टीम एबीएन, बोकारो। गीतकार व निर्माता एमके दिलीप ने एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शंस का शुभारंभ किया है। जिसके बैनर तले वे खोरठा, बांग्ला, भक्ति और हिंदी में म्यूजिक वीडियो का निर्माण करेंगे। ज्ञात हो कि एमके दिलीप बोकारो के रहने वाले हैं और गीत लेखन भी करते हैं।
एमके दिलीप ने बताया कि वे लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण करेंगे। जिसमें प्रतिभाशाली कलाकारों को काम दिया जायेगा। आडियो और वीडियो गुणवत्तापूर्ण होगी, जो श्रोताओं व दर्शकों की पसंद के अनुरूप होगी। एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शंस के कई यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें एमकेडी फिल्म्स खोरठा, एमकेडी भक्ति, एमकेडी बांग्ला शामिल हैं। एमके दिलीप ने कहा कि झारखंड के गीत संगीत और फिल्म उद्योग में असीम संभावनाएं हैं।
जरूरत है सरकार के सहयोग की और लगातार गुणवत्तापूर्ण कार्यों की। जिससे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के गीत संगीत और फिल्म उद्योग को पहचान मिलेगी। सरकार के सहयोग से यहां के युवाओं को फिल्म उद्योग में भी रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
एबीएन डेस्क। कान्स फिल्म महोत्सव में यह भारत के लिए एक विशेष वर्ष है; क्योंकि देश इस प्रतिष्ठित महोत्सव के 77वें संस्करण के लिए तैयार है। यह पहली बार होगा कि भारत 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में भारत पर्व की मेजबानी करेगा।
जिसमें महोत्सव में भाग लेने वाले दुनिया भर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि, फिल्मी हस्तियों, फिल्म निमार्ताओं, निर्देशकों, निमार्ताओं के साथ जुड़ सकेंगे। 20-28 नवंबर, 2024 को गोवा में आयोजित होने वाले 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर का अनावरण भारत पर्व पर किया जायेगा।
भारत पर्व में 55वें आईएफएफआई के साथ आयोजित होने वाले प्रथम विश्व आडियो-विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के लिए सेव द डेट का विमोचन भी होगा। 108 विलेज इंटरनेशनल रिवेरा में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत पवेलियन का उद्घाटन 15 मई को प्रख्यात फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में किया जायेगा।
भारत पवेलियन राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किया गया है और इस वर्ष की थीम क्रिएट इन इंडिया को दर्शाने के लिए इसे द सूत्रधार नाम दिया गया है। पायल कपाड़िया की प्रसिद्ध कृति, आल वी इमेजिन ऐज लाइट, दर्शकों को लुभाने और प्रतिष्ठित पाल्मे डी ओर के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।
विशेष रूप से, यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि तीन दशकों के बाद एक भारतीय शीर्षक कान्स फिल्म महोत्सव के आधिकारिक चयन के प्रतियोगिता खंड की शोभा बढ़ाता है। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया के छात्र की फिल्म सनफ्लॉवर्स वेयर फर्स्ट वन्स टू नो को ला सिनेफ कॉम्पिटिटिव सेक्शन में चुना गया है।
कन्नड़ में बनी यह लघु फिल्म दुनिया भर से आई प्रविष्टियों के बीच चुनी गयी थी और अब अंतिम चरण में 17 अन्य अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।इसके अलावा, श्यामबेनेगल की मंथन, जो अमूल डेयरी सहकारी आंदोलन पर केंद्रित फिल्म है, को क्लासिक्स अनुभाग में प्रस्तुत किया जायेगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स ट्रिब्यूट के प्राप्तकर्ता होंगे। वह कान्स प्रतिनिधियों के लिए एक मास्टरक्लास भी देंगे और इस गौरव से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। पंकज के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे। जबकि बहन सविता कार में सवार थी।
निरसा में हुए हादसे के बाद दोनों जख्मी हैं। आनन-आनन में दोनों को एसएनएमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो चुकी है। वहीं, उनकी बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। एमके आर्ट्स एवं सरस्वती प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित नवीनतम प्रस्तुति शॉर्ट फिल्म त्वमेव सर्वम का जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग जारी है। जिसका म्यूजिक वीडियो रेड रिबन म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है।
लघु फिल्म मध्य प्रदेश के जॉइंट कलेक्टर डॉ जीवन एस रजक के जीवनवृत्त पर आधारित है। जिसमें जीवन एस रजक के पिता मूलचंद का किरदार बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा और जीवन का किरदार अभिनेता बिक्रम सिंह ने निभाया है।
बिक्रम सिंह इसके पहले भी चार शॉर्ट फिल्मों पसंद न पसंद, शॉर्टकट, वजह, एक अजनबी शाम में मुख्य किरदार कर चुके हैं। साथ ही आगामी फिल्में भी बिक्रम सिंह की रिलीज के कगार पर हैं। बिक्रम की लघु फिल्मों को देश विदेश के फिल्म फेस्टिवल में सराहा जाता है।
वहीं इनकी कई लघु फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। जीवन एस रजक के किरदार को बिक्रम सिंह ने बखूबी करने का प्रयास किया है, जो काफी बेहतर हैं और दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। बिक्रम ने सहजता के साथ अभिनय किया है और उन्हें जो भी अवसर मिला है। उसका उन्होंने सार्थक उपयोग किया है।
बिक्रम अभिनय के साथ लेखन में भी रुचि रखते हैं। उन्होंने अब तक तीन उपन्यास और एक कहानी संग्रह लिखी है, जो प्रकाशित भी है। 35 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में मध्य प्रदेश के जॉइंट कलेक्टर डॉ जीवन एस रजक के पिता के संघर्षों को दिखाया गया है।
मनोज तिवारी द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता रामपाल सिंह पठारिया, पटकथा लेखक विशाल विजय कुमार, डीओपी देवेंद्र तिवारी व डी कानन, गीतकार जीवन एस रजक, संगीतकार संजीव श्रीवास्तव, प्रोडक्शन डिजाइनर शिवेंदु शेखर और एडिटर चंदन अरोड़ा हैं।
टीम एबीएन, रांची। नाट्य संस्था मैट्रिक्स (स्टेप फॉर ह्यूमनिटी) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं कला संस्कृति विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में आज युवा रंगमंच रांची का नाटक प्रमोशन का मंचन हुआ। प्रस्तुत नाटक में ग्रामीण परिवेश में संस्कारित एक नवयुवक हरीश प्राइवेट कंपनी में सहायक के पद पर नियुक्त है। उसके सीनियर की मृत्यु हो चुकी है और वह क्लर्क से अफसर बनने तथा नौकरी में प्रमोशन पाने की लालसा में गलतियां दर गलतियां कर बैठता है।
हरीश की पत्नी सावित्री कम पढ़ी-लिखी और गंवारू है। हरीश ने प्रमोशन पाने के चक्कर में अपनी कम्पनी के सुपर बॉस मिस्टर घोष को अपने घर डिनर पर सपरिवार आमंत्रित किया है। वह चाहता है उसके मित्र और पड़ोसी प्रकाश की पत्नी रजनी थोड़ी देर के लिए उसकी पत्नी बन जाये, ताकि वह मिस्टर घोष पर अपना इंप्रेशन जमा सके।
इस प्रकार झूठी शान-शौकत के लिए हरीश ने घर का सोफा, क्राकरी आदि मंगनी में अथवा किराये पर लेकर और पड़ोसी की पढ़ी-लिखी सुंदर लेक्चरर पत्नी रजनी को अपनी पत्नी तथा सावित्री को नौकरानी के रूप में प्रदर्शित करने का पूरा इंतजाम अपने बॉस के सामने कर रखा है। लेकिन मिस्टर घोष के सामने धीरे-धीरे हरीश की पोल खुलती है और उसे लज्जित होना पड़ता है।
हम जहां जीते हैं, वहां खट्टे-मीठे, कभी-कभी तीखे लम्हों का साथ हमें मिलता है। जिंदगी की गाड़ी सरपट दौड़ने के लिए अनेक मुखौटे लगाने पड़ते हैं। इसी कोशिश में हमसे गलतियां होती है और जाने-अनजाने में हुई चूक हमें गुदगुदा जाती है।
प्रमोशन यथार्थवादी शैली का एक हास्य नाटक है जिसमें नाटकीय वातावरण की संरचना आपको मुस्कुराने के लिए बाध्य करती है। नाटक में इन कलाकारों की भागीदारी रही- शंकर पाठक, पूजा कुमारी, अंजली वर्मा, जितेंद्र वाधेर, मुन्ना लोहार, पंकज कुमार, पवन कुमार, मनमोहन सिंह (बादल), नैना कुमारी, पंकज कुमार, मुन्ना लोहार, संतोष पाठक, रतनी कुमारी, दीपक चौधरी, अभिराज कुमार,कहानी विनोद रस्तोगी। परिकल्पना एवं निर्देशन अजय मलकानी कल नाट्य महोत्सव के समापन के अवसर पर मैट्रिक्स नाट्य संस्था का नाटक राज रक्त का मंचन होगा जिसका निर्देशन अभिराज कुमार ने किया है।
एबीएन डेस्क। जितने लोग सड़क पर गड्ढों की वजह से होने वाले हादसे में मरते हैं। उतने आतंकवाद की वजह से नहीं मरते। राजपाल यादव अभिनीत आने वाली फिल्म काम चालू है के ट्रेलर में यह बात सामने आती है। जी-5 पर इसका ट्रेलर आउट कर दिया गया है। जिसे मिलियन्स में लोग देख रहे हैं। पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।
राजपाल यादव और जिया मानेक की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में राजपाल यादव ने मनोज पाटिल का किरदार निभाया है। मनोज पाटिल अपनी बेटी की मौत का इंसाफ मांगते हुए नजर आ रहे हैं। एक सड़क दुर्घटना में उनकी पुत्री की मौत हो जाती है। जिसके बाद वह खुद सड़कों पर गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लेते हैं।
यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ उन्होंने अर्ध भी की थी। यह फिल्म 19 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। राजपाल यादव का लुक और उनका किरदार काफी अलग है। रियल स्टोरी से इन्सपायर्ड इस फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार है।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। कंगना रनौत ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित फिल्म इमरजेंसी बनाने की वजह बतायी है। कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित फिल्म इमरजेंसी बनायी है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।
कंगना रनौत ने कहा, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, चाहे वह इंदिरा गांधी हों या कोई अन्य महिला, मेरे मन में महिलाओं के लिए बहुत सहानुभूति है। मैं इस बात का दिखावा नहीं कर सकती और मेरे दिल में महिलाओं के लिए सम्मान भी है, इसलिए मैंने उनके लिए बहुत काम किया है।
मैंने इंदिरा गांधी के पूरे जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई है और जब आप एक कलाकार होते हैं तो हर चीज प्रेरणा का काम करती है। उन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने वह फिल्म बनायी। इसलिए, जब यह सामने आयेगा, तो मुझे लगता है कि हर किसी को यह पसंद आयेगा। उन्हें इसे एक मनोरंजन फिल्म के रूप में देखना चाहिए।
कंगना ने कहा कि हमारे संविधान के साथ जो घटनाएं घटीं, उन घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं, उन कारणों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे भविष्य में हमारे संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ न हो।
एक नेता की विश्वसनीयता, गहरी छिपी सुरक्षा, असुरक्षा, ताकत या कमजोरी, सभी कारकों पर विचार किया जाना चाहिए जिजसे भविष्य में हमारे संविधान में कोई हस्तक्षेप न हो। इसीलिए मैंने फिल्म इमरजेंसी बनायी।
कंगना रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित, इमरजेंसी में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
ज़ी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म का संगीत संचित बल्हारा द्वारा दिया गया है और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिये गये हैं। इमरजेंसी 14 जून 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।
एबीएन डेस्क। अभिनेता कार्तिक आर्यन, फिल्मकार विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने विशाल भारद्वाज के साथ एक थ्रिलर फिल्म को लेकर बातचीत की है।
यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म कार्तिक आर्यन और विशाल भारद्वाज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के वर्ष 2024 की छमाही में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
कार्तिक आर्यन और विशाल भारद्वाज इस थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म वर्ष 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse