एबीएन डेस्क। अभिनेता कार्तिक आर्यन, फिल्मकार विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने विशाल भारद्वाज के साथ एक थ्रिलर फिल्म को लेकर बातचीत की है।
यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म कार्तिक आर्यन और विशाल भारद्वाज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के वर्ष 2024 की छमाही में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
कार्तिक आर्यन और विशाल भारद्वाज इस थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म वर्ष 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बिग बी की तबियत खराब बताई जा रही है जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लेस्टी की गयी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी को कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के (6 बजे) अस्पताल में भर्ती कराया गया, ताकि उनकी दिल की सर्जरी हो सके। सर्जरी में हृदय की मासपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है।
टीम एबीएन, रांची। रांची की अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एक और मौका दिया है। कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह 7 मार्च को सशरीर कोर्ट में हाजिर हों। इस मामले में अमीषा पटेल के तेवर भी नरम पड़े हैं।
उन्होंने कहा है कि वह पैसे लौटाने के लिए तैयार हैं।
एबीएन डेस्क। गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है।
नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा- भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।
सिंगर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके चाहने वालों को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (लखनऊ)। अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार का ट्रैलर आगामी 25 फरवरी को सुबह 7 बजे अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।उन्होंने बताया कि ट्रैलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी की जायेगी। लेकिन, उससे पूर्व सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जायेगी।
यह फिल्म पूर्ण रूप पारिवारिक और मनोरंजक हैं। जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रैलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जायेगा।उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को फिल्माया गया है, जो आकर्षक व देखने योग्य हैं।
संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया है।अवध गंगा संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन हैं। जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं। भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता है, जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।
फिल्म के निर्देशक सचिन यादव, संगीतकार साजन मिश्रा, लेखक मनोज पांडेय, गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव, एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं।
अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान, अनूप अरोड़ा, संतोष पहलवान, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्य प्रकाश सिंह, मदन चंद, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज, सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा, रितिक वर्मा, राम सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। ज्ञात रहे फिल्म आगमी माह में बिहार, मुंबई और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी।
एबीएन डेस्क। सलमान खान एक बार फिर से कबीर खान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान खान ने निर्देशक कबीर खान के साथ सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर में काम किया। इसके बाद सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी बजरंगी भाईजान में साथ नजर आयी।
लंबे समय के बाद यह जोड़ी एक बार फिर से नजर आ सकती है। कबीर खान इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त है।
सलमान खान दोबारा कबीर खान के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। सलमान खान ए आर मुरुगदास की फिल्म के बाद कबीर सिंह की फिल्म कर सकते हैं।
एबीएन डेस्क, हजारीबाग/गिरिडीह। बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का प्रदर्शन 16 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह में किया जायेगा। फिल्म 1 घंटा 36 मिनट की हैं।यह तीन शो में सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे एवं शाम 5 बजे लक्ष्मी सिनेमा हजारीबाग तथा राजमणि सिनेमा राजधनवार में दिखाया जायेगा।
फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया हैं। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गायिकी से फिल्म को सनीतमय बना दिया हैं। फिल्म के निमार्ता गजानंद पाठक एवं निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र हैं। डॉ बिमल एक शिक्षाविद होने के साथ - साथ निर्देशक भी हैं।
फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर आधारित हैं। श्री रामकृष्ण परमहंस की साधना एवं धर्म की सूक्ष्म और रहस्यमय बातों को जन सामान्य की भाषा में सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म धर्म एवं अध्यात्म की गहरी परतों को खोलते हुए गीत संगीत एवं भजन के साथ मनोरंजन भी करेगी।
फिल्म के गीतकार डॉ हरे राम पांडेय,संगीतकर अजय मिश्रा हैं। वहीं छायांकन राहुल पाठक ने किया हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद, अमरकांत राय ने साधक श्री रामकृष्ण, गजानंद पाठक ने जगतगुरू श्री रामकृष्ण एवं श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां सारदा का किरदार किया हैं। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पांडेय, चंचला रॉय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पांडेय, संजय तिवारी समेत कुल 50 ने अभिनय की सुन्दर प्रस्तुति दी हैं।
एबीएन डेस्क। शाहिद कपूर की फिल्म देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर देवा के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, मेरी अगली एक्शन थ्रिलर देवा में कई एक्शन सीक्वेंस हैं। देवा विशाल फिल्म है, और मैं इसमें एक बहुत कठिन किरदार निभा रहा हूं। देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। देवा, ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित और रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शाहिद पुलिस ऑफसिर की भूमिका में हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse