टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्व चंद्रकला देवी मित्तल के चौथे पुण्य स्मृति मे उनके पुत्र राजकुमार मित्तल पत्नी संगीता मित्तल एवं मित्तल परिवार के द्वारा प्रायोजित थी।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 210 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा की माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत 3 वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका, संजय सर्राफ, राजकुमार मित्तल, सुनील केडिया, विजया केडिया, संगीता मित्तल, अविनव मित्तल, अभिषेक केडिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।
एबीएन सोशल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आयाम आरोग्य भारती है। आज कांके रोड स्थित सरोवर एनक्लेव, बसंत बिहार कॉलोनी में सत्यानंद योग मिशन केंद्र में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय प्रमुख एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय का व्याख्यान स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य की चुनौतियां के ऊपर हुआ, जिसमें रांची महानगर के गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। डॉक्टर, वकील, शिक्षक, व्यवसायी वर्ग, कार्पोरेट्स, विद्यार्थी, योग शिक्षकों का समूह सभी लोग उपस्थित हुए।
योग केंद्र में मुख्य अतिथि डॉ अशोक वार्ष्णेय का स्वागत स्वामी मुक्तरथ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट विनोद गढ़ियान पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट करते हुए किये। श्रुति कीर्ति ने मुख्य अतिथि को तिलक एवं पुष्प से सम्मानित किया।
डॉ वार्ष्णेय अपने उद्बोधन के पूर्व लोगों की जीवनचर्या से संबंधित कुछ बातों की जानकारी लेना चाहे कि कितने लोग प्रात: सूर्योदय से पूर्व जागते हैं, कितने लोग बच्चों को तैयार करने हेतू एक घंटे पूर्व उठ जाते हैं, कितने लोग रात्रि को सोने के दो घंटे पूर्व भोजन कर लेते हैं, कितने लोग योग और ध्यान करते हैं और कितने लोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करते हैं। ये जीवन की बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं क्योंकि शरीर के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले सबसे बड़े कारक यही सब हैं।
शरीर अस्वस्थ होने का मुख्य कारण तनाव, चिंता, और अनियमित जीवनशैली है इसे ठीक किये बगैर स्वस्स्थ होने की कामना निराधार है।
आयुर्वेद कहता है शरीर रोग का घर है इसे हर दिन साफ करने की जरूरत है, शरीर की सफाई और मानसिक सफाई। ऋतु और मौसम के अनुसार धरती जो पैदा करती है वही ग्रहण करना चाहिए और वायुमंडल के मुताबिक पृथ्वी औषधीय पौधों को भी जन्म देती है जो जिस प्रांत में हैं वहां वैसी वनौषधियां विद्यमान हैं मनुष्य को उसके तरफ कदम बढ़ाने की जरूरत है।
स्वामी मुक्तरथ जी ने कहा कि हमारे इस योग केंद्र में आध्यात्मिक स्वास्थ्य को दृष्टिकोण में रखकर साधकों/ विद्यार्थियों को योग साधना की शिक्षा दी जाती है। यहां ध्यान, षट्कर्म, योगासन और मंत्र साधना इन सभी क्रियायों को बताया जाता है।
टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी समाज ने 1981 से मारवाड़ी समाज के खास पर्व गणगौर की राजस्थानी परंपरा की पुरानी विरासत को संजोये हुए गणगौर पूजा की सार्वजनिक व्यवस्था गणेश नारायण साबू चौक, सेवा सदन पथ, अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शुरू की।
गणगौर पूजा मारवाड़ी समाज का प्रमुख लोक पर्व है, जो होलिका दहन के दूसरे दिन से 16 दिनों तक चलने वाला यह पर्व मूलत: कुंवारी लड़कियों व सुहागन महिलाओं का त्योहार है। आज 1 अप्रैल 2025, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे से शुरू हुई गणगौर पूजा अपराह्न 2 बजे तक अनवरत चलती रही।
गणगौर मिलान एवं विसर्जन के लिए अपराह्न 3 बजे से मारवाड़ी समाज की महिलाओं के आने का सिलसिला जो शुरू हुआ वो संध्या 6 बजे तक जारी रहा। मंदिर परिसर में गणगौर मिलान एवं बड़ा तालाब में गणगौर विसर्जन घाट की व्यवस्था माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन (श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा संगठन) के सहयोग से सुचारू रूप से चला। माहेश्वरी भवन में लगायें गए गणगौर मेला में गणगौर विसर्जन करने आयी महिलाओं ने रात्रि 8 बजे तक मेला में बने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।
इस महोत्सव को सफल बनाने में निवर्त्तमान अध्यक्ष मुख्य संयोजक शिव शंकर साबू, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जी मारू रांची सभा अध्यक्ष किशन जी साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया उपाध्यक्ष गोवर्धन जी भाला, महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव विमला फलोर, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत चितलांगिया, कुमुद लखोटिया, शारदा लड्डा, लक्ष्मी चितलांगिया, अर्चना साबू, बसंत लाखोटिया, श्याम सुंदर पेड़ीवाल, मनोज काबरा (दामा), अशोक सोढाणी, राजेश सोमानी, दीपक मारू, मनीष मारू प्रकाश काबरा, ओमप्रकाश बोड़ा एवं समाज के तीनों संगठन के सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।
एबीएन सोशल डेस्क। चैत्र नवरात्रि महापर्व महोत्सव के पावन अवसर पर गायत्री महामंत्र का जप अनुष्ठान में साधकों ने गायत्री युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में नवरात्रि साधना में साधक-शिष्य, भाई-बहनों ने चौबीस हजार गायत्री महामंत्र जप-अनुष्ठान का सामूहिक संकल्प लेकर साधना अनुष्ठान में शामिल हुए। इस क्रम में परिव्राजक रणवीर कुमार ने बताया कि हर महत्त्वपूर्ण कर्मकाण्ड के पूर्व संकल्प कराने की परंपरा है।
कहा कि अपना लक्ष्य, उद्देश्य निश्चित होना चाहिए। उसकी घोषणा भी की जानी चाहिए। श्रेष्ठ कार्य घोषणा पूर्वक किये जाते हैं, संकल्प करने से मनोबल बढ़ता है। स्थूल घोषणा से सत्पुरुषों का तथा मन्त्रों द्वारा घोषणा से सत्य शक्तियों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है। संकल्प में गोत्र का उल्लेख भी किया जाता है। गोत्र ऋषि परम्परा के होते हैं।
यह बोध किया जाना चाहिए कि हम ऋषि परम्परा के व्यक्ति हैं, तदनुसार उनके अनुरूप कार्यों को करने का उपक्रम उन्हीं के अन्तर्गत करते हैं। संकल्प धारण में सभी सामाग्री नि:शुल्क थे। प्रतिदिन जप, यज्ञ, एवं संस्कार प्रकरण पर प्रकाश डालकर बताया गया कि सभी संस्कार भी नि:शुल्क होंगे। संकल्प में अधिक परिजन होने से तीन कुण्डीय महायज्ञ आयोजन भी किये गये।
गुरुवर श्रीआचार्य के युग निर्माण सत्संकल्प का पाठ भी करने का परामर्श दिया गया और सभी आगंतुकों को हिंदु वैदिक नव वर्ष संवत्सर और चैत्र नवरात्रि महापर्व पर सभी को हार्दिक बधाई और स्वस्थ-सुखद जीवन, शुभ व स्वच्छ वातावरण विस्तार और उज्जवल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह झारखंड प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद और जिला युवा उप समन्वयक राजू कुमार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति, श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन, रांची के संयुक्त सहयोग से, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त मारवाड़ी समाज द्वारा गणगौर पूजा महोत्सव को हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया जायेगा। उक्त जानकारी माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि कोठारीमालपानी ने दी।
टीम एबीएन, रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की शाखा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम पुंदाग मे परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में आज सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम मे उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों का शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ एचपी नारायण ने सबों की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की एवं आवश्यकतानुसार सबको अपनी ओर से नि:शुल्क दवाइयां दी।
डॉ नारायण ने स्वास्थ्य की देखभाल एवं निरोग रहने के सभी को पूर्ण जानकारी दी। जांच के समय डॉ नारायण को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी एवं अशोक ठाकुर ने सहयोग किया।
डॉ एचपी नारायण ने आश्रम मे रह रहे लोगों से बातचीत कर संस्था के द्वारा किये जा रहे सेवा के इस महान कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह में 2 रविवार 15 दिनो के अंतराल मे अपना आश्रम आकर सभी के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
उन्होंने आश्रम की साफ सफाई की भी तारीफ की। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परम पूज्य गुरुजी स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ प्रारंभ होने वाला झारखंड का प्रथम आश्रम है। आश्रम में प्रारंभिक दौर मे ऐसे पुरुष जो अपने जीवनकाल में अपने रिश्तेदारो, परिवारजनों से बिछुड गये हो एवं अस्पतालों, सड़क किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के आसपास असहाय एवं लाचार स्थिति में पड़े रहते हैं।
उनको स्थानीय प्रशासन और समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक अच्छा जीवन देने की कोशिश की जा रही है। तथा अभी अपना घर आश्रम में 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित लोगों की प्रभु सेवा की जा रही है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25/3/2025 को संध्या 5 बजे श्री महावीर मंडल मकचुन्द टोली चुटिया के तत्वावधान में महिलाओं का विशाल मंगलवारी जुलूस पारंपरिक गाजे बाजे, अस्र शस्त्र के साथ निकाली गयी। जो लोअर चुटिया, महादेव मंडा चुटिया मेन रोड होते हुए प्राचीन श्रीराम मंदिर तक गयी।
जय श्रीराम के जयघोष और हाथों में तलवार थामे महिलाओं ने अस्र चलाना किया। महिलाओं में गजब का उत्साह था वो पूरी तरह से राम रंग में रंगी दिखीं। राम मंदिर में महिलाओं का स्वागत कैलाश केसरी, विजय साहू, मंदिर के पुजारी ने किया।
इस जुलूस में मुख्य रूप से ललिता ओझा, ललीता महतो, नीलम तिवारी, ममता देवी, मोनी देवी, पिंकी सिंह, सोनावती देवी, लक्ष्मी देवी, ज्ञानी महतो, रवि सिंह, राकेश तिवारी, विनोद पाण्डेय, नवीन कुमार, दिनेश महतो, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ पाण्डेय, निखिल पाण्डेय, पुष्कर महतो, बादल महतो, हंसिक सिंह आदि शामिल हुए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो/ रांची। बड़े खुशी की बात है भगवान श्री राम की अनुपम कृपा एवं अनुकंपा से श्री राम कथा आयोजन ट्रस्ट, बोकारो के सान्निध्य में झारखंड को पुन: श्रीराम कथा का आयोजन करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपा पात्र एवं श्री राम कथा के समज्ञ पूज्य श्री राजन जी महाराज अपनी अमृतवाणी से श्री राम कथा का रसपान श्रद्धालु भक्तों को 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक अपराह्न 3 बजे से 7 बजे तक बोकारो के सेक्टर 4 के मजदूर मैदान में करायेंगे।
भागवत प्रेमी रांची निवासी प्रमोद सारस्वत ने बताया 15 जनवरी 2023 को रांची के हरमू मैदान में श्री राजन जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्री राम कथा के रसपान की अमृत वर्षा का लाभ कथा श्रोताओ के बीच दिया था। श्री सारस्वत ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पुन: झारखंड के बोकारो में इनका आगमन 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच हो रहा है।
कथा के प्रथम दिन श्री राम कथा महिमा, शिव पार्वती विवाह, श्री राम जन्मोत्सव, बाल लीला, सीताराम विवाह, श्री राम मंगल यात्रा, केवट प्रसंग, भरत चरित्र, एवं 4 अप्रैल को सुंदरकांड तथा श्रीराम राज्याभिषेक महाराज श्री के मुखारविंद से इन गाथाओं के अमृतवाणी के रसपान का आनंद आप उठा सकेंगे।
प्रमोद सारस्वत ने बताया कि कथा में शामिल होने के लिए रांची सहित अन्य जिला से से काफी संख्या में लोग बोकारो कथा श्रवण को जा रहे हैं।
रांची से मुख्य रूप से प्रेमचंद श्रीवास्तव (लाला जी), प्रमोद सारस्वत मुकेश काबरा, प्रकाश धेलिया ,सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, राजू पोद्दार नेमीचंद अग्रवाल, आनंद माणिक, दीपक पाठक, गोपाल सोनी, धर्मेंद्र तिवारी सहित काफी संख्या में लोग कथा में शामिल होंगे।
आप सभी कथा प्रेमियों से आग्रह कि आप भी सपरिवार, ईस्ट मित्रों संग बोकारो सेक्टर 4 के मजदूर मैदान में पहुंच कर श्री राम कथा गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ करें। उपरोक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse