एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण आस्कर्स की प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आयेंगी। यह साल आस्कर 2023 में भारत के लिए गर्व करने वाले पल लेकर आया है। जहां एक तरफ छेल्लो शो और आरआरआर का नाटू नाटू सॉन्ग आस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण का भी आस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है। दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले आस्कर्स की प्रजेंटर बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने इसकी जानकारी फैन्स को दी है।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किये गये पोस्ट में बताया कि उनके अलावा आस्कर 2023 में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन आस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी आस्कर प्रजेंटर होंगे।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जहां अपनी फिटनेस को लेकर अकसर सतर्क रहती है वहीं पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने फैंस को उस समय सकते में डाल दिया जब सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। हालांकि अब उनकी तबियत ठीक है।
दरअसल, सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने पिता सुबीर सेन के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा- अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी।
मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। दिल अब सही सलामत है और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है। हालांकि अब एक्ट्रेस की तबीयत ठीक है।
एबीएन डेस्क। राजकुमार राव की फिल्म श्री 15 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। टी-सीरीज फिल्म्स और चॉक एन चीज फिल्म्स निर्मित और तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित श्री में राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की मुख्य भूमिका है।
यह फिल्म 15 सितंबर 2023 को देश भर में रिलीज होगी। जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित द्वारा लिखित, प्रथम मेहता द्वारा चित्रित, श्री एक उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।
एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा ने आस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स की तारीफ की है। इस वर्ष भारत की ओर से आस्कर में नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है, यह कहानी दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी के बारे में जो एक अप्रत्याशित तरीके से सुकून पाती है जब एक जोड़ा उसे अपनाता है। यह फिल्म गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित है।
फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पेरर्स इस साल की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कारपेंट्री में नॉमिनेशन में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाले डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है... बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए @अर्थस्पेकट्रम@ गुनीतमोंगा को बहुत-बहुत धन्यवाद...।
एबीएन डेस्क। एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने चार कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन जीत लिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर ने बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड जीता है।
निर्देशक एस एस राजामौली ने यह सम्मान देश के सभी फिल्म मेकर्स को डेडिकेट किया है। एस एस राजामौली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अवॉर्ड स्पीच देते हुए उन्होंने कहा कि लगता है कि मुझे बैक स्टेज जाकर चेक करने की जरूरत है। बहुत बहुत धन्यवाद। ये अवॉर्ड मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।
मैं ये अवॉर्ड सभी इंडियन फिल्म मेकर्स को डेडिकेट करता हूं, जिनका हमेशा से ये विश्वास रहा कि हम इंटरनेशनल फिल्में बना सकते हैं। अवॉर्ड के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन को धन्यवाद, जय हिंद।
रामचरण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, हमें इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया...। हम बेहतर फिल्मों के साथ वापस आकर आप सभी को एंटरटेन करेंगे।
एबीएन इंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। भोजपुरी फिल्म अभिनेता सूरज सम्राट अभिनीत फिल्म पॉवर आफ किन्नर के राइट्स एंटर10 के द्वारा ली गई। जिसमें आडियो, वीडियो, डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नवोदित कलाकारों में से सूरज सम्राट की यह फिल्म सबसे ऊंचे कीमत में बिकी है। इस उपलब्धि से सूरज सम्राट काफी खुश हैं। उनकी और भी कई फिल्में हैं, जो बहुत जल्द रिलीज के कगार पर हैं। उम्मीद की जा रहीं हैं कि उनकी बाकी फिल्में भी बड़े चैनल से ही रिलीज की जायेगी।
ज्ञात हो कि ट्रैलर रिलीज के पहले दिन ही एक लाख व्यूज मिले। जबकि फिल्म के गाने और पूरी फिल्म भी बहुत जल्द रिलीज की जायेगी। पावर आफ किन्नर एक अलग कांसेप्ट और कहानी पर आधारित हैं। जो पूर्ण रूप से किन्नरों के जीवन पर आधारित है। कहा जा सकता है कि यह फिल्म किन्नरों के जीवन से प्रेरित हैं और उनके जीवन संघर्ष को दिखाया गया है।
जैसा कि सूरज सम्राट नारी प्रधान फिल्म अर्धांगिनी कर चुके हैं और अब किन्नर प्रधान फिल्म भी। इस तरह से समझा जा सकता हैं कि सूरज सम्राट अलग कांसेप्ट पर काम करने की इच्छा ज्यादा रखते हैं। सूरज सम्राट इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं।
साथ ही अन्य प्रमुख कलाकार माही खान, राज कपूर शाही, अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, शशि भूषण, साहिल शेख, राहुल तोमर, विनय प्रताप सिंह, अजीत कुमार, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय, आशुतोष चौबे, साहब लाल धारी और अन्य हैं।
गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक हसन गद्दी, सह निर्माता जयकांत पांडेय और श्याम सिंह, सह निर्देशक अरविंद कुमार व विनय कुमार हैं।
फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, छायाकार सनी शर्मा, एडिटर दीपक जौल, गीतकार राजेश मिश्रा और पवन मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, गीतकार प्यारे लाल यादव, सचिंदा पांडे कवच, शेखर मधुर व दीपिका, लेखक रामचंद्र सिंह, पीआरओ रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत ने अपनी तुलना दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला से की है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने अपनी तुलना मधुबाला से कर दी है। कंगना ने अपनी और मधुबाला की कुछ फोटोज को कोलाज बनाया है।
इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि जैसा कि लोग चाहते हैं मैं स्क्रीन पर मैं सिनेमा की देवी मधुबाला की भूमिका निभाऊं, जब मैंने शुरुआत की थी तो मैं मधुबाला की रेप्लिका थी, अब इसके बारे में श्योर नहीं हूं।
कंगना ने अपने शुरुआती करियर की कुछ फोटोज भी शेयर कीं। एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ओह गॉड फिल्म इंडस्ट्री में पहले साल की ये मेरी फोटो है।
एबीएन डेस्क। रकुलप्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आयेंगी। रकुलप्रीत सिंह ने बताया मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मुझे कमल हसन सर के साथ इंडियन 2 में काम करने का मौका मिला है।
कमल सर एक इंस्टीटयूशन हैं। वह अपने आप में एक पूरी इंडस्ट्री हैं। उन्होंने अपने 60 साल इस इंडस्ट्री को दिए हैं और जिस तरह का उनका एक्सपीरियंस है, जितना उनका आज भी एक्टिंग को लेकर पैशन हैं, वह अमेजिंग हैं।
रकुलप्रीत सिंह ने बताया इतने एक्सपीरिएंस के बाद भी, एक लेजेंड्री सुपरस्टार होने के बाद भी कमल सर का डेडिकेशन कमाल का था। हमारी जर्नी तो अभी शुरू हुई है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म ही चुकी है, सिर्फ कुछ गाने बचे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse