवादों में आ गई है। फिल्म तारिका अमिषा पटेल के प्रशसंको में इस बात को लेकर नाराज़गी है कि लाखों रुपया लेकर वह यहां 23 अप्रैल को फिल्म स्टार नाईट में भाग लेने आई लेकिन मात्र पांच मिनट स्टेज करने के बाद प्रस्तुति देकर चली गई। इस कार्यक्रम से निराश लोगों ने पुलिस में अमिषा के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमें उनके विरुद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज़ करने का अनुरोध किया है।
एबीएन डेस्क। रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 में पायलट की भूमिका में नजर आयेंगी। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह पायलट की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि जब आप यूनिफॉर्म पहनते हैं तो एक निश्चित गरिमा की भावना होती है, जो अपने आप अंदर आ जाती है। रनवे 34 सबसे अच्छी पटकथाओं में से एक है जिसे मैंने लंबे समय बाद सुना है और मैं इसके लिए तुरंत हां कर दी थी। एक पायलट की भूमिका निभाने का मेरा अनुभव अद्भुत था। हमें लगभग 2-3 दिनों के लिए प्रशिक्षण दिया गया था, जहां सेट पर एक कप्तान था जिसने हमें बताया कि पूरा पैनल कैसे काम करता है क्योंकि हमने एक वास्तविक सिम्युलेटर में शूटिंग की थी, पूरी शूटिंग के दौरान भी, कप्तान सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए था कि हम सही बटन का उपयोग करें, और विमान को उड़ाते समय सही शब्दावली का उपयोग करें, जिससे यह प्रामाणिक दिखे। गौरतलब है कि फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर आॅफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू कर दी है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल की शूटिंग आज से मनाली की बफीर्ली पहाड़ियों में शुरू कर दी गई है। फिल्म के लीडिंग एक्टर्स रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म की पहले शेड्यूल की शुरूआत कर दी है। फिल्म एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
एबीएन डेस्क। निमरत कौर ने फिल्म दसवीं के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है। निमरत कौर की फिल्म दसवीं हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की भी अहम भूमिका है। फिल्म दसवीं में निमरत ने अभिषेक की पत्नी बिमला देवी का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए निमरत को खूब प्रशंसा मिल रही है। इस फिल्म के लिए उन्हें 15 किलो वजन भी बढ़ाना पड़ा। निमरत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक कोलाज वाली तस्वीर शेयर की, जिसमें एक तरफ वह मोटी दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी तरफ फिट दिख रही हैं। इसके आगे उन्होंने एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, इस उम्मीदों से भरी दुनिया में जहां जेंडर, एज और प्रोफेशन की कोई सीमा नहीं। मैं अपनी जिंदगी का एक छोटा सा किस्सा शेयर कर रही हूं, जिसने मुझे जिंदगी भर की सीख दी है। इसे मेरे साथ झेलिए क्योंकि बदकिस्मती से, इस 10 महीने के लंबे सफर का कोई छोटा वर्जन नहीं है। निमरत कौर ने लिखा, दसवीं के लिए मुझे साइज बढ़ाने की जरूरत पड़ी। बिना पहचान की और फिजिकली निमरत से अलग। दिमाग में कोई टारगेट नंबर नहीं था पर विजुअल इंपैक्ट को प्रभावित करे उसकी कोशिश जारी थी। मैं अपने नॉर्मल बॉडी वेट से 15 किलो से ज्यादा नंबर छू चुकी थी। शुरूआत में, मैं एक अनदेखे हकीकत को अपनाने और इंब्रेस करने में डरी हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे अपने आसपास चाहने वालों और सही कन्वर्सेशन के बाद मैं बिमला बनने की प्रक्रिया का आनंद लेने लगी। मुझे हाई कैलरी मील्स खाते देखकर, मेरे आस पास के कुछ लोगों को लगा कि मैं क्या गलत कर रही हूं उस पर कमेंट करने का उनका पूरा अधिकार है। भद्दा कमेंट, जोक या कोई बेहूदा सी नसीहत होती थी। मुझपर कमेंट करने या ताने देने का लोगों को मिले इस लाइसेंस और इजाजत को मैंने अपने सामने देखा। मैं जान बूझकर मेरे खाने की वजह नहीं बताती थी, पर देखती थी कि लोग कितनी आसानी से मुझे नॉर्मल बॉडी से ज्यादा होने का आभास दिलाते थे। मैं बीमार हो सकती थी, मेडिकेशन में हो सकती थी, हारमोन की परेशानी हो सकती थी या खुशी से खा सकती थी और मैं चाहे किसी भी साइज की होती।
एबीएन डेस्क। विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज 2 17 जून को रिलीज होगी। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म खुदा हाफिज दर्शकों को काफी पसंद आई थी। विद्युत जामवाल ने पिछले साल जुलाई में शिवलीका ओबेरॉय के साथ खुदा हाफिज चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू की थी। अब उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में विद्युत एक कैदी की वर्दी में बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे है। इस बारे में अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए विद्युत ने फिल्म की तारीख का एलान किया। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, खुदा हाफिज चैप्टर 2 में समीर और नरगिस की अग्निपरीक्षा के साक्षी बनें। फिल्म 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। कियारा आडवाणी ने अपनी आने वाली फिल्म भूलभुलैया से अपना पहला मोशन पोस्टर शेयर किया है। कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म भूलभुलैया से पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कियारा आडवाणी ने इस फिल्म से अपना पहला पोस्टर खुद फैंस के साथ शेयर करते हुए अपने किरदार पर से पर्दा उठाया। कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर की शुरुआत कियारा आडवाणी की आंखों से होती हैं, जिसमें खौफ साफ-साफ नजर आ रहा है। अपने मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने अपने किरदार से भी पर्दा उठाया। कियारा आडवाणी फिल्म में रीत की भूमिका निभा रही हैं। कियारा ने अपने कैप्शन में लिखा, रीत से मिलिए, बेवकूफ मत बनिये, ये बिलकुल भी स्वीट नहीं है। गौरतलब है कि भूल भुलैया का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी राजपाल यादव और संजय मिश्रा की अहम भूमिकाएं हैं। यह भूलभुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। भूल भुलैया 2 का निर्माण भूषण कुमार, मुराद खेतानी, अंजुम खेतानी और कृष्ण कुमार ने किया है। भूलभुलैया 2, 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज पुलिस पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका है। रोहित शेट्टी ने अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस आफिसर के किरदार में दिख रहे हैं। पोस्टर में सिद्धार्थ का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में पीठ दिख रही हैं, जिसमें वह अपने दोनों हाथ बांधे हुए खड़े हैं और उन्हें काला चश्मा भी पहना हुआ है। उनके सामने पुलिस की काफी सारी गाड़ियां भी मौजूद हैं। इस पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में यह बताया कि 20 अप्रैल को वह कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं। कैप्शन में लिखा है, एक्शन कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रोहित शेट्टी की यह एक्शन पैड वेब सीरीज अमेजन प्राइव वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज का निर्देशन सुशवंत प्रकाश करेंगे।
एबीएन डेस्क। अजय देवगन फिल्म भोला में तब्बू के साथ काम करते नजर आयेंगे। अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो इसी महीने के अंत में ईद पर रिलीज होने वाली है।अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म भोला की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। भोला तमिल हिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया में फिल्म भोला की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा, अपनी अगली फिल्म भोला की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। अजय ने लिखा कि फिल्म में उनके साथ तब्बू भी हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा कर रहे हैं। गौरतलब है कि कैथी का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म में कार्ती और नारायण ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। फिल्म की कहानी एक सजायाफ्ता कैदी के बारे में है, जो जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी की खोज में निकलता है, लेकिन एक ड्रग रेड की वजह से उसके रास्ते में तमाम बाधाएं आती हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse