मनोरंजन

View All
Published / 2024-02-26 21:23:05
पंकज ने किया अपने फैंस को उदास...

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

एबीएन डेस्क। गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है। 

नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा- भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। गायक लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। 

सिंगर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके चाहने वालों को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Published / 2024-02-23 16:42:52
25 को रिलीज होगा संग्राम सिंह पटेल की फिल्म का ट्रैलर

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (लखनऊ)। अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म इश्क नचाए बीच बाजार का ट्रैलर आगामी 25 फरवरी को सुबह 7 बजे अवध गंगा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। फिल्म में संग्राम मुख्य भूमिका में हैं।उन्होंने बताया कि ट्रैलर के बाद म्यूजिक और फिर फिल्म भी जारी की जायेगी। लेकिन, उससे पूर्व सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जायेगी।

यह फिल्म पूर्ण रूप पारिवारिक और मनोरंजक हैं। जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। ट्रैलर से ही दर्शकों को फिल्म का अंदाजा हो जायेगा।उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर के लहरपुर सहित विभिन्न खूबसूरत व मनोरम स्थलों पर दृश्यों को फिल्माया गया है, जो आकर्षक व देखने योग्य हैं। 

संग्राम सिंह पटेल के साथ अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने अभिनय किया है।अवध गंगा संग्राम सिंह पटेल का होम प्रोडक्शन हैं। जिसमें वे लगातार काम कर रहें हैं। भोजपुरी फिल्मों का गीत संगीत हमेशा ही लोकप्रिय रहता है, जो इस फिल्म में भी देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्देशक सचिन यादव, संगीतकार साजन मिश्रा, लेखक मनोज पांडेय, गीतकार आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव, एक्शन डायरेक्टर अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और डीओपी डी के शर्मा हैं।

अन्य प्रमुख कलाकार अयाज खान, अनूप अरोड़ा, संतोष पहलवान, विनीत विशाल, बबलू यादव, सत्‍य प्रकाश सिंह, मदन चंद, अभिषेक मिश्रा, रंजीत राज, सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा, रितिक वर्मा, राम सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। ज्ञात रहे फिल्म आगमी माह में बिहार, मुंबई और उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी।

Published / 2024-02-17 23:18:25
फिर कबीर खान के साथ काम करेंगे सलमान खान

एबीएन डेस्क। सलमान खान एक बार फिर से कबीर खान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान खान ने निर्देशक कबीर खान के साथ सुपरहिट फिल्म एक था टाइगर में काम किया। इसके बाद सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी बजरंगी भाईजान में साथ नजर आयी।

लंबे समय के बाद यह जोड़ी एक बार फिर से नजर आ सकती है। कबीर खान इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त है।

सलमान खान दोबारा कबीर खान के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। सलमान खान ए आर मुरुगदास की फिल्म के बाद कबीर सिंह की फिल्म कर सकते हैं।

Published / 2024-02-13 22:15:21
16 को फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण हजारीबाग और गिरिडीह में होगी प्रदर्शित

एबीएन डेस्क, हजारीबाग/गिरिडीह। बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का प्रदर्शन 16 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह में किया जायेगा। फिल्म 1 घंटा 36 मिनट की हैं।यह तीन शो में सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे एवं शाम 5 बजे लक्ष्मी सिनेमा हजारीबाग तथा राजमणि सिनेमा राजधनवार में दिखाया जायेगा। 

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया हैं। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गायिकी से फिल्म को सनीतमय बना दिया हैं। फिल्म के निमार्ता गजानंद पाठक एवं निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र हैं। डॉ बिमल एक शिक्षाविद होने के साथ - साथ निर्देशक भी हैं। 

फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर आधारित हैं। श्री रामकृष्ण परमहंस की साधना एवं धर्म की सूक्ष्म और रहस्यमय बातों को जन सामान्य की भाषा में सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म धर्म एवं अध्यात्म की गहरी परतों को खोलते हुए गीत संगीत एवं भजन के साथ मनोरंजन भी करेगी। 

फिल्म के गीतकार डॉ हरे राम पांडेय,संगीतकर अजय मिश्रा हैं। वहीं छायांकन राहुल पाठक ने किया हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद, अमरकांत राय ने साधक श्री रामकृष्ण, गजानंद पाठक ने जगतगुरू श्री रामकृष्ण एवं श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां सारदा का किरदार किया हैं। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पांडेय, चंचला रॉय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पांडेय, संजय तिवारी समेत कुल 50 ने अभिनय की सुन्दर प्रस्तुति दी हैं।

Published / 2024-02-10 17:55:20
शाहिद कपूर की फिल्म देवा 11 अक्टूबर को होगी रिलीज

एबीएन डेस्क। शाहिद कपूर की फिल्म देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर देवा के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, मेरी अगली एक्शन थ्रिलर देवा में कई एक्शन सीक्वेंस हैं। देवा विशाल फिल्म है, और मैं इसमें एक बहुत कठिन किरदार निभा रहा हूं। देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। देवा, ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित और रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शाहिद पुलिस ऑफसिर की भूमिका में हैं।

Published / 2024-02-09 19:00:33
बिग बी ने किये रामलला के दर्शन

  • अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किये राम लला के दर्शन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। अमिताभ बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।

अमिताभ बच्चन एक बार फिर से राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच अमिताभ ने राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। 

इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन हाथ जोड़ राम लला की मूर्ति के सामने खड़े हैं।

Published / 2024-02-07 21:32:36
एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को लोकगौरव राष्ट्रीय एकात्मता परिषद टीएमजी अनमोल कार्य गौरव पुरस्कार

एबीएन डेस्क। गरीबी का कहर टूटने के बाद और सालों की मेहनत के बाद गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को ऐसे अनेक मिले हैं। फिल्मी अवार्ड लोकगौरव राष्ट्रीय एकात्मता परिषद टीएमजी अनमोल कार्य गौरव पुरस्कार अवार्ड तारीख 4 फरवरी 2024 मुंबई सीएसटी सम्मान पत्र अवार्ड गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को मिला है। 

डॉ शैलेंद्र पवार, सलमा खान, नासिर खान, जाकिर खान, स्पेशल थैंक यू भारत का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन इंडिया फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ नई दिल्ली 4 जुलाई 2023 एमपी जबलपुर मैं सम्मान पत्र दिया गया। अवार्ड नेशनल एचिवमेंट 4 जून 2023 को मुंबई से मिला पुरस्कार, दिल्ली बॉलीवुड सिने रिपोर्टर अवार्डग, नागपुर गौरव महाराष्ट्र पुरस्कार, मुंबई जनगौरव कार्य दर्पण पुरस्कार, वड़ोदरा सीने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड से नवाजा है। 

गुलाब का जीवन परिचय 

गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात की पैदाइश है। गुलाब के माता-पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे और उसमें एक नाम था गुलाब सलाट का, जो 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा। पापा को यह बोला था। 

पापा ने उसी बात को लेकर मेहनत करना चालू कर दिया। रात-दिन मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक एकेडमी में जॉइनिंग करवा दिया। मार्शल आर्ट कराटे आल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल में करीबन 5 साल लगातार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की। गुलाब अपने डांस की कड़ी मेहनत कर बाग बगीचों में प्रैक्टिस करते थे। 

बिना मास्टर के जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने गये हैदराबाद। वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1 साल के बाद डिग्री मिली। पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया। पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे कि आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे। मैत्री विद्यालय रामनगर हालात ऐसे थे आठवीं कक्षा तक पढ़ाई छोड़नी पड़ी। घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी। हर जगह जगह हर स्टेट में गये गुलाब और फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की। लेकिन नाकाम रहा। अपने शहर वापस आये और फिर अपनी ट्रेनिंग चालू कर दी। 

अपने पापा का शहर का नाम रोशन करुंगा, यह सोच हिम्मत नहीं हारे। किस्मत ऐसी जगी किस्मत सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत सीरियल से हुई। छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला। हिंदी गुजराती भोजपुरी अप कमिंग फिल्म भविष्य का सुपरस्टार जिसमें लीड हीरो का रोल करेंगे। 

जिसकी शूटिंग गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली बैंगलोर एंड कोलकाता में होगी। गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार कराटे मार्शल आर्ट जिमनास्टिक योगा बॉडी स्टंट ब्रेक डांस लाठी नानचाकू तलवार राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे। अपने फिल्म के गुलाब एक्शन एक्टर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करूंगा। आज गुलाब सलाट ऐक्शन ऐक्टर नाम मीडिया के वजह से पूरे भारत में अपनी एक अच्छी पहचान बनायी है।

Published / 2024-01-31 18:17:15
राजधानी रांची में हुआ इंडिया एस कल्ट फैशन वीक 2024 का आडिशन

एबीएन डेस्क। राजधानी रांची में इंडिया एस कल्ट फैशन वीक 2024 का आडिशन आयोजित किया गया, जिनमें फाउंडर विकी करमाली और आर्गेनाइज कौशल पांडे और अनुपम सिंह थे।

कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक जूरी मेंबर में डॉक्टर सौरव चौधरी, विकी करमाली, साधना झा, सुतापा नंदी और रितिका कुमारी उपस्थित थे। बतौर चीफ गेस्ट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी और गेस्ट के रूप में मनोज मिश्रा, सोशल वर्कर पिया बर्मन उपस्थित थे झारखंड के विभिन्न शहरों से 50 से अधिक मॉडलों ने शो में भागीदारी निभायी।

Page 18 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse