मनोरंजन

View All
Published / 2022-07-14 14:01:10
कॉकटेल को खास फिल्म मानती है दीपिका पादुकोण

एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण फिल्म कॉकटेल को अपने करियर की खास फिल्म मानती है। होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण, अलावा सैफ अली खान, डायना पेंटी, बोमन ईरानी, डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कॉकटेल बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। फिल्म ‘कॉकटेल’ के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। कॉकटेल में दीपिका ने वेरोनिका किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में निभाए गए किरदार को लेकर दीपिका पादुकोण का कहना है कि इसने मेरे लिए करियर में बहुत कुछ बदल दिया और मुझे पर्सनली भी मुझे प्रभावित किया। दीपिका पादुकोण ने कहा, मैंने हमेशा माना है कि जब आप अपने हर किरदार में खुद का एक छोटा सा हिस्सा रखते हैं, तो आप उस किरदार का एक हिस्सा हमेशा के लिए अपने साथ रखते हैं। और इसलिए, वेरोनिका हमेशा मेरे द्वारा पर्दे पर निभाए गए सबसे खास किरदारों में से एक होगी, जिसने मेरे लिए करियर में बहुत कुछ बदल दिया और मुझे पर्सनली भी मुझे प्रभावित किया।

Published / 2022-07-12 13:50:57
करीना कपूर के लिए ‘शेफ बने सैफ’

एबीएन डेस्क। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के लिये शेफ बन गये हैं और उन्होंने किचन में शाही खाना बनाया है। सैफ अली खान इन दिनों खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान की दोस्त अलेग्जेंड्रा गैलिगनने ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सैफ किचन में कुकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई नजर आ रही हैं। अलेग्जेंड्रा ने सैफ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, परफेक्ट संडे शेफ अली खान के साथ, जो किचन में हमारे लिए तूफान बना रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में करीना और सैफ अपने कुछ और दोस्तों के साथ डाइनिंग टेबल पर दिखाई दे रहे हैं।

Published / 2022-07-10 16:42:06
शिवम नायर की एक्शन फिल्म में काम करेंगे जॉन अब्राहम

एबीएन डेस्क। जॉन अब्राहम, शिवम नायर की एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। जॉन अब्रहाम जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम, निर्माता शिवम नायर की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूसर अश्विनी वर्दे के साथ मिलकर विपुल डी शाह और राजेश बहल प्रोड्यूस करेंगे। यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक साधारण व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जो असाधारण परिस्थिती में फंस जाता है। वहीं, उनके इस फिल्म के अगले साल फ्लोर पर आने की उम्मीद लगाई जा रही है। जॉन अब्राहम एक विलेन रिटर्न्स के अलावा फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Published / 2022-07-09 13:38:43
लंदन में अक्षय ने पूरी की नयी फिल्म की शूटिंग

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज हाल ही में रिलीज हुयी थी। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर नकार दी गयी। अक्षय कुमार ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें अक्षय सिख के गेट अप में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर पगड़ी है, आंखों पर चश्मा, बड़ी-बड़ी दाढी लगाए वह खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोल माइन रेस्क्यू पर आधारित है। यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने रानीगंज कोल फील्ड में 1989 में फंसे 64 खान मजदूरों की जान बचाई थी। अक्षय कुमार उन्हीं की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय की इस फिल्म का नाम कैप्सूल गिल बताया जा रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्माण वासू भगनानी और जैकी भगनानी कर रहे हैं, वहीं फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।

Published / 2022-07-08 13:15:43
अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभायेंगे पंकज त्रिपाठी!

एबीएन डेस्क। पंकज त्रिपाठी सिल्वर स्क्रीन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभते नजर आ सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है, जिसका टाइटल ‘मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’ है। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे कि जो बिल्कुल उनके रोल में फिट बैठ सके। चर्चा है कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की इस फिल्म को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी को प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब ‘द अनटोल्ड वाजपेयी’ पर आधारित होगी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू की जाएगी। इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Published / 2022-07-05 12:42:45
अजय देवगन करेंगे भोला का निर्देशन

एबीएन डेस्क। अजय देवगन फिल्म भोला का निर्देशन करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘रनवे 34’ का निर्देशन किया है।अब अजय देवगन ने अपनी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका टाइटल ‘भोला’ है। अजय इस फिल्म को भी निर्देशित करेंगे। पहले धर्मेंद्र शर्मा इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे। अजय देवगन ने कहा कि वह एक्टिंग के साथ-साथ बीच-बीच में फिल्में भी निर्देशित करते रहेंगे। भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है।अजय ने बिहाइंड द कैमरा अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा है, अब एक्शन कहने का टाइम दोबारा आ गया है। भोला में अजय देवगन के अपोजिट तब्बू भी नजर आने वाली हैं। भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Published / 2022-07-04 13:43:22
खलनायक बनना चाहते हैं रणबीर कपूर

एबीएन, डेस्क। रणबीर कपूर फिल्मों में खलनायक बनना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने कहा, किसी फिल्म में जितना महत्वपूर्ण किरदार हीरो का होता है उससे कहीं ज्यादा खलनायक का होता है। फिल्म में हीरो को अपनी हीरोगिरी दिखाने के लिए खलनायक का होना जरुरी है। यदि खलनायक नहीं होगा तो हीरो, हीरो कैसे होगा। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई खलनायक हैं, जिन्होंने हीरोज को भी पीछे छोड़ दिया। रणबीर कपूर ने कहा, ‘शोले’ में गब्बर जय वीरु से भी ज्यादा फेमस हुए। ‘मिस्टर इंडिया’ के मोगेंबो ने सारी लाइमलाइट खीच ली थी। वहीं ‘अग्निपथ’ में कांचा चीना सबपर भारी पड़ गया। फिल्म इंडस्ट्री में अब हीरोज विलन के रोल में भी धूम मचा रहे हैं। इसका बेस्ट एग्जांपल हैं, संजय दत्त जो अब शमशेरा में भी विलन का रोल निभा रहे हैं। मेरी भी ख्वाहिश है कि मैं भी कभी विलन का रोल करूं और लोग अपने बच्चों से कहें कि सो जा बेटा नहीं तो रणवीर आ जाएगा।

Published / 2022-07-04 04:11:47
सिनी शेट्टी ने जीता "मिस इंडिया वर्ल्ड 2022" का खिताब

एबीएन डेस्क। भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया। इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिरी में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया। चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

Page 44 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse