वन और पर्यावरण

View All
Published / 2023-09-03 00:07:09
सितंबर में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

  • मानसून कमजोर : 38 फीसदी कम हुई बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बारिश की कमी बीते शुक्रवार को बढ़कर 38 प्रतिशत हो गयी, क्योंकि राज्य में मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक जून से एक सितंबर तक 504.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो इस अवधि के दौरान होने वाली सामान्य वर्षा 807.1 मिमी से काफी कम है। मौसम अधिकारी ने चिंता जतायी कि अगर सितंबर में अच्छी बारिश नहीं होती है, तो झारखंड में इस साल दशक की सबसे कम बारिश दर्ज की जायेगी। सितंबर, मानसून का अंतिम महीना है। 

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 2017 में सबसे कम 720 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस आंकड़े को छूने के लिए राज्य को सितंबर में 200 मिमी से ज्यादा बारिश की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। 

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा कि मानसून गतिविधियां तीन सितंबर से बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन भारी बारिश की संभावना बहुत कम है। झारखंड के छह जिलों में हालात बहुत बुरे हैं, जहां बारिश की कमी 50 फीसदी से अधिक दर्ज की गयी है। चतरा में 64 फीसदी की कमी, हजारीबाग में 54 फीसदी, गिरिडीह में 51 फीसदी, गुमला में 52 फीसदी, कोडरमा में 51 फीसदी और लातेहार में 52 फीसदी बारिश कम हुई है।

Published / 2023-08-15 19:29:36
झारखंड : बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, राज्य में अभी भी मानसून कमजोर चल रहा है। हालांकि, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई है। लोहरदगा में सर्वाधिक 62.3 मिमी बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून कमजोर चल रहा है। मंगलवार को इसकी गतिविधि में कुछ परिवर्तन आने की संभावना है। राजधानी सहित कुछ भागों में बारिश हो सकती है। 15 से 18 अगस्त तक राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट है।

Published / 2023-08-13 17:09:20
हाथियों को बचाने के संकल्प से कितने सुरक्षित होंगे हाथी

  • विश्व हाथी दिवस पर लिया गया हाथियों के संरक्षण का संकल्प, जंगल छोड़ गांव पहुंचने का बताया कारण

टीम एबीएन, रांची। हाथियों को संरक्षित करने के लिए विश्व हाथी दिवस के मौके पर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह जानकारी दी गयी कि झारखंड के जंगलों में बचे हाथियों का संरक्षण कैसे किया जा सके। 

वन विभाग के अधिकारी भी हाथियों को बचाने के लिए और हाथियों के कहर से ग्रामीणों को बचाने के लिए आये दिन प्रयास करते रहते हैं। वन विभाग ने कई बार यह बताया है कि हाथी जंगल से बाहर तभी आते हैं, जब जंगलों को नष्ट किया जाता है। 

आज बढ़ते शहरीकरण और आधुनिकीरण की वजह से जंगल समाप्त हो रहे हैं। जिस वजह से जंगली जानवर गांव या फिर शहर की ओर आम लोगों के बीच पहुंच जाते हैं। झारखंड में हाथियों के झुंड आये दिन लोगों के घरों को नष्ट करता है। इस वजह से राज्य सरकार को अपने कोष से लोगों के घरों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक रूप से सरकारी मदद दी जाती है।

Published / 2023-08-05 15:13:41
कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की संभावना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

भूस्खलन और बाढ़ की बढ़ी संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में शनिवार और रविवार, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में रविवार को भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा।

आईएमडी ने सड़कों पर स्थानीय बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव और प्रमुख शहरों में यातायात पर भारी बारिश के असर को लेकर आगाह किया है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन या भूस्खलन का अनुभव देखने को मिल सकता है।

बता दें कि भारी बारिश के चलते एक बार फिर से किसानों की मुश्किल बढ़ने वाली है। एग्रोमेट सेवाओं ने किसानों को उत्तरी आंतरिक ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में धान की रोपाई स्थगित करने की सलाह दी है। इसके साथ ही किसानों अपने खेतों से पानी निकालने को कहा है जिससे खेतों में जल भरा न हो।

Published / 2023-08-03 19:51:52
लगातार बारिश से जमशेदपुर में उफनायी नदियां

खतरे के निशान के नजदीक पहुंची खरकई नदी, अलर्ट जारी 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने के कारण डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी बीडीओ, सीओ व नगर निकायों को जरूरी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिया है। 

स्वर्णरेखा व खरकई नदियों के तटीय क्षेत्रों में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो इसको लेकर सभी तटीय क्षत्रों में रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट रहने और नदी किनारे तरफ नहीं जाने को लेकर आगाह किया गया है। डूब क्षेत्र में नदी का पानी घुसने पर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चिह्नित आश्रय गृह में भेजना सुनिश्चित करने को कहा है। 

लाइफ सेविंग जैकेट, नाव, मेडिकल किट आदि के मुकम्मल इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं ताकि आकस्मिक स्थिति में ऊहापोह की स्थिति नहीं रहे। कदमा, बागबेड़ा, भुइंयाडीह, कल्याणनगर, शास्त्रीनगर, मानगो, जुगसलाई आदि में नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गयी है। डीसी के आदेश के बाद नगर निकायों की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Published / 2023-08-02 20:41:56
झारखंड में अगले सात दिन खूब बरसेंगे बादल, होगी जमकर बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन और लोकल सिस्टम मजबूत होने का असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है। इसी वजह से बीते रविवार से ही राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 

मंगलवार को संताल परगना के साहिबगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम ऐसा ही होगा। हालांकि, 28-30 जुलाई के बीच भी साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से झारखंड में बारिश का अनुमान जताया गया था लेकिन इसका ज्यादा फायदा ओडिशा ओर छत्तीसगढ़ को हुआ। 

मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि राजधानी रांची सहित आसपास के सभी जिलों में अगले एक सप्ताह तक बारिश होगी। इससे खेतों में इतना पानी होगा कि किसान रोपनी शुरू कर सकें। गौरतलब है कि झारखंड में लगातार दूसरे वर्ष मानसून की बेरुखी से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। झारखंड में इस अवधि में अब तक 205 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन महज 104 मिमी ही हुई है। यह औसत से 36 फीसदी कम है। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से हो रही बारिश से यह आंकड़ा 3 फीसदी के करीब पहुंच पायेगा। गौरतलब है कि रांची में आमतौर पर इस अवधि में 324 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक महज 207.7 मिमी ही बारिश हुई है। राज्य में औसत से 41 फीसदी कम बारिश हुई। इधर, 31 जुलाई से हो रही बारिश की वजह से राज्य के अधिकतम तापमान में कमी आयी है। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। गर्मी से राहत मिली है।

Published / 2023-07-25 13:58:52
झारखंड : 21 जिलों में कम बारिश, किसान बेहाल

  • झारखंड के 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश, किसानों की खेती पर असर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में मानसून कमजोर रहा है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। राज्य से मानसून की बेरुखी का असर यह है कि 24 जुलाई तक राज्य में 434.7एमएम की जगह मात्र 236.3एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य से 46% कम है। 

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा 36 एमएम बोकारो में रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 36.2डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा है। राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण 12.79% ही धानरोपनी हो पायी है।

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अभी मानसूनी टर्फ लाइन झारखंड के दक्षिण में ओडिशा के ऊपर से गुजर रही है। इसी वजह से झारखंड में मानसून की स्थिति अभी कमजोर है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो 25 जुलाई को लो प्रेशर में तब्दील होगा। इसके प्रभाव से 28 जुलाई से राज्य में अच्छी मानसूनी वर्षा की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 24, 25, 26 और 27 जुलाई को राज्य में कुछ स्थानों पर और 28 जुलाई को कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की बात कही।

Published / 2023-07-22 15:53:11
झमाझम बारिश से राजधानी रांची के मौसम हुआ सुहाना

  • रांची में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में काले बादल घिर चुके हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। थोड़ी देर में बारिश होगी। हालांकि, राजधानी समेत पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला व अन्य जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

Page 26 of 59

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse