एबीएन डेस्क। शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स स्टूडियो शुरू किया है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में अब एक नया बिजनेस शुरू किया है। शिल्पा ने वीएफएक्स स्टूडियो एसवीएस स्टूडियो शुरू किया है, जिसके तहत बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा। वीएफएक्स स्टूडियो के लिए शिल्पा ने संदीप माने के साथ हाथ मिलाया है, जो एसवीएस स्टूडियो के प्रबंध निदेशक होंगे। शिल्पा शेट्टी का यह आॅफिस मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। शिल्पा शेट्टी ने कहा, वीएफएक्स इंडस्ट्री में शुरुआत करके वह उत्साहित हैं। फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने की वजह से मुझे अच्छे से वीएफएक्स की समझ है, जो किसी फिल्म को बना सकता है या बिगाड़ सकता है। हमारा फोकस भारत और दुनियाभर के प्रोडक्शन हाउसेज के लिए बेहतरीन वीएफएक्स बनाना है।
एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला, अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म दिल है ग्रे का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। उर्वशी रौतेला फिल्म "दिल है ग्रे" में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में उर्वशी के साथ विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय की भी अहम भूमिकायें है। "दिल है ग्रे" का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। यह एक सिंगल और ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर है। तीनों कलाकारों का सिंगल-सिंगल पोस्टर सामने आया है। जहां दुपट्टा ओढ़े सूट पहने उर्वशी गंभीर लुक दे रही हैं, तो वहीं विनीत पुलिस की खाकी वर्दी में टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा अक्षय ओबेरॉय का लुक बहुत ही कैजुअल है। पोस्टर को उर्वशी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म एक क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है जिसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से सभी पॉवरफुल लोगों की कॉल को टेप करने का जिम्मा दिया जाता। उर्वशी रौतेला ने कहा, फिल्म की कहानी ऐसी थी जिसने मेरा ध्यान खींचा और मुझे लगता है कि लोग जब इस फिल्म को देखेंगे तो वह खुश होंगे, कि फिल्म का सब्जेक्ट काफी दिलचस्प है। विनीत कुमार सिंह ने कहा, फिल्म का आधार काफी दिलचस्प है और मैं इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को मिलने वाली प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है और इससे पहले मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अक्षय ओबेराय ने कहा, जब मैंने पहली बार इस किरदार के बारे में सुना, तो हां कहने से लिए मुझे दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरे किरदार के रंग निश्चित रूप से मुझे एक अभिनेता तौर पर अनएक्सप्लॉरड टेरिटरी में घुसने की अनुमति देंगे। यह फिल्म जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन सुसी गणेशन ने किया है।
एबीएन डेस्क। सनी लियोनी फ़िल्म "आइटम नंबर 1" के एक आइटम गाने में अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। सनी लियोनी ने कई फ़िल्मों में आइटम सॉन्ग में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। सनी लियोनी फ़िल्म "आइटम नंबर 1" के एक आइटम गाने में अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। इस फ़िल्म के निर्माता निरोप गुप्ता हैं, जो अपने बैनर एनएनजी फ़िल्म्स के तहत फ़िल्म का निर्माण करेंगे। बताया जा रहा है कि "आइटम नंबर 1" एक बेहद अलग तरह की त्रिकोणीय प्रेम कहानी है।फ़िल्म "आइटम नंबर 1" में क्रिकेटर से अभिनेता बने श्रीसंत, राजपाल यादव, बिमल त्रिवेदी, साहिल अख़्तर ख़ान, संदीप मलानी और बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय सिनेमा के और भी कई सितारे अभिनय करते हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म "आइटम नंबर 1" के निर्माता निरोप गुप्ता ने कहा कि हमारी फ़िल्म ज़रूर सभी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी, क्योंकि हमारी फ़िल्म जो न सिर्फ़ एक अलग किस्म की फ़िल्म है, बल्कि यह फ़िल्म काफ़ी रोचक और मनोरंजक भी है। यह पूरी तरह से एक पैसा वसूल फ़िल्म साबित होगी। "आइटम नंबर 1" के निर्देशन की कमान पालूरन को सौंपी गयी है, इस फ़िल्म में सुमधुर संगीत देने की ज़िम्मेदारी संजीव मांगलथू को मिली है, फ़िल्म की स्क्रिप्ट आरके भगवती और समीर बागी बलिया ने मिलकर लिखी है, फ़िल्म का संपादन विपिन एमआर करेंगे और संजय माधवन फ़िल्म के कला निर्देशक होंगे।
एबीएन डेस्क। प्रीति झंगियानी सिल्वर स्क्रीन पर महापौर का किरदार निभाती नजर आयेंगी। प्रीति झंगियानी फिल्म महापौर में शीर्षक भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 10 मई से लखनऊ में शुरू होगी। प्रीति झंगियानी ने बताया, हम शूटिंग से पहले पांच दिन का वर्कशाप करेंगे। मैं यूट्यूब वीडियोज देख रही हूं। मेरा किरदार लखनऊ से जुड़ाव रखता है। वहां के नेताओं के चलने-बोलने का अंदाज, लखनवी लहजा सीख रही हूं। फिल्म के निर्देशक अविनाश गुप्ता लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं। उनके सुझावों से मदद मिल सकेगी। लखनऊ की वास्तविक लोकेशंस पर शूटिंग होगी। प्रीति झंगियानी ने कहा, महापौर का जो किरदार है, उस तरह के लोग हम अपने आसपास देख सकते हैं। मेरा किरदार पालिटिशियन है, लेकिन वह बुरी महिला नहीं है, वह भी अपने देश से प्यार करती है। अच्छा काम करने के साथ ही वह खुद का फायदा भी पहले देखती है। यह इंसानी स्वभाव होता है। दर्शक ऐसे किरदार अब पसंद नहीं करते हैं, जिसमें कोई कमियां ही न हों, वैसे किरदार वास्तविकता से दूर होते हैं। फिल्म की शूटिंग 30 दिन में पूरी हो जाएगी। इस फिल्म में ऐसा मुद्दा उठाया गया है, जिसे हिंदी फिल्मों में अब तक नहीं देखा गया है।
एबीएन डेस्क। रकुल प्रीत सिंह महानायक अमिताभ बच्चन और सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ फिल्म रनवे 34 में काम कर बेहद खुश और उत्साहित है। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रकुल ने अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ काम किया है। रकुल प्रीत सिंह बताया कि वह रनवे 34 में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ काम कर बेहद उत्साहित है। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, फिल्म रनवे 34 में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर बेहद खुश और उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यदि आपने अपने जीवन में जो काम किया है और उसी काम को करने के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलता है, तो क्या आप डर जाएंगे। यदि आप डर जाते हैं तो आपके काम का कोई फायदा नहीं है। इसीलिए काम जितना चुनौतीपूर्ण होता है, मुझे काम करने में उतना ही मजा आता है। गौरतलब है कि अजय देवगन के निर्देशन में बनीं रनवे 34 की कहानी दोहा से कोच्चि जा रहे विमान में हुई सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर आॅफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साथ ही अपनी शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया का इस बहुप्रतीक्षित शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबर आ रही है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई जा रही है। कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म "धाकड़" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म "धाकड़" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। कंगना ने इसके कैप्शन में लिखा है, एक्शन। स्टाइल। थ्रिल। ऑल इन वन एजेंट अग्नि इज हेयर! कंगना फिल्म धाकड़ में एक नए अवतार में दिखेंगी। एजेंट अग्नि के रूप में कंगना ने अपने सात अलग-अलग लुक और कई कॉम्बेट सीन्स से लोगों को सरप्राइज कर दिया है। यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। जेनेलिया डिसूजा ने अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर मम्मी की शूटिंग पूरी कर ली है। भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी नजर आयेगी।जेनेलिया डिसूजा ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी टीम को टैग कर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की जिसपर लिखा था, ए फन क्रू! हमें पूरा विश्वास है कि इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में निश्चित रूप से एक शानदार क्रू काम कर रही है, जिसकी स्टोरी लाइन सभी को गुदगुदाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म मिस्टर मम्मी की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा जब बच्चे की बात आती है तो एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है, लेकिन नियति इन चाइल्डहुड स्वीटहार्ट के जीवन में कॉमेडी, ड्रामा, के साथ कुछ अलग ही ट्विस्ट लेकर आती है। टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म मिस्टर मम्मी का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse