मनोरंजन

View All
Published / 2022-08-14 17:51:53
‘सम्राट पृथ्वीराज’ को खास फिल्म मानते हैं सोनू सूद

एबीएन डेस्क। सोनू सूद ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को खास फिल्म मानते हैं। सम्राट पृथ्वीराज को डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद, मुख्य भूमिकाओं में नजर आये। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। सोनू सूद ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स आॅफिस पर अच्छा परफॉर्म न कर पाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत ही स्पेशल थी। साथ ही कहा कि यह फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाई, लेकिन उसके बाद भी यह हमेशा उनके लिए खास रहेगी। सोनू सूद ने कहा, मैं चाहता था कि यह फिल्म अच्छा परफॉर्म करे क्योंकि हमने इसमें बहुत मेहनत की थी। एक एक्टर के रूप में, यह बहुत जरूरी है कि आप अपना 100% दें। यह आॅडियंस पर निर्भर करता है कि क्या सही है और क्या गलत? आपको अपनी असफलताओं को स्वीकार करना होगा, उनसे सीखना होगा और अगली बार जब आप बेहतर कर सकते हैं तो, अपना सबसे अच्छा परफॉर्मेंस दें। मैं, एक एक्टर के रूप में ऐसा करता हूं। इस बार हम असफल रहे, लेकिन अगली बार हम अच्छा करेंगे।

Published / 2022-08-12 11:52:17
आमिर खान की विवादित फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

एबीएन डेस्क। अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन ने लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन किया है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म की कहानी सहृदय व्यक्ति लाल (खान) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करता है, जो भारतीय इतिहास की कई प्रतिष्ठित घटनाओं से मेल खाती हैं। निर्माताओं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा ने भारत में कुल 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। लाल सिंह चड्ढा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिनेत्री मोना सिंह, अभिनेता नाग चैतन्य और अभिनेता मानव विज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कामिनी कौशल अतिथि भूमिका में हैं।

Published / 2022-08-11 17:45:46
आखिर ट्विटर पर क्यों नहीं हैं करीना, बतायी वजह...

एबीएन डेस्क। करीना कपूर ने ट्विटर पर नहीं होने की वजह बतायी है। करीना कपूर ने ट्विटर पर न होने की वजह बताई है। करीना कपूर ने कहा, हर दिन कुछ न कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसके लिए हमें ट्रोल किया जाता हैं। इसलिए मैं ट्विटर पर भी नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि ये उन लोगों के लिए है जो सिर्फ अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं। मैं अपने बच्चों, फैमिली और काम में बहुत बिजी हूं। मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। करीना, आमिर खान के साथ फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में काम करती नजर आयेंगी।यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म "फॉरेस्ट गंप" की हिंदी रीमेक है।

Published / 2022-08-11 04:00:15
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर पर

एबीएन डेस्क। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत अभी काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था लेकिन बाद में सीसीयू में भर्ती किया गया। श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है। श्रीवास्तव के रिश्ते के भाई अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि राजू को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा, वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं, ताकि वह अपने पति के पास रह सकें। इससे पहले, हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि उनके मित्र श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो में कहा, वह अब बेहतर हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देने के लिए श्रीवास्तव के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। राजू श्रीवास्तव बॉलीवुड में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने मैंने प्यार किया, बॉबे टू गोवा और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने बिग बॉस सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

Published / 2022-08-08 13:01:23
एक्टिंग के बिना जिंदगीभर दुखी रहूंगी : जाह्नवी

एबीएन डेस्क। जाह्नवी कपूर का कहना है कि यदि वह एक्टिंग नहीं करेंगी तो जिंदगीभर दुखी रहेंगी। जाह्नवी कपूर ने कहा कि उन्हें अपनी मां श्रीदवेी की बहुत याद आती है और उन्हें यह करियर उनके लिए बनाना है, जिससे उनकी मां उन पर प्राउड फील कर सकें। मॉम हमेशा मुझसे कहती रहती थीं कि तुम बहुत भोली हो। तुम आसानी से लोगों की बातों में आ जाती है, फिर तुम उतनी ही जल्दी हर्ट भी हो जाती हो। तुम्हें इस इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए अलग तरह से मजबूत बनाना होगा। मैं नहीं चाहती कि तुम वैसी बनो। लोग मेरी 300 फिल्मों को तुम्हारी पहली फिल्म से कंपेयर करेंगे। तुम उसे कैसे डील करोगी? तब मैंने मां से कहा था कि मुझे पता है कि ये बहुत मुश्किल होने वाला है। पर ये भी पता था कि यदि मैं एक्टिंग नहीं करूंगी तो जिंदगीभर दुखी रहूंगी। जाह्नवी से पूछा गया कि लोग वास्तव में उनकी फिल्मों की तुलना श्रीदेवी से करते हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल। मेरी पहली फिल्म को उनकी कई फिल्मों से कंपेयर किया गया था। मुझे और किसी चीज के बारे में कुछ नहीं पता। मैं बस उनके लिए यह करियर बनाना चाहती हूं। उनका नाम रोशन करना चाहती हूं।

Published / 2022-08-07 18:30:08
जल्द होगा बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान! ये ले सकते हैं भाग

एबीएन डेस्क। टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो रियलिटी शो बिग बॉस टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले, बिग बॉस के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच खूब देखा गया और पसंद भी किया गया। अब रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 भी जल्द टेलीविजन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस शो का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 1 अक्टूबर को बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर होगा। इन रिपोर्ट्स के आते ही अब दर्शक यह जानने को भी बेताब नजर आ रहे हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे। बता दें कि जल्दी ही मेकर्स की ओर से कंटेंस्टेंट की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। चर्चा है कि इस बार शो में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद, टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी और शाइनी दोशी भी नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान सितंबर के दूसरे हफ्ते तक शो के प्रोमो की शूटिंग कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले, यह भी बताया गया था कि सलमान खान ने बिग बॉस के आगामी सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है और इसलिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की है।

Published / 2022-08-02 13:27:00
अप्रैल में ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे अजय देवगन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। फिल्मकार रोहित शेट्टी, अजय देवगन के साथ अप्रैल 2023 में ‘सिंघम 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी बनायी है। रोहित शेट्टी ने बताया है कि वह अब सिंघम 3 पर फोकस कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने बताया है कि फिल्म सिंघम 3 की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि फिलहाल अजय देवगन और वह दोनों ही अपने कामों में बिजी हैं, इसलिए फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी। रोहित शेट्टी ने कहा, हमने पहले से ही सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। बहुत वक्त बाद मैं सिंघम सीरीज की फिल्म बनाने जा रहा हूं। हम अगले साल अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल अजय सर अपनी वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हैं और मैं भी अपकमिंग फिल्म सर्कस में बिजी चल रहा हूं। इसलिए, अप्रैल तक हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। यह फिल्म आज तक की बिगेस्ट कॉप यूनिवर्स फिल्म होगी।

Published / 2022-08-02 10:12:09
पंजाबी म्यूजिक वीडियो "आर्मी द इश्क" का फर्स्ट लुक रिलीज

टीम एबीएन, श्रीगंगापुर (राजस्थान)। गायक और अभिनेता विष्णु दास का अपकमिंग म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक जारी किया गया।फर्स्ट लुक बहुत ही दमदार और आकर्षक हैं। जिसमें विष्णु दास एक फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फर्स्ट लुक में म्यूजिक वीडियो की अभिनेत्री भी नजर आ रही हैं। यह पंजाबी म्यूजिक वीडियो बेहद ही मनोरंजक तरीके से तैयार किया गया हैं, जिसमें इमोशंस प्यार और देश भक्ति खास कर दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस म्यूजिक वीडियो को लेकर विष्णु दास बहुत उत्साहित हैं। कारण यह अब तक का उनका सबसे खर्चीला म्यूजिक वीडियो हैं। इससे पूर्व में भी ये कई म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं।जो इनके ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज भी हैं। विष्णु दास काफी समय से अभिनय व गायिकी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उनका म्यूजिक वीडियो बहुत ही अलग होता है और कांसेप्ट के साथ यह काम करना अधिकतर पसंद करते हैं। इसलिए उनके अधिकतर म्यूजिक वीडियो में एक अलग तरह का कांसेप्ट देखने को मिलता हैं। फर्स्ट लुक रिलीज होने के साथ ही बहुत जल्द इस म्यूजिक वीडियो का टीचर भी रिलीज किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस से पहले वीडियो भी यूट्यूब पर जारी किया जाएगा। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान के लोकेशन में की गई हैं। इस म्यूजिक वीडियो के गायक गीतकार विष्णु दास, म्यूजिक कंपोजर व एडिटर रोहित फिल्मेर, म्यूजिक मास्टरिंग वी आई के म्यूजिक, वीडियो निदेशक राजेश दास, डीओपी पिंटू चौहान, पोस्टर डिजाइनर क्रिएटो हैं। इस वीडियो में रेखा, अनिता, मन्नत खान, निरंजन कुमार, साहिल कुमार, संजय कुमार, गुरप्रीत सिंह एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।

Page 42 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse