टीम एबीएन, रांची। इंडिया से प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया। ट्रैलर में झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके का एक्शन और एंजल लकड़ा के साथ रोमांस देखने को मिला। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं और बेसब्री से म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार कर रहें हैं। गाना पूरी तरह से कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं, जो बिल्कुल स्टोरी की तर्ज पर फिल्माया गया हैं। ऐसे तो रोहित आरके का म्यूजिक वीडियो हमेशा ही औरों से अलग होता हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आती हैं। इस गीत में भी कुछ नया दर्शकों को देखने को मिलेगा। म्यूजिक वीडियो की निर्मात्री रश्मि रंजना कई वर्षों से यूरोप में हैं। लेकिन,मूलत: रांची की रहने वाली हैं। झारखंड संगीत और फिल्म उद्योग को आगे ले जाने को लेकर उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी की शुरूआत की हैं। जिसमें सभी भाषा को लेकर निर्माण किया जायेगा।साथ ही रोहित आर के और निर्मात्री रश्मि रंजना रांची में एक ही स्कूल से पढ़े हैं।जब रोहित आरके उनसे जूनियर थे। बताया जाता हैं कि म्यूजिक वीडियो 14 जुलाई को रिलीज होगी। जिसमें सहयोगी कलाकार आशुतोष शर्मा, रानी सिंह, राजू लोहरा ने अभिनय किया हैं। जबकि गायिका पल्लवी श्रद्धा, म्यूजिक डायरेक्टर अनुज खखा और लव लेस्ली, गीतकार व निर्देशक अजय केसीपी, स्टोरी रोहित आरके, डीओपी गुड्डू कच्छप, एडिटर संजय टोप्पो, स्टूडियो आलाश स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन महली फिल्म, प्रोडक्शन मैनेजर रवि राज और बबलू, प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

एबीएन डेस्क। निर्देशक शेखर कपूर को फिल्म व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट के लिये ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड मिला है।
व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट के लिये शेखर कपूर को बेस्ट डायरेक्टर का ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया है।
अवॉर्ड समारोह में फिल्म को नौ श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से फिल्म ने चार अवॉर्ड अपने नाम किये हैं। बेस्ट डायरेक्टर के अलावा बेस्ट ब्रिटिश फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी फिल्म को मिला।
शेखर कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।उन्होंने लिखा, शुक्रिया ब्रिटिश नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स। यह एकदम अनपेक्षित सम्मान है। लेकिन, सही मायनों में यह पुरस्कार व्हॉट्स लव... टीम का है। कोई भी निर्देशक इस टीम को जोड़कर ही बनता है।
व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी है, जो ब्रिटेन के साथ अमेरिका और भारत में रिलीज हुई थी। लिली जेम्स शाजाद लतीफ, शबाना आजमी, एमा थॉम्पसन, सजल अली, ओलिवर क्रिस और आसिम चौधरी ने इस फिल्म में प्रमुख किरदार निभाये।
एबीएन डेस्क। विद्या बालन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म नीयत में उनका किरदार किसी भी अन्य जासूस से बेहद अलग है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म नीयत में विद्या बालन जासूस मीरा राव के रोल में नजर आयेंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करती देखी जाएंगी।
विद्या बालन ने कहा- मीरा राव किसी क्लासिक मर्डर मिस्ट्री में क्लासिक जासूस नहीं हैं। उनकी अपनी विशिष्टताएं हैं और चीजों को देखने का उनका नजरिया बिल्कुल अलग है। इतने अद्भुत कलाकारों के कारण हमने नीयत के सेट पर बहुत अच्छा समय बिताया।
फिल्म नीयत में विद्या बालन के अलावा राम कपूर और राहुल बोस की भी अहम भूमिका है। फिल्म नीयत 07 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 दिसंबर को रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नवोदित जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे ने किया है।
वहीं फिल्म निमार्ता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान की मेंटर डिसिपल फिल्म्स ने योद्धा का निर्माण किया है। फिल्म योद्धा अब तक थिएटर्स में दस्तक नहीं दे सकी है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स योद्धा को 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं।
मेकर्स ने एक प्रेस नोट जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। नोट में लिखा है, सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत और नवोदित जोड़ी सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित पहली एक्शन फिल्म योद्धा - 15 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी की भी अहम भूमिका हैं।
एबीएन डेस्क। सोनम कपूर का कहना है कि वह फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव रहेंगी और हर साल दो ही प्रोजेक्ट करेगी। मैटरनिटी ब्रेक से लौटी सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में लीड रोल में नजर आयेंगी।
सोनम कपूर ने कहा- मैंने दो साल की छुट्टी ले ली; क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी और फिर अपने बेटे के साथ कुछ समय बिताना चाहती थी। अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं और मैंने दो प्रोजेक्ट पर साइन किये हैं, एक शो और एक फिल्म, जिस पर मैं काम करना शुरू करूंगी।
यह अगले साल रिलीज होगी, क्योंकि फिल्में इसी तरह चलती हैं। फिर मेरा आइडिया हर साल दो कंटेंट बनाने का है, बस इतना ही, इससे ज्यादा नहीं क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ भी समय बिताना चाहती हूं।
एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके पति रणवीर सिंह ने उनके अंदर एक नए टैलेंट की खोज की है, जिससे वह खुद भी वाकिफ नहीं थीं। दीपिका पादुकोण ने ट्वीक इंडिया में ट्विंकल खन्ना के साथ बातचीत में बताया है कि उनके पास कौन सा अजीब टैलेंट है, जो लोगों से छिपा है। दीपिका ने खुद को मिमिक यानी नकल करने वाला बताया।
दीपिका पादुकोण ने कहा कि मैं नकल अच्छा करती हूं। मेरे पति रणवीर सिंह के अनुसार मेरे पास छुपा हुआ टैलेंट नकल करना है, जिसे अभी तक मैंने नहीं खोजा और इस टैलेंट के बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं, लेकिन मैं नहीं कर सकती हूं।
जब कभी कैमरा ऑन होता है और मुझे किसी की नकल करने के लिए कहा जाता है तो मैं नहीं कर पाती हूं, लेकिन मैं अपनी बहन और पति के साथ अच्छा नकल करती हूं।
एबीएन डेस्क। मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में झारखंड की धरती से जुड़ी शॉर्ट फिल्म "वांछा-द ब्लैक डिजायर" का स्पेशल शो सम्पन्न हुआ। मौके पर राजस्थान की मशहूर सिंगर व अभिनेत्री रानी रंगीली और अभिनेता महेंद्र सिंह के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री परी तोमर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
मिली फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले बनी करीब 34 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म आधुनिक संदर्भ में सामाजिक समस्याओं पर जन-जागृति पैदा करते हुए अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती है।
मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती इस फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा गोलू, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय व समरजीत, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं।
झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse