मनोरंजन

View All
Published / 2021-04-21 12:40:12
कोरोना में सेलेब्स के वेकेशन पर भड़की श्रुति हासन

एबीएन डेस्क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश में कई जगह पर मिनी लॅाकडाउन लग गया है। फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी बंद है। ऐसे में कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि वेकेशन पर जाकर वहां की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। सबसे अधिक सेलेब्स मालदीव जा रहे हैं। कोरोना के केस के बीच कई सेलेब्स ठीक होकर भी खुद को सेल्फ टाइम देने और कोरोना के माहौल से खुद को थोड़े समय के लिए दूर रखने के लिए वेकेशन को चुन रहे हैं। लेकिन इसे लेकर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने सेलेब्स पर निशाना साधा है। साथ ही उनके वेकेशन की तस्वीरों पर कड़ी फटकार भी लगाई है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में श्रुति हासन ने कहा है कि सुनकर अच्छा लगा कि उनकी हॅालीडे शानदार रही। वे इसके हकदार है। पर मुझे निजी तौर पर लगता है कि ये मास्क उतारक पूल में जाने का समय नहीं है। ये एक मुश्किल समय है सभी के लिए और कुछ लोगों के लिए तो ये और भी ज्यादा मुश्किल समय है। मुझे लगता है कि आसानी से मिलने वाली सुविधाओं के लिए आभारी होना जरूरी है।ना कि अपनी प्रीविलेज को यूं लोगों के मुंह पर मारना।कोरोना वायरस महामारी को लेकर श्रुति हासन ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे काम पर जाने का मौका मिला।

Published / 2021-04-20 11:38:09
अजय-काजोल ने बेटी न्यासा के 18वें जन्मदिन पर दी बधाई

एबीएन डेस्क। अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को जन्मदिन पर बधाई दी है। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा आज 18 साल की हो गई हैं। अजय और काजोल ने न्यासा के 18 साल पूरे होने पर खास अंदाज़ में उन्हें बधाई दी। अजय ने न्यासा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे, सबसे प्यारी न्यासा! इस तरह के तनावपूर्ण समय में इस तरह की छोटी खुशियाँ ही एकमात्र ब्रेक हैं। उन सभी के लिए प्रार्थना, जिन्हें स्वस्थ होने की आवश्यकता है। इसके अलावा काजोल ने न्यासा के 18वें जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने न्यासा के बचपन की फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल ने बेटी के जन्म को अपनी सबसे बड़ी परीक्षा बताई। वो हर दिन बेटी से कुछ न कुछ सीखती हैं। काजोल ने बताया कि वह हमेशा बेटी का सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ रहेंगी।

Published / 2021-04-19 12:05:43
नोरा फतेही करना चाहती हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड ही नही बल्कि सात समंदर पार भी नोरा का जादू सबके सर चढ़ कर बोल रहा हैं। बहुत कम समय में अपने डांसिंग के पावर पैक मूव्स से नोरा ने सबके दिलों में अपनी खास जगह बना ली हैं। सोशल मीडिया पर नोरा का एक पोस्ट भी खलबली मचा देता हैं। यूं कहें कि सारा जहां इस वक्त नोरा के लिए बाहें पसारें खड़ा हैं। इतनी शोहरत के बावजूद नोरा का एक सपना हैं जो अभी तक साकार नही हुआ हैं। जवाँ दिलों की ख्वाब बन चुकी नोरा के दिल में एक हसरत को पूरा करने की कसर बची हैं। जी हाँ, हाल ही में एक डांस रियालिटी शो पर मेहमान बन कर आई नोरा ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म में हीरोइन बनने की अपनी इच्छा जताई।

Published / 2021-04-18 09:36:57
हिना खान ने दिखाया अपना अभिनय जौहर

एबीएन डेस्क। हिना खान आज मनोरंजन जगत में काफी जानी-पहचानी सिलेब्रिटी हैं जो उन सितारों की लिस्ट में हैं, जिन्होंने अपने टैलंट के दम पर खुद का नाम बनाया है। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुईं अक्षरा यानी हिना खान को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। हिना सोशल पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाते हैं। इस बीच हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस कुछ सेकेंड के वीडियो में अपने अभिनय का जौहर दिखातीं अभिनेत्री पल-पल में कई तरह के एक्सप्रेशन दे रही हैं। कभी वो रो रही हैं तो कभी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो में हिना की आवाज नहीं है, लेकिन उनके भाव हर चीज समझा रहे हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देखकर फैंस से लेकर स्टार तक हैरान हैं। हिना के इस वीडियो की कई सेलेब्स ने तारीफ की है। वहीं, फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें एक्सप्रेशन्स क्वीन बताया तो दूसरे ने इमोशन क्वीन कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनका ये वीडियो देख उसके रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, कुछ यूजर्स उनसे रोजा को लेकर भी पूछते नजर आए।

Published / 2021-04-17 12:01:51
अभिनेता विवेक के निधन पर पीएम मोदी समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

एबीएन डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विवेक ने 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के वडापलानी स्थित एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाई ने ईसीएमओ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया है।

Published / 2021-04-16 09:09:20
अजय देवगन की नई फिल्म का एलान

एबीएन डेस्क। नई फिल्मों की अनाउंसमेंट में कोई रुकावट नहीं आई है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और अजय देवगन ने मिलकर गोबर नाम से अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। यह कॉमेडी ड्रामा जॉनर की फिल्म है। इसे सालों से ऐड फिल्मों के निर्माण में सक्रिय रहे सबल शेखावत डायरेक्ट करेंगे। सबल ने इसे सम्भित मिश्रा के साथ मिलकर लिखा है। 90 के दशक में सेट है फिल्म की कहानी सबल के करीबी बताते हैं, फिल्म की कहानी 90 के दशक में सेट है। यह एक सटायरिकल जॉनर की फिल्म है। हिंदी हार्टलैंड के एक वेटरनरी डॉक्टर को लावारिस जानवरों से काफी मोहब्बत है। जानवरों के लिए वह कुछ करना चाहता है। लेकिन उसकी राह में लोकल हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में कार्यरत भ्रष्ट अधिकारी रोड़ा अटकाते हैं। ऐसे में क्या वह डॉक्टर जानवरों को उनका हक दिलवा पाता है, फिल्म उसकी इसी जर्नी के बारे में है।

Published / 2021-04-15 11:16:10
हॉलीवुड फिल्म में नजर आयेगी हुमा कुरैशी

एबीएन डेस्क। हुमा कुरैशी हॉलीवुड फिल्म आर्मी ऑफ द डेड में काम करती नजर आयेगी। हुमा कुरैशी, जैक स्नायडर की जॉम्बी फिल्म आर्मी ऑफ द डेड से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आर्मी ऑफ द डेड फिल्म डॉन ऑफ द डेड का सीक्वल है। हुमा कुरैशी फिल्म आर्मी ऑफ द डेड में गीता नाम का किरदार निभा रही हैं। हुमा ने फिल्म में अपनी मौजूदगी के बारे में बताया है। उन्होंने जैक स्नाइडर को टैग करते हुए लिखा, इस प्रतिभाशाली व्यक्ति के विजन का छोटा सा हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।

Published / 2021-04-14 12:35:42
दिन में 12 घंटे ट्रेनिंग लेते हैं टाइगर श्रॉफ

एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन फिल्में, डांस के साथ साथ फिटनेस के लिए खासा पॉपुलर हैं। उन्हें बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में माना जाता है। लेकिन यह सब जितना देखता है उतना आसान नहीं है क्योंकि अभिनेता एक्शन से ले कर डांस, मार्शल आर्ट, फिटनेस, सिंगिंग और अभिनय तक अपनी हर चीज़ में कुशलता बनाये रखने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। टाइगर श्रॉफ के ट्रेनर, राजेंद्र ढोले बताते हैं, "अगर वह शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो फिर वह या तो वेट उठाते हैं या किक या अपना जिम्नास्टिक कर रहे होते हैं। वह मूल रूप से हर दिन 12 घंटे का समय किसी न किसी कौशल के प्रशिक्षण में बिताते हैं चाहे वह डांस हो या किक या फिर वेट लिफ्टिंग। उन्होंने आगे बताया कि जब शूट पर कोई जिम नहीं होता है तो टाइगर बॉडीवेट ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उनका मुख्य फोकस हमेशा डाइट पर होता है। टाइगर अक्सर जिम में अपने ट्रेनिंग को लेकर अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, चाहे वह मुक्केबाजी करना हो, वर्कआउट करना हो या फिर मार्शल आर्ट करना। कई फ्रैंचाइज़ी फिल्मों के साथ, टाइगर अपने एक्शन और स्टंट के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार हैं। वह फिलहाल हीरोपंती 2, बागी 4 और गणपत जैसी एक्शन-ड्रामा फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

Page 78 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse