मनोरंजन

View All
Published / 2026-04-10 17:45:02
धुरंधर 2 हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमानेवाली पहली फिल्म बनी

  • धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी; वर्ल्डवाइड कितना कमाया

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म धुरंधर 2 ने अपने नाम किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने गुरुवार को 1009 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। 

फिल्म धुरंधर 2 ने तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर भी 1,050.51 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 23वें दिन की बात करें तो धुरंधर 2 ने 2.09 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन हैं। वहीं 23वें दिन तमिल वर्जन ने 3 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 4 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं।

Published / 2026-04-06 20:26:53
कौन है सल्लू मियां का सबसे प्यारा साथी

सलमान खान ने अपने सबसे प्यारे साथी के साथ दिखायी खास झलकियां 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने पालतू जानवर के साथ अपनी ताजा तस्वीरों से आॅनलाइन सबका दिल जीत लिया है, जिसे उन्होंने प्यार से माय सुख (मेरा सुख) कहा है। 

सोशल मीडिया पर शेयर किये गये ये अनौपचारिक पल सलमान का एक नरम और प्यारा पक्ष दिखाते हैं, जिससे फैंस का मन नहीं भर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 3:55 - माय सुख। 

जानवरों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए जाने जाने वाले सलमान खान हमेशा से अपने पालतू जानवरों के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में, उनके पास कई डॉग्स रहे हैं जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गये, जिनमें माइसन, मायलव और मायजान शामिल हैं। 

उनके नये साथी सुख ने भी उनकी जिदगी में वही खास जगह बना ली है, जिससे सलमान की अपने पेट्स को परिवार की तरह मानने की पुरानी परंपरा जारी है। तस्वीरों से सादगी और अपनापन झलक रहा है, जो सलमान और उनके इस प्यारे साथी के बीच के असली रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं। 

सलमान खान अब मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस में नजर आएंगे, जिसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, त्याग और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम रोल में हैं।

Published / 2026-04-05 18:14:13
निर्देशक अनिल कमल चौहान की फिल्म ढिंढोरा से बढ़ी उम्मीद

  • निर्देशक अनिल कमल चौहान की फिल्म ढिंढोरा से बढ़ी उम्मीद
  • ट्रेलर रिलीज होते ही लाखों व्यूज

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क, (मुंबई)। रामा गणेश फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ढिंढोरा से निर्देशक अनिल कमल चौहान की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। कारण ट्रेलर रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर एक लाख से अधिक व्यूज सिर्फ एक दिन में मिलें हैं। 

जिससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को फिल्म से काफी उम्मीद हैं। चूंकि, दर्शकों को जब ट्रेलर पसंद आ रहा हैं। तो फिल्म भी जरूर पसंद करेंगे। आगामी 22 मई को फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।

ट्रेलर देख कर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। यह तीन दोस्तों की कहानी हैं। जो आवारा होते हैं और अमीर बनने का सपना रखते हैं। अमीर बनने के लिए तरह - तरह के काम करते हैं।फिर अमीर बाप की बेटी से शादी करके अमीर बनना चाहते हैं।

यह एक हास्य मनोरंजन से भरपूर एक साफ सुथरी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हैं। जिसमें कॉमेडी ज्यादा हैं और इसके साथ थोड़ा बहुत एक्शन, फैमिली ड्रामा एवं रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श आनंद, राज सोनी और रमेश साहनी लोकप्रिय एवं चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।

जिन्हें पूरे भारत के लोग देखते हैं।इससे निर्देशक अनिल कमल चौहान को विश्वास हैं कि सिनेमाघरों में भी दर्शक इन्हें देखने जरूर पहुंचेंगे। इससे पहले भी अनिल कई फिल्में कर चुके हैं। उनमें भी नवोदित कलाकारों ने ही अभिनय किया हैं। अनिल कमल चौहान की यह पहल भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई सोच हैं।

जो आगे भविष्य में भोजपुरी फिल्म उद्योग को कई सुपरस्टार्स देने का काम करेंगे।
ढिंढोरा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद,राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), और चांदनी क्वीन (झबरी), विनोद मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक एवं अन्य ने प्रमुख रूप से अभिनय किया है।

इस फिल्म की निर्मात्री मैडम के.के, निर्देशक अनिल कमल चौहान, छायांकन अमिताभ चंद्रा, संवाद लेखक राजा ठाकुर हैं।निर्देशक अनिल कमल चौहान ने ट्रेलर को एक दिन में इतना प्यार आशीर्वाद देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया एवं अपील किया हैं कि दर्शक 22 मई को फिल्म देखने सिनेमाघर जरूर पहुंचे।

Published / 2026-04-04 20:22:29
रणवी सिंह की जबरदस्त मेहनत से ही कमा रहा धुरंधर

धुरंधर की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत, मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने धुरंधर: द रिवेंज के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-आॅक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया। 

करणदीप ने याद करते हुए कहा, हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छांव नहीं थी। उन्होंने बताय कि आसपास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी। एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे। 

करणदीप ने कहा, फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी। उन्होंने बताया, पंखे और एसी वहां थे लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना। 

इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण। 47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना, और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया।ये लगातार मेहनत अब फिल्म की जबरदस्त कामयाबी में साफ दिख रही है। 

धुरंधर: द रिवेंज भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है, और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है।जैसे-जैसे रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, एक बात तो साफ है रणवीर सिंह सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में ही नहीं दे रहे, बल्कि अपनी बेमिसाल लगन, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस से नए स्टैंडर्ड्स सेट कर रहे हैं।

Published / 2026-04-03 21:14:54
शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना चाहते थे रितेश देशमुख : अभिषेक बच्चन

रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनायें : अभिषेक बच्चन 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने बताया कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनायें। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन पहली बार साथ नजर आयेंगे। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के लिए खास है क्योंकि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। इसमें वह योद्धा संभाजी शाहाजी राजे भोसले का किरदार निभा रहे हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई थे। 

हाल ही में फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें अभिषेक बच्चन एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह योद्धा के रूप में युद्ध के मैदान में दिखाई देते हैं और अपने भाई शिवाजी महाराज के साथ उनके रिश्ते को भी दिखाया गया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनायें। 

उन्होंने कहा कि उनकी और रितेश की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है, जब वे लातूर में फिल्म जमीन की शूटिंग कर रहे थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया। उन्होंने बताया कि एक बार रितेश ने अपने घर पर उन्हें बताया था कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि डायरेक्शन में भी कुछ बड़ा करना चाहते हैं और शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाना उनका सपना है। 

अभिषेक ने कहा कि फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने रितेश की तारीफ करते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी मराठी फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और मजबूत कहानी देखने को मिलेगी। इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। 

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश देशमुख भी नजर आयेंगे। यह फिल्म एक मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published / 2026-03-31 19:54:35
घटने लगी धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 की कमाई में आयी गिरावट! मंगलवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स आॅफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही ह। फिल्म 900 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो सकती है। मंगलवार को फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने इन दिनों कितना कलेक्शन किया है।  

शुरूआती दिनों का कलेक्शन  

धुरंधर द रिवेंज की रिलीज को आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। ओपनिंग डे पर 145.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाने वाली इस फिल्म ने पहले वीक 674.17 करोड़ रुपये कमाये थे। वीकएंड पर इसकी कमाई में और इजाफा हुआ, जो इस तरह है- शुक्रवार को नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़, शनिवार को 10वें दिन 62.85 करोड़ तो वहीं रविवार को 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

आज मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स आफिस पर खबर लिखे जाने तक 14.44 करोड़ की कमाई कर ली है। सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ की कमाई की थी। फाइनल आंकड़े आने तक कमाई में और इजाफा होगा। टोटल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अब तक 872.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

धुरंधर द रिवेंज जल्द ही भारतीय बॉक्स आफिस पर 900 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,392.23 करोड़ रुपये हो चुका है।

Published / 2026-03-18 20:29:48
अब घर बैठे देखें वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (नई दिल्ली)। घर बैठे स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स आर्या डिजिटल ओटीटी पर देख सकते हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी पर 1200 से भी अधिक फिल्में और वेब सीरीज हैं। जबकि, दर्जनों लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं। 

हॉलीवुड और साउथ की फिल्में हिंदी में हैं और लाइव टीवी चैनल्स में भक्ति, म्यूजिक, न्यूज इत्यादि शामिल हैं। ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। जिसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में हैं। 

आर्या ग्रुप आफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज के आधुनिक युग में मनोरंजन बेहद ही सरल और आसान हो चुका हैं। 

दर्शक घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं। जिसके लिए ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं। 

जो आम लोगों के बजट के अनुसार हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी बेहतर और सस्ता हैं। जो सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है। अभी तक आर्या डिजिटल ओटीटी को एक लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और जल्दी ही यह संख्या बढ़ कर 5 लाख होने वाली हैं।

Published / 2026-03-16 18:38:27
आस्कर अवार्ड : माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

यहां जानें किस-किसने जीती आस्कर की ट्रॉफी 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। आस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। 98वें आस्कर अवॉर्ड में लियोनार्डो डिकैप्रियो की वन बैटल आफ्टर अनदर का दबदबा देखने को मिला। वन बैटल आफ्टर अनदर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। 

जबकि रियान कूगलर की सिनर्स को 4 आस्कर अवॉर्ड मिले। माइकल बी जॉर्डन को सिनर्स के लिए बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को हैमनेट के बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। यहां जानते हैं 98वें आस्कर्स में किस-किसने मारी बाजी? 

विजेताओं की पूरी लिस्ट 

  • बेस्ट फिल्म - वन बैटल आफ्टर अनदर 
  • बेस्ट एक्टर - माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स) 
  • बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले (हैमनेट) 
  • बेस्ट डायरेक्टर - पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर) 
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर) 
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - एमी मैडिगन (वेपन्स) 
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - सेंटीमेंटल वैल्यू 
  • बेस्ट एडिटिंग - वन बैटल आफ्टर अनदर 
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - सिनर्स (रयान कूगलर) 
  • बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले - वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन) 
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग - गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स) (ईजेएई, मार्क सोननब्लिक, जूंग ग्यू क्वाक, यू द्वारा) 
  • बेस्ट म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर) - सिनर्स 
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - सिनर्स 
  • बेस्ट साउंड - एफ1 
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्र फीचर फिल्म - मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन 
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - आॅल द एम्प्टी रूम्स 
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - अवतार: फायर एंड ऐश 
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - फ्रैंकेंस्टाइन 
  • बेस्ट कास्टिंग - वन बैटल आफ्टर अनदर 
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - द सिंगर्स एंड टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा 
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म - के-पॉप डेमन हंटर्स 
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स 
  • बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग - फ्रैंकेंस्टाइन 
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - फ्रैंकेंस्टाइन 

जेसी बकले बनीं पहली आयरिश एक्ट्रेस, जिन्हें मिला बेस्ट एक्ट्रेस का आस्कर 

इस बार आस्कर में कई रिकॉर्ड भी बने और नए-नए कारनामे भी बने। हैमनेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आॅस्कर जीतने वाली जेसी बकले ने इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ वह यह सम्मान पाने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।

Page 2 of 82

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse