एबीएन डेस्क। माइल्स मोरालेस और पवित्र प्रभाकर की फिल्म स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स अब 50 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो गयी है। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ भारत में भी आलोचकों और प्रशंसकों से अपार सराहना मिली है, जिसने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई की है।
फिल्म ने भारत में तीन सप्ताह में 50 करोड़ रुपये जीबीओ और वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ डॉलर की कमाई की है। बहुचर्चित भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर ने देश भर के भारतीयों में काफी उत्साह पैदा कर दिया है, क्योंकि यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
सिनेमाघरों ने इसके चौथे सप्ताह में शो लगभग दोगुना कर दिए हैं, यहां तक कि आईमैक्स और 4डीएक्स स्क्रीनों ने भी इस बेहद पसंदीदा फिल्म के लिए अपने शो की संख्या बढ़ा दी है।
सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट इंडिया ने स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज किया।
एबीएन डेस्क। कपिल शर्मा फिल्म क्रू में तब्बू और करीना कपूर के साथ काम करते नजर आयेंगे। तब्बू और करीना कपूर की आने वाली कॉमेडी फिल्म द क्रू में कपिल शर्मा की एंट्री हो गयी है। तब्बू ने इस न्यूज को शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी।
इस फिल्म में कपिल शर्मा स्पेशल भूमिका में नजर आयेंगे। रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित द क्रू का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। तब्बू ने कपिल शर्मा के साथ ली सेल्फी को पोस्ट किया और लिखा- आप आये बहार आयी।
फिल्म द क्रू का हिस्सा बनने के लिए दिल की गहराइयों से आपका धन्यवाद कपिल...। आपके शो में होने से लेकर आपको मेरे सह-कलाकार के रूप में देखना मेरे लिए हमेशा एक खुशी की बात रही है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक, श्रीराम राघवन, आयुष्मान खुराना को लेकर फिर से फिल्म बनाना चाहते हैं।
श्रीराम राघवन ने वर्ष 2018 में सुपरहिट फिल्म अंधाधुन बनायी थी। फिल्म अंधााधुन में आयुष्मान खुराना, तब्बू, राधिका आप्टे और अनिल धवन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
श्रीराम राघवन फिर से आयुष्मान खुराना को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। श्रीराम राघवन ने बताया है कि वह आयुष्मान खुराना के साथ फिर से साथ काम करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण फिल्म की तलाश में हैं।
श्रीराम राघवन ने कहा- दुर्भाग्य से, अंधाधुन का कोई सीक्वल नहीं है क्योंकि फिल्म को वहीं खत्म होना चाहिए, जहां यह खत्म होती है। आयुष्मान एक शानदार अभिनेता हैं और मैं किसी ऐसी चीज पर काम करना पसंद करूंगा जो हमारे लिए चुनौतीपूर्ण हो।
एबीएन डेस्क। निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करतीं नजर आ रही हैं। निमरत ने फोटोज शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम को लेकर एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।
निमरत ने नोट लिखा है कि मेरी दो सबसे पसंदीदा शब्द-एक्शन और कट के पहले, बीच और बाद में मैंने जो महसूस किया, उसे समझाने के लिए कोई भी शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होगा।
किसी किताब के आखिरी पन्ने की तरह, जिसे आप कभी खत्म नहीं करना चाहते हैं, आखिरी दिन अपने साथ कृतज्ञता, जीवन भर के लिए सीख, अलगाव की चिंता और एक साधारण ज्ञान लेकर आया है कि एक अभिनेता के रूप में कुछ भी आपको स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार नहीं कर सकता है।
कई जन्मों में एक बार प्रकृति का बल, अमिताभ बच्चन फिल्म सेक्शन 84 में निमरत कौर के अलावा अमिताभ बच्चन और डियाना पेंटी भी लीड रोल में हैं।
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत का कहना है कि वह सही समय आने पर शादी करेंगी। कंगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर पूछे जाने पर कहा, हर चीज के लिए अपना समय होता है और यदि मेरे जीवन में वह समय आना है तो वह आयेगा।
मुझे शादी करनी है और अपना खुद का परिवार चाहिए। लेकिन, सही समय पर यह होगा। कंगना ने बताया कि वह एक ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं, जो उनकी पर्सनालिटी को निखारे, जो उन्हें कमतर महसूस न कराये और उनकेआउटस्पोकन अंदाज को और खास बनाये।
टीम एबीएन, रांची। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल आज शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सशरीर हाजिर हुई। मीडिया से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक लिया था। लेकिन कोर्ट में पहुंचे ही उन्हें अपने चेहरे से पर्दा हटाना पड़ा। जैसे ही अमीषा पटेल कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई तो अदालत ने उन्हें अपने चेहरे से स्कार्फ हटाने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्हें अपना चेहरा कोर्ट में दिखाना पड़ा। रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला के कोर्ट में अमीषा पटेल ने हाजिरी लगायी। इसके बाद न्यायालय ने उन्हें कंडीशनल बेल देते हुए 21 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। अगर वह 21 जून को कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनकी बेल टूट जायेगी।
एबीएन डेस्क। अभिनेता इमरान हाशमी गैंगस्टर ड्रामा ओजी से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। निर्देशक सुजीत की गैंगस्टर ड्रामा ओजी में पवन कल्याण और प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी ओजी से तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।
इमरान हाशमी ने बताया- ओजी के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म ओजी की एक मजबूत और मनोरंजक पटकथा है और मुझे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका मिली है, जिसे मैं पवन कल्याण सर, सुजीत, दानय्या सर और टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हम दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनायेंगे।
एबीएन डेस्क। मिथुन चक्रवर्ती आज 73 वर्ष के हो गये। 16 जून 1950 को कोलकाता शहर में जन्मे मिथुन चक्रवर्ती मूल नाम गौरांग चक्रवर्ती ने स्नातक की शिक्षा कोलकाता के मशहूर स्कॉटिश चर्च से पूरी की। मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरुआती दौर में वामपंथी विचारधारा से काफी प्रभावित रहने के कारण नक्सलवाद से जुड़े रहे, लेकिन अपने भाई की असमय मृत्यु से उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया।
वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म मृगया... बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के सिने करियर की पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे संथाली युवक मृगया... की भूमिका निभायी जो अंग्रेजी हूकुमत द्वारा अपनी पत्नी के यौन शोषण के विरूद्ध आवाज उठाता है। फिल्म में उन्हें दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म मृगया... की सफलता के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था।
आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को दो अंजाने फूल खिले हैं गुलशन गुलशन जैसी कुछ फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।
वर्ष 1979 में मिथुन चक्रवर्ती को रविकांत नगाईच की फिल्म सुरक्षा... में काम करने का मौका मिला जो उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। मार धाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती एक जासूस की भूमिका में थे। उनका यह अंदाज सिने प्रेमियों को काफी पसंद आया। बाद में वर्ष 1982 में इस फिल्म का सीक्वल... वारदात... बनाया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse