एबीएन सोशल डेस्क। ब्रह्म विद्यालय आश्रम छोटका राजपुर बक्सर बिहार के वर्तमान पादशाही 108 स्वामी सत्यानंदजी परमहंस के आदेश पर आश्रम के भक्त गण रोहतास जिले के अकबरपुर के पास स्थित परमहंस दयाल के तपोभूमि का दर्शन और पूजन किया। इसके कुछ पूर्व स्वामी जी स्वयं इस स्थान का दौरा किया।
इस गुफा की चर्चा करते हुए ब्रह्म विद्यालय सह आश्रम के वर्तमान स्वामी सत्यानंद जी परमहंस ने बताया कि छपरा में ज्ञान प्राप्त होने के बाद स्वामी अद्धैतानंद जी महाराज ने गृह त्याग कर घूमते हुए इसी गुफा तक पहुंचें जहां उन्होंने तपस्या की। इसके बाद उन्होंने विश्व के कल्याण के लिए पश्चिम दिशा में भ्रमण करते हुए जयपुर के रास्ते टेरी पहुंचे। छपरा के ज्ञान को उन्होंने टेरी में जाकर आश्रम बनाकर वहां महात्माओं मंत्र दीक्षा दी और स्थापित किया।
यह गुफा स्वामी अद्वैतांनदजी महाराज के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक स्थल है। आज भी इसका स्वरुप नहीं बिगड़ा है। उन दिनों जंगल ज्यादा होगा लेकिन अब जंगल कम हो गया है। रामनवमी के शुभ अवसर पर रोहतास गढ़ पहाड़ी जंगल में स्थित ऐतिहासिक गुफा जो जोगिया मान गुफा के नाम से प्रसिद्ध है की पवित्र तपस्थली पर भक्तों ने परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई और पाठ आरती पूजन अर्चन किया। यों तो परमहंस दयाल जी की जयंती रामनवमी को देश विदेश में मनाई ही जाती है किंतु इस पवित्र गुफा पर यह प्रथम उत्सव है, जो सौभाग्यपूर्ण, आनंददायी और ऐतिहासिक है।
यह अत्यंत ही दुर्गम मार्ग, सघन विवर और भीषण पहाड़ी वाला स्थान है। यह कार्यक्रम ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम छोटका राजपुर के स्वामी जी महाराज की आज्ञा व कृपा से ही संभव हुआ है। इस प्रोग्राम में अवधविहारी मितवा, सुनील कुमार सिंह, मनोज वर्मा, गप्पू स्वर्णकार, मोहन प्रसाद, शुभम सिंह निवासी बलिया, उ.प्र. तथा ओमप्रकाश, मनोज कुमार निवासी लिलारी रोहतास बिहार एवं अवधेश यादव, श्रवण कुमार, पृथ्वी उरांव आदि स्थानीय भक्तगण शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 12 अप्रैल 2025 हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती का उल्लास लिए भक्तगण प्रात: काल से ही वीर हनुमान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रातकाल में हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गैंदा व से मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम श्री श्याम प्रभु का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया।
रात्रि 8:30 बजे श्री वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण कतारब्रध होकर वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की गयी। इस अवसर पर वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा का भोग अर्पित किया गया।
रात्रि 11:30 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, नितेश लखोटिया, अजय साबू, अरुण धानुका, प्रियांश पोद्दार एवम राजेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थित भगवान श्री सालासर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं सनातनी परंपरा के साथ श्री सालासर हनुमान मंडल ने मनाया।
श्री सालासर हनुमान मंडल रांची के अध्यक्ष धरम चंद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सालासर जी की पुष्प सुसज्जित नैना विराम झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं संपूर्ण मंदिर प्रांगण को सुसज्जित किया गया।
प्रात: 9:00 बजे गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मंडल के सचिव कमल शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम आचार्य पंडित श्री जनार्दन शर्मा के सानिध्य में 151 महिलाओं द्वारा भव्य सुंदर पाठ कांड का पाठ किया गया। संध्या 5:00 बजे से भक्तों के द्वारा स्वर संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं सम्मिलित हुई संध्या 7:00 बजे से कोमल छाया, पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने श्री हनुमान जी का भजन अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं के हृदय को छू लिया। सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक सवामणी भोग लगाने का तांता लगा रहा।
रात्रि 10 बजे श्री हनुमान जी की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ हुआ ।कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा के देखे रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मौके पर अशोक पुरोहित, कृष्णा लाल शर्मा, गुलाब शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अमित शर्मा,महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, मनोज बजाज,चेतन शर्मा, रविशंकर शर्मा टोली, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा,गौतम शर्मा, गुड्डू व्यास, मनीष सारस्वत, अंकित शर्मा, साक्षी शर्मा, पिंकी शर्मा एवं वंशिका शर्मा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा।
टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ महावीर जयंती की शोभायात्रा जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से दिनांक 10 अप्रैल 25 को सुबह 8 बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 10/4/2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस 10 बजे मंदिर पहुंचेगी।
तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है और 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है। समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी के द्वारा समाज के सभी लोगों को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा और अमरचंद बैंगानी ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची ने अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 7 से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।
आज के भोग के मुख्य यजमान प्रभाष गोयल ने अपने पूरे परिवार के साथ नीलम गोयल, रोहित गोयल, हेमलता गोयल, अंकित गोयल, आंचल गोयल, रेयांश गोयल ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।
सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं गोयल परिवार ने गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।
द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आये हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 450 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, विकाश पाडिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 08 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: काल से भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।
मौके पर प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनकर कर विभिन्न ताजे खुभुदार फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया। वरदानी शीश का भव्य दर्शन कर भक्तगण अत्यन्त भाव विभोर हो रहे थे। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की गयी। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरूवात की गयी।
कार्यक्रम के दौरान हम आज सभी मिलकर तुम्हें भजन सुनाएंगे, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, भरोसा है तेरा खाटू वाले, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है, देता हरदम सांवरे हारे का तू साथ... आदि भजनों की लय पर भक्तगण झूम रहे थे। इस अवसर पर श्री प्रभु को मिल्क केक, बादाम बर्फी, केसरिया पेड़ा, गुलाब जामुन, रबड़ी, कलाकंद विभिन्न प्रकार के फल एवम मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, प्रियांश पोद्दार, मनोज ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल, विकास पाडिया, अभिषेक डालमिया, अजय साबू, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के द्वारा ग्रीन होराइजन होटल स्टेशन रोड रांची में प्रेस वार्ता की गयी। इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री विहिप ने कहां कि झारखण्ड में ईसाई मिशनरियों के माध्यम से धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है, मुस्लिम समुदाय द्वारा लव जेहाद हर दिन देखने को मिल रहा है।
झारखण्ड के सीमा पर म्यांमार और बांग्लादेश मुस्लिम घुसपैठ तथा हिन्दुओं की जनसंख्या में कमी देश की हिंदू जनसंख्या के असंतुलन के चार बड़े कारण हैं, इन चार बातों हमें विशेष कार्य करने की जरूरत है। श्री परांडे ने घुसपैठ और धर्मान्तरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने में मुस्लिम घुसपैठ हुए हैं।
इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में ईसाई मिशनरियों ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण का कार्य किया है। गौ तस्करी, लव जेहाद, घुसपैठ आदि चिंता के विषय हैं। इन विषयों पर जागरण और हल ढूंढ़ने का कार्य विहिप कर रही है। श्री परांडे ने यह भी कहा कि विदेशियों और विधर्मियों द्वारा झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही जनजातीय समुदाय की बेटियों से विवाह कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का षडयंत्र भी रचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विहिप के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों व अभियानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विहिप हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान चला रखी है, इस क्रम में विजयवाड़ा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था।
इस वर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्य सरकारों, वहां के विधायकों, सांसदों आदि से मिलकर इस बाबत कानून लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत व मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने भी हिस्सा लिया। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद्, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक स्वावलंबन के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा समूह के क्रेडिट लिंकेज कार्य को गति दी गई है। अब तक 2.91 लाख समूहों का गठन हो चुका है, जिसमें वर्ष 2019 से अब तक 53,293 से ज्यादा समूह बने हैं एवं क्रेडिट लिंकेज में 14,204 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जो वर्ष 2019 दिसंबर से पूर्व 545.30 करोड़ रुपये था।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को गति देने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बैंकों के साथ क्रेडिट लिंकेज सुनिश्चित कराने की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक हो रही है। इसके तहत एसएचजी सदस्यों को सरल शर्तों पर ऋण सुविधाएं प्रदान की गयीं और उनकी आजीविका गतिविधियों को मजबूती मिली।
प्रेमलता देवी जीवन ज्योति आजीविका सखी मंडल से जुड़कर आज अपने परिवार का भविष्य संवार रही है। पति के असमय मृत्यु से प्रेमलता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। पति के जाने के दुख के साथ ही परिवार और बच्चो की जिम्मेदारी भी उन पर आ गई। ऐसे मुश्किल समय में समूह का साथ मिला। प्रेमलता ने पचास हजार रुपये क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल) के तहत ऋण लेकर सिलाई मशीन खरीद सिलाई का कार्य शुरू किया।
मेहनत और अच्छे काम से प्रेमलता की आमदनी बढ़ने लगी और उन्होंने पुराने ऋण चुकाने के बाद सिलाई केंद्र खोलने के लिए ग्राम संगठन से तीस हजार रुपये ऋण लिया और काम को आगे बढाया। प्रेमलता कहती हैं, परिवार के भरण पोषण के बारे में सोचकर काफी चिंतित रहती थी, लेकिन समूह की महिलाओं के हौसले से मुझे हिम्मत मिली और आज सिलाई कार्य से प्रति माह करीब दस हजार आमदनी कर परिवार चला रही हूं।
राज्य में बैंकिग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, पशु सखी, कृषि सखी, वनोपज मित्र, आजीविका रेशम मित्र, सीआरपी समेत, करीब 85,000 सामुदायिक कैडर को प्रशिक्षित कर परियोजना के क्रियान्वयन एवं विस्तारण में लगाया है। आधुनिक संचार तकनीक से इन महिलाओं को लैस किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse