वन और पर्यावरण

View All
Published / 2025-02-04 21:02:37
झारखंड में ठंड का सितम धीरे-धीरे कम

बढ़ने लगा तापमान, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। फरवरी  शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां लोगों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले  24 घंटों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की बात कही है। 

जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हिमालयी क्षेत्रों  में भी बर्फबारी नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी नहीं देखा जा रहा है। 

वहीं आज यानी मंगलवार को भी दोपहर में अच्छी-खासी धूप देखने को मिली, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। शाम को ठंडी-ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना रहा। फिलहाल बारिश और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है।

Published / 2025-01-19 17:11:55
झारखण्ड : ठंड से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं

  • झारखंडवासियों को अगले चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के ज्यादातर जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, जिसकी वजह से राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा।

राज्य भर में अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5.2 ℃ अधिक रहा। इसी तरह रांची का अधिकतम तापमान 25℃ रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.8℃ अधिक रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.8℃ अधिक जाकर 28℃ रिकॉर्ड हुआ। 

धनबाद का अधिकतम तापमान 26 ℃ और बोकारो का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य अधिकतम तापमान से क्रमश 0.4℃ और 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इस दौरान राज्य में सबसे कम तापमान 5.7℃ गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुमला के बाद राज्य का सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया। नामकुम में 6.3℃ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. चतरा जिले में न्यूनतम तापमान 6.9 ℃ रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.6 ℃ और रांची से सटे रामगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 9.8℃ रिकॉर्ड हुआ।

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। वहीं, अगले 04 दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं।

  • 19 जनवरी 2025 : इस दिन राज्य में कुछ जगहों पर सुबह की शुरुआत कोहरे से होग। हालांकि इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा। इस दौरान तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है।
  • 20 जनवरी 2025 : सोमवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है।
  • 21 से 24 जनवरी 2025 : 21 से 24 जनवरी तक सुबह की शुरुआत हल्के दर्जे की कोहरे और धुंध से होगी। इसके बाद आसमान में अंशिक बादल छाने की संभावना है।

Published / 2025-01-16 20:21:18
झारखंड : बर्फीली हवाएं अभी और गिरायेंगी पारा

कंपकंपा रही ठंड के बीच आइएमडी की एक और नयी चेतावनी 

टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी प्रदेशों से आ रही बर्फीली हवाओं से झारखंड में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 

इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। आज खासतौर पर गढ़वा, साहिबगंज, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, चतरा, हजारीबाग व पलामू यहां पर सुबह में जबरदस्त घना कोहरा देखा जायेगा। कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही रांची और आसपास के इलाकों का तापमान 12 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

हजारीबाग रहा सबसे ठंडा 

पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान हजारीबाग में 7.7 रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.4 रिकॉर्ड किया गया। गुमला में 7.9 दर्ज किया गया। इसके अलावा, जमशेदपुर में तापमान 12.6 दर्ज किया गया। जबकि डाल्टनगंज में 12 दर्ज तो खूंटी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published / 2025-01-13 21:01:28
झारखंड : आंशिक बादलों के कारण ठंड से मामूली राहत

झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल, ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत!

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज में थोड़ी तब्दीली देखी जा रही है। सोमवार के प्रदेश के कई जिलों में घने और आंशिक कोहरे के साथ दिन की शुरूआत होने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी दो से तीन दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। अगले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अगले तीन दिनों तक पारा 02 से 03 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। 13 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने की प्रबल संभावना है। दिन चढ़ने के बाद आंशिक बदला छाये रहने की भी संभावना है। 

14 जनवरी 2025 को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने के बाद आसमान साफ हो जायेगा। 15 से 18 जनवरी तक के मौसम पूवार्नुमान ने सुबह में कोहरे बनने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना मौसम केंद्र ने व्यक्त की है। इस दौरान रांची और आसपास का तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। 

इससे पहले रविवार के दिन कई इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी गयी। को ज्यादातर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ साथ आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से शनिवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

Published / 2025-01-08 21:15:56
झारखंड : ठंड से फिलहाल कोई राहत नहीं

झारखंड में ठंड से अभी राहत नहीं, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, इसी बीच राज्य में आज यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.62 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी जिस वजह से ठंड बढ़ेगी। 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.97 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राज्य के उत्तर- पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि वायु प्रदूषण को लेकर कम संवेदनशील लोगों में से भी कुछ को समस्याएं हो सकती हैं। संवेदनशील लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। अदक जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 

50 या उससे कम का अदक अच्छी वायु गुणवत्ता को दशार्ता है, जबकि 300 से अधिक का अदक खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक झारखंड में कल का न्यूनतम तापमान 9.59 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.38 सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते मंगलवार को बादल छाने की वजह से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बादल छंटने के साथ ही एक बार फिर ठंडी हवा चलने लगी। 

राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। डाल्टनगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Published / 2025-01-04 10:26:19
उत्तर-पूर्वी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, फिलहाल कोई राहत नहीं

टीम एबीएन, रांची। उत्तर-पूर्व से चल रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात देखने को मिले। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान (5.3℃) खूंटी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा के बानो में दर्ज किया गया। 

राज्य में ठंड का आलम यह है कि अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 04, 05 एवं 06 जनवरी की सुबह की शुरुआत राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे या धुंध के साथ होगी। 

कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। 07 से 09 जनवरी तक सुबह में हल्का कोहरा या धुंध छाये रहने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान 04 जनवरी को राजधानी रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में तापमान 11℃ से 24℃ तथा 05 जनवरी को तापमान 13℃ से 25℃ के बीच रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के कारण अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी।

Published / 2024-12-27 18:52:40
क्या सचमुच आज मौसम की मार झेलेगा झारखंड

क्या आज झारखंड में हैं बारिश के आसार

टीम एबीएन, रांची। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण झारखंड के कई इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाया रहेगा। जबकि कुछ जगहों पर मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना दिखायी नहीं पड़ रही है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहा। 

बात करें राजधानी रांची की तो कांके और इसके आसपास के इलाकों में शाम के वक्त शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के उत्तरी भागों गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और दिन वक्त आंशिक तौर पर बादल छाये रह सकते हैं। दोपहर में धूप खिली रहेगी। वहीं कल से कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 

28 दिसंबर को पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है तो वहीं, 29 दिसंबर को दक्षिणी-पश्चिम हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताये गये हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक झारखंड में अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

इसके बाद 2 दिन 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जिस कारण अत्याधिक ठंड का अहसास होगा। वहीं, अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो तकरीबन सभी जगह मौसम साफ रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Published / 2024-12-25 17:58:01
झारखंड में 28 को बारिश के आसार...

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

28 दिसंबर को इन इलाकों में बारिश की संभावना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि लोगों को ठंड से राहत नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह के समय में कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जायेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गरावट का अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 28 दिसंबर को झारखंड में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे। उत्तर पश्चिमी और और निकटवर्ती उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी के मौसम की बात करें इस दिन रांची में बादल छाये रहेंगे। सुबह और शाम में कोहरा रह सकता है। 

बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। जबकि कहीं कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पलामू में जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया।

Page 15 of 60

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse