मनोरंजन

View All
Published / 2021-04-27 11:46:24
वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का किरदार निभायेंगे सैफ अली खान

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान सिल्वर स्क्रीन पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शामिल होमी जहांगीर भाभा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। होमी जहांगीर भाभा के जीवन पर एक फिल्म बनायी जा रही है। होमी जहांगीर भाभा परमाणु वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में होमी जहांगीर भाभा की भूमिका सैफ अली खान निभाते नजर आ सकते हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनायी जा रही इस फिल्म का टाइटल एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा दिया गया है। होमी जहांगीर भाभा की मौत कथित विमान दुर्घटना में हुई थी, लेकिन इस हादसे का सच कभी सामने नहीं आया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में भाभा की जिंदगी से जुड़ी कई रहस्यमयी घटनाओं से पर्दा उठ सकता है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। यदि सब प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।

Published / 2021-04-26 12:35:59
तापसी पन्नू ने कोरोना केस पर मांगी मदद

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू एकबार फिर से ट्रोल हो गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खासकर इस वक्त वह कोरोना वायरस के माहौल में मदद के लिए कई तरह के लिए पोस्ट करती हुई नजर आ रही हैं। कई स्टार्स ऐसे हैं जो कि पोस्ट करके कोरोना वायरस के माहौल में सहायता के लिए पोस्ट कर रहे हैं। तापसी भी यहीं कर रही हैं।लेकिन इस बीच वह बुरी तरह ट्रोल हुई हैं। इस बार एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वाले को ऐसा करारा जवाब दिया है जो कि खबरों में छाया हुआ है। तापसी पन्नू को कोरोना वायरस पर मदद मांगने पर उन्हें कीमती गाड़ी को देने के लिए बोला है। ये सुनते ही एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा है कि अपनी कार दे दे पुन्नू,सब काम ट्विटर पर ही करेगी, बकैती करवा लो इस सस्ती माल से। ये सुनने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को रोका नहीं और लिखा है कि क्या तुम चुप हो सकते हो, बिल्कुल चुप। अगर तुम्हें ऐसे वक्त में यही सब बोलना है तो सब्र कर लो इस देश को वापस सांस लेने दो और फिर अपनी बकवास जारी रखो।तब तक के लिए मेरी टाइमलाइन को अपनी बकवास बातों से मत भरो और मैं जो कर रही हूं मुझे करने दो। तापसी के इस पोस्ट पर उन्हें कई लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया है। मामला ज्यादा बढ़ने पर ट्रोल करने वाले यूजर ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोनू सूद,सलमान खान, गुरमीत चौधरी के साथ कई स्टार्स ऐसे हैं जो फिर से सामने आकर लोगों की मदद के लिए आगे खड़े हुए हैं।

Published / 2021-04-26 12:22:12
Oscars 2021: नोमाडलैंड बनी बेस्ट फिल्म

एबीएन डेस्क। 93वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी 93वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। इस साल ऑस्कर में नोमाडलैंड फिल्म का जलवा दिखा है। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है। इसके अलावा फिल्म नोमाडलैंड के लिए इस बार लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया है। साथ ही लो झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं।

Published / 2021-04-25 12:58:54
अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

एबीएन डेस्क। कोरोना महामारी देशभर में तेजी से फैल रही है और ऐसे में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की कमी की वजह से मरीज़ों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को मदद की सख्त जरूरत हैं और ऐसे में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार लोगों की मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर के फाउंडेशन में एक करोड़ रुपये दान किए हैं।

Published / 2021-04-24 11:40:50
लोगों की मदद करने के अभियान में जुटी भूमि पेडनेकर

एबीएन डेस्क। भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद करने के अभियान में जुट गयी हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ ने लोगों को सीधे मदद करने का भी ज़िम्मा उठा लिया है। वहीं, भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए लोगों की मदद करने का अभियान शुरू किया, जिसके तहत भूमि ने एक फॉर्म का प्रारूप पोस्ट किया है, जिसमें मरीज़ का नाम, उम्र, लिंग, हॉस्पिटल, ब्लड ग्रुप की जानकारी मांगी गयी है। भूमि ने लिखा, जो लोग मदद के लिए आ रहे हैं, वो इस फॉर्मेट में भेजें। भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह, अनुभव सिन्हा, वीर दास जैसे सेलेब्रिटीज़ अपने ट्विटर एकाउंट्स से लोगों की अपील को रीट्वीट करके एम्प्लीफाई कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लगातार कोविड इंडिया हैशटैग के साथ ज़रूरी जानकारियां शेयर और रीट्वीट कर रही हैं। सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को कोविड-19 मरीज़ों की मदद के लिए खोला हुआ है। इंस्टाग्राम पर सोनम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्ट्राग्राम के ज़रिए उन्होंने कोविड-19 रिसोर्सेज़ को शेयर किया है। सोनम ने कहा कि अपनी ज़रूरत को उन्हें टैग कीजिए और वो उसे एम्प्लीफाई करेंगी। ट्विटर के ज़रिए सोनम इस काम में जुटी हैं।

Published / 2021-04-23 12:00:28
मनोज बाजपेयी का 51वां जन्मदिन

मनोज बाजपेयी 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म नेपाल सीमा के पास, बिहार के बेलवा गांव में 23 अप्रैल 1969 को हुआ था। हाल ही में मनोज की वेब सीरीज साइलेंस: कैन यू हियर इट रिलीज हुई है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मनोज अब बॉलीवुड में जाना-माना नाम बन चुके हैं लेकिन एक दौर ऐसा था जब स्ट्रगल से परेशान होकर उनके मन में सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। मनोज बताया, शुरुआत में सब बहुत कठिन था। पांच दोस्तों के साथ हमने चॉल किराए पर ली और काम ढूंढने लगे लेकिन कोई रोल नहीं मिला। एक बार एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने मेरी फोटो फाड़ दी और एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट मेरे हाथ से निकल गए। यहां तक कि मुझे अपने पहले शॉट के बाद गेट आउट तक कहा गया। मेरे पास किराए के पैसे नहीं हुआ करते थे और खाने के लिए वड़ा-पाव भी महंगा लगता था।

Published / 2021-04-22 11:32:55
आदिपुरुष की तैयारी कर रही है कृति सैनन

कृति सैनन ने अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष के लिये तैयारी शुरू कर दी है। कृति सैनन ने हाल ही में भेड़िया की शूटिंग का काम खत्म किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की तैयारी शूरू कर दी है। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सैनन सीता के रोल में दिखाई देंगी। अपने किरदार को अच्छी तरह से समझने के लिए इन दिनों कृति रामायण पढ़ रही हैं। हाल ही में कृति सैनन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके हाथों में एक किताब थी। कृति के पास जो किताब थी उसका नाम है- द फॉरेस्ट ऑफ एनचैनमेंट्स । यह किताब माता सीता के दृष्टिकोण से लिखी गई है।

Published / 2021-04-22 11:27:59
निक जोनस को मिस कर रही है प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस को बेहद मिस कर रही है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस की शूटिंग की वजह से लंदन में हैं और निक जोनस सिंगिंग रिएलिटी शो द वॉयस जज करने यूएस गए हुए हैं। प्रियंका अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने प्यार का इज़हार करते हुए बताया है कि वो निक जोनस को मिस कर रही हैं।

Page 77 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse