मनोरंजन

View All
Published / 2022-02-14 12:36:00
सिंघम 3 में काम करेंगे अजय देवगन!

एबीएन डेस्क। अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आ सकते हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक गेम के सवालों का जवाब देते हुए संकेत दिया है कि वह जल्द ही सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस वीडियो में अजय देवगन से कई सवाल किए जा रहे हैं। गेम की शुरूआत में अजय देगवन से पूछा जाता है कि वह सुपरहीरो या सुपर विलेन का किरदार निभाने पसंद करेंगे, जिस पर अजय कहते है कि वह सुपर विलेन का किरदार निभाना पसंद करेंगे। इसके बाद अजय से पूछा जाता है कि वह क्या आप किसी फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे या सीक्वल पर काम करना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अजय देवगन कहते हैं कि वह सीक्वल पर काम करने चाहेंगे। जिसके बाद वीडियो में सिंघम का टाइटल सॉन्ग सुनाई देता है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अजय देवगन जल्द ही सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में प्रदर्शित सिंघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिंघम में अजय देवगन ने एक पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं, वर्ष 2014 में सिंघम की सीक्वल सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी।

Published / 2022-02-14 12:35:23
निर्माता बनना चाहती हैं आलिया भट्ट

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ठ फिल्म निमार्ता बनना चाहती है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। आलिया भट्ठ नेबताया है कि वह वह नए टैलेंट को सपोर्ट करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा फिल्म में एक्टिंग नहीं हो सकती। आलिया ने कहा, यदि मैं एक निमार्ता बनूंगी, तो मुझे प्रॉफिट का एक हिस्सा मिलेगा, जो मेरे लिए काफी बड़ी बात होगी। मेरे लिए ये केवल पैसा नहीं है। ये उस बारे में है, जब मैं करीब 10 सालों में एक निश्चित मुकाम पर पहुंच जाउंगी। जहां मुझे लगता है कि मैं नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए एक अच्छी पोजीशन पर होउंगी। आलिया ने कहा, मुझे एहसास हुआ कि मैं उन लोगों में से एक क्यों नहीं हो सकती हूं, जो एक क्रिएटिव पोजीशन प्रोसेस का हिस्सा हैं। क्रिएटिव रूप से एक प्रोजेक्ट को एक साथ रखना, डायरेक्टर या राइटर का हाथ पकड़ना होता है। हमेशा फिल्म में एक्टिंग नहीं हो सकती है, यह कुछ ऐसा है जो मैं करना चाहती हूं। यदि आप मुझसे अगले 10 साल की प्लानिंग के बारे में पूछते हैं, तो उसमें मेरा प्रोडक्शन हाउस बन रहा है।

Published / 2022-02-13 13:12:29
सलमान खान ने लता मंगेशकर को याद कर गाया "लग जा गले"...

एबीएन डेस्क। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर 6 फरवरी को इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह गईं। भले ही उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई हो, लेकिन उनके करोड़ों चाहने वालों के दिलों में वह अब भी जीवित हैं। लोग उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी लता जी को याद कर रहे हैं और उन्होंने लता जी का गाना "लग जा गले" गाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। कहा- आप जैसा न कोई था न कोई होगा- सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लता जी को याद करते हुए लिखा, न आप जैसा कोई था और न कभी होगा। इससे पहले भी सलमान ने लता मंगेशकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, आप बहुत याद आओगी हमारी नाइटिंगेल पर आपकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी। कोविड संक्रमण की शिकायत के चलते 8 जनवरी को लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, तबीयत बिगड़ने की वजह से वह वेंटिलेटर पर थीं, इस बीच उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिला लेकिन 6 फरवरी को उनकी मृत्यु की दुखद खबर सामने आई। डॉक्टरों के मुताबिक लता जी की मृत्यु ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई शिवाजी पार्क में किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियां लता जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं।

Published / 2022-02-12 14:11:28
माधुरी दीक्षित की द फेम गेम का ट्रेलर सीरीज

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आने वाली वेबसीरीज द फेम गेम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। माधुरी दीक्षित द फेम गेम से डिजिटल डेब्यू कर रही है। द फेम गेम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी माधुरी ने द फेम गेम के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। बेजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली के निर्देशन में बनी यह सीरीज 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रीलीज होगी। माधुरी ने सीरीज का ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ह्लसुना था स्टारडम एक पल में गायब हो सकती है पर एक सुपरस्टार ही गायब हो जाए वो कभी नहीं सुना था। अपनी परफेक्ट लाइफ की कहानी बताने आ रही है अनामिका आनंद बहुत जल्द। बताया जा रहा है कि द फेम गेम की कहानी एक फिक्शन है। यह वेबसीरीज अभिनेत्री अनामिका आंनद के जीवन पर आधारित है। इस सीरीज को धर्मा प्रोडक्शन के डिजिटल वेंचर धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। माधुरी दीक्षित के अलावा द फेम गेम में संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी नजर आएंगी।

Published / 2022-02-11 13:35:29
10 जून को रिलीज होगी अक्षय कुमार की पृथ्वीराज

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज 10 जून को रिलीज होगी। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर,संजय दत्त और सोनू सूद की अहम भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अक्षय ने अपने नए पोस्टर के अलावा इस पीरियड ड्रामा फिल्म से सोनू सूद, संजय दत्त और मानुषी छिल्लर का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर भी फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म को 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना नया पोस्टर शेयर कर लिखा, महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ऐतिहासिक यात्रा 10 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में बड़े पर्दे पर आ रही है।

Published / 2022-02-08 14:43:45
आलिया की डार्लिंग ओटीटी पर होगी रिलीज

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ठ की फिल्म डार्लिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट की बतौर निर्माता पहली फिल्म डार्लिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। फिल्म डार्लिंग को आलिया भट्ट ने प्रोड्यूस किया था और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने को-प्रड्यूस किया है। यह फिल्म इस साल गर्मी में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म डार्लिंग एक डार्क कॉमेडी है और मेकर्स को लगा कि फिल्म ओटीटी के जरिए अपने टारगेट आॅडियंस तक पहुंच पाएगी। कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत चल रही थी और आखिरकार नेटफ्लिक्स को स्पेशल स्ट्रीमिंग के राइट्स मिले हैं। फिल्म डार्लिंग में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू और विजय वर्मा महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मां-बेटी के रिश्ते के बारे में है। शेफाली शाह फिल्म में आलिया भट्ट की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Published / 2022-02-08 13:34:15
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

एबीएन डेस्क। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सिद्धार्थ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म योद्धा की शूटिंग कर रहे हैं। योद्धा के सेट पर सिद्धार्थ अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रख रहे हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ एक पेड़ पर बंधे जमनास्टिक रिंग्स पर लटककर मसल्स अप्स और 360 डिग्री टर्न कर रहे हैं। इस वर्कआउट वीडियो को शेयर कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा, कोई जिम नही, कोई वक्त नही, कोई बहाना नहीं। एक्सरसाइज के लिए बस मुझे एक पेड की जरूरत है।

Published / 2022-02-05 13:37:06
क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आयेंगी करीना कपूर

एबीएन डेस्क। करीना कपूर, सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आयेगी। बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष क्राइम मिस्ट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर की मुख्य भूमिका होगी। यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास द डिवोशन आॅफ सस्पेंक्ट एक्स का हिंदी अडॉप्शन है। कीगो हिगाशिनो का यह उपन्यास एक सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अपने पूर्व पति को मार देती है। सुजॉय घोष की इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आयेंगे। यह फिल्म इस साल मार्च तक फ्लोर पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Page 62 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse