वन और पर्यावरण

View All
Published / 2023-10-01 13:36:26
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण झारखंड में हो रही मूसलाधार बारिश

टीम एबीएन, रांची। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखने लगा है। 30 सितंबर से ही राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश होने लगी है। अगले 24 घंटे में इसके और प्रभावी होने की उम्मीद है, जिसके बाद कई जिलों में भारी बारिश होगी।

निम्न दबाव के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

विभाग ने राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के दौरान वज्रपात की काफी ज्यादा आशंका होती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को इससे बचने की अपील की है।

  • ऑरेंज अलर्ट वाले जिले - साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां।
  • येलो अलर्ट वाले जिले- गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़, रांची और खूंटी।

एक अक्टूबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रांची, धनबाद तथा पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

दो अक्टूबर को साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

तीन अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

4 अक्टूबर से बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।

Published / 2023-09-25 21:24:44
लोहरदगा : ग्रामीणों ने 8 फीट के अजगर को वन विभाग को सौंपा

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव स्तिथ खेत से ग्रामीणों ने एक आठ फीट के अजगर को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया है। 

जानकारी के अनुसार किसान बिरसा उरांव जब खेत में करम डाल लगाने गया, तो उसने वहां पर खेत में अजगर को देख कर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। अजगर को देखने खेत में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

मौके पर मौजूद डब्लू अंसारी, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, छोटु, सुखसागर पाण्डे,और लाल कमल नाथ सहदेव ने अजगर को खेत से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गये अजगर को वन विभाग सुरक्षित जंगल में छोड़ देगा।

Published / 2023-09-22 19:59:52
लो प्रेशर के कारण भींग रही अपनी रांची

झारखंड के ऊपर है लो प्रेशर का एरिया

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया का व्यापक असर झारखंड में दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की गयी। राज्य में मानसून सक्रिय रहा। 

सबसे अधिक वर्षा 160.2 एमएम गोड्डा (सुंदरपहाड़ी) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस चाइबासा में और सबसे न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। 

आज भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है। संताल परगना के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लो प्रशेर की वजह से 22 सितंबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, और साहिबगंज में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसलिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी है। 

राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 23 सितंबर को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 24 से 28 सितंबर तक भी राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जतायी है।

Published / 2023-09-15 14:57:03
झारखंड : राज्यभर में पूरे सितंबर माह होगी बारिश

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है। इससे झारखंड के कई इलाकों खास कर मध्य व दक्षिणी भाग में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को मध्य, पश्चिमी भाग सहित अन्य इलाकों में बारिश होगी। 16 सितंबर को बारिश में कमी आयेगी। इससे आसमान धीरे-धीरे साफ होगा, जबकि 17 सितंबर को आसमान के पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 24 घंटे में मानसून की गति सामान्य रही है। बंगाल की खाड़ी में आनेवाले समय में फिर निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने की संभावना है। विभाग को मुताबिक, इससे पूरे सितंबर में कुछ दिनों के अंतराल पर बारिश होने की संभावना है। 

15 और 16 सितंबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं वज्रपात को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Published / 2023-09-09 22:48:56
फूलों की खेती, कम खर्च में बेहतर आमदनी का साधन : डॉ राकेश रंजन

टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को चौक के समीप स्थित लोहरदगा कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित बीज, विक्रेताओं का 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स के आठवीं दिन आज शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। 

मौके पर उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक डॉ राकेश रंजन ने फूलों की खेती के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि फूलो की खेती आपके लिए एकदम सही साबित हो सकता है। 

यहां आपको बस खेती का बुनियादी ज्ञान चाहिए और आप कहीं भी फूलों की खेती शुरू कर सकते हैं। आज कल फूलों की डिमांड काफी रहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल सुख-दुख हर परिस्थिति में हो रहा है। 

इसके अलावा अलग-अलग फूलों की अपनी विशेषताएं हैं जो किसी को इत्र के लिए तो किसी को दवा में इस्तेमाल के लिए योग्य बनाती हैं। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती कम खर्च में बेहतर आमदनी का साधन बन सकता है। इसके अलावा समेकित कृषि प्रणाली  पर भी जानकारी दी गई।

Published / 2023-09-09 10:31:12
झारखंड : सक्रिय मॉनसून ने पूरे राज्य को भींगाया

  • झारखंड में मानसून सक्रिय, लगभग सभी जिलों में हो रही झमाझम बारिश

टीम एबीएन, रांची। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रांची में आज भी सुबह से ही बारिश हो रही है। 

अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी है. चतरा, देवघर, धनबाद व पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग जिले में थोड़ी देर में बारिश का अनुमान है। इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Published / 2023-09-03 00:07:09
सितंबर में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

  • मानसून कमजोर : 38 फीसदी कम हुई बारिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बारिश की कमी बीते शुक्रवार को बढ़कर 38 प्रतिशत हो गयी, क्योंकि राज्य में मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक जून से एक सितंबर तक 504.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो इस अवधि के दौरान होने वाली सामान्य वर्षा 807.1 मिमी से काफी कम है। मौसम अधिकारी ने चिंता जतायी कि अगर सितंबर में अच्छी बारिश नहीं होती है, तो झारखंड में इस साल दशक की सबसे कम बारिश दर्ज की जायेगी। सितंबर, मानसून का अंतिम महीना है। 

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 2017 में सबसे कम 720 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस आंकड़े को छूने के लिए राज्य को सितंबर में 200 मिमी से ज्यादा बारिश की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। 

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा कि मानसून गतिविधियां तीन सितंबर से बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन भारी बारिश की संभावना बहुत कम है। झारखंड के छह जिलों में हालात बहुत बुरे हैं, जहां बारिश की कमी 50 फीसदी से अधिक दर्ज की गयी है। चतरा में 64 फीसदी की कमी, हजारीबाग में 54 फीसदी, गिरिडीह में 51 फीसदी, गुमला में 52 फीसदी, कोडरमा में 51 फीसदी और लातेहार में 52 फीसदी बारिश कम हुई है।

Published / 2023-08-15 19:29:36
झारखंड : बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, राज्य में अभी भी मानसून कमजोर चल रहा है। हालांकि, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई है। लोहरदगा में सर्वाधिक 62.3 मिमी बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून कमजोर चल रहा है। मंगलवार को इसकी गतिविधि में कुछ परिवर्तन आने की संभावना है। राजधानी सहित कुछ भागों में बारिश हो सकती है। 15 से 18 अगस्त तक राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट है।

Page 21 of 55

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse