एबीएन डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को पुणे में निधन हो गया है। एक्टर ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर बीते 15 से ज्यादा दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम के निधन की दुखभरी खबर से अभिनय जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हाल ही में एक्टर के डॉक्टर ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में उनका हेल्थ अपडेट दिया था, जिसमें बताया गया था कि एक्टर की तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन अब आई एक्टर की निधन की खबर से हिंदी सिनेमा के कलाकारों को बड़ा सदमा पहुंचा है।
इससे पहले एक्टर विक्रम को लेकर उनके निधन की झूठी खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। इस पर विक्रम की बेटी का बयान था कि पापा जिंदा हैं और अभी लाइफ सपोर्ट पर हैं। उन्होंने फैंस से प्रार्थना की कि वो उनके लिए दुआएं मांगें। वहीं, विक्रम की पत्नी ने कहा था कि डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।
एबीएन डेस्क। भूमि पेडनेकर फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाना चाहती है। भूमि पेडनेकर का कहना है कि उन्हें खुद को एक सांचे में ढालना पसंद नहीं है। यही वजह है कि वह अपने किरदारों के साथ लगातार प्रयोग करती रही हैं।
उन्होंने कहा, मैं सच में रोमांचित हूं कि फिल्म मेकर्स महसूस करते हैं कि मैं अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं और किसी भी भूमिका को निभाने के लिए अपनी सीमाओं से आगे जाने की हिम्मत रखती हूं। मेरे लिए यह मेरे काम और एक कलाकार के रूप में मेरे कौशल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
भूमि पेडनेकर ने कहा, फिल्म गोविंदा नाम मेरा में भी मैं दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए कुछ अलग करने का प्रयास कर रही हूं। मैं अपनी हर फिल्म के साथ स्टीरियोटाइप और परंपरागत छवि को बदलने की कोशिश कर रही हूं। मुझे एक सांचे में ढाले जाने से नफरत है। मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है।
एबीएन डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका याचिकाकर्ता ने वापस ले ली है। यह याचिका फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दाखिल हुई थी, लेकिन सुनवाई से पहले ही फिल्म रिलीज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को निरर्थक बताया। इसके बाद याचिकाकर्ता चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट ने केस वापस ले लिया।
श्री चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट नाम की संस्था ने दायर याचिका में भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था। याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। इससे चित्रगुप्त की पूजा करने वाले दुनियाभर के करोड़ों कायस्थ लोगों की भावनाएं आहत होंगी। याचिका में कहा गया था कि फिल्म के रिलीज होने से देश की शांति और सामंजस्य पर असर पड़ सकता है और अराजकता फैल सकती है। याचिका में फिल्म को सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज करने से रोकने की मांग की गयी थी।
एबीएन डेस्क। आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ऐन एक्शन हीरो का पहला गाना जेडा नशा गुरुवार को मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस गाने को आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के डांस मूव्स और दोनों की कमेस्ट्री कमाल लग रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का ये गाना अमर जलाल और फरीदकोट के गाने तेरा नशा-नशा अखां विच भावे मेनू गाने का रीमिक्स है, जिसे इसके ओरिजिनल सिंगर अमर जलाल, आईपी सिंह, हरजोत कौर के साथ श्रीलंकन सिंगर योहानी ने अपनी आवाज में गाया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स अमर जलाल और बल्ला जलाल ने लिखे हैं।
फिल्म का यह गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर बात करें फिल्म की तो आयुष्मान खुराना पहली बार इस फिल्म के जरिये अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एन एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना मानव नाम के फिल्म सेलिब्रिटी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि, जयदीप अहलावत पॉलीटीशियन भूरा सोलंकी के रोल में हैं, जो पहलवानी का शौक भी रखता है। फिल्म की कहानी नीरज यादव ने लिखी है। टी सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार संयुक्त रुप से प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है । ऐन एक्शन हीरो इसी साल 2 दिसंबर को रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। अभिनेत्री ऋचा चड्डा इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं। ऋचा जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ऋचा को इंडो-ब्रिटिश फिल्म आफर हुई है, जिसमें ऋचा चड्ढा लीड रोल निभाने वाली हैं। ऋचा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ रिवील करना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां मैंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मैंने फिल्म के लिए हां कह दी है। फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग लगी है, फिल्म में मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आ रहा है। इंटरनेशनल फिल्मों में अब इंडियन एक्टर्स को अच्छे रोल दिए जा रहे हैं, यह देखकर बेहद खुशी होती है। ऋचा इन दिनों फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा ऋचा की अगली फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स है, जिसका निर्देशन शुचि तलाटी कर रही हैं। यह फिल्म 16 साल की लड़की और उसकी मां की कहानी है।
एबीएन डेस्क। शाहरूख खान को ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरूख खान को यूएई में ग्लोबल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरूख खान को यह अवॉर्ड सिनेमा में उनके योगदान और ग्लोबल आइकन के तौर पर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें शाहरूख अपनी विनिंग स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी स्पीच में शाहरुख ने कहा, चाहे हम कहीं भी रहें, हम किस रंग के हैं। हम किस धर्म के हैं या हम किसी भी सॉन्ग पर डांस करते हैं। हर एक संस्कृति में प्रेम, शांति और करुणा होती है।
एबीएन डेस्क। टी-20 और वनडे क्रिकेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी से भारत को विश्व कप जितवाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब किसी और बात को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि वो काफी जल्दी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनका किरदार जानने के लिए उत्सुक हैं। खबर है कि हिटमेकर लोकेश कनगराज की आगामी परियोजना के साथ अभिनय वो अपने की शुरुआत कर सकते हैं। अब देखना ये है कि एमएस धोनी किस तरह का धमाका करने वाले हैं। इसके पहले खबर आई थी कि वो फिल्म में रोल नहीं करेंगे बल्कि एमएस एक निर्माता के तौर पर फिल्म के साथ शामिल हो रहे हैं। उनका प्रोडक्शन बैनर धोनी एंटरटेनमेंट कथित तौर पर तमिल में कुछ प्रोजेक्ट्स का का निर्माण कर रहा है और जल्द ही घोषित परियोजनाओं के साथ मलयालम और कन्नड़ सहित अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी प्रवेश कर रहा है। अब आ रही मीडिया रिपोर्ट्स से ये तय हो चुका है कि धोनी लोकेश कनगराज के साथ धमाका करेंगे। इसके अलावा चर्चा है कि इस फिल्म का नाम थालापति 67 है लेकिन आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। फैसं को इंतजार है कि कब कैप्टन कूल इसको ऐलान करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनके जीवन पर पहले ही एक फिल्म बन चुकी है और ये काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में एमएस का किरदार निभाय था। उनके अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी भी नजर आईं थीं जिनको काफी पसंद किया गया था। अब धोनी खुद फिल्मों का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की रेग्यूलर जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में अंतरिम बेल दे दी थी। जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने एएनआई से बात करते हुए कंफर्म किया कि जैकलीन फर्नांडिस गुरुवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में शामिल होंगी। वहीं ईडी ने जैकलीन की रेग्यूलर जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि एक्ट्रेस ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। ईडी ने ये भी जिक्र किया है कि जैकलीन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में बता दिया गया था। वह कोई साधारण नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनके पास काफी फाइनेंशियल रिसॉर्स हैं। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया गया था। इसमें कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse