मनोरंजन

View All
Published / 2022-06-03 12:45:12
अभिषेक के साथ घूमर में काम करेंगे अमिताभ बच्चन!

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के फिल्म घूमर में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की इन दिनों फिल्म घूमर बना रहे हैं।इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। आर बाल्की ने फिल्म घूमर के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग इस समय नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जा रही है। चर्चा है कि अमिताभ बच्चन भी फिल्म घूमर की कास्ट में शामिल होंगे। अमिताभ बच्चन फिल्म घूमर के आखिरी शेड्यूल का हिस्सा होंगे। यह फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए अमिताभ बच्चन फिल्म घूमर में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे। अमिताभ बच्चन और आर बाल्की ने कई फिल्मों एक साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन उनकी इस फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं। बताया जा रहा है कि आर बाल्की ने फिल्म घूमर के पोस्ट प्रोडक्शन पर का शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इससे पहले फिल्म पा, सरकार और बंटी और बबली में साथ में काम कर चुके हैं। फिल्म घूमर में सैयामी खेर, अंगद बेदी, शबाना आजमी भी नजर आएंगी।

Published / 2022-06-02 14:27:06
जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन का नाच पंजाबन चैलेंज पूरा किया

एबीएन डेस्क। जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के ‘नाच पंजाबन’ चैलेंज को पूरा कर लिया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सुपरमार्केट में डांस करती दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में जाह्नवी नाच पंजाबन गाना पर थिरकती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर के साथ इस वीडियो में सुपरमार्केट के कर्मचारी भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन लिखा, सुपरमार्केट में बवाल, क्योंकि वरुण धवन ने मुझे चैंलेज किया अब बोलो...जुग जुग जियो नाच पंजाबन। जाह्नवी ने अपनी इस पोस्ट में फिल्म जुग जुग जियो की स्टारकास्ट को भी टैग किया है।

Published / 2022-06-01 15:01:00
कार्तिक आर्यन ने नहीं बढ़ायी है अपनी फीस

एबीएन डेस्क। कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस नहीं बढ़ायी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट हुयी है। इस फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि कार्तिक पहले एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते थे, लेकिन अब वह एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपए कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया है और बताया कि उन्होंने अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा, प्रमोशन हुआ है लाइफ में। इंक्रीमेंट नहीं। कार्तिक की आने वाली फिल्मों में शहजादा, फ्रेडी और सत्यनारायण की कथा शामिल है।

Published / 2022-05-28 12:17:57
ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे

एबीएन डेस्क। सोनाली बेंद्रे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। सोनाली जी5 की ओरिजिनल सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पारी शुरू कर रही हैं। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। द ब्रोकन न्यूज की कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समाचार नेटवर्कों के इर्द-गिर्द घूमती है और पत्रकारिता की दुनिया में झूठ, प्यार और संघर्ष को सामने लाती है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, आकाश खुराना और संजीता भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल निर्देशित यह सीरीज लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज प्रेस का आॅफिशियल अडेप्शन है। ‘द ब्रोकन न्यूज’ का प्रीमियर 10 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में जी5 पर होगा। सोनाली बेंद्रे ने कहा, पूरी टीम और मेरे शानदार को-स्टार जयदीप और श्रिया ने अभिनय में मेरी वापसी को एक अद्भुत अनुभव बनाया है। हमने जो बनाया है, उसे सभी के सामने लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

Published / 2022-05-27 13:12:33
ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगे शक्ति कपूर

एबीएन डेस्क। जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। शक्ति कपूर बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने वाले हैं। वह अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ वेब सीरीज ब्रेवहार्ट्स द अनटोल्ड स्टोरीज आॅफ हीरोज में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में केके रैना, वरुण तिवारी, गिरीश सहदेव और नमन जैन समेत अन्य किरदार भी नजर आने वाले हैं। डाइस मीडिया द्वारा निर्मित ब्रेवहार्ट्स- द अनटोल्ड स्टोरीज आॅफ हीरोज के जरिये भारतीय सशस्त्र बलों के नायकों के परिवार के बारे में पांच शॉर्ट फिल्मों को एक साथ सीरीज के रूप में दिखाया जाएगा। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ब्रिंगिंग यू इंडियाज फर्स्ट आर्मी एंथोलॉजी @अनएकेडमी प्रस्तुत करता है ब्रेवहार्ट्स : द अनटोल्ड स्टोरीज आॅफ हीरोज।

Published / 2022-05-26 12:14:30
कंगना रनौत ने शुरू की ‘इमरजेंसी’ की तैयारी

एबीएन डेस्क। कंगना रनौत ने अपनी नयी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंगना रनौत की इमरजेंसी की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर पेश करेंगी। इस फिल्म को रितेश शाह लिख रहें हैं। कंगना इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। कंगना रनौत ने बताया, हमने काफी रिसर्च की है। इमरजेंसी का जो मुद्दा है, वह तब मीडिया सेंसरिंग में दबा दिया गया था। तो हमारी फिल्म उस पर आधारित है। इमरजेंसी का फेज राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से बेहद एक्साइटिंग माना जाएगा। वह इसलिए कि तब एक महिला प्रधानमंत्री थी। वक्त के हिसाब से अच्छाई और बुराई का आइडिया भी बदलता है। पर एक चीज तो हम डिनाय नहीं कर सकते कि वो सबसे पावरफुल राजनीतिक हस्ती तो थीं। उस इंसान ने इस धरती पर जन्म लिया और तीन बार पीएम रहीं। वो भी इमरजेंसी के बाद तो वो क्या हस्ती थीं, वह हम दिखाएंगे। उनके पावर के साथ-साथ कैसे तब देश में इमरजेंसी की घटना हुई, वह सब भी हम हमारी फिल्म में देखने को मिलेगा।

Published / 2022-05-25 13:10:02
अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का नया ट्रेलर रिलीज

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज, पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान शेर-दिल थे और उनके साहस की कोई सीमा नहीं थी। देखें हिंदुस्तान का शेर एक्शन में। ट्रेलर का अभी अनुभव करें और पूरी फिल्म केवल थिएटर में देखें। पृथ्वीराज 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपने नजदीकी थिएटर्स में वाईआरएफके 50 साल पूरे होने के साथ-साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी जश्न मनाएं।

Published / 2022-05-24 17:13:30
कृति सैनन ने लांच किया फिटनेस ब्रांड "द ट्राइब"

एबीएन डेस्क। कृति सैनन ने अपना फिटनेस ब्रांड द ट्राइब लांच किया है। कृति सैनन ने बिजनेसवुमन के रूप में अपनी नई जर्नी की अनाउंसमेंट की है। कृति सैनन ने फिटनेस कॉम्यूनिटी में इन्वेस्ट करते हुए द ट्राइब ब्रांड को लॉन्च किया है। कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। कृति के साथ उनके तीन ट्रेनर्स और को-फाउंडर रोबिन बहल, करण साहनी और अनुष्का नंदिनी नजर आ रहे हैं। कृति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, वे कहते हैं कि आपका वाइब आपके ट्राइब को आकर्षित करता है। मैं हमेशा ऐसी इंसान रही हूं जो लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है जिन पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं और आज ठीक उसी के लिए खड़ी हूं। कृति सैनन ने लिखा, आठ साल पहले, मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर के रूप में अपना सफर उन लोगों की मदद से शुरू किया, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उड़ने के लिए पंख दिए। आज, आठ साल बाद, ठीक उसी दिन, मैं अपने तीन कमाल के को-फाउंडर्स अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक एंटरप्रेन्योर के रूप में अपनी जर्नी की अनाउंसमेंट करते हुए एक्साइटेड फील कर रही हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट द ट्राइब लॉन्च कर रहे हैं।लॉकडाउन में जब जिम बंद थे, तब रॉबिन, करण और अनुष्का ने ही फिट रहने में उनका साथ दिया था। फिट रहने के लिए आपको प्रेरणा, सही मार्गदर्शन और एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आपकी एक्सरसाइज को मजेदार बना सके।

Page 47 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse