समाज

View All
Published / 2026-02-04 21:18:02
65 सदस्यों का दल खाटू धाम निशान यात्रा के लिए रवाना

एबीएन सोशल डेस्क। श्री श्याम मंडल, रांची का 65 सदस्यों का दल आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को ट्रेन मार्ग से खाटू धाम निशान यात्रा के लिए अपराह्न 6 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया।  दिनांक 6 फरवरी 2026 शुक्रवार को रींगस से 20 किलोमीटर की पदयात्रा कर दल बड़ी श्रद्धपूर्वक खाटू धाम में श्री श्याम प्रभु व श्री हनुमान जी महाराज को निशान अर्पित करेगा। 

8 फरवरी 2026 खाटू से प्रस्थान कर सालासर व झुंझुनूं धाम होते हुए दिनांक 9 फरवरी को दिल्ली से प्रात: हवाई मार्ग से चलकर रात्रि 9  बजे रांची आगमन होगा । उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

खाटू धाम निशान पद यात्रा में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया, विवेक ढांढनीयां, अमित जालान, प्रियांश पोद्दार, कौशल अग्रवाल, नितेश केजरीवाल, रतन मोर, शशि बागला, मंजू परसरामपुरिया, नीलम गोयल, मीना देवी, कुसुम मोर, हेमलता गोयल, अर्चना केजरीवाल इत्यादि शामिल हैं। 

Published / 2026-02-03 21:21:08
शेड-नेट की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

एबीएन सोशल डेस्क। शेड नेट खेती से गुमला की सखी मंडल महिलाएं कम जमीन में अधिक आय और आत्मनिर्भरता की नयी मिसाल गढ़ रही हैं। गुमला जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के सहयोग से संचालित शेड नेट फार्मिंग पहल ने गुमला की ग्रामीण महिलाओं के लिए खेती की नयी दिशा खोली है। 

सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को पालकोट कॉपरेटिव एफपीओ के माध्यम से संरक्षित खेती (शेड नेट फार्मिंग और पॉली हाउस खेती) का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें फसल चयन, नर्सरी प्रबंधन, ग्राफ्टेड पौध, जैविक कीट नियंत्रण और नियंत्रित वातावरण में उत्पादन की तकनीकें सिखायी गयी। 

सखी मंडल की महिलाओं ने शेड नेट के भीतर शिमला मिर्च, टमाटर, फ्रेंच बीन्स, मटर व अन्य सब्जियों की खेती शुरू की। जिससे मौसम का खतरा कम हुआ और उपज की गुणवत्ता बढ़ी। मात्र 4 डिसमिल क्षेत्र से महिलाओं को 35-40 हजार तक अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। 

जेएसएलपीएस तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से सामूहिक विपणन, ग्रेडिंग-पैकेजिंग और बाजार से सीधा जुड़ाव संभव हुआ। एफपीओ से जुड़े 3200 किसानों व महिला समूहों ने 10 माह में 80 लाख का टर्नओवर हासिल किया। इस पहल ने सखी मंडल की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया है और वे खेती को आजीविका के साथ-साथ एक सशक्त उद्यम के रूप में अपना रही हैं।

Published / 2026-02-03 18:11:51
8 फरवरी को आयोजित होनेवाली श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा स्थगित

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वावधान में 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को निकलने वाली श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा स्थगित कर दिया गया। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के कारण पूरे झारखंड में आचार संहिता लागू होने के कारण, रांची जिला प्रशासन ने 17 किलोमीटर की श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा की अनुमति नहीं दी।

जिसके कारण इस वर्ष श्री श्याम ध्वज निशान पदयात्रा स्थगित कर दिया गया है। यह 17 किलोमीटर की श्याम ध्वजा पदयात्रा विगत 4 वर्षों से रांची के नेवरी विकास विद्यालय शुरू होकर निज मंदिर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में ध्वजा समर्पण के साथ संपन्न होती है। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-02-01 21:21:15
धूमधाम से मना श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस

एबीएन सोशल डेस्क। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा निर्मित श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस दिनांक 1 फरवरी 2026 को अत्यंत उत्साहपूर्ण  वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया।  

प्रात: श्री श्याम प्रभु की श्रृंगार आरती के पश्चात श्री श्याम प्रभु व गौ माता के जयकारों के बीच श्री श्याम मण्डल के सदस्यों के बड़ी संख्या में हरमू रोड स्थित गौ शाला में गौ पूजन कर सैंकड़ों गौ माताओं को गुड़, रोटी, हरी सब्जी, दलिया इत्यादि अत्यंत श्रद्धा भाव से खिलाया गया।  इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बालकिशन परसरामपुरिया, सुदर्शन चितलांगिया, विक्रम परसरामपुरिया, रतन मोर, ज्ञान प्रकाश बागला का सहयोग रहा।  

11: 30 बजे श्री श्याम मंदिर के निकट शीतल टावर के परिसर में विशाल श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया, जहां 3000 की संख्या में भक्तगण श्री श्याम प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। आज के श्री श्याम भंडारा वेद प्रकाश बागला के परिवार ने निवेदित किया। इसको सफल बनाने में विकास पाड़िया, गौरव शर्मा, अजय साबू, अशोक लाठ, प्रमोद बागड़िया, रोहित पोद्दार का सहयोग रहा।  

शाम 4 बजे से इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का नैनाभीराम श्रृंगार किया गया साथ में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान श्री श्याम प्रभु को अर्पित किया गया तथा श्री श्याम प्रभु की जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों ने गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। 

इस अवसर पर गुरुराम से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री सागर शर्मा ने  चन्दन चौकी ल्याया जी,गंगाजल मंगवाया जी, वो बुला रहा कैसे रोक लूं, मैं तो चला खाटूधाम, कोई ना संभाले संभालता हैं श्याम कोई न कोई रास्ता निकालता हैं श्याम, मेरे सपनों में आते हैं खाटू के बाबा श्याम, आने वाला हैं भक्तों महीना फाल्गुन का, मेरे बाबा ने संदेशा भेजा खाटू आने का जैसे भावपूर्ण भजनों की लय में भक्तगण को झूमने पर मजबूर किया तथा पूरे मंदिर परिसर को श्याममय बना दिया। 

श्री श्याम मंदिर के 21वें स्थापना दिवस पर वन बंधु रांची के एकल विद्यालय को सहयोग राशि प्रदान की गयी। रात्रि 8 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज सिंघानिया, विवेक ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची  मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Published / 2026-01-31 21:29:41
यूजीसी का साइड इफेक्ट : अब पार्टी से दूरी बनाने लगे हैं कट्टर भाजपाई

टीम एबीएन, रांची। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के नये कानून को लेकर अब कट्टर भाजपाइयों में भी भाजपा के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुमला जवाहर नगर में रहनेवाले भाजपा के एक कट्टर समर्थक द्वारिकानाथ मिश्रा इस काले कानून को लेकर इतने आहत हुए हैं कि अपने घर के दरवाजे पर नगर परिषद के आसन्न चुनाव में किसी भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को घर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए इन्होंने बाकायदा दरवाजे पर एक पोस्टर चिपका दिया है। 

जब इस संबंध में श्री मिश्रा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह बिल ऐसे समय लाया गया है जब पूरे देश में हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए सभी एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। हमारे साधु संत और कथाकार भी इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे समय पर देश के जेनजी को भड़काने और उनके बीच आपसी संघर्ष को बढ़ाने का एक षड्यंत्र रचा गया है, जिससे वे अत्यंत मर्माहत हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों की पेट में लात मारने जैसा यह बिल है। इस बिल के कारण शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं के बीच की भाईचारगी और सामाजिक समरसता तार-तार हो जायेगी। यही नहीं यह बिल शिक्षण संस्थानों में जातिवाद और आपसी  संघर्ष को   बढ़ायेगा। उन्होंने मोदी सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा कि इस सरकार को कैबिनेट में ये प्रस्ताव लाना चाहिए। 

अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो निश्चित रूप से यह देश के लिए और उनकी ही पार्टी के लिए आत्मघाती कदम होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि मुझे यह कहते हुए अत्यंत दुख के साथा कहना पड़ रहा है कि शेर समझा था। आज वही खाल में भेड़िया निकल आया है, जो हमें कई पीढ़ियां तक आहत करते रहोगे। उक्त जानकारी गुमला के बलदेव प्रसाद शर्मा  ने दी।

Published / 2026-01-31 18:11:47
दर्शनीय होगी बाबा भोले की बारात की शोभायात्रा : रमेश सिंह

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31- 01 -2026 दिन शनिवार को श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के तत्वावधान में संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में तमाम सदस्यों की उपस्थिति में 15-2-2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष से ज्यादा भव्य एवं मनमोहक झांकियां, ढोल ताशे, आकर्षक भजन मंडली के साथ शोभायात्रा निकाली जाने पर गहन चर्चाएं हुई। 

इस बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की शोभायात्रा में कुछ आकर्षक ऐसी झांकियां होगी जो रांची वासियों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। देवाधिदेव महादेव की शोभायात्रा की तैयारी में संघ के तमाम सदस्य पूरे जोरों शोरों से  लगे हुए हैं। 

बैठक में शैलेंद्र कुमार, नवीन पपनेजा, राकेश अरोड़ा, नीरज जायसवाल, सुमित बजाज, महेश सोनी, शंकर सिंगर, कौशल कुमार, अशोक बजाज, गौरव बजाज, अजय वर्मा, राज सिंह, संजय अरोड़ा इत्यादि शामिल हुए।

Published / 2026-01-31 18:08:43
श्री श्याम मंदिर में कल कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा निर्मित श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस कल दिनांक 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा।  

सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा प्रात: 11:30 बजे मंदिर के बगल में शीतल कॉम्प्लेक्स में श्री श्याम भंडारा एवं मुख्य कार्यक्रम संध्या 4:30 बजे से 7:30 बजे तक गुरुग्राम से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक सागर शर्मा द्वारा भजन संकीर्तन किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (फोन 9835331112) ने दी।

Published / 2026-01-30 20:46:47
बरियातू अनाथालय को बीआईटी ने दान की जमीन

  • बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू अनाथालय में बच्चों के लिए दान अभियान चलाया

टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू स्थित गुरु नानक विकलांग बच्चों के अनाथालय के बच्चों के लिए एक दान अभियान आयोजित किया। यह पहल समाज की ज़रूरतों से जुड़ने और छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।

इस कार्यक्रम से पहले लियो क्लब के 50 सदस्यों ने कॉलेज के हॉस्टलों में जाकर स्वेच्छा से दान इकट्ठा किया। अनाथालय पहुँचने पर यह दान वहाँ रहने वाले 47 बच्चों के बीच बराबर बाँटा गया। इस दौरान केवल दान देने पर नहीं, बल्कि बच्चों के साथ समय बिताने और उनसे जुड़ने पर भी ध्यान दिया गया।

क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ दोपहर का समय खेल और अन्य गतिविधियों में बिताया। अंताक्षरी, रंग भरना और आसान रचनात्मक खेल रखे गये, जिससे बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल बना। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान देना नहीं, बल्कि बच्चों के साथ मिलकर खुशी के पल साझा करना था।

यह अभियान इस सोच पर आधारित था कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। इस अनुभव से छात्रों को यह समझने का मौका मिला कि छोटे-छोटे और अच्छे प्रयास भी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा देश के प्रमुख निजी तकनीकी संस्थानों में से एक है और यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कामों को भी महत्व दिया जाता है। 

संस्थान छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वे समाज को बेहतर ढंग से समझ सकें। जनवरी में किया गया यह दौरा  लियो क्लब की नियमित सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है। क्लब आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा, ताकि समाज से जुड़कर लगातार मदद की जा सके।

Page 8 of 218

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse