समाज

View All
Published / 2024-08-30 20:14:19
श्वेतांबर जैन धर्म संघ का महापर्व पर्यूषण पर्व कल से दिगंबर जैन भवन में

टीम एबीएन, रांची। श्वेतांबर जैन धर्म संघ का महापर्व पर्यूषण पर्व 31 अगस्त से जैन मंदिर डोरंडा में एवं 01 सितंबर से दिगंबर जैन भवन में मनाया जायेगा। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ का डोरंडा जैन मंदिर में 31 अगस्त से एवं श्री साधुमार्गी जैन श्वेतांबर संघ एवं तेरापंथ धर्मसंघ का 1 सितंबर से दिगंबर जैन भवन में शुरू हो रहा है। 

श्री श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ का 31 अगस्त से पर्वाधिराज पर्यूषण जैन मंदिर डोरंडा में शुरू हो रहा है। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, डोरंडा के तत्वावधान में चातुर्मास परम पूज्य श्री खतरगच्छाधिपति मणीप्रज्ञ सागर सूरीश्वर जी की परम पूज्य गुरूवर्या श्री लयस्मिता श्री जी, पु. अभिवर्षा श्री जी, पु.भव्योंदया श्री जी, पु. गुणोदया श्री जी, पु. जिनवर्षा श्री जी आदि ठाना 5 का भव्य चातुर्मास चल रहा है। 

नित्य जप, तप, ज्ञान, ध्यान चल रहा है। पर्यूषण पर्व के दौरान जैन मंदिर डोरंडा में 31 अगस्त को स्नात्र पूजा, 2 सितंबर से प्रतिदिन, कल्पसूत्र वाचन, 4 सितंबर को भगवान महावीर जन्म वांचन, 7 सितंबर को सांवत्सरिक प्रतिक्रमण का कार्यक्रम होगा एवं साथ साथ  प्रतिदिन व्याख्यान, धार्मिक अनुष्ठान, ज्ञानशाला, नित्य शाम में भक्ति भावना आदि का कार्यक्रम किया जायेगा। 

दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड में श्री साधुमार्गी जैन श्वेताम्बर संघ रांची ने 1 सितंबर से पर्युषण कार्यक्रम रखा है। मौके पर धर्म की प्रभावना करने स्वाध्यायी बंधु श्रीमान गौतम जी रांका और सुरेश जी बोरडिया मुंबई से रांची आ रहे हैं। प्रतिदिन सुबह प्रार्थना के पश्चात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 1 सितंबर 2024 से प्रवचन होगा। 

दोपहर में धर्म चर्चा और संध्या के समय प्रतिक्रमण होगी। इसके उपरान्त हर दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। 4 सितंबर 2024 को पारस हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और चिकित्सक से निशुल्क परामर्श का आयोजन होगा। 8 सितंबर 2024 को संवत्सरी महापर्व का आयोजन किया जाएगा जो त्याग और तपस्या का प्रतीक है। क्षमा याचना और विदाई समारोह 9 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। 

जैनों के लिए पर्वाधिराज पर्युषण सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। आठ दिन का यह पर्व, जिसमें आत्मचिन्तन, तप-जप, त्याग, उपवास, भक्ति-भावना, पाप कर्म की निर्जरा आदि की जाती है। मनुष्य के द्वारा स्वयं के किये गये पापों का पश्चाताप का निरीक्षण किया जाता है एवं अधिक से अधिक धर्म ध्यान, तप आदि किया जाता है। पर्यूषण के अंतिम दिवस में सभी उपवास रखते हुए प्रतिक्रमण करके आत्मा की शुद्धि से एक दूसरे से मिच्छामि दुक्कड़म क्षमा याचना करते हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

Published / 2024-08-30 18:18:16
आदिशक्ति श्री सती सावित्री माता की भादो अमावस्या महोत्सव 1 सितंबर को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में

एबीएन सोशल डेस्क। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रांची के तत्वाधान में आदिशक्ति श्री सती सावित्री माता जी (कोटड़ी वाली) का एक दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव 1 सितंबर दिन रविवार को मारवाड़ी  ब्राह्मण भवन रांची के प्रथम तल्ला में मनाया जा रहा है। महोत्सव में माताजी का भव्य श्रृंगार, अखंड मंगल पाठ, भजन जागरण, छप्पन भोग महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

महोत्सव दोपहर 2:30 बजे से श्री गणेश पूजा एवं मंगल पाठ से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। अखंड मंगल पाठ करने के लिए माँ की लाडली श्रीमती सरोज तोसावर् ( सोनी) जयपुर से पधार रही है जो कि सावित्री मंगल पाठ प्रस्तुत करेगी, और उसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित कर छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। 

शाम 6 बजे से रांची के प्रसिद्ध भजन गायक मदन मोहन सोनी एंव मनीष सोनी भजनों की अमृत वर्षा बहायेंगे। इसी के साथ मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के सभी परिवार के द्वारा श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा रांची संस्था की स्थापना भी हो रही है जिससे हमारे रांची महानगर के सभी मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की एक विशिष्ट पहचान भी बन सके।  

महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ओम प्रकाश सोनी, प्रतीक सोनी, किशन लाल सोनी, कन्हैया सोनी, विष्णु सोनी, नारायण सोनी, गोपाल सोनी, प्रेम सोनी, सोनू सोनी, मदन मोहन सोनी, मनीष सोनी, अमित तोसावर, वीरेंद्र तोसावर, सहित पूरा स्वर्णकार परिवार अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। उक्त जानकारी मनीष सोनी (97092 55630) ने दी।

Published / 2024-08-29 20:09:30
नारी ही संस्कृति की संरक्षिका... विषय पर हुआ स्वाध्याय और पाठ-संवाद

टीम एबीएन, रांची। गायत्री युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा में गुरुवार संध्याकाल में गायत्री महिला मंडल प्रतिनिधित्व में गायत्री महिमा सत्संग में स्वाध्याय पाठ व संवाद हुआ। दीदी ने बताया कि नारी ही संस्कृति की संरक्षिका है। 

दीदी ने बताया कि यदि संस्कृति के उन्नयन-अभिवर्द्धन की सहभागिनी, सामाजिक जीवन की सुरभिवर्द्धिनी, नारी को बनाना है, तो उसके चहुंमुखी विकास का वातावरण बनाना, सुविधाएं देना तथा सहायता करना आवश्यक है। कहा कि जब-जब समाज ने नारी को विकसित हो सकने के अवसर दिए हैं, उसने अपनी सांस्कृतिक क्षमताएं सही दिशा में विकसित की हैं। 

ज्ञान, शिक्षा और आध्यात्मिक प्रगति के पर्याप्त अवसर पाने पर तथा समाज-व्यवस्था में समान भागीदारी निभाने का मौका मिलने पर उसने समाज को सदा दीप्तिमान ही बनाया है। पूज्यवर श्रीगुरुदेव वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युग निर्माण साहित्य पुस्तक का एक उद्धरण पर बताया कि "वाचस्पत्य शब्दकल्पद्रुम" के अनुसार माता शब्द का निर्माण ही निर्माणवाची धातु मा से हुआ है। 

इसलिए यह स्वाभाविक ही है कि सृजन तत्व, निर्माण तत्त्व में मातृरूपा नारी में विशेष रूप से रहे शील, सदाचार, धैर्य, क्षमा, उदारता एवं सहिष्णुता की जीवंत प्रतिमा-नारियां परिवार और समाज के निर्माण का दायित्व सदा से ही पूरा करती रही हैं। आगे बताया कि आत्मसाधना के क्षेत्र में भी नारियों पुरुषों को अपेक्षा अधिक संख्या में और अधिक उत्साह से आगे बढ़ती रही हैं। 

महामानवों के मार्मिक आह्वान को सुनकर युग-सृजन के लिए निकल पड़ना भारतीय नारियों की परंपरा रही है। श्रीकृष्ण के आह्वान पर हजारों गोपिकाएं महाकाल के महारास की सक्रिय सदस्याएं, सहयोगिनी व सखियां बनने को आगे आयीं। तथागत बौद्ध के आह्वान को हजारों नारी अंत:करणों ने सुना और बौद्ध भिक्षुणी बनकर सांस्कृतिक चेतना का अलख जगाने निकल पड़ीं। 

अंबपाली से आरंभ यह श्रृंखला संघमित्रा के बाद तक यानी शताब्दियों तक अविच्छिन्न रही। प्रबुद्ध नारियां देश-काल और स्थिति अनुसार अनेक उद्धरण  स्मरण दिलाते हुए बताया कि युगचेतना की समय की मांग व पुकार पर समयदान योगदान की है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-08-28 18:27:30
बछवारस व गोवत्स द्वादशी का त्योहार 30 अगस्त को

गाय और बछड़ों की पूजा करने से गाय मे वास करने वाले सैकड़ों देवताओं का मिलता है आशीर्वाद : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि राजस्थानी महिलाओं का लोकप्रिय पर्व बछवारस 30 अगस्त को मनाया जायेगा। यह पर्व जन्माष्टमी के चार दिन बाद यानी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। 

इस दिन गौ माता की बछड़े सहित पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि बछवारस के दिन गाय और बछड़ों की पूजा करने से भगवान कृष्ण सहित गाय में निवास करने वाले सैकड़ो देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। जिससे घर में खुशहाली और संपन्नता आती है। इस दिन माताएं अपने पुत्रों को तिलक लगाकर तलाई फोड़ने के बाद लड्डू का प्रसाद देती है। 

पुत्रवान महिलाएं अपने संतान की मंगल कामना के लिए व्रत रखती है और पूजा करती है। इस दिन गेहूं से बने पकवान एवं कटी हुई सब्जी नहीं खाए जाते हैं। बाजरे या ज्वार का सोगटा और अंकुरित अनाज की कढ़ी एवं सूखी सब्जी बनाई जाती है। महिलाएं द्वारा सुबह गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद घरों मे सामूहिक रूप से बनी मिट्टी व गोबर से बनी तलैया की अच्छी तरह सजाकर उसमें कच्चा दूध, दही, मोठ, कुमकुम, मोली, धूप दीप प्रज्वलित कर पूजा करती है। 

एक लकड़ी के पाटे पर मिट्टी से बछवारस बनाते हैं और उसमें बीच में एक गोल मिट्टी का बावड़ी बनाते हैं फिर उसको थोड़ा दूध दही से भर देते हैं, तथा सब चीज पूजा सामग्री चढ़ाकर पूजा करते हैं। और बछवारस की कहानी सुनी जाती है।

इस दिन घरों में विशेष कर बाजरे की रोटी बनती है, तथा इस दिन गाय की दूध की जगह भैंस का दूध का उपयोग किया जाता है। इस पर्व को गोवत्स द्वादशी भी कहते हैं। भगवान कृष्ण के गायों और बछड़ों से बड़ा प्रेम था इसलिए इस त्यौहार को मनाया जाता है।

Published / 2024-08-28 18:26:30
फिलहाल महंगे मोबाइल टैरिफ से राहत नहीं

ट्राई के सुझाव को टेलीकॉम कंपनियों ने ठुकराया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महंगे मोबाइल टैरिफ से परेशान ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनियों से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के एक सुझाव पर टेलीकॉम कंपनियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बंडल पैक के बजाय केवल एसएमएस या कॉल के पैक की जरूरत नहीं है। कंपनियों का कहना है कि मौजूदा टैरिफ प्लान ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।

टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिक्रियाएं 

ट्राई ने पिछले महीने एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर टेलीकॉम कंपनियों को सुझाव दिया था कि वे ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाला, सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाला पैक लॉन्च करें। इस पर टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं...

एयरटेल

एयरटेल ने ट्राई के सुझाव पर कहा कि मौजूदा प्लान सिंपल और सीधी तरह से समझने योग्य हैं। उन्होंने कहा कि खासकर उम्रदराज ग्राहक आॅल-इनक्लूसिव बंडल्ड वॉयस, डेटा और एसएमएस पैक को पसंद करते हैं, जो जटिल नहीं होते और इनमें किसी भी तरह के हिडन चार्ज नहीं होते हैं। इन पैकों से ग्राहकों को अलग-अलग प्लान को मैनेज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

जियो

जियो ने अपनी प्रतिक्रिया में एक सर्वे का हवाला दिया है, जिसमें बताया गया कि 91% मोबाइल यूजर्स मौजूदा टैरिफ को किफायती मानते हैं, जबकि 93% उपभोक्ताओं का कहना है कि बाजार में उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।

वोडाफोन-आइडिया (वीआई)

वीआई ने तर्क दिया कि सिर्फ वॉयस या एसएमएस पैक लॉन्च करने से देश में डिजिटल डिवाइड बढ़ेगा। इस तरह के पैक लाने से नॉन-डेटा यूजर्स डिजिटल सेवाओं का अनुभव लेने के प्रति हतोत्साहित होंगे।

ट्राई का तर्क

ट्राई ने अपने कंसल्टेशन पेपर में कहा था कि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध टैरिफ आफर मुख्य रूप से बंडल्ड हैं, जिनमें डेटा, वॉयस, एसएमएस और ओटीटी सर्विसेज शामिल होती हैं। ये बंडल आॅफर सभी सब्सक्राइबर्स की जरूरतों को पूरा नहीं करते क्योंकि सभी सब्सक्राइबर्स सारी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करते। इससे उन्हें उन सेवाओं के लिए भी भुगतान करना पड़ता है जिनका वे उपयोग नहीं करते हैं।

Published / 2024-08-27 18:19:29
सुकरहुटू गौशाला के गौ परिक्रमा मंदिर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...

टीम एबीएन, रांची। सुकरहुटू कांके गौशाला में श्री गोपाल कृष्ण जी के गौ परिक्रमा  मंदिर मे गौ माता सेवा समिति रांची के तत्वाधान मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास भक्तिमय एवं उल्लासपूर्वक के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान का विग्रह, मंदिर परिसर एवं श्री कृष्ण गोपाल जी को सुगंधित पुष्पों से अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। 

शाम 4 बजे कार्यक्रम की शुभारंभ गणेश वंदना के साथ की गयी। इसके बाद संस्था के भजन गायकों ने संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की तथा अपने मधुर भजनों के गंगा प्रवाहित कर भगवान श्रीकृष्ण के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। भक्तगण यशोदा मां को होयो रे लाल, बधाई सारा भक्ता ने, अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम, सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है... जैसे भजनों पर खूब झूमे। 

भगवान श्री कृष्ण को महाभोग प्रसाद, धनिया व आटे की पंजीरी, बादाम, किशमिश, काजू, मिश्री, दूध, मक्खन, पंचामृत एवं मखाने की खीर, नारियल के लड्डू, पेड़ा, चॉकलेट का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे शंखनाद के बीच श्री कृष्ण का जन्म हुआ। 

सभी भक्तगण नंद के आनंद भयो- जय कन्हैया लाल की... जयघोष के साथ भगवान का झूला झूलाने लगे। उपस्थित भक्तों के बीच बधाई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गौ माता सेवा समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या मे भक्तिगण उपस्थित थे।

Published / 2024-08-25 20:32:44
कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नी नचदा...

टीम एबीएन, रांची। श्री राधा कृष्ण मंदिर में आज दिनांक 25/08/24 दिन रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य के पूर्व में भव्य शोभा यात्रा सुबह 7:00 बजे से निकाली गई जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री लड्डू गोपाल जी की अलौकिक झांकी थी जो कृष्ण नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर में समाप्त हुईं तत्पश्चात् भक्तों के लिए प्रसाद  का वितरण किया गया शोभा यात्रा में भक्तों के द्वारा चौक चौराहा पर पुष्प वर्षा के साथ प्रसाद का भी वितरण भक्तों के द्वारा किया गया। 

शोभायात्रा में दुर्गा जागरण मंडली के गायकों द्वारा भजनों की गंगा बहाई गई I जिससे पूरा कृष्णा नगर कॉलोनी भक्ति मय  हो गया दुर्गा जागरण मंदिर के केसर पपनेजा, पवन मनुजा, मनोज किंगर, ज्योति अरोड़ा और चंदन सरदाना के द्वारा भजनों की गंगा बहाई गयी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने दी।

दिनांक 26/08/24 दिन सोमवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 9:00 बजे से वृंदावन से पधारे श्री रसिक पुराण पागल के द्वारा सुमधुर भजनों का कार्यक्रम होगा एवं दुर्गा जागरण मंडली के द्वारा भी भजनों का कार्यक्रम होगा एवं सुबह 11:30 बजे से 1:00 बजे तक मंदिर के पंडितों द्वारा संस्कृत में श्री भागवत गीता का पाठ होगा और दोपहर 2 बजे से 6:00 बजे तक सामूहिक हरि गीता का पाठ भक्तों के द्वारा किया जायेगा।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में   मनोहर लाल जसूजा  मुखी राधेश्याम किंगर चंद्रभान तलेजा केसर पपनेजा  रामचंद्र  तलेजा,नंदकिशोर अरोड़ा मनोज किंगर, हरीश अरोड़ा   चुन्नीलालपपनेजा चन्दन सिडाना अरुण जसूजा किशोरी पपनेजा , गौरीशंकर मादनपोत्रा, हरीश मनुजा,  प्रवीण घई,  विशाल अरोड़ा कमल घई नरेश खत्री, हरीश नागपाल, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा  विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गक्कड़, पवन मनुजा सुनील कटारिया, पवन पपनेजा अनिल मुंजाल निखिल घई, उमंग मनुजा, रोहित तलेजा, विशाल अरोड़ा, रौनक मिड्ढा, ललित किंगर, सुशील गेरा, गौरव किंगर, संजय पपनेजा, मुकेश मुंजाल, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा लाजवंती किंगर, राज देवी मनुजा शकुंतला देवी मुंजाल ज्योति अरोड़ा नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा बबीता पपनेजा, शशि किंगर, हेमा मुंजल हर्षिता जसूजा सिम्मी पपनेजा, संगीता मिढा, रूबी अरोरा, निशा पपनेजा, कामना खत्री, दीपा अरोड़ा, सिमरन बरेजा निशा तलेजा, पूजा जसूजा, रेखा घई,  रश्मि कठपाल कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता विज, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, भावना किंगर, पिंकी तलेजा, छाया पपनेजा और इनके समाज के कई लोग अपना योगदान दे रहे हैं।

Published / 2024-08-24 21:20:59
सावधान : एक सितंबर से बदल रहे कई नियम, जेब पर पड़ेगा असर

  • 1 सितंबर से LPG के दाम समेत होंगे कई बड़े बदलाव
  • आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है असर

एबीएन सोशल डेस्क। अगस्त 2024 का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है और सितंबर दस्तक देने के लिए तैयार है। 1 सितंबर 2024 से कुछ महत्वपूर्ण नियम बदलने वाले हैं, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जीवनशैली और खर्चों पर असर डालेंगे। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आधार कार्ड अपडेट, क्रेडिट कार्ड नियम, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े नियम शामिल हैं।

आपको बता दें कि 1 सितंबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव हो सकता है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियां हर महीने एलपीजी के घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अगस्त में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर में भी घरेलू और कॉमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों के दामों में बदलाव की संभावना है, जो आपके घरेलू बजट पर असर डाल सकता है।

एयर टर्बाइन फ्यूल और सीएनजी-पीएनजी के दाम

वहीं एलपीजी के अलावा, 1 सितंबर से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी के दामों में भी संशोधन किया जा सकता है। यह बदलाव यात्रियों के टिकट के दामों और सीएनजी-पीएनजी वाहन उपयोगकर्ताओं पर सीधा प्रभाव डाल सकता है।

फर्जी कॉल और एसएमएस से जुड़े नये नियम

इसके साथ ही आपको बता दें कि दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 1 सितंबर से फर्जी कॉल और एसएमएस को रोकने के लिए नये नियम लागू करने का फैसला किया है। टेलीकॉम कंपनियों को 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल्स और एसएमएस को ब्लॉकचेन बेस्ड प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल और एसएमएस से राहत मिलने की उम्मीद है। 

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
साथ ही एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड के उपयोग से जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। 

1 सितंबर से यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स की सीमा 2000 प्वाइंट्स प्रति माह कर दी जायेगी। इसके अलावा, थर्ड पार्टी ऐप्स से शिक्षा संबंधी भुगतान पर भी कोई रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड पर देय न्यूनतम राशि की सीमा को घटाकर 15 दिन कर दिया है।

सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी
वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सितंबर खुशखबरी लेकर आ सकता है। केंद्र सरकार 1 सितंबर से महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि की घोषणा कर सकती है। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी, जिससे उनके खर्चों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की सुविधा
इसके अलावा आपको बता दें कि आधार कार्डधारकों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि 1 सितंबर से वे अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा 14 सितंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद अपडेट के लिए शुल्क देना पड़ेगा।

Page 75 of 219

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse