मनोरंजन

View All
Published / 2021-09-01 08:25:08
शाहरुख खान हर साल कमाते हैं 300 करोड़

एबीएन डेस्क। 5 साल के शाहरुख खान बॉलीवुड पर पिछले 25 साल से राज कर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान यों ही नहीं कहा जाता। 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले शाहरुख को भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। उनकी झोली में अब तक 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जा चुके हैं। फ्रांस सरकार भी शाहरुख खान को आर्ट अवॉर्ड दे चुकी है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किसी जमाने में अपनी पहली सैलरी 50 रुपये लेकर सीधे ताजमहल के दीदार करने पहुंचने वाले शाहरुख खान इस वक्त करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो फिल्मो से ही नहीं, बल्कि विज्ञापनों के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की प्रति फिल्म इनकम 25 करोड़ रुपये हैं। किसी जमाने में अपनी मां से हजार रुपये लेकर प्रेमिका गौरी की तलाश में मुंबई शहर पहुंचने वाले शाहरुख खान के पास आज मुंबई में अपना आलीशान बंगला है। वो लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास कारों और बाइक्स का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उन्होंने फिल्म करने से पहले टीवी शो में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जिसमें शाहरुख ने एक फौजी का किरदार निभाया था। यह सीरियल 1989 में आया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करने वाले शाहरुख खान का बंगला मन्नत दुनिया के टॉप 10 बगंले में शामिल है। यह पूरी तरह से व्हाइट मार्बल से बना है। लाखों लोग हर रोज उनके बंगले मन्नत को देखने के लिए आते हैं। जिसका मार्केट प्राइस 250 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जाता है। शाहरुख खान कुल 5067 करोड़ रपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी महीने की इनकम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है और साल की इनकम 300 करोड़ रुपये से अधिक है। किसी जमाने में बॉलीवुड का यह किंग खान पिता के साथ दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन चलाता था। यही से शाहरुख का अभिनय की ओर झुकाव हुआ।

Published / 2021-08-29 09:27:19
नुसरत ने अपने बेटे का नाम रखा ईशान

एबीएन डेस्क। बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद अब नुसरत को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। नुसरत बच्चे के जन्म के बाद से सुर्खियों में हैं। नुसरत से सवाल किये जा रहे हैं कि बच्चे के पिता का नाम क्या है ? नुसरत जहां लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं। इस बीच नुसरत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बच्चे के नाम को लेकर फिर से उन पर सवालों की झड़ी लग गई है। नुसरत ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है और अंग्रेजी में इसे Yishaan के नाम से जाना जाएगा।

Published / 2021-08-26 09:13:55
मां बनीं नुसरत जहां, सांसद के घर गूंजी बेटे की किलकारी

एबीएन डेस्क। बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। नुसरत जहां ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस को बुधवार को उन्हें पार्क स्ट्रीट के एक निजी अस्पताल केबिन नंबर 511 में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यश दासगुप्ता आज सुबह से ही अस्पतालमें नजर आ रहे थे। इंडस्ट्री के हाई प्रोफाइल लोग भी मौजूद थे। अस्पताल में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यश दासगुप्ता के साथ एक्ट्रेस के संंबंध को लेकर लगातार बातें होती रही हैं।

Published / 2021-08-25 10:04:53
शर्मिला टैगोर ने बेटे सैफ को बताया एक मैच्योर पर्सन

एबीएन डेस्क। शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे, सैफ अली खान में चेंजिस के बारे में बात की है और कहा कि वो एक मैच्योर पर्सन बन गए है। शर्मिला के मुताबिक, सैफ, जो हाल ही में अपने चौथे बच्चे के पिता बने हैं, एक अच्छे पिता हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सैफ को अब खाना पकाने और पढ़ने जैसे नए शौक डेवलप हुए हैं। शर्मिला ने सैफ को बताया मैच्योर पर्सन शर्मिला कहती हैं, मैंने ये दिल्लगी देखा और यहां तक कि उनके पुराने इंटरव्यू भी बहुत मजेदार थे। वो एक मैच्योर पर्सन बन गए हैं। वो चार बच्चों के पिता हैं और एक बेहतरीन शेफ बन गए हैं। उन्होंने पढ़ने जैसे अच्छे शौक डेवलप किए हैं। वो एक अच्छे पिता हैं और अच्छा खाना बनाते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से शर्मिला, सैफ से नहीं मिल पाईं हैं शर्मिला ने यह भी बताया कि कैसे वो कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सैफ और उनकी फैमिली से नहीं मिल पाई हैं। हेल्थ इश्यूज के कारण शर्मिला लंबी दूरी तक ट्रैवल करने में असमर्थ हैं। वो अभी तक सैफ के नवजात बेटे जहांगीर अली खान को भी नहीं देख पाई हैं।

Published / 2021-08-25 09:50:38
झारखण्ड : कोयला नगरी धनबाद की कोयला खदान में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने की थी पहली नौकरी, खुद किया खुलासा

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म काला पत्थर को 42 साल पूरे हो गये हैं। इस मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। बिग बी ने बताया है कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी कहां की थी। बिग बी की पहली नौकरी से झारखंड का गहरा नाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी रोचक जानकारी साझा की है। अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली नौकरी का जिक्र किया, जब वे कोयला खदान में काम करते थे। काला पत्थर मूवी के पोस्टर इमेज का कोलाज शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा- काला पत्थर को 42 साल पूरे हो गये हैं। ओह !!! काफी समय हो गया.. और इस फिल्म से मेरे काफी सारे पर्सनल अनुभव जुडे हैं। जब मैं अपनी कलकत्ता कंपनी में कोल डिपार्टमेंट में काम करता था, फिल्मों में आने से पहले मेरी पहली नौकरी। मैंने धनबाद और आसनसोल में कोयला खदानों में वास्तव में काम किया। अगर हम फिल्म काला पत्थर की बात करें तो ये 1979 में रिलीज हुई थी। मूवी में अमिताभ बच्चन ने पूर्व नेवी कैप्टन का रोल किया था, जो कि अपना अतीत भुलाने के लिए कोयला खदान में काम करता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, संजीव कुमार, राखी, परवीन बाबी, नीतू सिंह, प्रेम चोपड़ा अहम रोल में दिखे थे। इस एक्शन ड्रामा को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। स्क्रीनप्ले सलीम-जावेद ने लिखा था।

Published / 2021-08-04 05:44:46
जन्मदिन: किशोर कुमार ने की थीं चार शादियां

एबीएन डेस्क। किशोर कुमार का 4 अगस्त को जन्मदिन है। किशोर कुमार ने लगभग 1500 फिल्मों में गाने गए। आज भी उनके गानों को लोग बड़े चाव से सुनते हैं। एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ किशोर कुमार एक लेखक, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी थे। लेकिन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। किशोर कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको इस आर्टिकल में उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे। किशोर कुमार ने की चार शादियां : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार किशोर कुमार की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी सफल रही उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही उथल-पुथल रही। किशोर कुमार ने टोटल चार शादियां की थीं। उनकी चौथी शादी लीला चंद्रावरकर से हुई थी। बता दें कि किशोर कुमार अपनी चौथी पत्नी लीला चंद्रावरकर से लगभग 20 साल बड़े थे। चौथी शादी के वक्त उनकी उम्र 51 वर्ष थी। दोनों की मुलाकात प्यार अजनबी है के सेट पर हुई थी। उनकी पहली शादी रुमा घोष दूसरी शादी मधुबाला, तीसरी शादी योगिता बाली और चौथी शादी लीला चंद्रावरकर से हुई थी। किशोर कुमार से अलग होने के बाद योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की। कभी नहीं ली संगीत की शिक्षा: किशोर कुमार ने फिल्मों से जुड़ने से पहले भी कभी भी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। किशोर कुमार ने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक खास मीडिया बातचीत में बताया था कि किशोर कुमार बचपन में बेहद बेसुरे थे। अशोक कुमार के अनुसार किशोर कुमार की आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी, लेकिन फिल्म जगत में किशोर कुमार ने अपनी जो जगह बनाई उसके बाद इस चीज पर यकीन करना वाकई मुश्किल है।

Published / 2021-08-01 09:53:55
बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं तापसी पन्नू

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू फिल्म जगत की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक तापसी ने फिल्म जगत के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है। तापसी पन्नू का 1 अगस्त को जन्मदिन है और वो पूरे 34 साल की हो जाएंगी। तापसी फिल्मों के साथ अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अक्सर कंगना और उनके बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई देखने को मिलती है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से अपने इस आर्टिकल में बताएंगे। सिख परिवार में हुआ था जन्म : तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 में दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था। तापसी के पिता दिल मोहन एक व्यवसायी हैं और उनकी मां निर्मलजीत पन्नू ग्रहणी हैं। टैलेंट शो के लिए दिया था ऑडिशन : तापसी ने एक टैलेंट शो के जरिए अपने अभिनय की प्रतिभा को दिखाया। गेट गॉर्जियस के लिए उन्होने ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन में तापसी सलेक्ट हो गईं और उन्होने मॉडलिंग की तरफ अपना कदम बढ़ाया। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद तापसी ने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा और वो सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। तेलुगू फिल्म से की शुरुआत : बॉलीवुड में अपना नाम और जगह बनाने वाली तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगू सिनेमा से की थी। तापसी पन्नू ने अपने करियर में कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही तापसी: तापसी की मुख्य फिल्मों में बेबी, नाम शबाना, सूरमा, द गाजी अटैक, पिंक, मनमर्जियां, बदला, मुल्क, सांड की आंख और थप्पड़ शामिल हैं।

Published / 2021-07-17 14:49:47
शाहरूख को पसंद आयी फरहान की तूफान

एबीएन डेस्क, रांची। शाहरूख खान को फरहान अख्तर की फिल्म तूफान बेहद पसंद आयी है। फरहान अख्तर की फिल्म तूफान 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। शाहरुख खान फिल्म तूफान बहुत ज्यादा पसंद आई है। शाहरुख ने फिल्म तूफान और फरहान अख्तर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फरहान की फिल्म "तूफान" का रिव्यू करते हुए लिखा है, मेरे दोस्त फरहान अख्तर और राकेश ओम प्रकाश मेहरा को उनकी नई फिल्म तूफान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। कुछ दिन पहले मुझे इस फिल्म को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह फिल्म बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर मेरा रिव्यू यही है कि हम सभी को तूफान जैसी फिल्म बनाने की कोशिश करनी चाहिए और इस तरह की फिल्में ज्यादा से ज्यादा बननी चाहिए।

Page 72 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse