मनोरंजन

View All
Published / 2021-12-26 14:23:14
सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काटा, अस्पताल में हुए थे भर्ती

एबीएन डेस्क। सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर देर रात सांप ने कांट लिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। सलमान के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं और यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है। रात के 3 बजे सलमान खान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं। कल सलमान खान का जन्मदिन : बता दें कि क्रिसमस के मौके पर सलमान खान, उनके परिवार के सदस्य और दोस्त फार्म हाउस पर पहुंचे थे। तभी ये घटना हुई। 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन भी है। ऐसे में अब इसकी संभावना कम ही है कि बर्थडे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा।

Published / 2021-12-25 12:49:03
...किरदार को नहीं, किसी भी फिल्म की कहानी को महत्वपूर्ण मानते हैं आयुष्मान खुराना

एबीएन डेस्क। आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह फिल्म की कहानी को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान खुराना ने कहा, मेरे लिए फिल्म की कहानी हमेशा किरदार के ऊपर होती है। मैं किरदार को देखकर फिल्म नहीं करता, बल्कि कहानी देखकर फिल्म करता हूं। उस कहानी के अंदर अपने किरदार को कैसे ढालूं, वह एक मुहिम होती है। लेकिन सबसे ऊपर कहानी होती है। आयुष्मान खुराना ने कहा, मेरे लिए हर फिल्म बहुत अहम होती है, क्योंकि हर फिल्म किसी न किसी मुद्दे पर होती है। मेरी फिल्में लोगों तक पहुंचे और उनकी सोच बदलने में कामयाब हों, तब उसको फिल्म की कामयाबी ही आंकता हूं। चंडीगढ़ करे आशिकी तो बहुत अहम है, क्योंकि दर्शकों का इसे बहुत प्यार मिल रहा है। काम की तारीफ हो, तब अच्छा ही लगता है।

Published / 2021-12-25 12:47:44
कैटरीना कैफ ने शुरू की मेरी क्रिसमस की शूटिंग

एबीएन डेस्क। कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। कैटरीना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने मेरी क्रिसमस के फिल्म निर्माता और निर्देशकों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, नई शुरुआत, निर्देशक श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस की शूटिंग के साथ मैं सेट वापस आ गई हूं। कैटरीना ने लिखा, मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है। तो वो एक मास्टर हैं और उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। उनके द्वारा निर्देशित की जाने वाली और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

Published / 2021-12-24 13:06:09
सिंबल आफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित हुई उर्वशी रौतेला

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला को सिंबल आॅफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है। उर्वशी रौतेला पहली भारतीय हैं, जिन्हें इजरायली सेना मोशे लेवी से आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है जो किसी भी भारतीय के लिए एक बड़ा सम्मान की बात है। उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज के साथ-साथ थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत दूब गए और मोहम्मद रमजान के साथ वसार्चे बेबी के लिए एक ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली। उर्वशी रौतेला सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म द लीजेंड के साथ तमिल में शुरूआत करेंगी। उर्वशी ने जियो स्टूडियो और टीसीरीज के साथ तीन-फिल्मों का अनुबंध भी किया है।

Published / 2021-12-23 12:52:48
शाहरूख खान ने फिर शुरू की पठान की शूटिंग

एबीएन डेस्क। शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग फिर शुरू कर दी है। शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद से ही कैमरों से दूर थे, हालांकि अब लगभग दो महीने बाद उन्होंने सेट पर वापसी कर ली है। शाहरुख ने मुंबई में पठान फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाहरुख मुंबई में अगले 15-20 दिनों तक शूटिंग करेंगे। फिल्म पठान की शूटिंग पहले स्पेन में की जाने वाली थी, लेकिन आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Published / 2021-12-23 12:51:41
तापसी पन्नू ने पूरी की ब्लर की शूटिंग

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म ब्लर की शूटिंग पूरी कर ली है। तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं। तापसी अक्सर अपने फैंस के साथ आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। तापसी पन्नू ने एक महीने नैनीताल में रहने के बाद ब्लर की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपरिहार्य परिस्थितियों में फंसी होती है और उसके बाद फिल्में में शानदार रोमांच देखने को मिलता है। फिल्म ब्लर की ज्यादातर शूटिंग नैनीताल की खूबसूरत वादियों में हुई है।

Published / 2021-12-23 12:20:56
शाहरूख और भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं हरनाज संधू

एबीएन डेस्क। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती है। हरनाज संधू ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम किया। हरनाज संधू पूरे देश में चर्चा हो रही है। हरनाज संधू ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर बड़ी बात कही है। हरनाज ने बताया है कि वह शाहरुख खान का बेहद सम्मान करती हैं और वह उनके साथ बॉलीवुड का सफर शुरू करना चाहती हैं। हरनाज संधू ने कहा, मैं एक ऐसी इंसान हूं जो कभी जिंदगी की प्लनिंग नहीं करती हूं। मैं पेशे से एक कलाकार रही हूं, मैं पिछले पांच साल से थिएटर कर रही हूं। मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उनके काम करने का तरीका पसंद है, मुझे गुणवत्ता और कला पसंद है, उनकी फिल्मों में भावना और गहराई होती है। मैं शाहरुख खान का बहुत सम्मान और उनसे प्यार करती हूं। उन्होंने जितनी मेहनत की है और अब भी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह कभी भी पर्याप्त नहीं है। लेकिन वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते है, उन्होंने हमेशा सफलता हासिल की है। और जिस तरह से वह हर इंटरव्यू में बात करते हैं, वह सच में मुझे प्रेरित करते हैं कि यह सिर्फ आपके रवैये के बारे में है जो आपको जगह देता है। वह एक है अद्भुत कलाकार और अद्भुत इंसान।

Published / 2021-12-22 14:07:56
फिल्म गणपत की शूटिंग के दौरान टाइगर श्राफ चोटिल

एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ को फिल्म गणपत की शूटिंग के दौरान चोट लग गयी। टाइगर अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गणपत की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गयी है। फोटो में देखा जा सकता है कि टाइगर की आंख में चोट लगी है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर टाइगर ने कैप्शन लिखा, गणपत के फाइनल काउंट डाउन से पहले ये हो गया। गौरतलब है कि विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Page 70 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse