मनोरंजन

View All
Published / 2021-12-09 17:00:53
विक्की कौशल की दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, किले में पूरी हुई शादी की रस्में

एबीएन डेस्क। कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज कटरीना और विक्की सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आखिरकार हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अपने इस दिन पर कटरीना ने लाल रंग का जोड़ा पहना तो वहीं विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी में सात फेरे लिए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं।विक्की और कटरीना की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान देर शाम वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे। विक्की और कटरीना आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन के फोटो, वीडियो कैप्चर ना हो इसके लिए महल और खिड़कियों को काले कपड़े से कवर किया गया है।

Published / 2021-12-08 03:43:55
एक बार फिर सुपरस्टार प्रभास ने दिखाईं दरियादिली, बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश को दिया एक करोड़ का डोनेशन

एबीएन डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपने दयालु नेचर के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। कोविड-19 के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए 4.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की थी। वहीं अब प्रभास ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए की बड़ी राशि दान की है। दरअसल, हाल ही में आई बाढ़ के बाद राज्य के कुछ इलाकों का बुरा हाल है, जिसके बाद प्रभास ने पैसे दान किए हैं। प्रभास ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में एक बड़ा दान दिया है, उनकी उदारता के लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है। प्रभास से पहले जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और महेश बाबू जैसे स्टार्स ने 25 लाख रुपए की राशि सीएम रिलीफ फंड में दान किया है. जूनियर एनटीआर इंडस्ट्री के पहले ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने लोगों की मदद के लिए बड़ी धन राशि की धोषणा की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही रोमांटिक ड्रामा राधे श्याम में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। राधे श्याम 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा प्रभास आदिपुरुष , प्रोजेक्ट के और सालार जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Published / 2021-12-06 13:50:41
कटरीना-विक्की की शादी में अब तीन दिन ही शेष...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब तीन दिन ही बचे हैं। विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होने वाली है। इस रॉयल वेडिंग के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बीच रविवार देर रात विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए खाना भिजवाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। अभिनेता विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए शेफ द्वारा तैयार किए गए भोजन के पैकेट भेजे। इस दौरान विक्की कौशल के घर पर कटरीना कैफ और उनकी मां भी मौजूद थी। इस बात की जानकारी भी पैपराजी अकाउंट द्वारा दी गई है। खाने के पैकेटों का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, स्वीट विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े हुए सभी पैपराजी के लिए शेफ द्वारा तैयार भोजन के पैकेट भेजे। बीती रात विक्की कौशल के घर पर एक समारोह के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। कटरीना कैफ और उनकी मां भी देर रात तक वहीं थीं। गौरतलब है कि रविवार को कटरीना कैफ को विक्की कौशल के घर पर स्पॉट किया गया था, जहां वह देर रात तक रहीं। कैट-विक्की की शादी में इन्वाइट किए गए करीब 120 गेस्ट के वेन्यू पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार शाम से शुरू हो जाएगा। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है।

Published / 2021-12-05 14:19:50
रानी चटर्जी ने खरीदी आलीशान कार

एबीएन डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में एक आलीशान गाड़ी खरीदी है। रानी ने इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं। लाल रंग की इस आलीशान मर्सडीज गाड़ी की फोटोज शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, रानी और उसका नया रथ। मैं बहुत खुश हूं। फोटोज को कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स मिल गए हैं और कई भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कॉमेंट बॉक्स में पाखी हेगड़े ने लिखा, वाओ दिल से बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हर्ट इमोजी बनाते हुए रानी को बधाई दी है। नी ने खरीदी आलीशान कार : इसी तरह कई अन्य कलाकारों ने भी रानी चटर्जी को शुभकामनाएं दी हैं और उनसे पार्टी मांगी है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस चमचमाती कार को खरीदने वाली रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी स्टार हैं।

Published / 2021-12-04 13:26:09
बॉब बिस्वास : अमिताभ ने की अभिषेक के अभिनय की तारीफ

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म बॉब बिस्वास में अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की अहम भूमिका है। इस फिल्म को शाहरूख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन तले निर्मित किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष की पुत्री दिया अन्नपूर्णा घोष ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित विद्या बालन की फिल्म कहानी का स्पिन-आॅफ है। फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक, बॉब के किरदार में हैं जबकि चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। अभिषेक की तारीफ में अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता को भी पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, मेरे बेटे, बेटे होने से उत्तारिधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे। हरिवंश राय बच्चन, मेरा बेटा मेरा उत्तराधिकारी।अभिषेक बच्चन भी अपने पिता से मिली इस तारीफ पर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, बस अब और क्या चाहिए। लेकिन... तू ना थकेगा कभी, तू ना रुकेगा कभी, तू ना मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ...

Published / 2021-11-30 14:50:46
संजय दत्त बने अरुणाचल प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर

एबीएन डेस्क। संजय दत्त अक्सर किसी न किसी कारण खबरों में रहते हैं। भले ही वो फिल्मों में जल्दी जल्दी ना नजर आएं लेकिन फैंस उनको प्यार करते हैं और उनकी फिल्म के लिए उत्सुक रहते हैँ। इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि बाबा के फैंस के लिए शानदार साबित होने वाली है। दरअसल संजय दत्त को हाल ही में अरुणाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जी हां.. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के सीएम मौजूद थे। इसका ऐलान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और विधानसभा अध्यक्ष पासंग सोना दोरजी ने संजय दत्त की मौजूदगी में किया था। संजय दत्त के अलावा यहां पर राहुल मित्रा भी मौजूद थे और उनको ब्रांड एडवाइजर बनाया गया है। अभिनेता मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट से डिब्रूगढ़ पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से मेचुका की सुरम्य घाटी पहुंचे। संजय दत्त को इस दौरान एक युवा आइकन, प्रकृति प्रेमी, नशामुक्ति प्रस्तावक रूप में दिखाया गया था। संजय दत्त इसके पहले भी कई शहरों को प्रमोट कर चुके हैं। अभिनेता को नशा मुक्ति का आइकन इसलिए बनाया गया है क्योंकि उन्होने ड्रग्स को हराकर वापसी की थी। एक समय था जब संजय दत्त इसके आदी हो गए थे। संजय दत्त आखिरी बार अपनी फिल्म भुज द प्राइड आॅफ इंडिया में नजर आए थे और इसमें अजय देवगन नजर आए थे। इस वक्त वो अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में है। संजय दत्त आने वाले दिनों में कई फिल्मों के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैं।

Published / 2021-11-28 14:45:12
आलिया भट्ट ने खास अंदाज में बहन शाहीन को किया बर्थडे विश

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। शाहीन को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं। आलिया ने भी खास अंदाज में बहन को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने शाहीन के साथ तस्वीर शेयर की है। आलिया ने शाहीन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस शाहीन की गाल पर किस करती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माय स्वीटी। मेरी हैप्पी प्लेस। मेरी सेफ प्लेस। मेरी मां। मेरी बेस्ट फ्रेंड। मेरी बच्ची। मुझे नहीं लगता कि डिक्शनरी में ऐसा कोई शब्द है, जो मेरे अंदर आपके वजूद के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उपयुक्त है। मैं आपके प्यार के बिना जीवन नहीं जानती! मैं आपके लिए प्यार और खुशी की कामना करती हूं। जब मौसम अच्छा नहीं होगा, वह अपनी बहन के लिए वहां छाता लिये रहेंगी। आई लव यू माय मेलन! फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और शाहीन को बर्थडे विश कर रहे हैं।बता दें शाहीन, महेश भट्ट की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बड़ी बेटी हैं। वह फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन अक्सर पार्टियों या छुट्टियों में आलिया के साथ नजर आती हैं। काम की बात करें तो आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है।

Published / 2021-11-27 13:12:14
सलमान खान के पास नहीं है शादी के लिए वक्त : आयुष शर्मा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने एक्टर सलमान खान की शादी को लेकर एक अहम बात कही है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के पास शादी करने का वक्त नहीं है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर उनसे भी सवाल पूछा जाता है, लेकिन वह इस सवाल से बच निकलते हैं और इसका साफ-साफ जवाब नहीं देते हैं। अभी भी सलमान खान के फैंस को उनकी शादी का इंतजार है और उनका हर प्रशंसक चाहता है कि इंडस्ट्री के भाईजान सलमान जल्द से जल्द विवाह कर लें। अब उनके बहनोई आयुष शर्मा भी उनकी शादी को लेकर बोले हैं। सलमान की शादी को लेकर आयुष ने क्या कहा? सलमान खान के बहनोई और अंतिम द फाइनल ट्रूथ फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा को लगता है कि अभिनेता सलमान खान के पास अब शादी के लिए वक्त नहीं है। आयुष का कहना है कि सलमान खान की काम करने की शैली ऐसी है कि उनके पास शादी करने का समय नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान खान की शादी के विषय पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं। अभिनेता आयुष शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जिस तरह से सलमान खान की जिंदगी को देखा है, और जिस तरह से वह काम करते हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि उनके पास शादी के लिए वक्त है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सलमान खान जैसे हैं, वह उसी तरह से खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी शादी पर फैसला खुद लेंगे।

Page 69 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse