मनोरंजन

View All
Published / 2023-02-20 18:19:43
अक्षय-टाइगर की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां का फर्स्ट शेड्यूल खत्म

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। 
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय से इंडिया में चल रही थी। 

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस फिल्म का अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड में शूट किया जायेगा। इसके लिए अक्षय और टाइगर सहित पूरी टीम बड़े मियां छोटे मियां के अगले शेड्यूल के लिए तैयार है। पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आयेंगे और एक्टिंग कौशल का दम दिखायेंगे। 

प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जैकी भगनानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि हमने अभी बड़े मियां-छोटे मियां का पहला इंडिया शेड्यूल पूरा किया है। मेरे जीवन में एक बड़ा मील का पत्थर और यह इमोशनल रहा है। यह मेरे पिता का ड्रीम आइपी था और अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

आप लोगों द्वारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। वहीं टाइगर श्राफ ने बीटीएस पिक्चर्स शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिखा, आपके साथ इस राइड पर होना और बुरे लोगों को किक करना एक सम्मान की बात थी बड़े @अक्षय कुमार। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लाइट की स्पीड से आपके पास आ रहा हूं।

Published / 2023-02-18 18:29:31
सूरज सम्राट का नया अवतार दर्शक देखेंगे इस बार

  • ट्रैलर पॉवर आफ किन्नर 19 फरवरी को देखें यूट्यूब पर 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (मुंबई)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म अर्धांगिनी से घर-घर के चहेते बन चुके सूरज सम्राट अब अपने नये अवतार में नजर आने वाले हैं। जिसका ट्रैलर 19 फरवरी को एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म का नाम है पॉवर आफ किन्नर और इस फिल्म में सूरज सम्राट ने महत्वपूर्ण किरदार में अभिनय किया। 

गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सभी किरदार खास हैं और सभी कलाकारों ने उम्दा बेहतरीन अभिनय किया हैं। लेकिन, सभी किरदारों में सूरज सम्राट का किरदार अन्य से अलग व इन्हीं पर केंद्रित पूरी फिल्म हैं। सूरज सम्राट ने बताया कि फिल्म के किरदार को लेकर उन्होंने बहुत मेहनत की है। साथ ही फिल्म के ट्रैलर रिलीज से उत्साहित भी हैं। 

उनका कहना है कि दर्शकों को इस फिल्म में एक नई कहानी और उनका एक नया रूप देखने को मिलेगा। जो किन्नर समाज के संघर्ष और जीवन गाथा को दिखाने का काम करेगी। हसन गद्दी ने बताया कि सूरज सम्राट एक अच्छे अभिनेता हैं और उनके अभिनय को देखते हुए प्रेरित होकर उन्हें यह किरदार दिया गया। 

इस फिल्म में सूरज सम्राट, माही खान, राजकुमार साही, अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, शशि भूषण, साहिल शेख, राहुल तोमर, विनय प्रताप सिंह, अजीत कुमार, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय, आशुतोष चौबे और अन्य ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक हसन गद्दी, सह निर्माता जयकांत पांडेय और श्याम सिंह, सह निर्देशक अरविंद कुमार व विनय कुमार हैं। 

फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, छायाकार सनी शर्मा, एडिटर दीपक जौल, गीतकार राजेश मिश्रा और पवन मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, गीतकार प्यारे लाल यादव, सचिंदा पांडे कवच, शेखर मधुर व दीपिका, लेखक रामचंद्र सिंह, पीआरओ रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।

Published / 2023-02-18 18:26:12
यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय दूत बने आयुष्मान खुराना

एबीएन डेस्क। बच्चों के विकास और कल्याण को समर्पित बहुराष्ट्रीय संगठन यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड (यूनिसेफ) ने बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को भारत में अपना राष्ट्रीय दूत नियुक्त किया है। यूनिसेफ इंडिया के अधिकारियों ने शनिवार को यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि खुराना ने बच्चों के सुरक्षित जीवन और उनके फलने-फूलने के अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और बच्चों के बारे नीतिगत निर्णयों में बच्चों का पक्ष सुने जाने की जरूरत को रेखांकित करने के लिए यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है। 

खुराना ने इस मौके पर कहा कि यूनिसेफ इंडिया के साथ एक राष्ट्रीय दूत के तौर पर बाल अधिकारों की आवाज बुलंद करना मेरे लिए सम्मान का विषय है। देश में बच्चे और किशोर जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उनके प्रति मेरा जुनून है। 

मैंने बच्चों के साथ संवाद किया है और इंटरनेट सुरक्षा, अभद्र भाषा, तस्वीरों और धमकियों से इंटरनेट पर तंग करना आदि के अलावा उनके मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर बात की है। मैं अपनी इस नयी भूमिका में बाल अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद रखूंगा। यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी ने कहा कि मैं आयुष्मान खुराना का यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय दूत के तौर पर स्वागत कर प्रसन्न हूं। 

गत दो वर्षों में यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट के नाते आयुष्मान खुराना की प्रतिबद्धता ने बाल अधिकारों के संरक्षण के कार्य को बढ़ाने और गति देने में मदद की है। वह अपनी ताकतवर आवाज यूनिसेफ के कार्यों और संस्कृति में उसकी संवदेनशीलता और जज्बे से मेल खाती है। हम उनके साथ अपने वक्त के सबसे अहम बाल अधिकारों के मुद्दों पर काम करने की आशा करते हैं।

Published / 2023-02-15 14:01:15
जगतगुरु श्री रामकृष्ण का ट्रैलर और गाना सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

  • रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं संदेशों पर आधारित फिल्म जगतगुरु

टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। झारखंड में स्वामी विवेकानन्द के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं संदेशों पर आधारित एक अच्छी फिल्म तैयार की गयी है। फिल्म का पटकथा श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों द्वारा लिखित पुस्तक श्री रामकृष्ण वचनामृत एवं श्री रामकृष्ण लीला प्रसंग से तैयार की गयी है। जिसका ट्रैलर और गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

फिल्म का ट्रैलर और म्यूजिक यूट्यूब के साथ-साथ फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया मंच पर रिलीज किया गया। जिसे अबतक काफी अच्छे व्यूज मिले हैं और लगातार व्यूज बढ़ ही रहे हैं। भारत जिस समय आध्यात्मिक और भौतिक पतन की गति में था, तब एक ऐसे संत का जन्म भारत की धरती पर होता है जो त्याग, कठिन तपस्या और आध्यात्मिक साधना से वेद ज्ञान की उपलब्धि हासिल करते हैं और भारत की दिशा बदलकर महिमामय ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य अपने शिष्यों को आगे बढ़ाकर करते हैं। उनके संदेशों को स्वामी विवेकानंद अमेरिका के साथ-साथ कई देशों तक पहुंचाने का कार्य करते हुए भारत की महिमा बढ़ाते हैं।

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण में इसी सत्य को दिखाने का कार्य किया गया है। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक और निर्देशक बिमल कुमार मिश्र हैं। हजारीबाग के कलाकारों ने बहुत सुन्दर अभिनय किया है। इस फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सुरेश वाडकर ने भी गाने गाये हैं।

अनूप जलोटा के गाये गीत को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर VEC FILMS के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। झारखंड राज्य के लिए यह एक गौरव की बात है कि इस फिल्म की शूटिंग झारखंड में हुई है। झारखंड के कलाकारों में अमरकांत, चांदनी, श्रेष्ठा, चंचला राय, मुकेश राम प्रजापति, मनोज पांडेय, गजानंद पाठक, संजय तिवारी, अभ्यांश, सुहान ने बहुत ही सुन्दर अभिनय किया है। फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया है और छायांकन राहुल पाठक का है। वहीं फिल्म के पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

Published / 2023-02-13 18:32:37
मॉडलिंग के बाद अब फिल्मों में भी दिखेंगी अल्मोड़ा की गीतिका आर्य

एबीएन डेस्क। मिस ग्लोबल उत्तराखंड जीतने के बाद गीतिका आर्य बनी गुर्लक्स मिस इंडिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों मे काफी मेहनत की। गीतिका आर्य ने एक वर्ष में बहुत सारे खिताब अपने नाम किये हैं। सबसे पहले इनको मिस उत्तराखंड के अवॉर्ड से नवाजा गया था और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। 

आगे बढ़ती ही गई एक वर्ष में गीतिका ने फैशन शो और मॉडलिंग में बहुत ही नाम कमाया। बहुत सारे एल्बम सॉन्ग तथा वेब सीरीज में काम किया। अभी हाल में ही मुंबई में एक फैशन शो में भाग लेकर अपनी जीत करके गीतिका ने ख़िताब  अपने नाम किया।अब गीतिका  आगे की तैयारी कर रही हैं। गीतिका उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली है।

गीतिका अपने पिता हरिश आर्य और माता लीला देवी का सपना पूरा करना चाहती है। गीतिका के  माता-पिता इनको पर्दे पर देखना चाहते थे।वो सपना अब सच होता नजर आ रहा है। इस वर्ष गीतिका काफी फिल्म और टीवी सीरयल की शूटिंग करेंगी जो दर्शकों को जल्दी ही देखने को मिलेंगी।

Published / 2023-02-09 14:36:47
सुपरहिट होने के कगार पर है वेलेंटाइन स्पेशल सांग "दर्पण"

  • पहले दिन मिले 50 हजार से भी अधिक व्यूज

टीम एबीएन, रांची। झॉलीवुड टीवी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज वेलेंटाइन स्पेशल नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण सुपरहिट होने के कगार पर हैं।कारण अभी तक यह गाना पहले दिन 50 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

ज्ञात हो कि 7 फरवरी को यह म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया।जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। ऑडियो वीडियो दोनों ही गुणवत्ता पूर्ण बेहद ही मनोरंजक हैं, जो सभी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा हैं। झॉलीवुड टीवी के सीईओ गुड्डू जान ने बताया कि दर्शकों का प्यार इस तरह मिलते रहने से हौसला बढ़ता हैं और खुशी मिलती हैं कि जिस मेहनत से म्यूजिक वीडियो बनाया जाता हैं। तो दर्शक भी उसे उतना ही पसंद करते हैं। 

गाना वेलेंटाइन स्पेशल है, युवाओं को यह गीत काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा हैं। म्यूजिक वीडियो में विवेक नायक और तोशी की शानदार जोड़ी की प्रशंसा दर्शकों द्वारा की जा रही हैं। 

गीत के गायक विवेक नायक, गीतकार वर्षा नायक, म्यूजिक स्टूडियो वीएन म्यूजिक, डीओपी संतोष यादव व नवीन वर्मा, एडिटर विवेक वीएफएक्स, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केसरवानी, निर्माता विजय कुमार, निर्देशक गुड्डू जान, लाइन प्रोड्यूसर निखिल श्रीवास्तव, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं। जिस प्रकार से म्युजिक वीडियो को व्यूज मिल रहें हैं। उम्मीद जल्दी ही यह सुपरहिट होगी।

Published / 2023-02-04 18:35:40
आने वाली फिल्मों में कृति सैनन के अभिनय के नये रंग देख सकेंगे दर्शक

एबीएन डेस्क। अभिनेत्री कृति सैनन फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार निभाना चाहती है। कृति सैनन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्मों में उनके अभिनय के नये रंग दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इन फिल्मों में पारिवारिक मनोरंजन कहानियां शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी फिल्म आदिपुरुष प्रदर्शित होने वाली है, जिस पर मुझे बेहद गर्व है। मैं शाहिद कपूर के साथ एक प्रेम कहानी भी कर रही हूं। हम पहली बार पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं, इसलिए आप नई केमिस्ट्री देखेंगे। 

कृति सैनन ने बताया बरेली की बर्फी तक, मुझे एक के बाद एक छोटे शहरों की भूमिकाएं मिल रही थीं। इसलिए, मैंने युद्ध महाकाव्य पानीपत में काम किया। फिर मैंने मिमी में एक मजबूत और भावपूर्ण भूमिका निभाई। मैं अलग-अलग रोल करना चाहती हूं।

Published / 2023-02-01 23:43:51
एक वक्त ऐसा था, जब लोग मुझपर पैसे फेंकते थे : अब्दु रोजीक

  • मनीष शो के पोडकास्ट में छलका बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजीक का दर्द

एबीएन डेस्क। बिग बॉस 16 के जरिये करोड़ों दिलों पर अपनी खास जगह बनानेवाले, सबका लाडला और तजाकिस्तान गायक अब्दु रोजीक हाल ही में एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के पॉडकास्ट में खास अतिथि बनाकर आये। जहां मनीष ने हमेशा की तरह अपने पॉडकास्ट में आनेवाले खास सेलिब्रेटी से उनके जीवन से जुड़ी खास बात जानने को कोशिश की।

मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजीक का वीडियो जब से अपलोड हुआ हैं लोगों ने अपना ढेर सारा प्यार उड़ेल दिया हैं। अब्दु ने बताया कि एक वक्त में लोग उनपर धौस जमाते थे और पैसे फेंकते थे। अब्दु बताते हैं कि हर दिन बाजार में मुझे लोग देखते थे और मुझे पैसे देते थे। कुछ कहते थे अरे! यार जाओ, तुम यहां क्यों आये हो। लोग मुझे पैसे देने के बजाये मुझपर पैसे फेंकते थे। मैं स्कूल नहीं जा पाया।

अब्दु ने बताया कि कैसे वह ढाई घंटे पैदल चलकर स्कूल जाते थे और कभी-कभी बर्फ इतनी ज्यादा हो जाती थी कि अब्दु स्कूल तक नही जा पाते थे, आज लोगों से मिल रही इतनी मोहब्बत देखकर अब्दु को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब बड़े स्टार हो गये हैं। वैसे अब्दु और मनीष के बीच हुई इस खास बात को जानने के लिए आपको मनीष पॉल पॉडकास्ट देखना होगा।

बात करें मनीष पॉल की तो हाल ही फिल्म जुग जग जियो में वो अपने अभिनय के बेहतरीन पारी का प्रदर्शन कर चुके हैं और अब वो पूरी तरह से अपनी डिजिटल पारी खेलने के लिए तैयार हैं जहां पर मनीष एक अलग रूप-रंग में नजर आयेंगे।

Page 34 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse