एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू का कहना है कि कंगना रनौत अच्छी अभिनेत्री हैं और उनसे उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। कंगना की बहन रंगोली के तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी कहे जाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था।
तापसी ने कंगना और उनकी बहन रंगोली द्वारा उन पर किये गये सस्ती कॉपी वाली कमेंट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह कंगना के कमेंट और इस बारे में बात करने के बाद शॉक्ड थीं उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानती, लेकिन यदि कोई ऐसी सिचुएशन आती है जहां वह मेरे सामने होती हैं तो मैं जाकर हैलो कहूंगी।
मुझे थोड़ी प्रॉब्लम है प्रॉब्लम उसे है तो उसकी मर्जी। तापसी पन्नू ने कहा, मैं सच बताऊं तो अब मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता। शुरुआती दौर में मुझे इस तरह के कमेंट से फर्क पड़ता था लेकिन अब ऐसी बातों से परेशान नहीं होती।तापसी ने कंगना की तारीफ करते हुए बताया कि वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।
एबीएन डेस्क। भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। उनका नया गाना बाहुबली- अपना नाम ही ब्रांड है ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। इस गाने को एक दिन में अबतक 3.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा।
राकेश का यह गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज हमार भोजपुरी रिलीज पर हुआ है। यह एक बेजोड़ मनोरंजन वाला गाना है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। गाना बाहुबली- अपना नाम ही ब्रांड है को राकेश मिश्रा ने भोजपुरी की सुरीली आवाज की मलिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इनका डुएट लोगों को खूब भा रहा है। तभी इसके व्यूज का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं।
गाने की खूबसूरत लिरिक्स के अलावा इसमें राकेश मिश्रा और स्टनिंग एक्ट्रेस नीत महाल की केमिस्ट्री भी लाजवाब है। गाने में राकेश के डबल शेड नजर आ रहे हैं। गाने की मेकिंग भी कमाल की है। इस गाने में राकेश मिश्रा का स्वैग और नीत महाल की नखरे वाली अदाएं दर्शकों के ऊपर अपना जादू चला रही है।
कुल मिलाकर देखा जाये तो राकेश मिश्रा का इस साल का यह चार्टबस्टर गाना होता मालूम प्रतीत हो रहा है। इसके लिए राकेश मिश्रा ने भोजपुरी के श्रोताओं और दर्शकों से अपील की है कि इस गाने को खूब सारा प्यार और दुलार दे।
गौरतलब है कि गाना बाहुबली- अपना नाम ही ब्रांड है में राकेश मिश्रा और शिल्पी राज की खूबसूरत आवाज के साथ नीत महाल की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा है। गाने में लिरिक्स प्रकाश बारूद ने दिया है जबकि म्यूजिक सरविंद मल्हार का है। इस गाने में कांसेप्ट संग्राम सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा और कोरियोग्राफर मंटू शर्मा है।
एबीएन डेस्क। अस्सी के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक नुक्कड़ में खोपड़ी का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता समीर खाखर का बुधवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे। खाखर के ज्यादातर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
उनके भाई गणेश खाखर ने बताया कि समीर खाखर को मंगलवार सुबह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के उपनगर बोरीवली स्थित एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गणेश खाखर ने कहा कि उन्हें (समीर खाखर को) सांस लेने में समस्या थी और बाद में वह बेसुध हो गये, इसलिए हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया था।
डॉक्टर ने हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। उन्हें एमएम अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। धीरे-धीरे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। वह होश में ही नहीं आये। आज तड़के साढ़े चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
समीर खाखर का उनके परिवार और गुजराती थिएटर में अभिनय के दिनों के कुछ दोस्तों की मौजूदगी में बोरीवली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। समीर खाखर हाल ही में प्राइम वीडियो पर प्रसारित वेब सीरीज फर्जी में नजर आये थे।
1990 के दशक में वह अभिनय छोड़ सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने के लिए अमेरिका चले गये थे। उन्हें नुक्कड़ के अलावा सर्कस और श्रीमान श्रीमती जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में निभाये दमदार किरदारों के लिए जाना जाता था। समीर खाखर ने परिंदा, जय हो और हंसी तो फंसी जैसी फिल्मों तथा सीरियस मेन और सनफ्लावर जैसे वेब सीरीज में भी कुछ भूमिकाएं अदा की थीं।
फिल्मकार हंसल मेहता ने खोपड़ी के रूप में लोगों के दिलों को छूने के लिए समीर खाखर का आभार जताया। उन्होंने ट्विटर पर अभिनेता की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मुझे कॉलेज में कुछ वजहों से नुक्कड़ में निभाये उनके यादगार किरदार के नाम पर खोपड़ी नाम दिया गया था। उस समय के मेरे सबसे करीबी दोस्त मुझे आज भी खोपड़ी बुलाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ओरिजिनल (असल खोपड़ी) को अलविदा कहने का समय आ गया है। अलविदा समीर खाखर...। खूबसूरत यादें देने और हमारे दिलों को छूने के लिए आपका शुक्रिया।
निर्देशक नीला माधव पांडा ने ट्वीट किया- खोपड़ी इस सर्कस को छोड़कर आकाश के नुक्कड़ में चला गया है। उन्होंने आगे लिखा- अलविदा समीर खाखर। उन सभी खूबसूरत यादों के लिए आपका शुक्रिया। आपके किरदार हमेशा हमारे बीच रहेंगे। ओम शांति।
समीर खाखर 2021 की शुरुआत में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब एक फिल्म पत्रकार ने ट्वीट कर फिल्म उद्योग के लोगों को बताया था कि वह काम की तलाश में हैं। इस ट्वीट ने सतीश शाह और गुलशन देवैया सहित अन्य फिल्मी हस्तियों का ध्यान खींचा था।
एबीएन डेस्क। आस्कर 2023 के विजेताओं की पूरी लिस्ट सामने आ गयी है। हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में भारत ने अपना परचम लहराया है। साउथ की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए ये सम्मान अपने नाम कर लिया है। एम एम कीरावनी ने इस पुरस्कार को हासिल करते हुए अपने भाषण से हर किसी का दिल जीत लिया है।
इतना ही नहीं नाटू-नाटू ने इस जीत से मशहूर सिंगर्स रिहाना और लेडी गागा के गानों को पीछे छोड़ दिया है। नाटू-नाटू ने किन गानों को पीछे छोड़ यह सफलता हासिल की है, आइये जान लेते हैं-
नाटू-नाटू ने इन गानों को छोड़ा पीछे
नाटू-नाटू ने आस्कर 2023 का बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही इसने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन : मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर : वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर आॅल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह इंटरनेशनल लेवल पर ये भारत की सबसे बड़ी जीत बन गयी है।
आस्कर 2023 का अवॉर्ड लेने के लिए गाने के कंपोजर एम एम कीरावनी स्टेज पर पहुंचे। सम्मान हासिल करने के बाद उन्होंने गाना गाते हुए स्पीच दी। एम एम कीरावनी ने इसे संभव बनाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने अपने शब्दों से सबका आभार व्यक्त किया। अवॉर्ड मिलने की खुशी कीरावनी के चेहरे से साफ जाहिर हो रही थी। गौरतलब हो कि 95वें आस्कर अवॉर्ड का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डोलबी थियेटर में हुआ था।
नाटू-नाटू गाना फिल्म आरआरआर का है। इसे साउथ के प्रसिद्ध डायरेक्टर एस एस राजामौली ने बनाया है। इस फिल्म में टॉलीवुड सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं।
इस पैन इंडिया फिल्म ने भारत में 750 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड मार्केट में इसका कलेक्शन 1100 करोड़ से ज्यादा का रहा है।
एबीएन डेस्क। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान आस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने आस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने आस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है।
लॉस एंजिल्स में आयोजित आस्कर अवार्ड के ऐतिहासिक समारोह में भारतीयों के लिए खुशी के अवसर सामने आए हैं। मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ओरिजनल सॉन्ग कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।
इस अवॉर्ड के साथ भारत और दुनिया भर में फैले भारतीय सिनेमा प्रेमियों को तो गर्व का अवसर मिला ही है, अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निमार्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू का नाम जैसे ही घोषित किया गया, फिल्म की टीम और डायरेक्टर एसएस राजामौली खुशी से उछल पड़े।
आस्कर अवॉर्ड के इस 95वें संस्करण में नाटू नाटू के रूप में भारत ने दूसरा आस्कर जीता है। इससे पहले भारत ने इतिहास रचते हुए भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला आस्कर अवॉर्ड जीता। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में आस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है।
यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। फिल्म के आस्कर अवॉर्ड की जीत पर निमार्ता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह रात ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला आस्कर है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में दिलों पर राज किया है। उनकी चंचल अदा, एक मिलियन डॉलर की मुस्कान और घुंघराले बालों ने लाखों बॉलीवुड प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था और उनका ऐसा करना अब भी जारी है। वह आवारा बाप, तेज़ाब, हम आपके हैं कौन, देवदास, दिल तो पागल है जैसी फिल्मों से फेमस हुईं।
माधुरी अपने परिवार और खासकर अपनी मां के साथ एक खास रिश्ता शेयर करती हैं। आज यानी 12 मार्च को सुबह के लगभग 8 बजे माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया। उनकी मां 90 साल की थीं।
टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड में पूरी तरह से बनी बहुप्रतिक्षित हिंदी फ़िल्म लोहरदगा 10 मार्च को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म का इंतज़ार दर्शकों को वर्षों से थी।
फिल्म के निर्देशक श्री लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह उनकी पहली फ़िल्म है जिसे उन्होंने निर्देशित किया है. यह बहुत गर्व की बात है कि इस फिल्म में झारखंड के 100 से अधिक स्थानीय कलाकार हैं।
फिल्म में संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली और जाने-माने कलाकार हैं, साथ ही रवि झंकल, दधी पांडे, नीतू पांडे, चारुल मलिक, हंसराज जगताप, सुमित भोक्से, ऋषि ठाकुर, रकीब अरशद, अशोक गोप, मधु रॉय, पंकज सिन्हा, विनोद सोनी, वर्षा लकड़ा, शिशिर पंडित, ओम प्रकाश, काका जी, चंदा कुमारी, प्रिया अंबष्ट प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फ़िल्म में मुख्य किरदार को जीवंत किया है सर्वदमन ने जिनकी यह पहली फ़िल्म है. सभी अभिनेताओं ने अपने किरदारों पर कड़ी मेहनत की है और अपने चरित्र को पर्दे पर जीवंत किया है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट बीरेन्द्र पासवान की है जिसे लाल विजय शहदेव ने लिखा है।
लोहरदगा और झारखंड के पड़ोसी क्षेत्रों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित, फिल्म 20 वर्ष की आयु के एक युवा देशभक्त लड़के मनु की यात्रा को दर्शाती है, जिसकी जीवन की महत्वाकांक्षा सेना में भर्ती होने की है। लेकिन वह एक गारंटीशुदा सरकारी नौकरी के लालच में एक एजेंट के जाल में फंस जाता है, जो उसे एक नक्सली के रूप में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद मिलेगा।
कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या होता है जब मनु अन्य 19 युवा लड़कों के साथ नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने जाता है। गरीबी और बेरोजगारी से निराश आज का युवा गुमराह होकर नक्सली समूहों में शामिल होने के लिए उनका ब्रेनवाश किया जा रहा है।
कुछ एनजीओ और अधिकारी शोहरत और पहचान पाने की उम्मीद में इस तरह के फर्जी सरेंडर करने की साजिश रचकर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह फिल्म उन भटके हुए युवाओं को बचाने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने का मिशन है। लोहरदगा एक भावनात्मक थ्रिलर है जो न केवल गंभीर सामाजिक मुद्दों को दिखाती है बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करती है।
फिल्म की निर्माता डॉ नेहा शांडिल्य ने कहा कि फिल्म की कहानी दिल को छूती है और दर्शक इसकी कहानी से तुरंत जुड़ जाएंगे। देहाती पृष्ठभूमि में पात्रों के यथार्थवादी चित्रण के माध्यम से निर्देशक की दृष्टि जीवित हो गई है क्योंकि कहानी एक मनोरम गति से सामने आती है।
संजय मिश्रा और विजय राज की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन दर्शकों को खूब रास आने वाला है। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को पूरी शिद्दत से निभाया है। फिल्म का निर्माण रोज क्वार्ट्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के के लिए एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट आ गयी और वे घायल हो गये हैं।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने एक्टर को अब कम से कम 3 हफ्ते के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। ये खबर सामने आने के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है और सभी लोग लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse