मनोरंजन

View All
Published / 2021-10-29 12:16:17
कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बेंगलुरू, कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज यहां निधन हो गया । पुनीत (47) को सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद शहर के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुनीत प्रसिद्ध अभिनेता स्व डॉ राजकुमार के सबसे छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई शिवराज कुमार भी कन्नड़ फिल्म जगत की जाने-माने हस्ती हैं। पुनीत का असली नाम लोहित राजकुमार था। उनका विवाह 1999 में अश्विनी रेवनाथ से हुआ था। पुनीत की पहली फिल्म अप्पू थी, जो 2002 में आई थी। उन्हें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्धि मिली। इससे पहले वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके थे। उन्होंने कुछ फिल्मी गानों को अपना स्वर भी दिया। वह कन्नड़ फिल्म उद्योग में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेताओं में थे।

Published / 2021-10-23 17:05:02
अक्षय कुमार ने शुरू की OMG-2 की शूटिंग, शेयर की फर्स्ट-लुक पोस्टर

एबीएन डेस्क। खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मध्य प्रदेश में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ओह माई गॉड 2 (OMG 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी काम कर रहे हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी रचनात्मक निर्माता और अमलेंदु चौधरी सिनेमेटोग्राफर हैं। ओह माय गॉड-2 का निर्माण केप ऑफ गुड हॉप फिल्म्स, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वरदे के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। शनिवार को अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ओएमजी 2 के दो पोस्टर साझा किए। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि अभिनेता शिव की भूमिका निभाते हैं। पोस्टर पर रख विश्वास तू शिव का दास भी लिखा हुआ है।

Published / 2021-10-21 12:11:02
एक्शन फिल्म बुल में काम करेंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर एक्शन पर आधारित फिल्म बुल में काम करते नजर आयेंगे। फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद, निर्माता भूषण कुमार अब अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ मिलकर शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली एक्शन फिल्म बुल का निर्माण करेगें। 1980 के दशक में सेट की गई यह फिल्म वास्तविक जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर करेंगे, जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी। शाहिद कपूर ने कहा, बुल पूर्णतः एक्शन फिल्म है जो ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन पर आधारित है। मैं एक ऐसी शख्सियत की भूमिका निभाने वाला हूं जो अब अपनी सटीकता और बहादुरी के लिए प्रतिष्ठित हैं। यह भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा, मैं बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद शाहिद के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम दर्शकों के समक्ष एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ यह मेरा पहला एसोसिएशन है। हमें उम्मीद है कि हमारी कड़ी मेहनत एक बेहतर सिनेमा के रूप में बाहर आयेगी। गिल्टी बाय एसोसिएशन की पार्टनर अमर बुटाला का कहना है कि ,यह फिल्म उन सैनिकों को समर्पित है जो बड़ी बहादुरी से देश में हो रही खलबली को संभाल देश के आधिपत्य को बनाएं रखते हैं। इस फिल्म में शाहिद एक जबरदस्त अवतार में नज़र आएंगे। मैं टी-सीरीज और शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

Published / 2021-10-10 14:11:48
इंजीनियर बनना चाहते थे अमिताभ

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन का सोमवार को जन्मदिन है। 1942 में पैदा हुए अमिताभ 11 अक्तूबर को 79 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपनी इस लंबी जर्नी में कई पड़ाव देखे हैं। सुपरहिट फिल्में दी, तो लगातार फ्लॉप फिल्मों का दबाव भी झेला। फिल्म के सेट पर घायल हुए, राजनीति में गये और फिर वापस इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अमिताभ के भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों चाहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पैदा हुए अमिताभ के पिता डॉ हरिवंश राय बच्चन मशहूर कवि थे। उनकी मां तेजी बच्चन कराची से थीं। अमिताभ बच्चन कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और वह फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह बन गये। हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर अमिताभ को जो पहचान और शौहरत मिली है, उसकी हर अभिनेता को चाहत होती है। वह बॉलीवुड के सबसे सफल व दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अमिताभ ने लगातार 12 फ्लाप फिल्में भी दीं। भारी भरकम आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट भी हुए। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और फिल्म जंजीर उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े और अमिताभ ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री के शहंशाह बन गये।

Published / 2021-10-03 14:40:44
उपलब्धि : उर्वशी रौतेला को मिला यूएई का गोल्डन

एबीएन डेस्क । बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम उन विशिष्ट लोगों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात याानी यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है। अपनी इस खुशी को अपने लाखों फैंस के साथ उर्वशी ने सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि वह भारत की पहली महिला बन गई हैं जिन्हें महज 12 घंटे में दुबई का गोल्डन वीजा हासिल हुआ है। गोल्डन वीजा दस साल का रेजिडेंट परमिट है। जिसे यूएई खास लोगों को ही प्रदान करता है। इस खास सेवा की शुरुआत 2019 में की गई थी। यूएई ने इसकी शुरूआत निवेशकों व व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए की थी। उर्वशी से पहले भारतीय अभिनेता संजय दत्त को भी गोल्डन वीजा मिल चुका है। गोल्डन वीजा देने के लिए उर्वशी ने यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि यह उनके व उनके परिवार के लिए गर्व का मौका है। इस अद्भुत पहचान से वह अभिभूत हैं।

Published / 2021-10-02 04:30:59
उपलब्धि: दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि इस अवॉर्ड को जीतने वाली दीपिका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार बन गई हैं। उनसे पहले आज तक यह पुरस्कार किसी भी भारतीय कलाकार ने हासिल नहीं किया है। दीपिका एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिनकी दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। इससे पहले भी वह अपनी अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। इस अवॉर्ड के लिए अलग- अलग कैटेगरी में बराक ओबामा, जेफ बेजोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनियाभर से 3000 से ज्यादा प्रभावशाली सेलेब्स के नामांकन प्राप्त हुए है। ऐसे में जूरी के लिए विजेताओं के नाम को चयनित करना काफी मुश्किल था क्योंकि सभी नॉमिनेशन का अपने-अपने क्षेत्र में एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले दीपिका पिछले महीने ही जारी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में शामिल की गई थीं। इस लिस्ट में दीपिका टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में टॉप पर रहीं थीं। एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का चुनाव करने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स, गुगल सर्च और अन्य रैंकिंग कारक तय किया गया था। जिसमें दीपिका टॉप पर रहीं। इसके अलावा दीपिका के पास इन दिनों दो हॉलीवुड फिल्म हैं। इनमे से एक एसटीएक्स फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है जबकि दूसरी टेंपल हिल्स जिसे एक्ट्रेस खुद प्रोड्यूस करेंगी।

Published / 2021-09-17 13:47:08
मनोज वाजपेयी के पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एबीएन डेस्क। मनोज वाजपेयी के पिता दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक एक्टर के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, जब मनोज वाजपेयी को पिता के बीमार होने की खबर मिली तो वह केरल में शूटिंग छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी एक किसान हैं। मनोज वाजपेयी इन दिनों केरल में अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर केरल में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में मनोज तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कमाल आर खान के खिलाफ इंदौर में एक मानहनि का मामला दर्ज कराया था। बता दें, कमाल आर खान ने वेबसीरीज द फैमिली मैन-2 को लेकर मनोज वाजपेयी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. मनोज वाजपेयी को पिछली बार स्पाई थ्रिल वेब सीरीज डायल 100 और द फैमिली मैन-2 में देखा गया था। मनोज वाजपेयी ओटीटी प्लेटफॉर्म राज करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। मनोज अब तक कई वेब-सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कहा था कि कई शानदार एक्टर हैं, जो ओटीटी पर अपना काम दिखा रहे हैं. वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। जिनसे मुझे भी कुछ सीखने को मिलता है, बॉलीवुड में इतना नाम नहीं मिल रहा छोटे एक्टर्स को लेकिन ओटीटी ने उन्हें बड़ा मौका दिया है।

Published / 2021-09-08 07:15:04
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

एबीएन डेस्क। अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। बता दें, अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अक्षय ने मां के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट : अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

Page 71 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse