मनोरंजन

View All
Published / 2023-11-23 23:34:00
टाइगर 3 की सफलता से खुश हैं सलमान

एबीएन डेस्क। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है। सलमान खान टाइगर 3 की सफलत से खुश हैं। 

सलमान के पास अब दीवाली पर रिलीज होने वाली बड़ी कमाई वाली फिल्मों में टाइगर 3 और प्रेम रतन धन पायो शामिल है। सलमान खान ने कहा, यह काफी उत्साहजनक है कि मेरे दो सबसे पसंदीदा किरदार प्रेम और टाइगर ने दीवाली पर लोगों का इतना मनोरंजन किया है।

एक अभिनेता के रूप में, मैंने केवल अपने ब्रांड के सिनेमा के माध्यम से लोगों के लिए यादें बनाने पर ध्यान दिया है और मैं भाग्यशाली हूं कि उन्होंने मुझे वापस प्यार किया है। मील के पत्थर हमेशा खास होते हैं लेकिन इससे भी अधिक आश्चर्यजनक बात ऐसे किरदार बनाना है जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए रहते हैं।

मुझे उम्मीद है कि लोग प्रेम और टाइगर को हमेशा समान रूप से पसंद करेंगे क्योंकि मेरे लिए इन दोनों किरदारों ने मुझे सर्वसम्मति से सराहना दी है। इसलिए, मैं एक को दूसरे के ऊपर नहीं चुन सकता। मुझे खुशी है कि प्रेम और टाइगर ने सभी आयु वर्ग के परिवारों और दर्शकों के लिए दिवाली को खास बना दिया है।

Published / 2023-11-23 21:17:42
गोवा के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड भी ले रहा भाग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गोवा में 20 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक चलने वाले गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड फिल्म विकास निगम भी हिस्सा ले रहा है। इस फिल्म बाजार में देश के कई प्रांतों और विश्व के कई देश के फिल्म प्रोड्यूसर भी शामिल हुए हैं।

झारखंड के फिल्म नीति की जानकारी कई फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्राप्त की है। झारखंड सरकार की फिल्म नीति को प्रमोट करने के लिए झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में बीरू प्रसाद कुशवाहा कोषाध्यक्ष, झारखंड फिल्म विकास निगम तथा सहायक कंपनी सचिव अमन कुमार गोवा में उपस्थित हैं और वह दोनों झारखंड फिल्म नीति और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ फिल्मांकन के लिए उचित माहौल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कुशवाहा ने बताया कि झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं के संबंध में जानकारी लेने के लिए देश के कई प्रदेशों के प्रोड्यूसर्स जेएफडीसीएल के स्टॉल पर आये। कई प्रोड्यूसर्स ने झारखंड फिल्म नीति की सराहना की और राज्य में फिल्म की शूटिंग करने की इच्छा जाहिर की। 

वहीं, झारखंड के स्टॉल में मुख्य रूप से श्रेया अग्रवाल, इंटरनेशनल मार्केट प्लेस फॉर मीटिंग इंडियन प्रोडक्शंस, निहारिका रॉय, एमडी, एमसीओ, मृदुल गुप्ता, पल्स प्रोडक्शंस, श्वेता रंजन, पीएम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, फहीम खान, एफएमसीजी, नितेश चौरसिया, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ डिजाइन सहित कई प्रोड्यूसर्स शामिल थे।

Published / 2023-11-21 19:38:31
अब वेब सीरीज की तैयारी में जुटीं जैकलीन

डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी जैकलीन फर्नांडीस

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस डिजिटल प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। जैकलीन जिओ सिनेमा की वेब सीरीज जीओएटी (ग्रेटेस्ट आॅफ आल टाइम) में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे। 

इस वेब सीरीज में जैकलीन के साथ नील नितिन मुकेश अहम भूमिका में होंगे। जैकलीन अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस वेबसीरीज की शूटिंग मुख्यत: मुंबई में ही होगी। अगले चार महीनों में शो को विभिन्न शेड्यूल के अंतर्गत मुंबई के ही अलग-अलग स्थानों पर शूट किया जायेगा।

Published / 2023-11-17 21:39:24
अक्षरा सिंह के छठ गीत से बह रही भक्ति की बयार

  • अक्षरा सिंह का गाना छठी मईया करिहा दुलार हुआ रिलीज, बेहद खास है यह छठ का गीत

एबीएन डेस्क। भगवान भुवन भास्कर को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मधुर कृति छठी मईया करिहा दुलार रिलीज हो गया है। 

अक्षरा सिंह ने इस छठ गीत के जरिए एक बार फिर से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है। जो छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आयी हैं। इस गाने को कंपोज प्रजक्ता शुक्रे ने किया है। 

दोनों की जोड़ी इस गीत को और भी खास बनाती है। गाने में अक्षरा ने छठ मां की महिमा को नये अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह गाना कुछ इस तरह का है कि अक्षरा सिंह के साथ गीतकार मनोज यादव की भी मेहनत कमाल की है। 

अक्षरा सिंह ने गाने को लेकर कहा कि मैंने अब तक कईं छठ गीत गाये हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है। इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। 

इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।

Published / 2023-11-08 20:35:05
गदर 2 की सफलता के बाद नाना पाटेकर को लेकर जर्नी बनायेंगे अनिल शर्मा

एबीएन, डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा, नाना पाटेकर को लेकर फिल्म जर्नी बनाने जा रहे हैं। गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अगली फिल्म का एलान कर दिया है। अनिल शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। 

इस तस्वीर में नाना पाटेकर नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा कि गदर 2 के बाद काशी विश्वनाथ से नई जर्नी की शुरूआत हो रही है। फिल्म का नाम जर्नी है। अनिल शर्मा ने लिखा कि एक तीर्थ स्थान से घर तक की जर्नी है। तस्वीर देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म जर्नी में काशी विश्वनाथ की कुछ अहमियत हो सकती है।

Published / 2023-11-07 23:52:48
मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में दिखेंगे कमल हसन

एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में काम करते नजर आयेंगे। कमल हासन और मणि रत्नम 35 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ठग लाइफ है।मेकर्स ने इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया। 

इस वीडियो में कमल एक ठग के गेट अप में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कमल हसन के अलावा तृषा कृष्णन, दुलकर सलमान और जयम रवि जैसे कलाकार नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इस वीडियो में कमल कहते हैं, ऐसा लगता है जैसे इन्होंने मेरे जन्म के वक्त ही मेरे माथे पर लिख दिया था कि शक्तिवेल नायकर क्रिमिनल है, गुंडा है, यकूजा है। इस फिल्म को कमल हसन ने मणि रत्नम के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। म्यूजिक एआर रहमान का होगा।

Published / 2023-11-06 19:22:50
दीवानगी के सीक्वल में काम करेंगे अजय देवगन

एबीएन डेस्क। अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म दीवानगी के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी वर्ष 2002 में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म दीवानगी में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

कहा जा रहा है कि अनीस बज्मी एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जो दीवानगी की कहानी को आगे ले जाये। फिल्म दीवानगी में अजय के किरदार तरंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्या के लिए दोषी ठहराये जाने से बचने के लिए स्प्लिट पर्सनैलिटी डिसआर्डर होने का नाटक करता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने उनके वकील की भूमिका निभायी थी।

चर्चा है कि अजय देवगन ने ही अनीस बज्मी को दीवानगी फि दूसरी किस्त की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था।

Published / 2023-11-03 22:09:25
किंग खान की बर्थडे पार्टी दिखा कैप्टन कूल का टशन

एबीएन डेस्क। शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी की काफी धूम रही। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रीटीज ने अपनी अदाएं दिखाईं, लेकिन इस पार्टी में सारी लाइम लाइट लूट कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रॉकिंग अंदाज से। पार्टी की इनसाइड फोटोज काफई वायरल हो रही हैं।
शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर खूब धमाका हुआ है। 

फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने एक्टर का बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। एक ओर जहां शाहरुख ने फैंस संग बर्थडे मनाया। वहीं दूसरी ओर शाहरुख ने सेलिब्रिटीज के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। 

इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें लीक हो गई हैं और अंदर किस-किस का जलवा रहा ये इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। 

इन तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि सबसे ज्यादा डैशिंग और रॉकिंग अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी का एकदम जुदा लुक सामने आया है। इतने ग्लैमरस अंदाज में धोनी को पहली बार ही देखा गया है। उनका स्टाइल इस बार सादगी से भरा नहीं, बल्कि फुल ऑफ स्टाइल है। 

महेंद्र सिंह धोनी ने पार्टी में ब्लैक सूट कैरी किया था, जो उनके नये हेयरस्टाइल को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। एक्टर के अलावा पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स की भी धूम रही। दीपिका पादुको, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स पार्टी में पहुंचे थे।

Page 24 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse