एबीएन डेस्क। फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 की शाम सितारों से सजी रही। वरूण धवन, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कृति सैनन, विकी कौशल, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आप बस सितारे का नाम लीजिए और वो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 की चमचमाती शाम में मौजूद था। इस शाम को होस्ट किया रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने जिनके ब्रोमांस ने सबका दिल जीत लिया। वहीं अगर विजेताओं की बात करें तो जिस जिस के हाथ चमचमाती हुई ब्लैक लेडी आई उन्होंने तस्वीरों में अपने अवार्ड के साथ अपनी ट्रॉफी दिखाने का मौका नहीं छोड़ा। सुभाष घई को इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। वहीं तकनीकी अवार्ड्स में सरदार उधम और शेरशाह ने बाजी मारी। देखिए विजेताओं की लिस्ट और उनकी चमचमाती ट्रॉफी के साथ तस्वीरें। म्यूजिÞक अवार्ड्स की लिस्ट बेस्ट प्लेबैक सिंगर पुरुष विजेता - बी प्राक, मन भरेया, शेरशाह नॉमिनेशन अरिजीत सिंह (लहरा दो-83) अरिजीत सिंह (रेत जरा सी - अतरंगी रे) बी प्राक (मन भरेया - शेरशाह) देवेंद्रपाल सिंह (लकीरां - हसीन दिलरुबा) जुबिन नौटियाल (रातां लम्बियां - शेरशाह) बेस्ट प्लेबैक सिंगर महिला विजेता - असीस कौर (रातां लम्बियां - शेरशाह) नॉमिनेशन असीस कौर (लकीरां - हसीन दिलरुबा) असीस कौर (रातां लम्बियां - शेरशाह) नेहा कक्कड़ (मतलबी यारियां - गर्ल इन अ ट्रेन) प्रिया सरैया (कल्ले काले - चंडीगढ़ करे आशिकी) श्रेया घोषाल (चका चक - अतरंगी रे) श्रेया घोषाल (परम सुंदरी - मिमी)।
एबीएन डेस्क। अद्वैत चंदन की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अच्छाई और मानवता का संदेश देती एक प्यारी, मजेदार फिल्म है। रॉबर्ट जेमेकीस और एरिक रोथ ने फॉरेस्ट गम्प के रूप में एक ऐसे व्यक्ति कहानी रची थी जो अपनी अच्छाई से दुनिया को बदलता है। अद्वैत चंदन और अतुल कुलकर्णी ने लाल सिंह चड्ढा के रूप में उसका एक अच्छा भारतीय संस्करण तैयार किया है। पिछले दिनों द एकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज ने भी ट्वीट किया था कि आमिर खान वह भूमिका निभा रहे हैं जिसे टॉम हैंक्स ने मशहूर किया। रंग दे बसंती और नटरंग जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अतुल कुलकर्णी ने 2008 में फॉरेस्ट गम्प की कहानी को भारत के हिसाब से ढालकर तैयार किया और निमार्ता आमिर खान के पास पहुंचे। पहले खान इसे लेकर हिचकिचा रहे थे। खान ने एक जगह कहा, मैंने अतुल से कहा कि फॉरेस्ट गम्प एक क्लासिक फिल्म है जो अमेरिकी संस्कृति में गहराई से रची बसी है। खान के बारे में सभी जानते हैं कि वे किसी परियोजना में समय लेते हैं। उनके विषय विशिष्ट होते हैं और वह उनमें अपना सर्वस्व झोंक देते हैं फिर चाहे वह अभिनय कर रहे हों या निमार्ता हों। सन 2001 में आई फिल्म लगान अंग्रेज शासकों और भारतीय ग्रामीणों के बीच एक काल्पनिक क्रिकेट मैच का चित्रण करती थी। उस फिल्म को 2002 में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए आॅस्कर में नामित किया गया था। 2005 में आई यशराज फिल्म्स की मंगल पांडेय: द राइजिंग सन 1857 के गदर के बारे में थी जिसने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की। 2007 में आई फिल्म तारे जमीं पर में खान ने सह निर्देशन किया था। यह फिल्म डिसलेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे के स्कूल में संघर्ष की दिल को छू लेने वाली कहानी थी। बतौर निमार्ता उनकी बेहतरीन फिल्म दंगल 2016 में डिज्नी के साथ आई थी। यह कहानी महावीर सिंह फोगाट की है जो अपनी बेटियों को कुश्ती की दुनिया में स्वीकार्यता दिलाना चाहते हैं। यह न केवल देश की सबसे अव्वल फिल्मों में से एक है बल्कि यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी है। इसने दुनिया भर में केवल थिएटर से 2,200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। खान ने जब एक बार लाल सिंह चड्ढा के लिए हां कर दी तो आठ वर्ष तक वह इस रीमेक का अधिकार हासिल करने का प्रयास करते रहे। पता चला कि फिल्म के अधिकार पैरामाउंट नामक कंपनी के पास हैं जो वायकॉम 18 स्टूडियोज में भी हिस्सेदार है। अंत में मई 2018 में पैरामाउंट के चेयरमैन जिम जियानपुलॉस और वायकॉम 18 स्टूडियोज के मुख्य कार्याधिकारी अजित अंधारे के बीच एक मुलाकात के बाद बात बन गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस ने निर्माण शुरू कर दिया लेकिन तभी महामारी आ गई। कोविड की तीन लहरों के बीच ही फिल्म का निर्माण हुआ। इसके बाद वह हिस्सा आता है जो मैं इस स्तंभ में कहना चाहती हूं। केवल एक भारतीय फिल्मकार, लेखक, स्टूडियो और अदाकार ही ऐसी फिल्म का रीमेक बनाने का साहस कर सकता है जिसने छह आॅस्कर जीते हों और जिसे एक क्लासिक माना जाता हो। इस लिहाज से 1994 में बनी फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक भारतीय रीमेक को भारतीय सिनेमा के आत्मविश्वास और क्षमताओं का प्रतीक माना जा सकता है। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिन्होंने 109 वर्षों के दौरान हॉलीवुड की ताकत के सामने अपना विशिष्ट सिनेमा बनाया। चीन में एक साल में केवल 34 विदेशी फिल्में दिखाई जा सकती हैं। अधिकांश यूरोपीय देशों ने हॉलीवुड की फिल्मों की सीमा तय की है लेकिन भारत में ऐसी कोई रोकटोक नहीं है। इसके बावजूद हमारे यहां थिएटर से आने वाले राजस्व का 90 प्रतिशत भारतीय फिल्मों से आता है। केवल 10 फीसदी हिस्सा हॉलीवुड को जाता है। भारतीयों को अपनी कहानियां पसंद आती हैं। ओंकारा, जॉनी गद्दार, सैराट, अंधाधुन, बधाई हो, दृश्यम, जय भीम या असुरन ऐसे ही कुछ नाम हैं। महामारी के पहले यानी 2019 में भारतीय सिनेमा ने 19,100 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिसमें सबसे अधिक हिस्सेदारी टिकटों से आई। बाकी 40 फीसदी हिस्सा टीवी और ओटीटी से आया। टीवी पर देखी जाने वाली सामग्री में एक चौथाई फिल्म के रूप में होती है। ओटीटी पर भी इनकी हिस्सेदारी 30-40 फीसदी है। मल्टीप्लेक्स के आगमन के साथ ही रचनात्मक माहौल और विकसित हुआ। उसके बाद कॉपोर्रेटीकरण से और पूंजी तथा वित्तीय स्थिरता आनी शुरू हुई। मीनल मुरली, आरआरआर, डार्लिंग्स, जैसी भारतीय फिल्में अक्सर नेटफ्लिक्स या अन्य ओटीटी पर ट्रेंड करती हैं। रीमिक्स और सेक्रेड गेम्स सीजन वन जैसे भारतीय शो अंतरराष्ट्रीय एम्मी अवार्ड के लिए नामित हो चुके हैं। 2020 में डेल्ही क्राइम को यह पुरस्कार हासिल भी हुआ था। कोरिया और शायद ब्रिटेन को छोड़ दिया जाए तो शायद ही कोई ऐसा देश है जहां स्थानीय सिनेमा का विकास हो रहा है। बॉक्स आॅफिस के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष 10 बाजारों में से एक है क्योंकि हमारे यहां स्थानीय सिनेमा उद्योग है। जैसा कि हमने पहले भी कहा है भारतीय सिनेमा उसकी सांस्कृतिक ताकत का प्रतीक है। कई देश ऐसी ताकत हासिल करना चाहेंगे। अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो चीन में 3 ईडियट्स और दंगल की सफलता के बाद चिंता में बैठकें तक आयोजित हुईं। हैरी पॉटर या डिज्नी की शैली में इस शक्ति या अर्थव्यवस्था में इसके योगदान को न तो बहुत स्वीकार किया जाता है न ही इसका जश्न मनाया जाता है। अगर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत अथवा मोहनलाल की फिल्मों पर केंद्रित टूर आयोजित किया जाए तो कैसा रहेगा? या फिर फिल्मकारों या स्टूडियो पर? अगर यूनाइटेड किंगडम सन 1995 की क्लासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के पात्रों राज और सिमरन का बुत बनाने पर विचार कर सकता है तो हम क्यों नहीं? ऐसे कदमों से आय, कर और रोजगार बढ़ेंगे। ध्यान रहे इस समय टीवी, ओटीटी और फिल्मों में 25 लाख लोग काम कर रहे हैं। दुनिया में सबसे अधिक सिनेमा स्क्रीन चीन में हैं लेकिन वहां दबदबा चीन के नहीं हॉलीवुड के सिनेमा का है। पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिका या यूरोप में ऐसा स्थानीय सिनेमा नहीं है जिसका उल्लेख किया जाए। अगर हम अपनी इस विविधताभरी शक्ति की सराहना नहीं करेंगे और जश्न नहीं मनायेंगे और इसकी अनदेखी करेंगे तो भारतीय सिनेमा को पिछड़ते देर नहीं लगेगी। तब हमारा सिनेमा उद्योग भी हॉलीवुड की फिल्मों का एक अड्डा बनकर रह जायेगा।
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत का कहना है कि दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक फिल्में बनाना है। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी’ बना रही हैं। कंगना ने फिल्म इमरजेंसी के सेट से कई तस्वीरें साझा कीं और कहा कि दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम फिल्में बनाना है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में कंगना एक शख्स को सीन समझा रही हैं। कंगना ने लिखा, दुनिया में सबसे संतुष्टिदायक काम आज सुबह हैशटैग-इमरजेंसी शूट पर फिल्म बनाना। इसके बाद उन्होंने अपनी एक खड़े होकर और एक दृश्य को देखते हुए तस्वीर साझा की।उन्होंने लिखा, और निश्चित रूप से मेरी पसंदीदा निर्देशन मुद्रा। गौरतलब है कि कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत, महिमा चौधरी श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन की अहम भूमिका है। फल्म इमरजेंसी 25 जून 2023 को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बच्चन (79) ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी और उनके संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया। बच्चन ने लिखा, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं... मेरे संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध करता हूं। बच्चन इससे पहले जुलाई 2020 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तब उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ ही बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म "रनवे 34" में अजय देवगन के साथ नजर आए थे और अब वह फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में दिखाई देंगे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक आॅफ डार्कनेस’ की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश एस सिन्हा, ‘निकिता रॉय एंड बुक आॅफ डार्कनेस’ के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और सुहैल नैयर की मुख्य भूमिका है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैं इस दिन के लिए इंतजार नहीं कर सकती थी। मेरे भाई कुश आखिरकार एक डायरेक्टर के रूप में अपनी पहली फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह परिवार में हम सभी के लिए बहुत खुशी और गर्व का दिन है। मैं इस बात को लेकर भी उत्साहित हूं कि वह मुझे एक ऐसी फिल्म में डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे हम दोनों ने अपनी-अपनी कपैसिटी में पसंद किया है। हमने कुछ ऐसा ढूंढ़ने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है, जो हम दोनों के साथ क्लिक करता है और क्रिएटिव इंसान के रूप में हमारी दोनों सिबिलिटी को अपील करता है। आखिरकार, वह दिन आ गया है, जब हम एक जर्नी शुरू कर रहे हैं, जो कई और फिल्मों तक जाएगी, जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए मददगार होगी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी आई है। एक्टर अनिल कपूर नाना बन गए हैं। जी हां, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज कपल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सोनम और आनंद आहुजा ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने नोट में लिखा, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरूआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद। सोनम कपूर का मां बनते ही न सिर्फ आहुजा फैमिली, बल्कि कपूर खानदान में भी पार्टी का माहौल बन गया है। नीतू कपूर ने भी पोस्ट शेयर कर सोनम के मां बनने की जानकारी दी है और कपल को बधाई भी दी है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सितारों ने लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा। बॉलीवुड सितारों ने सभी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। यह वीडियो अमिताभ की सुपरहिट फिल्म खुद्दार का ‘मच गया शोर सारी नगरी में’ गाने का है, जिसमें वह जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हेमा मालिनी ने बाल गोपाल की तस्वीर शेयर कर जन्माष्टमी मनाने की वजह बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है जो भगवान के जन्म का जश्न मनाती है, जो बुराई नष्ट करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। भगवत गीता सम्मानजनक जीवन जीने की सीख देने वाला ग्रंथ है।कंगना रनौत ने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए अपने पिछले साल की जयपुर के श्रीनाथ मंदिर की तस्वीर शेयर की है। शिल्पा शेट्टी ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए एक वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी है।
एबीएन डेस्क। अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है। अनन्या पांडे ने कहा, मुझे मधुबाला बेहद पसंद हैं, मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और उनमे से ‘चलती का नाम गाड़ी’ मेरी फेवरेट है। कभी मौका मिला तो उनका रोल पर्दे पर निभाना चाहूंगी। वो बहुत सुंदर थीं। मुझे पता है कि फिलहाल मैं उनके मुकाबले में कुछ भी नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी लाइफ से बेहद अट्रैक्टिव हूं। मधुबाला के अलावा, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर भी मेरे फेवरेट हैं। अनन्या पांडे ने कहा, मैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरह से संजय लीला भंसाली अपनी फिल्में आॅडियंस तक पहुंचाते हैं - ‘लार्जर दैन लाइफ।’ मैं इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरीके से ‘गंगूबाई’ में उनका विजन देखने को मिला, वो वाकई कमाल का था।मुझे हर तरह की फिल्में करनी हैं। हॉरर, मास कॉमेडी, रोमांटिक जैसे सभी तरीके के जॉनर एक्स्प्लोर करने हैं। मुझे जब वी मेट की तरह फिल्में करनी हैं जिसमें इमोशंस को कई तरह से दिखाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse