मनोरंजन

View All
Published / 2023-03-28 21:07:00
आखिर बॉलीवुड से किनारा कर गयीं प्रियंका?

एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में काम करने की वजह बतायी है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों के साथ उनके रिश्ते भी खराब हो गये थे। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में काम की शुरूआत म्यूजिक के साथ की थी। 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पहली बार अंजुला आचार्य ने एक म्यूजिक वीडियो में देखा था। इसके बाद उन्होंने सात खून माफ की शूटिंग के दौरान कॉन्टैक्ट किया और पूछा कि क्या वह अमेरिका में म्यूजिक करियर बनाने में दिलचस्पी लेगी। प्रियंका ने कहा कि बॉलीवुड में एक किनारे कर दिया गया था। 

लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, लोगों के साथ मेरी अनबन हो रही थी, मैं इस तरह का खेल खेलना नहीं जानती हूं इसलिए मैं उनकी राजनीति से थक गई थी और मैंने फैसला किया कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। प्रियंका ने कहा, लोगों ने मुझे दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने का मौका दिया।

मैं उन फिल्मों के लिए तरस नहीं रही थी, जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे कुछ लोगों और क्लबों के साथ कॉन्टैक्ट बनाने की जरुरत थी। इसके लिए बहुत मेहनत करनी थी और तब तक मैं काफी काम कर चुकी थी, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे ये सब करना चाहिए। तो जब मुझे गाने का आफर मिला तो मैंने कहा कि कुछ भी हो मैं अमेरिका जा रही हूं बस।

Published / 2023-03-27 09:50:15
अपना दुख-दर्द भूल फैन्स से मिलने बाहर निकले अमिताभ

एबीएन डेस्क। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म में कहा था हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है... बिग बी की ये लाइन इस वक्त उनकी लाइफ पर काफी सेट बैठ रही है। दरअसल, अमिताभ इस वक्त घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी इंजरी की वजह से प्रोजेक्ट के की पूरी शूटिंग रुक चुकी है।

 फिल्म मेकर्स ने हाल में एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जानकारी दी। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा कि बच्चन सर नेक्स्ट शेड्यूल में हमारे साथ काम शुरू करेंगे। फिलहाल वह रिकवर कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट के के प्रोड्यूसर स्वप्न दत्त ने बताया कि बिग बी अभी अपनी इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। वह इस हालत में नहीं कि तुरंत काम शुरू करवा दिया जाये। इसलिए जब वह ठीक हो जायेंगे तब ही काम आगे बढ़ेगा। बता दें कि इस पिल्म में बिग बी के अलावा बॉलीवुड की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेज भी हैं। 

दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं और अब सभी को शूटिंग शुरू होने का इंतजार है। घायल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने फैन्स से अपील की थी कि वे मिलने के लिए जलसा ना पहुंचे क्योंकि वे खुद बाहर नहीं आ पायेंगे। हालांकि फैन्स तो वहां पहुंचते ही रहे। लेकिन जब बिग बी को ठीक महसूस हुआ तो उन्होंने भी कोशिश की।

 बिग ने अपने ब्लॉग में बताया कि जलसा के बाहर फैन थे। वह अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए एक छोटे टेबल पर चढ़े। बिग बी ने लिखा, कि फैन्स से दूर रहना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। हर फैन बहुत अहम है...वो हैं तभी तो हम हैं। अब बिग बी की आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें बिग बी के साथ प्रभास भी अहम रोल में हैं। प्रोजेक्ट के तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।

Published / 2023-03-26 16:11:36
होटल में मिली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश, ये सुसाइड या फिर...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। वह वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंट्र होटल में ठहरी थीं। यहीं उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। भदोही की रहने वाली आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। 

उन्होंने वीरों के वीर, कसम पैदा करने वाले की-2 जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उनके इस तरह अचानक आत्महत्या करने की खबर से सभी हैरान हैं। अभी तक वजह सामने नहीं आ पायी है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

आकांक्षा अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वाराणसी गयी हुई थीं। वहां उनका अच्छा खासा काम चल रहा था कि अचानक सुसाइड की खबर से सबको हैरान कर दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने होटल जाकर अपनी जिंदगी खत्म कर लेने का फैसला किया। 

इस तरह के तमाम सवाल इस वक्त उनके परिवार और करीबियों के दिमाग में घूम रहे हैं। इंतजार है कि पुलिस मामले की तफ्तीश करे और इससे जुड़े दूसरे पॉइंट सामने आयें।

आकांक्षा ने साल 2019 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला थी। उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन अपने छोटे से रोल में आकांक्षा ने साबित कर दिया था कि वह हीरोइन मटीरियल हैं। 

लव लाइफ की बात करें तो उनके नाम के चर्चे समर सिंह के साथ रहे। इस साल यानी कि 2023 में वैलेंटाइन डे के मौके पर आकांक्षा ने समर और अपनी तस्वीरें शेयर कर रिश्ती की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की थी।

आकांक्षा ने 25 मार्च को एक पोस्टर शेयर किया था। इसमें वह पवन सिंह के साथ नजर आ रही थीं। उनका नया गाना ये आरा कभी हारा नहीं आज 26 मार्च को रिलीज होने वाला था। लेकिन इससे पहले ही आकांक्षा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Published / 2023-03-24 12:45:29
एक्शन सीन शूट करते समय अक्षय कुमार को लगी गंभीर चोट

एबीएन डेस्क। एक्शन और कॉमिक हीरो अक्षय कुमार इस समय सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। खबर है कि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते समय गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के साथ एक हादसा हो गया है और इसमें उन्हें चोट लगी है। 

अक्षय कुमार अपने को-एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, उसी समय उनके साथ हादसा हो गया है। आपको बता दें कि इस समय अक्षय कुमार और उनकी अपकमिंग मूवी बड़े मियां छोटे मियां की पूरी टीम इस समय स्कॉटलैंड में मौजूद है और वहीं पर एक्शन सीन की शूटिंग चल रही थी। हालांकि अक्षय कुमार ने गंभीर चोट लगने के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी और थोड़ी देर तक काम करते रहे। 

अक्षय कुमार ने इस एक्शन सीन को शूट करते समय ही खुद को घायल कर लिया है पर उनका कहना है कि उनके चलते फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अपने बाकी हिस्सों की शूटिंग जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें ऐसी चोट लगती रहती है। हालांकि उस एक्शन सीक्वेंस को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है और क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग को जारी रखा गया। 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के साथ उस समय टाइगर श्रॉफ भी उस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में एक खतरनाक स्टंट करते हुए अक्षय कुमार को चोट लग गई थी। चोट के चलते अक्षय कुमार के घुटने पर ब्रेसेस लगाये गये हैं, जिससे अक्षय कुमार को फिलहाल चलने में थोड़ी परेशानी हो रही है।

Published / 2023-03-24 11:55:12
फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक

एबीएन डेस्क। फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार का 68 की उम्र में निधन हो गया है। 24 मार्च को सुबह 3.30 बजे उनका निधन हुआ। सरकार ने परिणीता, लगा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला का निर्देशन किया था। बॉलीवुड फिल्म मेकर हंसल मेहता ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रदीप सरकार की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर को सुनकर उनके चाहने वाले सदमे में चले गये हैं। खबरों के अनुसार, उनके पोटेशियम का स्तर काफी गिर गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें सुबह तीन बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। आज शाम 4 बजे सांताक्रूज के एक श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

आपको बता दें कि अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने भी निर्देशक के निधन की पुष्टि की। उन्होंने खुलासा किया कि प्रदीप सरकार उनके पहले निर्देशक थे, उन्होंने पहली बार एक फुटवियर ब्रांड के विज्ञापन में साथ काम किया था, जब वह कॉलेज में थीं। नीतू सरकार और उनकी बहन मधु काफी करीब थी। जैसे ही उन्हें सरकार के निधन की सूचना मिली उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। 

प्रदीप सरकार ने कई बहतरीन फिल्मों पर काम किया था। उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में होती रही है, एक डायरेक्टर के अलावा वो एक बेहतरीन लेखक भी थे। फिल्मों में आने से पहले प्रदीप सरकार ने सालों ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया में काम किया था, जिसमें उन्हें काफी सराहना भी मिली है। 

दरअसल, प्रदीप सरकार ने एक फिल्म निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत ब्रांड विज्ञापनों से की थी। 2005 में परिणीता के साथ फीचर फिल्म निर्देशक के रूप में शुरुआत करने से पहले उन्होंने कई लोकप्रिय संगीत वीडियो का निर्देशन भी किया था।

Published / 2023-03-23 23:39:51
हाथी के बच्चे रघु के पालन-पोषण को लेकर क्यों आशंकित थी बेली...

एबीएन डेस्क। आस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स में हाथी के बच्चे रघु को पालने वाली महिला बेली ने कहा है कि वह पहले यह जिम्मेदारी निभाने को लेकर आशंकित थी। बेली और बोम्मन को हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सम्मानित किया है।

आस्कर समारोह के बाद जश्न मनाए जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए बेली ने तमिल में कहा कि मैं वास्तव में पहले रघु को पालने को लेकर आशंकित थी, क्योंकि मुझे पता था कि एक दिन रघु को जंगल में जाना होगा, जो उसकी दुनिया है।

उसने कहा कि किसी भी बच्चे को मां से दूर ले जाना ऐसा दर्दनाक अनुभव है, जिसका वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जायेंगे। जब मुझे पता चला कि रघु की मां की मौत हो गयी है, तब मैं उसके साथ रहने के लिए मना नहीं कर सकी। एक सुंदर बच्चे को पालने से आप कैसे मना कर सकते हैं? द एलिफेंट व्हिस्पर्स की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर हो रही है।

Published / 2023-03-20 23:29:58
ऑस्कर में फ्री में नहीं मिली थी आरआरआर की टीम को एंट्री

  • शामिल होने के लिए राजामौली ने खर्च किये थे इतने रुपये

एबीएन डेस्क। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को जब से ऑस्कर मिला है, पूरे देश में खुशी की लहर है। फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर से लेकर हर कोई इमोशनल नजर आया लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एतिहासिक पल को देखने के लिए राजामौली को भारी खर्च करना पड़ा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर राजामौली, अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर ने एक बड़ी रकम चुकाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्कर में सिर्फ नॉमिनेशन लिस्ट में शुमार आर्टिस्ट और उनके रिश्तेदारों में किसी एक को ही फ्री में पास दिये गये थे जबकि अन्य जो ऑस्कर का लाइव शो देखना चाहते थे उनको इसके लिए पैसे देने पड़े। एमएम कीरावानी और चंद्रबोस दोनों की ऑस्कर की नॉमिनेशन लिस्ट में शुमार थे, इसलिए उन्हें ही ये फ्री पास दिये गये थे। जबकि डायरेक्टर राजामौली, अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर को इसके लिए पैसे देने पड़े।

 इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर 2023 की एक टिकट का प्राइस 25 हजार डॉलर (भारतीय करंसी लगभग 20 लाख 63 हजार रुपये) थी। अवॉर्ड में राजामौली के साथ उनकी पत्नी, बेटा और बेटे की पत्नी, राम चरण और उनकी पत्नी और जूनियर एनटीआर शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि राजामौली ने खुद सभी की टिकट का इंतजाम कराया था, ताकि पूरी टीम इस ऐतिहासिक पल की गवाह बन सके और एक साथ इस जीत को सेलिब्रेट कर सकें।

Published / 2023-03-20 22:25:41
बिग बी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

एबीएन डेस्क। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अपनी पसलियों में चोट लगने के बाद हेल्थ अपडेट जारी किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए धन्यवाद भी दिया और उम्मीद जतायी कि वह जल्द ही रैंप पर वापस आयेंगे। 

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अपनी पसलियों में चोट लगने के बाद हेल्थ अपडेट जारी किया है। बिग बी ने अपने फैंस को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए धन्यवाद भी दिया और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही रैंप पर वापस आयेंगे। 

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक शो के रैंप पर वॉक करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन दिया : सभी प्रार्थनाओं और मेरे ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.. मैं ठीक हो रहा हूं .. जल्द ही रैंप पर वापसी की उम्मीद करता हूं। 

बता दें, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ को चोट लग गई थी। एक्टर ने अपने हेल्थ अपडेट को अपने ब्लॉग पर शेयर किया। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में डॉक्टर से सलाह और सीटी स्कैन कराने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए, जहां वे अपने घर पर आराम कर रहे हैं। 

फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनकी दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लग गयी थी। उन्होंने लिखा कि इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग टाल दी गयी। प्रोजेक्ट के अश्विनी दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म है। तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किए जा रहे इस शो में अमिताभ, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं।

Page 31 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse