मनोरंजन

View All
Published / 2024-09-25 10:29:34
एक्टर गुलाब सलाट को मिला एक और अवार्ड

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। जिन्दगी से हार ना माननेवाले और गरीबी का कहर टूटने के बाद और सालों की मेहनत के बाद गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को ऐसे अनेक फिल्मी मिले हैं, अवार्ड इंडिया ईकोन सन्मान महासोहला अवॉर्ड अमरदीप बालविकास फाउंडेशन महाराष्ट्र लोक कल्याणकारी सेवा संस्था राज्यस्तरीय अमरदीप कतुॅत्व गौरव पुरस्कार  तारीख 22/09/2004 न्यू मुम्बई वाशी मै  गुलाब सलाट एक्शन ऐक्टर को मीला है Special Thank you  NASIR KHAN SIR जय हिंद अवार्ड जलाज बोलिवूड एकेडमी & Film मेकिंग स्टूडियो Film प्रोडक्शन हाउस अवार्ड मिला।

राष्ट्रीय एकात्मता परिषद टि.ऐम.जी. अनमोल कार्य गौरव पुरस्कार मीला भारत का सबसे पत्रकार संगठन इन्डिया फेडरेशन ओफ वर्किग जर्नलिस्ट भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ नई दिल्ली ऐमपी जबलपुर दीया गया है अवार्ड NATIONAL एचिवमेट मुंबई से मिला पुरस्कार दिल्ली बॉलीवुड सीने रिपोर्टर अवार्ड नागपुर गौरव महाराष्ट्र पुरस्कार मुंबई जनगौरव कार्य दर्पण पुरस्कार दिया गया। वडोदरा सीने मीडिया अवार्ड वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड से नवाजा है गुलाब का जीवन परिचय गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात की पैदाइश है। 

गुलाब के माता पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था, लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे और उसमें एक नाम था गुलाब सलाट का जो 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा पापा को यह बोला था पापा ने वही बात को लेकर मेहनत करना चालू कर दिया।

रात दिन मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अकैडमी में जॉइनिंग करवा दिया मार्शल आर्ट कराटे ऑल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल मै करीबन 5 साल लगातार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की और गुलाब अपने डांस की कड़ी मेहनत कर कर बाग बगीचों में प्रैक्टिस करते थे बिना मास्टर के जिमनास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने गये हैदराबाद वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1 साल के बाद डिग्री मिली पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया।

पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे मैत्री विद्यालय रामनगर हालात ऐसे थे आठवीं कक्षा तक पढ़ाई छोड़ना पड़ा घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी हर जगह जगह हर स्टेट में गए गुलाब और फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की लेकिन नाकाम रहा अपने शहर वापस आए और फिर अपनी ट्रेनिंग करना चालू कर दिया।

अपने पापा का शहर का नाम रोशन करुंगा हिम्मत नहीं हारे किस्मत ऐसी जगी किस्मत सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत सीरियल से हुई छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला हिंदी गुजराती भोजपुरी  गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार कराटे मार्शल आर्ट जिमनास्टिक योगा बॉडी स्टंट ब्रेक डांस लाठी नानचाकू तलवार राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे अपने फिल्म के गुलाब एक्शन एक्टर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करूंगा आज गुलाब सलाट ऐक्शन ऐक्टर नाम  मीडिया के वजह से पूरे भारत में अपनी एक अच्छी पहचान बनायी है।

Published / 2024-09-24 21:16:05
पुष्पा-2 से तृप्ति डिमरी का आइटम सॉन्ग रिजेक्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2: द रूल सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स आफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म में सामंथा प्रभु का आइटम सॉन्ग ओ अंतवा मावा... दर्शकों को काफी पसंद आया था। ऐसे में इस हिट आइटम सॉन्ग के बाद अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट में भी धमाकेदार आइटम सॉन्ग की उम्मीद है। 

कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि तृप्ति डिमरी फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ आइटम सॉन्ग करती नजर आयेंगी। कहा जाता है कि उन्होंने इस गाने के लिए आडिशन दिया था लेकिन अब कहा जा रहा है कि उसे अस्वीकार कर दिया गया है। रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आने के बाद तृप्ति डिमरी कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। 

फिलहाल तृप्ति डिमरी राजकुमार राव के साथ फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आयेंगी। तृप्ति ने पुष्पा 2: द रूल के आइटम सॉन्ग के लिए आडिशन दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को रिजेक्ट कर दिया है। हालांकि, अभी तक रिजेक्शन की वजह सामने नहीं आयी है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म के आइटम सॉन्ग के लिए तृप्ति के साथ जान्हवी कपूर का नाम भी सामने आ रहा था। 

दर्शक पिछले कई दिनों से फिल्म पुष्पा 2: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पुष्पा भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। साथ ही इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। इसलिए, पुष्पा 2: द रूल में दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते, वे फिल्म के गाने के लिए सही अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि सामंथा प्रभु फिल्म में कैमियो कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म में अपने किरदार को एक अलग लेवल पर ले गये हैं। इस फिल्म को आकर्षक बनाने के लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स आॅफिस पर 267.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

Published / 2024-09-13 20:02:16
नवीन मोहंती बहुत जल्द करेंगे म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्म की शूटिंग

छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री पलक लहारे होंगी मुख्य नायिका

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अनिता एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्मों की शूटिंग बहुत जल्द भुवनेश्वर में की जायेगी। जिसमें फिल्म अभिनेता नवीन मोहंती और अभिनेत्री पलक लहारे मुख्य रूप से नजर आयेंगे। म्यूजिक वीडियो झारखंड की क्षेत्रीय भाषा खोरठा में हैं। वहीं लघु फिल्म हिंदी भाषा में होगी। नवीन मोहंती की कई फिल्में रिलीज के कगार पर हैं। वहीं नायिका पलक की कई छत्तीसगढ़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 

अभिनेता नवीन ने बताया कि काफी समय से म्यूजिक वीडियो करने की योजना थी।जो जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्मों का अलग ही अनुभव हैं। लेकिन दर्शकों से लगातार जुड़े रहने के लिए खाली समय में म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्में भी करता हूं। वहीं अभिनेत्री पलक ने कहा कि नवीन मोहंती के साथ काम करना यह पहला अनुभव हैं और उम्मीद हैं दर्शकों को हमारी जोड़ी पसंद आयेगी। 

म्यूजिक वीडियो व लघु फिल्में दर्शकों के पसंद के अनुसार तैयार की जायेगी। ज्ञात रहें आगामी समय में नवीन और पलक की जोड़ी बड़े परदे पर भी नजर आयेगी। म्यूजिक वीडियो और लघु फिल्में करने के बाद दोनों साथ में उड़िया फिल्म भी करेंगे।

Published / 2024-09-10 21:01:06
अब गांधारी में काम करेंगी तापसी पन्नू

अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म गांधारी में काम करती नजर आयेंगी

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। तापसी पन्नू की आगामी फिल्म गांधारी है, जिसकी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो के साथ की गयी है। गांधारी के क्लिप में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड वॉइस में तापसी ने कहा, कहते हैं मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसकी बच्ची पर आती है तो काली भी वही बनती है।

वीडियो के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गयी है, जिसमें तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों साथ में पोज दे रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में तापसी लाजवाब लग रही हैं, वहीं कनिका ब्लैक लुक में दिख रही हैं। तापसी के सामने लगे टेबल पर स्क्रिप्ट रखी हुई है। फिल्म अनाउंसमेंट पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, हसीन राइटर और एक्ट्रेस दोबारा वापसी कर रही हैं।

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट और बाकी स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। कनिका ढिल्लों फिल्म गांधारी का निर्माण कर रही हैं।

Published / 2024-09-10 20:25:29
अब गांधारी में काम करेंगी तापसी पन्नू

अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म गांधारी में काम करती नजर आयेंगी

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। तापसी पन्नू की आगामी फिल्म गांधारी है, जिसकी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो के साथ की गयी है। गांधारी के क्लिप में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड वॉइस में तापसी ने कहा, कहते हैं मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसकी बच्ची पर आती है तो काली भी वही बनती है।

वीडियो के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गयी है, जिसमें तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों साथ में पोज दे रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में तापसी लाजवाब लग रही हैं, वहीं कनिका ब्लैक लुक में दिख रही हैं। तापसी के सामने लगे टेबल पर स्क्रिप्ट रखी हुई है। फिल्म अनाउंसमेंट पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, हसीन राइटर और एक्ट्रेस दोबारा वापसी कर रही हैं।

तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट और बाकी स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। कनिका ढिल्लों फिल्म गांधारी का निर्माण कर रही हैं।

Published / 2024-08-27 11:34:15
पाखी हेगड़े की बहुप्रतीक्षित भक्ति गीत तेरी धुन में पागल... कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुई रिलीज

  • जगतगुरु श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी का मिला आशीर्वाद

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुम्बई)। पाखी हेगड़े की बहुप्रतीक्षित भक्ति गीत तेरी धुन में पागल... कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री देवकीनंदन ठाकुर जी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई। जिसमें अभिनेत्री पाखी हेगड़े का भक्तिमय अभिनय दर्शकों को पसंद आ रहा हैं।

गीत के गीतकार व गायक एकम बावा और संगीतकार विभास अरोड़ा हैं। जो कर्णप्रिय व मधुर हैं। वीडियो में मुख्य कलाकार के रूप में पाखी हेगड़े का भक्तिमय अभिनय दर्शकों को आकर्षित कर रहा हैं। गाने में पाखी का एक अलग अंदाज नजर आ रहा है, जो दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करता दिख रहा है।

गीत को लेकर पाखी हेगड़े ने कहा कि इस भक्तिमय म्यूजिक वीडियो में अभिनय करने का एक अलग ही अनुभव हुआ। अपने फिल्मी कैरियर में दर्ज़नों सुपरहिट प्रोजेक्ट कर चुकी पाखी अब इस गाने में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं। 

पाखी ने बता दिया कि किरदार कोई भी हो, वह हर किरदार में अपने आप को ढाल सकती है। आगे उन्होंने कहा कि इस म्यूजिक वीडियो में काम करके उन्हें प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति में डूबते हुए आध्यात्मिक अनुभव की प्राप्ति हुई हैं। साथ ही जगतगुरु श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी का आशीर्वाद मिला। 

दर्शकों से अपील हैं कि दर्शक भक्ति में लीन होकर इस भजन का आनंद लें और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन का ज्ञान पाये।आगे उन्होंने बताया कि उनकी कई प्रोजेक्ट आगामी दिनों में आने वाली है। जिसमें वह हिंदुत्व के साथ - साथ नारी शक्ति पर ध्यान केंद्रित करेंगी।जो एक मिसाल बनेंगी।

Published / 2024-08-16 20:13:58
गुलमोहर बेस्ट हिंदी फिल्म और ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की हुई घोषणा 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गयी है। इस साल जहां मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं, ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। एक्ट्रेस नित्या मेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। तो कांतारा ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। तो आइये इसी कड़ी में जानते हैं किस-किसने किस कैटिगरी में अवॉर्ड जीता..

  • बेस्ट एक्टर - ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
  • बेस्ट एक्ट्रेस - नित्या मेनन (थिरुचित्रम्बलम), मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
  • स्पेशल मेंशन अवॉर्ड - मनोज बाजपेयी (बेस्ट एक्टर- गुलमोहर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल - नीना गुप्ता (ऊंचाई)
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल - पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
  • बेस्ट फिल्म की एनिमेशन-विजुअल इफेक्ट्स - ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 (अयान मुखर्जी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म - अट्टम (मलयालम)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म - गुलमोहर
  • बेस्ट डायरेक्टर - सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (बैकग्राउंड) - एआर रहमान (पोन्नियिन सेल्वन 1)
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म अवॉर्ड - कांतारा (ऋषभ शेट्टी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल, सोशल इश्यू - कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती)
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म - KGF चैप्टर 2
  • बेस्ट तमिल फिल्म - पोन्नियिन सेल्वन 1
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म - कार्तिकेय 2
  • बेस्ट मराठी फिल्म - वाल्वी
  • बेस्ट बंगाली फिल्म - काबेरी अंतराधन
  • बेस्ट ताइवा फिल्म - सिकाइसल
  • बेस्ट मलयालम फिल्म - सऊदी वेल्लक्का
  • बेस्ट असमी फिल्म - ईमुथी पुथीबेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - बॉम्बे जयश्री (सउदी वेल्लक्का)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह (केसरिया, ब्रह्मास्त्र)
  • बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड - प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)
  • बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड - नौशाद सादर खान (फौजा-हरियाणवी मूवी)
  • बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी - KGF चैप्टर 2
  • बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड - अट्टम (मलयालम)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - अपराजितो
  • बेस्ट बुक ऑन सिनेमा - किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी (अनुराधा भट्टाचार्जी, पार्थिव धर)
  • स्पेशल मेंशन (म्यूजिक मेंशन) - संजय सलील चौधरी
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड - KGF चैप्टर 2 (Anbariv)
  • बेस्ट मेकअप - अपराजितो (सोमनाथ कुंडू)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - अपराजितो (आनंद आध्या)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन - पोन्नियिन सेल्वन 1 (आनंद कृष्णामूर्ति)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - पोन्नियिन सेल्वन 1 (रवि वर्मन)
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट - श्रीपथ (मलिकापुरम)

Published / 2024-08-12 21:36:32
जल्द रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म हेलो हसबैंड

भोजपुरी फिल्म हेलो हसबैंड का प्रीमियर शो संपन्न,बहुत जल्द होगी रिलीज

टीम एबीएन, रांची। रविवार 11 अगस्त को संध्या 6 बजे हाई स्ट्रीट मॉल जेडी सिनेमा में हेलो हसबैंड भोजपुरी फिल्म का प्रीमियर शो रखा गया। जिसमें रांची झारखंड के फिल्म जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार व अन्य पहुंचे। ज्ञात हो कि एस राज खोरठा वीडियो के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म हेलो हसबैंड बहुत जल्द सिनेमाघरों और ओटीटी व चैनल में प्रदर्शित की जायेगी। 

फिल्म सेंसर में जा चुकी हैं। उसी को देखते हुए प्रीमियर शो का आयोजन रखा गया। आये हुये निर्माता, निर्देशक, कलाकारों व अन्य ने फिल्म को देखा और सराहा। उन्होंने फिल्म को देखने के बाद अपना विचार रखते हुए कहा कि फिल्म अच्छी बनी हैं, जो बेहद ही मनोरंजक हैं और दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। कहानी और कलाकारों का अभिनय शानदार हैं। वहीं गुणवत्तापूर्ण निर्माण हुई हैं। 

मुख्य अभिनेता सुरेंद्र ने बताया कि यह पूर्ण रूप से एक मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म हैं। जिसमें फैमिली ड्रामा भरपूर दर्शकों को देखने को मिलेगा। प्रीमियर शो रखने के माध्यम से इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का विचार मिला।कहानी दहेज प्रथा पर आधारित हैं। जो कॉमेडी से भरपूर हैं।सुरेंद्र इससे पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं। जो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। वहीं अब तक काफी संख्या में गाने बना चुके हैं। 

प्रमुख रूप से इस फिल्म में सुरेंद्र कुमार, उमी, हर्षिता अग्रवाल, काजल, जुली प्रिया, मनीष सिंह राजपूत, अमर मिश्रा, मुकेश पांडेय, सूरज सिंह, नीलिमा, बबिता श्रीवास्तव सहित अन्य ने अभिनय किया है। निर्माता सुरेंद्र कुमार महतो, सह निर्माता मनीष सिंह राजपूत, अनिल महतो, लेखक व निर्देशक हेमंत कुमार, लाइन प्रोड्यूसर प्रमिला कुमारी, संगीत माही राज, गीतकार हेमंत कुमार व सोनू सुधाकर, छायांकन राज, संकलन जितेंद्र कुमार व प्रभात ओझा, सह निर्देशक अविनाश गुप्ता गोलू, नृत्य निर्देशक छोटू हिटलर, प्रोडक्शन अभिषेक बेंजामिन, प्रचारक युधिष्ठिर महतो व कुलदीप कुमार चौरसिया, पोस्ट प्रोडक्शन रिया स्टूडियो, प्रोमो एडिटर निखिल कुमार, डीआई सोनू सिंह, विशेष आभार देव सिंह, डिजाइनर प्रशांत, गायक रवि राज, प्रियंका देहाती हैं। प्रीमियर शो में पंकज गोस्वामी, राजीव सिन्हा, कैलाश जैक्सन, इंद्रजीत, उज्ज्वल कुमारी रॉकी, प्रिया वर्मा, विवेक नायक सहित अन्य मौजूद रहे।

Page 15 of 80

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse