वन और पर्यावरण

View All
Published / 2025-02-25 19:23:59
झारखंड : अगले दो दिनों में बढ़ जायेगा 3-4 डिग्री तापमान

झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जल्द ही न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 3 दिन में इसमें धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने एबीएन न्यूज 24 से खास बातचीत में कहा है कि झारखंड में कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है। अभी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 27 फरवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को भी आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है।

Published / 2025-02-18 17:55:03
झारखंड : करवट बदल रहा मौसम, रहें सतर्क

झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम! लगातार 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना 

टीम एबीएन, रांची। फरवरी का आधा से ज्यादा महीना गुजर चुका है। झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में तीखी धूप देखी जा रही है, लेकिन इसी बीच फिर से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक बादल के साथ-साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है। 

इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू और धनबाद में बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। चूंकि, मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान सर्दी-खांसी, एलर्जी, अस्थमा सहित अन्य मरीजों की संख्या में तेजी आती है।

Published / 2025-02-17 18:16:59
झारखंड में हर रोज बढ़ रहा तापमान

झारखंड में आज 35 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम पारा, मौसम फिर बदला

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम खिला रहा। हालांकि, दोपहर में कनकनी हवा और शाम में शीतलहर जैसी स्थिति भी देखने को मिली। लेकिन, एक बार फिर से अब मौसम अपना रूप बदलने वाला है। जहां अब तक आपको ठंड लग रही थी, वहीं आज से गर्मी लगने वाली है। 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर अब आपको न के बराबर देखने को मिलेगा। अब थोड़ा-थोड़ा गर्मी लगना शुरू हो जायेगी। दोपहर में अच्छी-खासी धूप और शाम में हल्की ठंडी हवा चलेगी। लेकिन अचानक से मौसम में इस बदलाव के चलते सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। 

मौसम केंद्र के अनुसार, आज मौसम खिला हुआ रहेगा। आसमान साफ रहेगा व लगभग हर जिले का ऐसा ही हाल रहेगा। दोपहर में कर्कश धूप लगेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। इससे थोड़ा गर्मी का एहसास होगा व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जाने की वजह से रात में भी गर्मी का एहसास हो सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब न के बराबर है। अब लोगों को थोड़ी गर्माहट का एहसास होगा।

Published / 2025-02-16 19:01:16
झारखण्ड : 19 को इन इलाकों में गर्जन-वज्रपात की आशंका

  • इन इलाकों में 19 फरवरी को गर्जन और वज्रपात की संभावना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम में इन दिनों लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की दौर जारी रहेगा। 

सोमवार को आसमान साफ और शुष्क रहेगा। शाम होते ही लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

20 फरवरी से कई इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। 19 फरवरी को राज्य के दक्षिणी पूर्वी भागों के कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, 20 फरवरी को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में भी गर्जन और वज्रपात के आसार नजर आ रहे हैं।

Published / 2025-02-12 21:18:18
झारखंड : बदलते मौसम से हो रहा गर्मी का एहसास

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में हुई बढ़ोतरी, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। 

रविवार से हवा के रूख में बदलाव हो सकता है 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में कुछ बड़े बदलाव की संभावना है। इससे लोगों को दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड के लोगों को अब ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जायेगी। प्रदेश में रविवार से हवा के रूख में बदलाव हो सकता है। 

आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जायेगा 

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जायेगा।

Published / 2025-02-07 21:09:49
झारखंड : मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठंड

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया, जबकि आज का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 04 से 06 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के कारण फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन आज उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-मध्य भाग और रांची में अधिकतम तापमान में 03 से 04 डिग्री की कमी आयी है। 

07 और 08 फरवरी को राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार 10 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल बनने के कारण तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होगी।

Published / 2025-02-06 21:20:21
प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित और मानव जीवन को सशक्त बनायेगा प्योरसम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाकुलिया/ जमशेदपुर। जमशेदपुर के चाकुलिया में आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती मोहंती, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, न्यूरो सर्जन डॉ संजय कूमार ने संयुक्त रूप से प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित करने और मानव जीवन को सशक्त बनाने की और कदम बढ़ाते हुए प्योरसम के नये प्लांट का उद्घाटन किया। मौके पर प्योरसम के सीओओ सहित प्रमुख चिकित्सक डॉ संजय कुमार  उपस्थित रहे।  

अपने विस्तार के हिस्से के रूप में प्योरसम ने झारखंड के चाकुलिया में एक नई सीएफओएम उत्पादन सुविधा की नींव रखी है। यह प्लांट रणनीतिक रूप से 20,000 मवेशियों के लिए एक आश्रय के साथ एकीकृत है, जो एक बंद लूप सिस्टम बनाता है जहां गाय के गोबर को प्रीमियम जैविक खाद में परिवर्तित किया जाता है। 100 टन प्रति माह की लक्षित उत्पादन क्षमता के साथ, यह सुविधा स्थानीय समुदायों के लिए स्थिर रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगी, जिससे प्योरसम के ग्रामीण सशक्तिकरण के मिशन को और मजबूती मिलेगी। 

प्योरसम एक अग्रणी सामाजिक उद्यम, झारखंड भर में सीमांत और आदिवासी किसानों को सशक्त बनाते हुए, गाय के गोबर को उच्च मूल्य वाले जैविक उत्पादों में बदलकर ग्रामीण कृषि में क्रांति ला रहा है। प्राकृतिक खेती, नवीन जैव उत्पादों और किसान शिक्षा को एकीकृत करके, प्योरसम एक आत्मनिर्भर कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा दे रहा है जो मिट्टी के स्वास्थ्य को बढ़ाता है, फसल की पैदावार में सुधार करता है, और सिंथेटिक/रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता को कम करता है। 

प्योरसम बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में, संगठन ने छउइ फर्टिलाइजर्स के साथ फसल-विशिष्ट किण्वित जैविक उर्वरक (सीएफओएम) पेश करने के लिए साझेदारी की है - पुनर्योजी खेती में एक सफलता।  

न्यूरो सर्जन डॉ संजय ने कहा कि ऐतिहासिक स्थान से एक ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत हो रही है। यह प्रयास सार्थक तभी होगा जब क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ आसानी से मिल सके। तकनीक के फायदे बनाते हुए बताया कि कृषि के क्षेत्र में भी विकसित तकनीक से विकसित खेती की जा सके। कृषि में रासायनिक खाद का इस्तेमाल एक गहरी साजिश है। जिसमें भारत के लोग फंस चुके हैं। यदि हम मिट्टी और बीज को विकसित कर दें तो कम पानी में भी बेहतर कृषि कार्य हो सकते है। चाकुलिया से फसल और नसल को बचाने की शुरूआत हुई है। इस प्योरसम इंडिया फाउंडेशन आगे तक ले जाएगी।

Published / 2025-02-05 20:54:32
झारखंड : एक बार फिर मौसम बदलेगा करवट

झारखंड में एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार 

टीम एबीएन, रांची। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तापमान में बदलाव होगा। राज्य में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 

इसके बाद 7, 8 और 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, 6 से 8 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छायी रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। 

इस दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहा और सर्दी का असर भी कम देखने को मिला। वहीं, आज संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Page 14 of 60

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse