मनोरंजन

View All
Published / 2022-06-18 14:32:53
सेवन डेज मूवी रिलीज

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कुमार अनुपम प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित सेवन डेज मूवी रिलीज की गई जिसमें मुख्य किरदार में कुमार अनुपम, पराग, अमित, आयुष, डॉली, रितिका, एमके कुंदन, तनुश्री, श्वेता सहित अन्य कलाकार को लेकर यह फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म का विधिवत उद्घाटन भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा, नम्रता सोनी, रीना सहाय ने संयुक्त रूप से किया। यह फिल्म आज के युवाओं पर आधारित है और समाज के युवाओं को एक अच्छा मैसेज देती है ।साथ ही कुमार अनुपम के द्वारा निर्मित वेब सीरीज सिद्धारता द ब्रीफकेस लाइफ एपिसोड 2 मि टू को दर्शकों एवं क्रिटिक्स के द्वारा सराहा गया और इस फिल्म को अपने देश में दो अवॉर्ड्स एवं एक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिला ये रांची और झारखंड के लिए गर्व की बात है कोलकाता लक्की की फिल्म फेस्टिवल द्वारा,गिफ्फी फिल्म फेस्टिवल एवं लॉस एंजेलिस पाइनवुड फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को सराहा गया पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता रोहित सारदा ने कुमार अनुपम को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहां की कुमार अनुपम ने समाज के युवाओं के लिए महिलाओं के लिए और समाज में विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ अपना योगदान देते हुए स्थानीय कलाकारों को लेकर अच्छी मूवीस बनाई है और इनके आने वाले सेवन दे मूवी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री नम्रता सोनी एवं रिना सहाय ने फिल्म के निर्देशक को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम दिलाया और आगे भी समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरणादायक फिल्म बना रहे हैं इस हेतु उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी।

Published / 2022-06-15 13:53:56
‘ब्लडी डैडी’ में जोरदार एक्शन करेंगे शाहिद कपूर

एबीएन डेस्क। शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में जोरदार एक्शन करते नजर आयेंगे। शाहिद जल्द ही ‘ब्लडी डैडी’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्टेज पर है। इस फिल्म में शाहिद अपने बच्चे के लिए एक्शन करते नजर आने वाले हैं। ‘ब्लडी डैडी’ में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है।इस फिल्म में शाहिद ने अपने एक्शन सीन खुद ही किए हैं। ‘ब्लडी डैडी’ में शाहिद कपूर का रोल उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है। इस नई फिल्म में वह अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। कहानी की डिमांड को देखते हुए इस फिल्म में निर्देशक ने एक भी रोमांटिक गाना नहीं रखा है। इस फिल्म में बादशाह का एक गाना है जो कहानी के साथ ही बैकग्राउंड में लोगों को सुनने को मिलेगा। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है।

Published / 2022-06-10 13:08:51
ब्रह्मास्त्र से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार गुरु का है। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में अमिताभ बच्चन, सफेद दाढ़ी और बालों में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अमिताभ के चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं, जिनसे खून निकल रहा है। उनके हाथ में एक तलवार भी है जिसे उन्होंने धारदार जगह से पकड़ा हुआ है। निमार्ता ने अमिताभ का लुक जारी करते हुए लिखा, गुरू है गंगा ज्ञान की। काटे भाव का पाश, गुरू उठा ले अस्त्र जब। करे पाप का नाश... एक ऐसी रोशनी जिसमें है... अंधेरे को हराने की शक्ति। गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Published / 2022-06-08 13:11:51
टाइगर 3 में कैमियो करेंगे शाहरूख खान

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है, जबकि इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान टाइगर 3 में अपने विशेष कैमियो को सलमान खान के साथ 10 दिनों में शूट करेंगे। टाइगर 3 में शाहरूख के कैमियो के लिए एक बेहद खास इंट्रोडक्शन सीन तैयार किया जा रहा है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी रही फिल्म टाइगर 3 अगले साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Published / 2022-06-07 13:00:02
पुष्पा के गाने सामी-सामी पर अनन्या पांडे ने किया डांस

अनन्या पांडे ने सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा के गाने ‘सामी-सामी’ पर जबरदस्त डांस किया है। फिल्म पुष्पा का गाना सामी-सामी सुपरहिट हुआ था। रश्मिका मंदाना के इस गाने ने धमाल मचाया था। अब इस गाने पर अनन्या पांडे ने भी जबरदस्त डांस किया है। आईफा 2022 के दौरान अनन्या पांडे ने इस गाने पर डांस किय। अनन्या पांडे का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। अनन्या पांडे का डांस देखने के बाद रश्मिका मंदाना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रश्मिका ने अनन्या पांडे के इस वीडियो पर तुरंत कमेंट किया। उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुये ‘क्यूटेस्ट’ लिखा है।

Published / 2022-06-07 03:18:10
2022 को कंगना ने बताया ब्लॉकबस्टर ईयर्स

एबीएन डेस्क। कंगना रनौत ने वर्ष 2022 को अपने लिये ब्लॉकबस्टर ईयर्स बताया है। कंगना रनौत की हाल ही में फिल्म धाकड़ प्रदर्शित हुयी है जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुयी है। कंगना ने वर्ष 2022 को अपने लिये ब्लॉकबस्टर ईयर्स बताया है। कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा है, 2019 में मैंने मणिकर्णिका दी, जिस फिल्म ने 160 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ष 2021 में थलाइवि रिलीज हुई थी। मैंने 2022 में बहुत ज्यादा नेगिटीविटी देखी लेकिन यह वर्ष ब्लॉकबस्टर का है। अपने आपको तैयार रखिये, यह अभी तक खत्म नहीं हुआ हैl मुझे इसे लेकर बहुत अपेक्षाएं हैं।

Published / 2022-06-07 03:15:32
सलमान को धमकी पर बोली मुंबई पुलिस, मामला काफी गंभीर, जरूरत पड़ी तो बढ़ाएंगे सिक्योरिटी

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मिली धमकी के बाद जहां मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी हैं वहीं मुंबई के कमिश्नर संजय पांडे ने बताया कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सलमान खान को मिले लेटर और इस पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, हालांकि आगे जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा बढ़ाएंगे। बता दें कि रविवार को सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। वहीं इस धमकी भर लेटर को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह की सैर के बाद सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक पत्र दिया जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया। बता दें कि 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

Published / 2022-06-05 14:12:00
झारखंड रिकॉर्ड्स झॉलीवुड में एक नई पहल : आयुष द्विवेदी

टीम एबीएन, रांची/ मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नवचर्चित फिल्म प्रोडक्शन कंपनी आॅक्सिमिन एंटरटेनमेंट द्वारा झॉलीवुड में झारखंड रिकॉर्ड्स की शुरुआत की गई है, जो झॉलीवुड के लिए एक नई पहल हैं। कारण झारखंड रिकॉर्ड्स झॉलीवुड में एक नया बदलाव लाएगा, जो इंडस्ट्री को एक अलग ऊंचाई पर ले जानें का प्रयास करेगी। झारखंड रिकॉर्ड्स झॉलीवुड इंडस्ट्री को विकसित कर यहां की क्षेत्रीय भाषाओं में म्यूजिक वीडियो, फिल्म आदि का निर्माण करेगी। जो उच्च गुणवत्ता की होगी और जिससे यहां के लोगों को अपनी भाषा में बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। कंपनी के सीईओ आयुष द्विवेदी का कहना हैं कि झॉलीवुड में असीम संभावनाएं हैं। लेकिन, अभी तक जितना विकास होना चाहिए था। वह अब तक नहीं हो सका। जिसके लिए झारखंड रिकॉर्ड्स हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही यहां के क्षेत्रीय प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक अवसर मिलेगा। झारखंड रिकॉर्ड्स म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का निर्माण व रिलीज भी करेगी। वहीं राइट्स लेने का कार्य भी करेगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा प्रयास सिनेमाघरों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन का अनुभव मिले, यह प्रयास रहेगा। जबकि, आयुष द्विवेदी ने बताया कि बड़ी बड़ी फिल्मों को झारखंड की भाषा में डब्ड करके भी रिलीज किया जाएगा। जिनमें बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्में भी हो सकती हैं।

Page 46 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse