मनोरंजन

View All
Published / 2022-02-04 15:06:22
तमिल फिल्म में डेब्यू करेंगी उर्वशी रौतेला

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। उर्वशी रौतेला फिल्म द लीजेंड से तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उर्वशी, अभिनेता सरवाना के साथ नजर आयेंगी। उन्होंने फिल्म द लीजेंड से अपना पहला लुक शेयर किया है। उर्वशी ने इस फिल्म से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म में उर्वशी का किरदार आईआईटियन के छात्र के रूप में दशार्या गया है। उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज के साथ-साथ थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी रौतेला ने जियो स्टूडियो और टीसीरीज के साथ तीन-फिल्मों का अनुबंध भी किया है।

Published / 2022-02-03 12:35:44
मार्च में हिरानी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान!

एबीएन डेस्क। शाहरूख खान फिल्मकार राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू कर सकते हैं। शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरूख इन दिनों फिल्म पठान में काम कर रहे हैं। पठान की शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे। चर्चा है कि शाहरुख खान पठान के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 से शुरू हो सकती है। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में होगी।

Published / 2022-02-03 07:07:23
वेबसीरीज "अथर्व" में महेंद्र सिंह धोनी का फर्स्ट लुक जारी

एबीएन डेस्क। आईपीएल के सबसे चर्चित कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी साइंस फिक्शन वेबसीरीज "अथर्व" में काम रहे हैं। माइथोलॉजी पर आधारित इस सीरीज का पहला पोस्टर "अथर्व - द ओरिजिन" जारी हो गया है। इसमें धोनी एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी पोस्टर में सुपरहीरो और योद्धा नेता के रूप में दिख रहे हैं। मोशन पोस्टर ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर यह पोस्टर डाला है। बताया जा रहा है कि अथर्व को बनाने के लिए कलाकारों की टीम कई सालों से काम कर रही थी। इस ग्राफिक उपन्यास में 150 से भी ज्यादा चित्रण दर्शाए गए हैं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर कहा कि मैं इस परियोजना से जुड़कर रोमांचित हूं और यह वास्तव में एक रोमांचक वेंचर है। अथर्व - द ओरिजिन एक आकर्षक कहानी और मनोरम ग्राफिक उपन्यास है। बता दें कि धोनी अभी चेन्नई में मौजूद हैं क्योंकि 12 से 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन होना है। धोनी टीम मालिकों के साथ रणनीति पर चर्चा कर आगे बढ़ेंगे। उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स को फिर से मजबूत बनाने के लिए धोनी पूरी तैयारी किए हुए हैं। चेन्नई ने पिछले साल आईपीएल का खिताब जीता था। इस बार भी उनसे खिताब की उम्मीदें होंगी।

Published / 2022-02-02 17:17:05
अमिताभ की "झुंड" 04 मार्च को होगी रिलीज

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड 04 मार्च को रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन की बहुतप्रतीक्षित फिल्म झुंड की रिलीज डेट का एलान हो गया है। कोविड 19 के कारण कई बार मेकर्स को फिल्म की रिलीज की डेट पोस्टपोन करनी पड़ी। "झुंड" 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अमिताभ ने फिल्म को नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहो तैयार, हमारी टीम आ रही है... झुंड आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म झुंड मराठी फिल्कार नागराज पोपटराव मंजुले के हिंदी निर्देशन की पहली फिल्म है। झुंड की कहानी स्लम सॉकर फाउंडेशन के संस्थापक और कोच विजय बरसे की कहानी पर आधारित है। वह अखिलेश पॉल के कोच भी थे, जो स्लम सॉकर बने थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन बिजय बरसे के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आटपत के बैनर तले किया गया है।

Published / 2022-01-31 13:05:03
जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगू फिल्म में काम करेगी आलिया भट्ट

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगू फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया है। आलिया भट्ट ने एक और तेलुगू फिल्म साइन कर ली है। आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर और आलिया में भी काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आयेंगी। इस फिल्म को कोरताला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। शिवा जूनियर एनटीआर के दोस्त हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में ब्लॉकबस्टर फिल्म जनता गैराज में काम किया है।

Published / 2022-01-30 13:04:12
बिग बॉस : जानिए कौन किस गाने पर करेगा परफॉर्म

एबीएन डेस्क। बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रांड फिनाले इस बार टुकड़ो में प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार को फिनाले का पहला भाग प्रसारित किया गया था। जिसमें टॉप 6 में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई घर से बेघर हो जाती हैं। इसके साथ ही दर्शकों को शहनाज गिल का परफॉर्मेंस देखने काे मिलता है। वहीं अब रविवार को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, राखी सावंत-रितेश साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश - करण कुंद्रा : हाल ही में चैनल ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी किया है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में शेरशाह का हिट गाना रातां लम्बियां बज रहा है। वीडियो में तेजस्वी ने लाल रंग की वनपीस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, वहीं करण लाल रंग के शर्ट के साथ ब्लैंक पैंट ने नजर आ रहे हैं। राखी सावंत – रितेश : वहीं दूसरे प्रोमो में राखी सावंत और रितेश सिंह एक परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिल्म बरेली की बर्फी के सुपरहिट गाने बरेली वाले झुमके पे जिया ललचाए पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शमिता शेट्टी - राकेश बापट : एक दूसरे प्रोमो में शमिता शेट्टी फिल्म पुष्पा के गाने सामी पर थिरकती नजर आ रही हैं। पहले तो शमिता शेट्टी का डांस देख उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट अपना माथा पीटने लगते हैं और फिर शमिता को जॉइन कर लेते हैं। इस परफॉर्मेंस में दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर पर नजर आ रही है।

Published / 2022-01-29 12:54:24
अपनी पहचान बनाना चाहती है यूलिया वंतूर

एबीएन डेस्क। गायिका यूलिया वंतूर का कहना है कि वह सलमान खान की छाया से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। यूलिया वंतूर, सलमान खान की खास दोस्त होने के नाते चर्चा में रहती हैं। यूलिया इन दिनों वह अपने नए गाना मैं चला को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। गाने में गुरु रंधावा के साथ यूलिया की आवाज को पसंद किया जा रहा है। यह गाना सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल पर फिल्माया गया है। यूलिया का कहना है कि वह सलमान से इतर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं और उनकी छाया में नहीं रहना चाहती है। यूलिया वंतूर ने कहा, सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं और जबरदस्त कलाकार हैं। आपको उनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है। मुझे अपनी खुद की पहचान के साथ काम करना है। मैं इस पर काम भी कर रही हूं। खासकर इसलिए कि लोग मुझे यहां अच्छी तरह नहीं जानते हैं, इसलिए मेरे लिए यह करना अधिक जरूरी है। सलमान जैसे सुपरस्टार की छाया से निकलने के लिये मुझे एक्सट्रा एफर्ट लगाने होगें। उनके साथ की वजह से आपको विजिबिलिटी मिलती है, आप दिखते हैं और यह बहुत मदद करता है। लेकिन आखिर में आपको खुद मेहनत करनी है। लोग आपको आपके काम से, आपको यूलिया नाम से पहचान सकें।

Published / 2022-01-26 16:45:12
कल गोवा में बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे लेंगी मौनी रॉय

एबीएन डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय कल यानी गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इसी क्रम में अब शादी से पहले एक्ट्रेस की मेहंदी और हल्दी समारोह का आयोजन किया गया। शादी से पहले होने वाली इन रस्मों को अभिनेत्री ने 26 जनवरी, बुधवार को आयोजित किए। मौनी के मेहंदी और हल्दी समारोह की झलक अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन समारोह की वीडियो सामने आते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। टीवी एक्ट्रेस अनिता हसंनदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौनी रॉय के मेहंदी और हल्दी समारोह का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं! और हमारी होने वाली दुल्हन को देखो! इस वीडियो में एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके होने वाले पति सूरज नांबियार एक टब में गेंदे की पंखुड़ियां के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सफेद और गोल्डन रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, एक और फंक्शन में अभिनेत्री पीले रंग के लहंगे में स्टेज पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वाीडियो में एक्ट्रेस मेहंदी लगवाते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।

Page 63 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse