वन और पर्यावरण

View All
Published / 2022-08-15 16:31:07
झारखंड : अगले चार दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून, होगी राहत की बारिश

टीम एबीएन, रांची। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मानसून मेहरबान है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। रांची समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में रांची में 38.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के मौसम का अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक कहा गया है कि 16 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 17 अगस्त को भी कई जगहों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 18 और 19 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, सिमडेगा, सरायकेला, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा जिले में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को 20 और 21 अगस्त को बारिश से राहत मिल सकती है। रांची में 16 से 19 अगस्त के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार हल्की बारिश भी हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को रांची में बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में इन दिनों में बारिश से राहत मिल सकती है। 16 से 19 अगस्त के बीच रांची का अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

Published / 2022-08-13 12:26:52
ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के पूर्वी व पश्चिमी राज्यों में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में फिर बारिश हो सकती है। दिल्ली में गर्मी व उमस के बीच आज छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। वहीं, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में 15 व 16 अगस्त को बारिश हो सकती है। निजी मौसम एजेंसी के अनुसार स्काईमेट के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और असम, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्से, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा में भी बारिश का अनुमान है। एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड व बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण अगले दो दिन तक राज्य के खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है।

Published / 2022-08-13 07:08:22
बिहार : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

टीम एबीएन, पटना। बिहार में पिछले काफी समय से अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते लोगों को और किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना समेत पूरे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक तेज हवाएं चलेगी। इनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीचर प्रति घंटा रहेगी। इसके अलावा बादल गरजने के साथ वज्रपात के भी आसार जताए हैं, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने को कहा है। दिन हुई बारिश में गया जिले के शेरघाटी में 38.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी में भी बारिश के बाद मौसम अच्छा बना रहा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन भी राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके अलावा देर शाम को मौसम में बदलाव के बाद हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में अगले दो दिनों तक बारिश नही होने की संभावना जताई है। इसके अलावा बिहार के उत्तरी इलाकों में माध्यम बारिश के आसार बने हुए है। बारिश से पहले लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी।

Published / 2022-08-12 09:35:49
झारखंड : झमाझम बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान

टीम एबीएन, रांची। रांची समेत झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। रांची में पिछले तीन दिनों की बारिश दो महीने पर भारी साबित हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में बीते तीन दिनों में 145.3 मिमी बारिश हुई। अकेले बीते 36 घंटों में 141.6 मिमी बारिश हुई। जबकि जून में महज 95.7 और जुलाई में 163.0 मिमी बारिश हुई थी। यानी पिछले दो माह में करीब 258 मिमी बारिश हुई जबकि इससे आधी से अधिक बारिश बीते तीन दिनों में दर्ज की गई। अच्छी बारिश से रांची के औसत में सुधार हुआ है और बारिश में कमी की भरपाई हुई है। अब रांची में 41 की जगह 33 फीसदी बारिश की कमी है। राज्य में बीते 48 घंटों के दौरान औसत 40.5 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में 28.4 मिमी बारिश हुई है। पूरे राज्य में एक से 11 अगस्त तक औसतन 89.6 मिमी बारिश हुई। पूरे राज्य में इस मानसून सीजन अबतक 348.3 मिमी बारिश हुई है। राजधानी में पिछले तीन दिनों के दौरान लगातार बारिश के कारण तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे गिर गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान नीचे आने के कारण रांची में ठंड का अहसास हो रहा है। रांची की स्वर्णरेखा समेत राज्य की कई नदियां उफना गई हैं। कई जगह तो इन नदियों का पानी पुल के ऊपर से पार करने लगा। वहीं गेतलसूद पतरातू और धुर्वा डैम समेत राज्य के जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बारिश के कारण खेतों में पानी जमा होने से किसान भी खुश हैं। वे जोश के साथ धान रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। कई जगह तो बारिश के बाद धान की रोपनी भी शुरू हो गई है।

Published / 2022-08-11 04:08:23
महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान में जोरदार बारिश, झारखंड-बंगाल में अलर्ट जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम भारत में बीते दो-तीन दिनों में सावन की झड़ी देखने को मिली। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में जोरदार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में झारखंड व बंगाल समेत पूर्वी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस सताएगी। बीते 24 घंटों में मप्र, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। स्काईमेट के अनुसार इस दौरान पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। उत्तरी पंजाब में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं, तटीय कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में हल्की बारिश और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बीते दो दिनों में भी अच्छी बारिश हुई। महाराष्ट्र में भारी वर्षा के कारण कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कोल्हापुर में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने नागपुर, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और वर्धा समेत कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की वर्षा के आसार हैं। बादल छाए रहने से गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है, लेकिन उमस परेशान करेगी। गुरुवार से शनिवार तक ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी वर्षा की संभावना है।

Published / 2022-08-10 17:30:09
कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सावन का महीना अंतिम पड़ाव पर है। 12 अगस्त को रक्षा बंधन के साथ सावन की विदाई हो जाएगी। पूरे सावन माह बादल लुकाछिपी खेलते रहे। लेकिन 9 अगस्त से सावन के बादल ने एक उम्मीद जगाई है। रांची समेत आसपास के कई जिलों में मंगलवार दिन भर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रही। मौसम केंद्र के मुताबिक 10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसका असर भी दिख रहा है। सुबह से ही रांची में झमाझम बारिश हो रही है। इसका जनजीवन पर भी असर पड़ा है। इस बीच किसानों की उम्मीद जगी है। दरअसल, अभी तक झारखंड में औसत से 47 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे राज्य में सूखाड़ की स्थिति है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला को छोड़कर ज्यादातर जिलों में बिचड़े सूखने लगे हैं। सरकार भी चिंतित है। अगर 15 अगस्त तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल बुरी तरह प्रभावित होगी। इन आशंकाओं के बीच जाते-जाते सावन के बादलों ने एक उम्मीद जगायी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग मसलन, खूंटी, रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और रामगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा के चलने और वज्रपात की आशंका है। हालाकि 11 और 12 अगस्त तो ज्यादातर इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। लेकिन 13 अगस्त और 14 अगस्त को मध्य, दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है। शेष अन्य भागों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव के कारण साइक्लोनिक सकुर्लेश बना है। पिछले 24 घंटे में खूंटी के अड़की इलाके में सबसे ज्यादा 36.2 मिमी और रांची में 29.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में लगातार बारिश की वजह से धन रोपनी के काम में तेजी आ सकती है।

Published / 2022-08-07 18:37:32
झारखंड : 8 से 10 अगस्त तक कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में इन दिनों वैसे तो सूखे के हालात बनते दिख रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में कई जिलों में होने वाली बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल मौसम पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड कई अधिकांश जिलों में 8 से 10 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले एक से तीन घटने में भी झारखंड के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार झारखंड के कुछ जिलों में अगले एक से तीन में बारिश होने के आसार हैं। झारखंड के चतरा, गढ़वा और पलामू में एक एक तीन घंटे तक हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से अलर्ट रहने और घरों में रहने की अपील की है। चतरा, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, गढ़वा और पाकुड़ समेत पलामू और संथाल के जिलों की बारिश नहीं होने हालत ज्यादा खराब है। हालांकि मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक आठ से 10 अगस्त तक राज्यभर में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण ऐसा हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आठ अगस्त को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरासावां, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ और संथाल के दूसरे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। वहीं 9 और 10 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची और लोहरदगा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

Published / 2022-08-05 10:01:17
झारखंड : मानसून की मार से किसान परेशान, अबतक सिर्फ 2.2% ही धनरोपनी

टीम एबीएन, रांची। कृषि अक्सर मानसून के कारण प्रभावित होती रहती है। कभी अतिवृष्टि तो कभी अल्पवृष्टि, कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़। प्रकृति का यह कालचक्र है जिसका खामियाजा लगातार किसानों को भुगतना पड़ता है। सावन महीना समाप्त होने में अब 6 दिन बचे हैं। लेकिन, झारखंड के गिरिडीह जिले में बारिश की स्थिति ऐसी है कि नदी, नाले, तालाब, जोरिया और कुआं सभी सूखे पड़े हैं। खेती के लिए पानी तो दूर मवेशियों को प्यास बुझाने के लिए पानी बड़ी मुश्किल से मिल पा रहा है। बारिश की यही स्थिति रही तो किसानों को सुखाड़ ही नहीं अकाल का भी सामना करना पड़ सकता है। गिरिडीह जिले में बारिश की स्थिति इतनी खराब है कि जुलाई महीने गुजर जाने के बाद भी जिले भर में अब तक मात्र 2.2% ही धनरोपनी हो पाई है। किसान मोटर पंप का सहारा लेकर कुएं व तालाब का पानी से थोड़ा बहुत जान बचाने के लिए खेती कर रहे हैं। धान के अलावे जो भी खरीफ फसलें लगाई गई है वह भी पानी के अभाव में झुलस रहे हैं। गिरिडीह जिले भर में जून महीने में तो बारिश हुई ही नहीं, जुलाई माह में भी बारिश नहीं हो पाई। पूरे जुलाई माह में मात्र 96.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि जुलाई महीने में सामान्य वर्षापात 297.9 मिलीमीटर होना था। इसी तरह जून माह में मात्र 92.8 मिलीमीटर बारिश हो पाई, जबकि सामान्य वर्षापात 144.2 मिली मीटर होना था। अगस्त महीने में 291.5 मिलीमीटर बारिश होनी है, लेकिन, 4 दिनों में मात्र 22.8 मिलीमीटर बारिश हो पाई है। जबकि बीते वर्ष 2021-22 में जून महीने में 352.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसी तरह जुलाई महीने में 221.8 मिलीमीटर और अगस्त महीने में 125.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश की इस दयनीय स्थिति को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समय पर बारिश नहीं हो पाई है। धान की खेती का समय निकला जा रहा है। किसान दलहन और तिलहन की फसलों में मक्का, अरहर आदि की फसलें लगाए हैं। इसके लिए जिले भर में किसान गोष्ठी आयोजित कर किसानों को जानकारी दी जा रही है और सरकार के तरफ से हरसंभव उन्हें मदद की जाएगी।

Page 46 of 60

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse