मनोरंजन

View All
Published / 2026-01-09 22:05:01
किंग खान की फिल्म का हिस्सा बन गदगद हैं अक्षय ओबेराय

शाहरुख खान की फिल्म किंग का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : अक्षय ओबेरॉय 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म किंग का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अक्षय ओबेरॉय, जो इन दिनों शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग से जुड़े हुए हैं, ने इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपने विचार साझा किये हैं। 

अक्षय के लिए यह सिर्फ एक साथ काम करने का अनुभव नहीं है, बल्कि यह उनके लिए एक बेहद निजी उपलब्धि और लंबे समय से देखे गए सपने के पूरा होने जैसा है। 

अक्षय ओबेरॉय शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म किंग में काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा, शाहरुख खान की फिल्म किंग का हिस्सा बनना सच में सपने के सच होने जैसा है। एक अभिनेता के रूप में मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं, उनके सफर को करीब से देखा है और उनके काम से हमेशा प्रेरित रहा हूं। ऐसे में उनकी किसी फिल्म से जुड़ना अपने आप में बहुत खास है। 

अक्षय ओबेरॉय ने कहा, शाहरुख खान सिर्फ एक बड़े सितारे नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। उनका अनुशासन, उनकी सादगी और उनका पेशेवर रवैया बेमिसाल है। इतने सालों से दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करने के बावजूद उनका जमीन से जुड़ा रहना वाकई हैरान करने वाला है। 

अक्षय ने कहा , शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म पर काम करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और उस दुनिया का हिस्सा बनना, उस स्तर, ऊर्जा और मेहनत को करीब से देखना मेरे लिए एक बड़ा सीखने का अनुभव है। 

बीते कई दशकों में सिनेमा के लिए उनका योगदान अद्भुत रहा है और उस विरासत से किसी भी रूप में जुड़ पाना बेहद संतोष देने वाला है। यह आपको खुद से बेहतर करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है। 

अक्षय ओबेरॉय के लिए किंग उनके करियर का एक अहम पड़ाव है। शाहरुख खान की फिल्म किंग से जुड़ाव ने उनके उस विश्वास को और मजबूत किया है कि मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति सम्मान ही सफलता की असली कुंजी हैं, वे मूल्य जिन्हें शाहरुख खान आज भी सहज रूप से जीते हैं। 

फिल्म किंग पहले से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और यह फिल्म साल की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही है। ऐसे में अक्षय ओबेरॉय की मौजूदगी इस बड़े सिनेमाई अनुभव को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देती है।

Published / 2026-01-05 19:36:49
दीपिका के बर्थडे पर द आनसेट प्रोग्राम लॉन्च

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च किया द आॅनसेट प्रोग्राम, नये टैलेंट को मिलेगा बड़ा मौका 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर नयी और युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है। दीपिका ने सच्ची कहानियों और नये टैलेंट को आगे बढ़ाने की अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए, दीपिका ने आज द आॅनसेट प्रोग्राम की शुरुआत का ऐलान किया। 

यह उनके क्रिएट विद मी प्लेटफॉर्म का अगला कदम है, जिसका मकसद ऐसे नये क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को मौका देना है जो इंडियन फिल्म, टीवी और विज्ञापन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं, ऐसे में उनकी टैलेंट देखी जाए, सुनी जाए और सही मायनों में सामने आ सके इसलिए यह प्लेटफॉर्म बनाया गया है। 

यह प्रोग्राम जहां अच्छे और होनहार लोगों को सीखने के मौके देगा, वहीं उन लोगों के लिए भी आगे बढ़ने का मंच बनेगा जिनके पास अपने प्रोजेक्ट को संभालने का अनुभव और हुनर है। इसके पहले चरण में लिखना, निर्देशन, कैमरा, लाइट, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कपड़ों की डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे काम शामिल होंगे। 

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, पिछले एक साल से मैं देश और उसके बाहर से बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें देखने, सुनने और अनुभव करने का मंच देने को लेकर बहुत गहराई से महसूस कर रही हूं। द आनसेट प्रोग्राम के लॉन्च का ऐलान करते हुए मैं बेहद खुश हूं और अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से आप सभी को मिलवाने का मुझे बेसब्री से इंतजार है। 

देश और विदेश से क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने के अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए, दीपिका पादुकोण का द आनसेट प्रोग्राम अब एचटीटीपीएस :// आनसेट प्रोग्राम. इन पर देखा जा सकता है, जहां लोग अपना काम भेज सकते हैं और इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं।

Published / 2025-12-30 20:07:39
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 700 करोड़ के क्लब में शामिल

700 करोड़ के क्लब में शामिल हुई धुरंधर 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 700 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गयी है। फिल्म धुरंधर 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं। 

फिल्म धुरंधर बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में खूब चल रही है। फिल्म धुरंधर ने इतिहास रच दिया है। स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स आफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक धुरंधर बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म धुरंधर ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म धुरंधर ने दूसरे सप्ताह में 253. 25 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म धुरंधर ने 172 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म ने 22वें दिन 15 करोड़, 23वें दिन 20.5 करोड़ और 24वें दिन 22.5 करोड़ का कारोबार किया। 

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म धुरंधर ने 25वें दिन 10.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह 25 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने भारत में 701 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म भारतीय बाजार में 700 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पूर्व शाहरुख खान की फिल्म जवान भारतीय बाजार में सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। 

फिल्म जवान ने भारतीय बाजार में 640 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 800 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है। यह हाई-आक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। 

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म धुरंधर भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। धुरंधर को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

Published / 2025-12-29 18:24:59
2025 में गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की गयीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया बनीं गूगल इंडिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। साल 2025 के अंत में जारी की गयी गूगल इंडिया की सूची के अनुसार, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली अभिनेत्री रहीं। वायरल गानों, हिट फिल्मों और जबरदस्त लोकप्रियता के दम पर अभिनेत्रियों ने न सिर्फ सिनेमा में बल्कि गूगल खोज में भी राज किया।

देशभर के लोग उनकी हर नयी खबर जानने के लिए इंटरनेट पर उन्हें बार-बार खोजते रहे। इससे साफ है कि उनकी लोकप्रियता अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। तमन्ना भाटिया इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गयी अभिनेत्री रहीं। 

लगभग 25 प्रतिशत लोगों ने उन्हें खोजा। साल 2025 उनके लिए बहुत खास रहा। गफूर और नशा जैसे गानों, डिजिटल मंच की श्रृंखला डू यू वाना पार्टनर और फिल्म ओडेला 2 की वजह से वह लगातार चर्चा में रहीं। उनकी हर मौजूदगी लोगों की नजर में रही। 

रश्मिका मंदाना को लगभग 18 प्रतिशत लोगों ने गूगल पर खोजा। छावा, थम्मा, कुबेरा और द गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों की वजह से वह साल भर चर्चा में रहीं। उनकी सादगी और अलग-अलग तरह के किरदार लोगों को बहुत पसंद आये। 

  • सामंथा रुथ प्रभु को लगभग 13 प्रतिशत लोगों ने खोजा। इस साल उन्होंने अपने जीवन, सेहत और अच्छी सोच से जुड़ी बातें खुलकर साझा कीं। लोग उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी जानना चाहते थे। 
  • कियारा आडवाणी को लगभग 09 प्रतिशत लोगों ने गूगल पर खोजा। फिल्मों की सफलता से लेकर मां बनने की खबर तक, वह पूरे साल चर्चा में रहीं। उनकी लोकप्रियता हर जगह बनी रही। 
  • श्रीलीला को लगभग 07 प्रतिशत लोगों ने खोजा। जूनियर और रॉबिनहुड जैसी फिल्मों से उनकी पहचान और मजबूत हुई। लोग उनकी नयी फिल्मों और गतिविधियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहे।

Published / 2025-12-27 22:34:59
फिल्म धुरंधर ने बनाया 2025 में कमाई का नया रिकॉर्ड

  • धुरंधर 1,000 करोड़ी क्लब में, 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म धुरंधर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ी क्लब में शामिल हो गयी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गयी है।

रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने इस दरमियान कई रिकॉर्ड तोड़े। इस वर्ष के पहले ब्लॉकबस्टर कांतारा भाग 1 और छावा को पीछे छोड़ दिया है। जहां छावा ने विश्व स्तर पर 807.91 करोड़ रुपये, और कांतारा भाग 1 ने 852 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

वहीं सिर्फ 21 दिनों में धुरंधर ने 1,000 करोड़ रुपये की सीमा पार कर ली। उसने अब तक 1,002.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा फिल्म व्यापार विश्लेषण साइट सैकनिल्क के अनुसार है। देश में भी फिल्म ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पहले 21 दिनों में धुरंधर भारत में 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। 

क्रिसमस को यानी अपने 21वें दिन फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह में फिल्म ने 218 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह में पहले सप्ताह से ज्यादा 261.50 करोड़ रुपये जुटाये। 15वें से 20वें दिन के बीच इसमें उसने और 160.70 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।

अभी तक फिल्म देश में 668.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 700 करोड़ी क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इसने घरेलू स्तर पर शीर्ष दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में भी जगह बना ली है। उसने रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे छोड़ते हुए नौवें स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

Published / 2025-12-26 21:11:40
कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले ही दिन कमाई 8.46 करोड़

कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ने पहले दिन 8.46 करोड़ रुपये की कमाई की 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ने पहले दिन 8.46 करोड़ रुपये की कमाई की है। क्रिसमस डे पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज हुई तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरुआत की। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और नम: पिक्चर्स ने किया है। 

धर्मा प्रोडक्शन ने एक्स पर बताया कि इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 8.46 करोड़ (नेट) की कमाई दर्ज की है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की टॉप पांच ओपनिंग डे कलेक्शन्स में शामिल हो गयी है, जो उनके लिए एक अहम उपलब्धि है। भले ही उनकी कुछ पिछली फिल्मों की ओपनिंग 10 करोड़ से कम रही हो, लेकिन फ्रेंचाइजी फिल्मों के साथ उन्होंने बड़े रिकॉर्ड बनाये हैं, जिनमें भूल भुलैया 3 (2024) ने 36.60 करोड़ और भूल भुलैया 2 (2022) ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। 

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी यह साबित करती है कि कार्तिक फ्रेंचाइजी के बाहर भी दर्शकों से मजबूत कनेक्शन बना पाने में सक्षम हैं। बॉक्स आफिस पर हालात चुनौतीपूर्ण रहे, क्योंकि स्क्रीन्स अन्य बड़ी रिलीज के बीच बंटी हुई थीं, जिनमें धुरंधर और हॉलीवुड की अवतार: फायर एंड ऐश भी शामिल हैं। इसके बावजूद, सीमित उपलब्धता में भी इस रोम-कॉम ने अपेक्षाकृत शानदार प्रदर्शन किया, जो दर्शाता है कि मजबूत फैन फॉलोइंग और अच्छी कहानियां आज भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।

Published / 2025-12-25 21:16:19
वेलकम टू द जंगल की शूटिंग अक्षय कुमार ने की पूरी

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग हुई पूरी 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पूरी हो गयी है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर शेयर किया है। 

इस वीडियो में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदसानी और राजपाल यादव सहित कई सितारे नजर आ रहे हैं। सभी ने हाथ में बंदूकें हैं और उन्होंने सुरक्षात्मक गियर पहन रखे हैं। 

अक्षय कुमार ने इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा कि वेलकम टू द जंगल की टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। हम 2026 में सिनेमाघरों में आ रहे हैं। मैं अभी तक इतने बड़े प्रोजेक्ट का कभी भी पार्ट नहीं बना हूं, हममें से कोई भी नहीं। हम अपने इस तोहफे को आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। 

फाइनली शूट रैपअप हो चुकी है, वेल डन गैंग। अक्षय कुमार ने लिखा कि जो भी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं, उन सभी ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की है। हमारे बड़े से परिवार की ओर से आपके घरों तक। हम आपका 2026 बेस्ट हो, इसकी कामना करते हैं।

Published / 2025-12-24 21:00:18
13 फरवरी को रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल 2023 में रिलीज हुई थी। 

इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभायी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 915 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। अब फिल्म एनिमल अब जापान में रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म एनिमल के प्रोड्यूसर्स में शामिल भद्रकाली फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि यह फिल्म अब जापान आ रही है और इसे वहां भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जायेगा। पोस्ट के अनुसार फिल्म एनिमल 13 फरवरी 2026 को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Page 4 of 82

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse