वन और पर्यावरण

View All
Published / 2022-07-01 05:59:22
झारखंड : कई जिलों में आज बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर मौसम विभाग अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। राज्य में पूर्व पश्चिम क्षेत्र में बनें मॉनसून ट्रैंच और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 4 जुलाई तक बारिश होने की बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश के दौरान वज्रपात, को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार संताल परगना सहित गुमला सिमडेगा लोहरदगा जमशेदपुर में आज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अन्य इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून सक्रिय होने से इन दिनों पूरे राज्य में बारिश हो रही है। कई इलाकों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। वहीं लोगों से सतर्क रहने की अपील भी कर अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को बारिश के बाद ही खेतों में जाने की सलाह दी गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में इस बार मॉनसून में काफी पीछे चल रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल बारिश भी काफी कम हुई है। झारखंड में इस मानसून के समय तक 189.5 मिलीमीटर बारिश होती थी, जो अब तक मात्र 95.7 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। संथाल को छोड़ अन्य 23 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

Published / 2022-06-28 12:56:58
झारखंड : 1 जुलाई तक अच्छे मानसून की उम्मीद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून प्रवेश करने के बाद कमजोर हो गया है। अगर बात करें पिछले चार-पांच दिनों की तो मानसून की बारिश में काफी कमी देखने को मिली है। मानसून के कमजोर पड़ने के कारण रांची समेत कई जिलों में बारिश में कमी हुई है। हालांकि कई स्थान में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून अभी वीक चल रहा है। इसलिए पिछले चार पांच दिनों में बारिश में कमी देखी गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वी और पश्चिम ट्रफ, निम्न दबाव का क्षेत्र है, उसके सक्रिय होने से उत्तर भारत, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के असर से आज (28 जून) से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज रांची के उत्तरी इलाकों में कुछ-कुछ जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 29, 30 जून से 01 जुलाई तक राज्य में मानसून का आगमन ठीक से देखने को मिलेगा।

Published / 2022-06-24 17:17:59
झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, चार दिनों तक होगी अच्छी बारिश

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी स्थानों पर अगले तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का वक्त चल रहा है ऐसे में नमी के कारण एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ स्थानों पर विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। दिन में बादल छाए रहने से तापमान में कमी देखने को मिलेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 36.2 मिलीमीटर लातेहार में दर्ज की गई। राज्य में उच्चतम तापमान 38.6 डिग्री डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड की गई। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 32.8, जमशेदपुर में 35.5, डाल्टनगंज 38.6, बोकारो 35.1, चाईबासा 34.8, देवघर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 24.1, जमशेदपुर में 26.2, डाल्टनगंज में 25.3, बोकारो में 26.6, चाईबासा में 25.6 और देवघर में 25.6 रिकॉर्ड किया गया है।

Published / 2022-06-15 16:55:25
राहत भरी खबर... झारखंड में दो दिन लेट कल आ रहा मानसून

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जल्द ही गर्मी की पूरी तरह से छुट्टी हो जाएगी। यानी अब आपको गर्मी नहीं सताएगी साथ ही चिलचिलाती धूप और लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कल 15 जून है और मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक राज्य में मानसून बुधवार को दस्तक देने जा रहा है और बारिश शुरू होने वाली है। गर्मी से परेशान हर कोई लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा है, लेकिन अब मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि झारखंड के में 15 जून से मानसून की बारिश होने लगेगी। तीन दिन का हुआ है विलंब : झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह में एक तरफ जहां चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है तो वहीं दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदल रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 12 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना थी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में मॉनसून आने में कुछ दिन विलंब हो गया है और अभी की जो स्तिथियां है उसके हिसाब से संथाल परगना वाले इलाकों में 15 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। वहीं रांची में 16 से 17 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है, यानी पश्चिम बंगाल से सटने वाले झारखंड के राज्यों जैसे संथाल परगना, सिमडेगा, पाकुड़ यहां मॉनसून पहले दस्तक देगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि रांची में मानसून 16 से 17 जून के बीच आने की संभावना है। बंगाल से सटने वाले जिले जैसे संथाल परगना, पाकुड़, सिमडेगा इन जिलों में मानसून पहले दस्तक देगा उसके बाद रांची के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र रांची की ओर से राज्य के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश 15 जून को हो जाएगा। एक दौर में समर कैपिटल के नाम से मशहूर रही राजधानी रांची में इस वर्ष यदि गर्मी की बात करें तो गर्मी का प्रकोप अन्य वर्षों के ज्यादा रहा है। राज्य में सोमवार को मेदिनीनगर और जमशेदपुर में लू चलती रही। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 44.2 और जमशेदपुर का 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 और जमशेदपुर का 5.3 डिग्री सेसि ज्यादा दर्ज किया गया। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा के कारण देवघर, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

Published / 2022-06-13 15:05:42
मौसम विभाग का येलो अलर्ट लोगों को दिलायेगा गर्मी से राहत

टीम एबीएन, रांची। रांची और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार की सुबह से चिलचिलाती धूप निकली, जिससे लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे थे। लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्व के साथ साथ मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक मौमस में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन दो दिनों के बाद मौसम बदलेगा और बारिश भी शुरू होगी। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी। मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रांची के साथ साथ बोकारो, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में हल्की और तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की आशंका है। इसको लेकर इन जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 27.0 एमएम दुमका में दर्ज की गई। वहीं, राज्य में सबसे गर्म शहर डाल्टनगंज रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। रांची का अधिकतम तापमान 38.8 डि.से, जमशेदपुर का 41.0 डि.से, बोकारो का 40.1 डि.से, चाईबासा का 40.0 डि.से, देवघर का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Published / 2022-06-12 11:37:47
झारखंड : के जिले अब भी लू की चपेट में, 45 डिग्री रहेगा तापमान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 12-15 जून के बीच मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में झारखंड के अधिकांश जिलों में 11 से 15 जून के बीच हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण कई जिलों के तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन, मानसून के नजदीक होने के बाद भी झारखंड के कुछ जिले ऐसे हैं जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों के तापमान में कई अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। दरअसल, रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में 11 और 12 जून को तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। वहीं हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लातेहार जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहने का पूर्वानुमान है। वहीं झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने की अनुमान है। कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है। ऐसे में झारखंड के इन जिलों में अभी गर्मी का सितम कुछ दिन और जारी रहेगा। रांची मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में 11 जून से 14 जून तक बारिश के आसार हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। इन जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को राज्य के उत्तरपूर्वी और दक्षिणी भागों में बारिश की संभावना है। बता दें, झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा गिरिडी के नंदाडीह में 32.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इन जिलों में सताएगी गर्मी, लू की भी आशंका : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं लू की भी स्थिति बनी रही। इस बीच सबसे अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान गिरिडीह में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आने वाले 5 दिनों में पलामू, गढ़वा और चतरा में लू चलने की भी आशंका है।

Published / 2022-06-10 11:05:10
पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें कब मिलेगी उत्तर राज्यों में गर्मी से राहत...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान कार्यालय ने इसके साथ ही 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश में और अगले पांच दिनों तक असम व मेघालय में मूसलाधार बारिश (204.4 मिलीमीटर से अधिक) की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि देश में वार्षिक बारिश में 70 प्रतिशत बारिश मानसूनी हवाओं से होती है और इसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जीवनरेखा माना जाता है। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि मानसून ने 29 मई को केरल तट पर दस्तक दी और 31 मई से सात जून के बीच दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था। जेनामणि ने पत्रकारों से कहा, मानसून में कोई विलंब नहीं है। अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है और उसके बाद के दो दिनों में पूरे मुंबई में मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, तेज हवाएं हैं और अगले दो दिन में बादल बनने लगेंगे। जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आईएमडी ने पिछले महीने बताया था कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य रहेगा और गत 50 साल के औसत 87 सेंटीमीटर वर्षा के मुकाबले 103 प्रतिशत बारिश होगी। यह लगातार सातवां साल होगा जब जून से सितंबर के बीच देश में सक्रिय रहने वाले मानूसन के दौरान देश में सामान्य वर्षा होगी। जेनामणि ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। असम में पिछले महीने भी बाढ़ आ चुकी है। मानसून पूर्व हुई भारी बारिश और उससे आई बाढ़ की वजह से सड़क, रेल पटरियों और पुलों सहित अवसंरचना को भारी नुकसान हुआ। जब जेनामणि से पूछा गया कि दिल्ली-एनसीआर और देश के पश्चिमोत्तर भारत तक क्या मानसून सामान्य तारीख तक पहुंच जाएगा तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पिछले साल आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली तक मानूसन 27 जून की सामान्य तारीख से दो सप्ताह पहले ही पहुंच जाएगा, लेकिन यह 13 जुलाई को पहुंचा जो गत 19 साल में सबसे देरी से पहुंचने का रिकॉर्ड है।

Published / 2022-06-05 14:12:47
पर्यावरण दिवस पर फ्रेंड्स आफ झारखंड के सदस्यों ने लगाये पौधे

टीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फ्रेंड्स आॅफ झारखंड के तत्वावधान में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक साथ पौधा लगाकर एक मिसाल पेश किया। पौघरोपण में झामुमो के अंतू्, भाजपा से उपेंद्र रजक और राजद से रंजन यादव ने भाग लिया। फ्रेंड्स आॅफ झारखंड के संयोजक प्रकाश नारायण ने पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों को बधाई दी और लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किय। इस कार्यक्रम में रांची के गणमान्य लोगों के साथ कई स्थानीय युवाओं ने भी भाग लिया।

Page 48 of 60

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse