एबीएन डेस्क। सलमान खान फिल्मकार करण जौहर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान खान ने करण जौहर की फिल्म कुछ-कुछ होता है में काम किया था। 25 साल बाद एक बार फिर से सलमान खान, करण जौहर की अनटाइटल फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे। सलमान की फिल्म टाइगर 3 दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह जल्द ही बिग बॉस 17 की शूटिंग भी शुरू करेंगे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के अलावा सलमान खान, करण जौहर की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी तैयारियां सलमान खान के शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले, डायलॉग ड्राफ्ट सब फाइनल हो चुके हैं। सलमान खान इस अनटाइटल फिल्म का फर्स्ट हाफ दिसंबर में शूट करेंगे और बाकी का बचा हुआ वह जनवरी में शूट करेंगे। इंडियन आर्मी के बैकड्राप पर बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट तृषा, सामंथा या अनुष्का शेट्टी में से एक अभिनेत्री नजर आ सकती है।
एबीएन डेस्क। पार्श्वगायिका आशा भोंसले आज 90 वर्ष की हो गयीं। महाराष्ट्र के सांगली गांव में 08 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोंसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेश्कर मराठी रंगमंच से जुड़े हुए थे।
नौ वर्ष की छोटी उम्र में ही आशा के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को उठाते हुए आशा और उनकी दीदी लता मंगेश्कर ने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गाना भी शुरू कर दिया।
आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। सोलह वर्ष की उम्र में अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाते हुए उन्होंने अपनी उम्र से काफी बड़े गणपत राव भोंसले से शादी कर ली।
उनकी वह शादी ज्यादा सफल नहीं रही और अंतत: उन्हें मुंबई से वापस अपने घर पुणे आना पड़ा। उस समय तक गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेश्कर फिल्मों में बतौर पार्श्वगायिका अपनी धाक जमा चुकी थीं।
वर्ष 1957 में संगीतकार ओपी नैय्यर के संगीत निर्देशन में बनी निर्माता-निर्देशक बीआर चोपड़ा की फिल्म नया दौर आशा भोंसले के सिने करियर का अहम पड़ाव लेकर आयी।
वर्ष 1966 में तीसरी मंजिल में आशा भोंसले ने आरडी बर्मन के संगीत में आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा गाना को अपनी आवाज दी, जिससे उन्हें काफी ख्याति मिली। 60 और 70 के दशक में आशा भोंसले हिंदी फिल्मों की प्रख्यात नर्तक अभिनेत्री हेलन की आवाज समझी जाती थीं।
आशा ने हेलन के लिए तीसरी मंजिल में ओ हसीना जुल्फों वाली, कारवां में, पिया तू अब तो आजा, मेरे जीवन साथी में आओ ना गले लगा लो ना और डॉन में ये मेरा दिल यार का दीवाना गीत गाया।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान की स्क्रीनिंग से पहले आन्ध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की मंगलवार को सुप्रभात सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की।
शाहरुख परिवार का मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर, तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन के बाद, वैदिक पंडितों ने उन्हें वैदिक भजनों के साथ आशीर्वाद दिया और मंदिर के अधिकारियों ने भगवान के तीर्थ प्रसादम दिया।
शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान, पुत्री सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा के साथ तिरुमाला मंदिर का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि सात सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख फिल्म जवान स्क्रीनिंग के लिए तैयार है।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर : एक प्रेम कथा वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म में सनी देओल, अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। गदर : एक प्रेम कथा के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है। गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है।
गदर 2 ने पहले सप्ताह में 284 करोड़ की कमाई की थी। गदर 2 एक-एक कर कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। इस फिल्म ने 24 दिनों में घरेलू बॉक्स आफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। शाहरुख खान की पठान ने 28 दिनों में 500 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म बाहुबली 2 ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 34 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। गदर 2 में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
एबीएन डेस्क (मुंबई)। जगतगुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की महिमा अपरंपार हैं। वे एक महान संत, योगी और आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने सभी धर्मों और संप्रदायों में एकता का संदेश दिया। वे अद्वैत वेदांत के प्रकांड विद्वान थे। लेकिन उन्होंने सभी धर्मों के अनुयायियों को उनके अपने-अपने धर्म के अनुसार भक्ति करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रामकृष्ण परमहंस का जन्म 1836 में बंगाल के कामारपुकुर में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही आध्यात्मिकता की ओर रुचि दिखायी। उन्होंने विभिन्न साधु-संत और गुरुओं से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने सभी धर्मों और संप्रदायों का अध्ययन किया और अंतत: वे अद्वैत वेदांत के सिद्धांतों पर पहुंचे।
रामकृष्ण परमहंस ने अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की भक्ति पद्धतियों का अभ्यास किया। वे काली की भक्ति में लीन रहते थे, लेकिन उन्होंने कृष्ण, राम और शिव की भी भक्ति की। उन्होंने सूफी और ईसाई धर्म की भी शिक्षा प्राप्त की।
रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में स्वामी विवेकानंद सबसे प्रमुख थे। विवेकानंद ने रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों को दुनिया भर में फैलाया। रामकृष्ण परमहंस के सिद्धांतों ने आधुनिक भारतीय धर्म और संस्कृति को गहराई से प्रभावित किया है।
रामकृष्ण परमहंस एक महान संत और योगी थे।वे अद्वैत वेदान्त के प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने सभी धर्मों और संप्रदायों में एकता का संदेश दिया। उन्होंने अपने शिष्यों को दुनिया भर में आध्यात्मिकता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।
रामकृष्ण परमहंस के विचार और सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। वे हमें आध्यात्मिकता के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। वीईसी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण वास्तविकता को जन-जन तक पहुंचाने वाली है।
यह एक महान धार्मिक फिल्म है, जो भक्ति भाव जगाने के साथ - साथ मंनोरंजन भी करेगी। भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने इस फिल्म में भावों से भरा गीत और भजन गाये हैं। फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया है, जो उच्च स्तरीय संगीत है। फिल्म के निर्देशक बिमल कुमार मिश्र हैं। जिन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है।
फिल्म में साधक रामकृष्ण का अभिनय अमरकांत राय ने किया है और जगत्गुरू श्री रामकृष्ण परमहंस का अभिनय गजानंद पाठक ने किया है। सभी कलाकरों का अभिनय फिल्म की गुणवत्ता और सुंदरता को बहुत ही ऊंचाई तक ले जाता है।
मनोज पांडेय, संजय तिवारी, चांदनी झा, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, टोनी, पीके सेनगुप्ता, दीपक घोष ने मुख्य कलाकरों के रूप में उम्दा अभिनय का प्रदर्शन किया है।
कुल मिलाकर यह फिल्म मनोरंजन और भक्ति श्रद्धा जगाने के साथ-साथ शिक्षा और मानव कल्याण हेतु बनायी गयी उच्च स्तरीय फिल्म है। इस फिल्म में युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश है। यह फिल्म सुपरहिट होने की पूरी संभावना है।
एबीएन डेस्क। कृति सैनन ने फिल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर खुशी जतायी है।
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है।
आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। कृति सैनन ने अपनी इस कामयाबी पर सभी को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।
कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा मैं अभी भी इसमें डूबी हुई हूं। खुद को पिंच कर रही हूं कि क्या ये सब सच में हुआ है। मिमि के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। ज्यूरी को शुक्रिया, जिन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को इस अवॉर्ड के लायक समझा।
यह मेरे लिए पूरी दुनिया है। डीनो मैं आपका धन्यवाद कैसे करुं... आपने मुझपर इतना विश्वास किया और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और मुझे यह फिल्म दी... इसके लिए मैं आपकी जीवन भर शुक्रगुजार हूं।
एबीएन डेस्क। इस बार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन आज शाम 5 बजे होना है। इस इवेंट को आॅनलाइन लाइव भी देखा जा सकता है। बता दें कि इस पुरस्कार की दौड़ में आलिया भट्ट से लेकर कंगना रणौत तक कई सितारे शामिल हैं।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जूरी सदस्यों ने फीचर, गैर-फीचर और सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट श्रेणी के लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी।
एबीएन डेस्क। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्टर सेंसर के लिए भेजा गया। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में लगभग पूरा हो गया हैं। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्टर पास होने के बाद फिल्म बहुत जल्द सेंसर के लिए भेजा जायेगा।
इस फिल्म में श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं संदेशो को बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी गयी है। भजन सम्राट अनूप जलोटा सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी आवाज दी है। गीत संगीत की रिकार्डिंग अशोक होंडा स्टूडियो मुंबई में हुई है।
संगीतकार अजय मिश्रा है। फिल्म के निर्देशक बिमल कुमार मिश्र है और निर्माता गजानंद पाठक है। इस फिल्म में हजारीबाग झारखंड राज्य के कलाकारों ने अभिनय किया है। यह एक प्रेरणा दायक, अध्यात्म और मनोरंजन से परिपूर्ण फिल्म है। फिल्म बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse