मनोरंजन

View All
Published / 2024-02-07 21:32:36
एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को लोकगौरव राष्ट्रीय एकात्मता परिषद टीएमजी अनमोल कार्य गौरव पुरस्कार

एबीएन डेस्क। गरीबी का कहर टूटने के बाद और सालों की मेहनत के बाद गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को ऐसे अनेक मिले हैं। फिल्मी अवार्ड लोकगौरव राष्ट्रीय एकात्मता परिषद टीएमजी अनमोल कार्य गौरव पुरस्कार अवार्ड तारीख 4 फरवरी 2024 मुंबई सीएसटी सम्मान पत्र अवार्ड गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को मिला है। 

डॉ शैलेंद्र पवार, सलमा खान, नासिर खान, जाकिर खान, स्पेशल थैंक यू भारत का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन इंडिया फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ नई दिल्ली 4 जुलाई 2023 एमपी जबलपुर मैं सम्मान पत्र दिया गया। अवार्ड नेशनल एचिवमेंट 4 जून 2023 को मुंबई से मिला पुरस्कार, दिल्ली बॉलीवुड सिने रिपोर्टर अवार्डग, नागपुर गौरव महाराष्ट्र पुरस्कार, मुंबई जनगौरव कार्य दर्पण पुरस्कार, वड़ोदरा सीने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड से नवाजा है। 

गुलाब का जीवन परिचय 

गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात की पैदाइश है। गुलाब के माता-पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे और उसमें एक नाम था गुलाब सलाट का, जो 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा। पापा को यह बोला था। 

पापा ने उसी बात को लेकर मेहनत करना चालू कर दिया। रात-दिन मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक एकेडमी में जॉइनिंग करवा दिया। मार्शल आर्ट कराटे आल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल में करीबन 5 साल लगातार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की। गुलाब अपने डांस की कड़ी मेहनत कर बाग बगीचों में प्रैक्टिस करते थे। 

बिना मास्टर के जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने गये हैदराबाद। वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1 साल के बाद डिग्री मिली। पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया। पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे कि आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे। मैत्री विद्यालय रामनगर हालात ऐसे थे आठवीं कक्षा तक पढ़ाई छोड़नी पड़ी। घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी। हर जगह जगह हर स्टेट में गये गुलाब और फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की। लेकिन नाकाम रहा। अपने शहर वापस आये और फिर अपनी ट्रेनिंग चालू कर दी। 

अपने पापा का शहर का नाम रोशन करुंगा, यह सोच हिम्मत नहीं हारे। किस्मत ऐसी जगी किस्मत सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत सीरियल से हुई। छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला। हिंदी गुजराती भोजपुरी अप कमिंग फिल्म भविष्य का सुपरस्टार जिसमें लीड हीरो का रोल करेंगे। 

जिसकी शूटिंग गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली बैंगलोर एंड कोलकाता में होगी। गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार कराटे मार्शल आर्ट जिमनास्टिक योगा बॉडी स्टंट ब्रेक डांस लाठी नानचाकू तलवार राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे। अपने फिल्म के गुलाब एक्शन एक्टर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करूंगा। आज गुलाब सलाट ऐक्शन ऐक्टर नाम मीडिया के वजह से पूरे भारत में अपनी एक अच्छी पहचान बनायी है।

Published / 2024-01-31 18:17:15
राजधानी रांची में हुआ इंडिया एस कल्ट फैशन वीक 2024 का आडिशन

एबीएन डेस्क। राजधानी रांची में इंडिया एस कल्ट फैशन वीक 2024 का आडिशन आयोजित किया गया, जिनमें फाउंडर विकी करमाली और आर्गेनाइज कौशल पांडे और अनुपम सिंह थे।

कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक जूरी मेंबर में डॉक्टर सौरव चौधरी, विकी करमाली, साधना झा, सुतापा नंदी और रितिका कुमारी उपस्थित थे। बतौर चीफ गेस्ट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी और गेस्ट के रूप में मनोज मिश्रा, सोशल वर्कर पिया बर्मन उपस्थित थे झारखंड के विभिन्न शहरों से 50 से अधिक मॉडलों ने शो में भागीदारी निभायी।

Published / 2024-01-25 21:59:31
लव एंड वॉर बनायेंगे संजय लीला भंसाली

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर बनाने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है। 

संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर बनाने जा रहे हैं। फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिका होगी। यह फिल्म क्रिसमस 2025 के अवसर पर रिलीज होगी।

Published / 2024-01-15 19:09:26
द राजा साब में नजर आयेंगे प्रभास

एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास फिल्म द राजा साब में काम करते नजर आयेंगे। प्रभास ने अपनी आने वाली नयी फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम द राजा साब है। 

द राजा साब के पोस्टर में प्रभास टी-शर्ट, लुंगी और चप्पल पहने सड़क पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। द राजा साब का पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा, इस फेस्टिवल के सीजन पर द राजा साब का फर्स्ट लुक जारी कर रहा हूं। 

आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। फिल्म द राजा साब का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। वहीं, द राजा साब का म्यूजिक थमन एस तैयार करेंगे।

Published / 2024-01-10 13:59:57
झॉलीवुड में म्यूजिक वीडियो और फिल्म निर्माण कर लायेंगे बदलाव : कुमार आलम

टीम एबीएन, रांची। त्रिमूर्ति म्यूजिकल के सीईओ कुमार आलम झारखंड की भाषा में भी म्यूजिक वीडियो और फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। उनका लक्ष्य हैं कि झॉलिवुड में एक बदलाव लाना हैं। जिससे यहां का फिल्म उद्योग विकसित हो।

झारखंड में असीम संभावनाएं हैं। लेकिन,यहां कॉरपोरेट नहीं होने के कारण यहां का संगीत व फिल्म उद्योग पिछड़ा हैं। कैसेट्स के दौर में भी यहां का गीत संगीत काफी चर्चित रहा है। 

बड़ी-बड़ी म्यूजिक कंपनियां भी झारखंड की भाषा में कैसेट्स के दौर में निर्माण करती थी। लेकिन, वर्तमान में पहले के जैसा माहौल नहीं रहा हैं। डिजिटल युग हैं और कॉरपोरेट का जमाना हैं।

कुमार आलम ने बताया कि उन्होंने झारखंड की कई भाषाओं जैसे खोरठा, नागपुरी और संथाली आदि में चैनल लॉन्च कर चुके हैं। जिसमें यहां के कलाकारों को काम मिलेगा और म्यूजिक वीडियो के साथ फिल्मों का भी निर्माण होगा।

ज्ञात रहे कि कुमार आलम मुंबई के रहने वाले हैं और भोजपुरी सहित छत्तीसगढ़ी बांग्ला आदि भाषाओं में भी लगातार काम रहें हैं।झॉलीवुड में त्रिमूर्ति म्यूजिकल लगातार म्यूजिक वीडियो निर्माण कर रही हैं।

Published / 2024-01-09 20:20:35
नहीं रहे शास्त्रीय गायक संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान

एबीएन डेस्क। शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान नहीं रहे। मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने 55 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। दिसंबर से उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। 

23 दिसंबर को खबरें आयी थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले कुछ दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चला, लेकिन बाद में वे कोलकाता लौट आए थे। 

उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ। उन्होंने तालीम अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से ली। राशिद खान की पहली मंचीय प्रस्तुति 11 साल की उम्र में थी। वे रामपुर-सहसवान घराने के गायक थे। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। 

जब वी मेट में उनकी गायी बंदिश आओगे जब तुम साजना काफी लोकप्रिय रही। राशिद खान अपने नाना की तरह विलंबित ख्यालों में गाते थे। वे उस्ताद अमीर खां और पंडित भीमसेन जोशी की गायकी से भी प्रभावित थे। 

संगीतकार के लोकप्रिया गानों की बात करें तो वे इंडस्ट्री में तोरे बिना मोहे चैन नहीं जैसा सुपरहिट गाना गाया था। वहीं, वे इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में भी गाना गा चुके हैं। 

यही नहीं, उस्ताद राशिद खान राज 3, कादंबरी, शादी में जरूर आना, मंटो से लेकर मीटिन मास जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।

Published / 2024-01-02 20:33:34
वांटेड की लिस्ट में जया प्रदा

अभिनेत्री जयाप्रदा हुई वांटेड... गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर की छापेमारी

एबीएन डेस्क। यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं बल्कि रीयल लाइफ में मशहूर फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा अदालत की निगाह में वांटेड हो चुकी हैं। उनके खिलाफ अदालत में छटा गैर जमानती वारंट जारी किया था। 

साथ ही अदालत ने पुलिस को निर्देश भी दिये थे कि जयप्रदा को अदालत में पेश करने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर को विशेष कर तैनात किया जायें। दरअसल, जया प्रदा 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रामपुर में लोकसभा का चुनाव लड़ी थीं। 

तब जयाप्रदा के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है, जिस पर पिछली अनेक तारीखों से जयप्रदा अदालत नहीं पहुंची। जिसको लेकर अदालत ने पांच बार एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया था। 

इस वारंट के खिलाफ जयाप्रदा के वकील ने सेशन कोर्ट में अपील करते हुए वारंट रिकॉल करने की प्रार्थना की थी, जिसे नामंजूर करते हुए छठी बार गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इतना ही नहीं, अदालत ने जयाप्रदा को यह वारंट तामील करने के लिए एक पुलिस इंस्पेक्टर नियुक्त करने के लिए एसपी रामपुर को लिखा था। 

इस विषय पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि माननीय न्यायालय ने गिरफ्तारी के लिए आदेश निर्गत किये थे, उसके पश्चात माननीय न्यायालय ने कहा था कि उसके लिए विशेष पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जाये, विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है और जो संभावित स्थान है। उसमें पुलिस तलाश कर रही है। अभी तक दस्तयाब नहीं हुई हैं, विस्तृत प्रयास जारी हैं। आशा है इसमें अतिशिग्र प्रगति पायी जायेगी।

Published / 2023-12-29 18:03:49
अब निर्देशन में हाथ आजमाना चाहती हैं रानी मुखर्जी

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अब निर्देशन करना चाहती है। रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढाई दशक हो गये हैं। रानी मुखर्जी ने अपने सिने करियर मे कई कामयाब फिल्मों में अभिनय किया है। रानी मुखर्जी अब निर्देशन करना चाहती है।

रानी मुखर्जी ने कहा- मुझे फिल्म निर्माण का हर पहलू पसंद हैं। यदि मुझे भविष्य में ऐसा निर्देशन का कोई मौका मिलता है, तो मैं उसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी। 

मैं हर चीज के लिए इंशाल्लाह कहूंगी और आगे की चीजें ब्रह्मांड की अलौकिक शक्ति पर छोड़ देती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में इतने वर्षों से काम करते आ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए जिंदगी में कभी कुछ भी असंभव जैसी चीजें नहीं हो सकती हैं।

रानी मुखर्जी ने कहा कि फिलहाल मैं अपना पूरा ध्यान सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर ही रखना चाहूंगी, जहां से 27 साल पहले मैंने शुरुआत की थी। 

मेरे लिए यह अरेंज मैरिज की तरह है, जहां एक बार बड़े पर्दे के साथ मेरी शादी हुई और अब मैं पूरी तरह से उसके प्यार में हूं। मुझे कोई दूसरा प्यार नहीं चाहिए। सिनेमाघरों के लिए मैं वफादार रहना चाहती हूं।

Page 22 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse