समाज

View All
Published / 2025-05-18 21:27:39
पंछी को दाना- पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित आक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर पंछी को दाना - पंछी को पानी - जन जागरूकता अभियान - वर्ष 2025 के दूसरे चरण का आयोजन किया। 

कार्यक्रम प्रात: 7 बजे शुरू किया गया जिसके तहत लोगों के बीच 250 सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का पैकेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। 

लोगों को कार्यक्रम के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया कि प्रकृति के संतुलन में पक्षियों का अहम योगदान है। उनके रक्षार्थ यदि हम अभी जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नही जब पक्षी केवल किताबों एवम चित्रों तक सिमट कर रह जायेंगे। पक्षी हमारे बीच से विलुप्त न हो जाये और इस भीषण गर्मी से उनके प्राणों के रक्षार्थ यह पंछी को दाना - पंछी को पानी कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा पहल है।

कार्यक्रम में लोगों के बीच लगभग 250 सकोरा एवं दाना के पैकेट को वितरित कर उनसे निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर इसमें पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें।  इसके पूर्व इस कार्यक्रम के पहले चरण में किशोर गंज रोड न. 1 स्थित एल. पी. पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच 200 सकोरा एवं दाना के पैकेटों का वितरण किया जा चुका है।

आज के कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह-  शाखा रांची की ओर से विभूति शंकर सहाय, हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, राधा मोहन मिश्रा, मानन्द सिंह, अभिजीत रौनियार, सुचित्रा शाहदेव, रचना रौनियार, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, रोहित कुमार सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव, समुद्र नाथ शाहदेव, सौरभ राज, शांभवी शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, अक्षत नाथ शाहदेव शामिल हुए।

Published / 2025-05-18 21:05:31
पोप लियो 14वें के परमाध्यक्षीय काल के उद्घाटन की धर्मविधि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 18 मई 2025 को संत पेत्रुस महागिरजाघर रोम में पोप लियो 14वें ने अपनी प्रेरिताई का उद्घाटन किया। इस धर्मविधि ने संत पेत्रुस और उनकी शहादत के साथ संबंध स्थापित किया, जो रोम के कलीसिया के आधार बने। पोप लियो 14वें के पदग्रहण के इस समारोह में उसे पालियुम और मछुआरे की अंगूठी  प्रदान की गयी। 

काथलिक कलीसिया में इन प्रतीक चिन्हों का विशेष महत्व होता है। पालियुम एक धार्मिक परिधान है, जो खोई हुई भेड़ को कंधे पर उठाने वाले चरवाहे के प्रतीक के रूप में पहनाया जाता है। इसे छह काले क्रूसों से सजाया गया है, जो प्रभु के क्रूस की याद दिलाते है।

वहीं, मछुआरे की अंगूठी पेत्रुस की विश्वास की मुहर है, जिसे उन्होंने येसु के आदेश पर मछलियां पकड़ी थीं। धर्मविधि की शुरुआत संत पेत्रुस महागिरजाघर में हुई, जहां पोप ने संत पेत्रुस की कब्र पर प्रार्थना की। इसके बाद, उन्होंने सुसमाचार और धर्मविधि के माध्यम से पोप के आधिकारिक कार्य का उद्घाटन किया। 

समारोह के अंत में, पोप ने सभा को आशीर्वाद दिया और यह प्रार्थना की कि ईश्वर कलीसिया को प्यार, एकता और कृपा में सुदृढ़ करें। इस विशेष अनुष्ठान के माध्यम से, पोप लियो 14वें ने अपनी प्रेरिताई का शुभारंभ किया।

Published / 2025-05-16 23:04:39
25 को जमशेदपुर से रातू रोड लाया जायेगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप

  • गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, रातु रोड में 25 मई को टाटानगर से पुष्प से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप लाया जाएगा 

टीम एबीएन, रांची। गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में 25 मई,रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरु घर के सेवकों का जत्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को टाटानगर से रांची ले आने के लिए दोपहर 12:00 बजे रवाना होगा।

कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के विरध (वृद्ध) स्वरूप को पुष्प से सज्जित वाहन में विराजमान कर टाटानगर स्थित टेल्को गुरुद्वारा साहिब ले जाया जाएगा और यह स्वरूप धर्म प्रचार समिति,अकाली दल,जमशेदपुर को सौंप दिया जाएगा। वहां लंगर छकने के बाद वाहेगुरु जी से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के नये पावन स्वरूप को सड़क मार्ग द्वारा रांची ले आने की अरदास होगी तत्पश्चात वहां से दोपहर साढ़े तीन बजे जत्था रांची के लिए रवाना होगा। 

यह जत्था शाम सात बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित नानक चंद जी अरोड़ा के चौक पहुंचेगा और वहीं से सत्संग सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा और शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई करेंगे और गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुखासन कराया जाएगा। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि टाटानगर से पुष्प सवारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को बड़े ही श्रद्धाभाव से लाया जाएगा और कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में विराजमान किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।

Published / 2025-05-15 23:25:18
देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

  • बिरसा हुंकार पत्रिका के नव स्वरूप का लोकार्पण भी हुआ

टीम एबीएन, रांची। विश्व संवाद केंद्र, झारखंड द्वारा ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा के पावन अवसर पर 15 मई 2025 को देवर्षि नारद जयंती सह पत्रकार सम्मान समारोह एवं बिरसा हुंकार पत्रिका  नये स्वरूप में लोकार्पण का आयोजन रांची कॉलेज परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं देवर्षि नारद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पारंपरिक विधि से किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान-2025 तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए। वरिष्ठ पत्रकार श्रेणी सीताराम पाठक जी गढ़वा, पलामू क्षेत्र  83 वर्षीय सक्रिय पत्रकार हैं, पद्मश्री बलबीर दत्त जी साथ राँची एक्सप्रेस, देशप्राण जैसे अनेकों संस्थानों  में अपनी सेवाएँ दी। महिला पत्रकार की श्रेणी में प्रभात खबर की वरिष्ठ संवाददाता लता रानी राँची, एवं नवोदित पत्रकार बीरबल यादव जामा, दुमका को यह सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, विभिन्न स्थानों से आए हुए पत्रकारों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जागरण पत्रिका बिरसा हुंकार के नव स्वरूप का लोकार्पण भी मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पत्रिका की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बिरसा सेवा स्मृति न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि यह पत्रिका झारखंड की जनजातीय संस्कृति, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों की एक सशक्त अभिव्यक्ति है।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, वर्तमान समय में जब सूचनाओं का प्रवाह बिना सत्य और तथ्य की पुष्टि के हो रहा है, ऐसे में देवर्षि नारद जी के संवाद कौशल से पत्रकारों को सीख लेनी चाहिए।कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से सत्य और तथ्य को जाने बगैर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है, ऐसे समय में देवर्षि नारद जी से पत्रकारों को सीख लेने की आवश्यकता है। हाल की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का परिचय दिया। कई बड़े-बड़े मीडिया हाउस ने भी भ्रामक खबरें चलाईं। तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया। जबकि भारत के अंदर कई मीडिया हाउस ने अपनी सकारात्मक पत्रकारिता का परिचय दिया। 

उन्होंने कहा कि भारत की मीडिया की जिम्मेदारी ऐसे मौके पर और भी बढ़ जाती है ताकि समाज तक सत्य पहुंच सके। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए राजनीतिक और भौगोलिक के साथ-साथ हमारे मन भी एक होने चाहिए। हमारे देश की एकता पर प्रहार करने वाले लोग पहले भी थे और आज भी हैं। आज देश की एकता के लिए जरूरी है कि हम सबमें समानताएं क्या हैं, उसे उजागर करना और उसे जोड़ना बहुत आवश्यक है।

हमें अपने देश के इतिहास को जानने के साथ-साथ उसे सही क्रम में जानना भी उतना ही जरूरी है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि आज भारत में भाषा के नाम पर राजनीति हो रही है, लेकिन हमें यह समझना होगा कि हमारी भाषाएं आपस में ही एक-दूसरे की बहनें हैं। भारत की सारी भाषाएं एक-दूसरे से मिलकर ही आगे बढ़ीं और विकसित हुईं। उन्होंने कहा कि आने वाली तकनीक हमारी भाषाओं के साथ हमें भी जोड़ने का काम करे, ऐसी ही कोशिश हमें भी करनी होगी। भाषाओं के बाद उन्होंने बताया कि कई लोग हमें जातियों में भी विभक्त करने की कोशिश करते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड में कई तरह के जनजातीय समाज के लोग रहते हैं। उन्होंने झारखंड की जनजातीय समाज की संस्कृति को हिंदू संस्कृति का सबसे शुद्धतम स्वरूप बताया। वही संस्कृति धीरे-धीरे अन्य गांव और शहरों में आई, वह अलग-अलग तरीके से विकसित होती चली गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की कई बातें लोग भूल जाते हैं। इसीलिए आज की पत्रकारिता में हमें समाज में इस बात को बार-बार पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विकास की कथा से जानबूझकर कुछ पन्ने हटा दिए गए और कुछ पन्ने जोड़ दिए गए, जिसके कारण समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। इन्हीं बातों को बताते हुए उन्होंने कहा कि आज देवर्षि नारद को आदर्श मानकर ही पत्रकारिता करने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे बताया कि पिछड़े और गरीबों के हितों के नाम पर हिंसक आंदोलन भी किए गए, जिनसे कभी उन गरीबों का भला नहीं हो पाया। वहीं कई क्षेत्रों में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों का जिक्र किया, जिनके कारण उन क्षेत्रों में विकास और शांति देखी गई, जबकि वर्षों से उन्हीं के नाम पर लोगों को भ्रमित करने वाले माओवादी और मिशनरी प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांति स्थापित नहीं हो पाई।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्षों का हो चुका है। 100 वर्ष पहले परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी ने कहा था कि असामान्य काम सामान्य लोग एक साथ मिलकर आसानी से कर सकते हैं। यह अब हमारे समाज में दिखने लगा है। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कोरोना के समय को याद करते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और ऐसी कई संस्थाएं थीं, जिन्होंने मिलकर सरकार का साथ दिया और इस महामारी से लड़ा। उन्होंने झारखंड की जनजातीय संस्कृति को हिंदू संस्कृति का शुद्धतम स्वरूप बताया और कहा कि यह संस्कृति पूरे भारतवर्ष की सांस्कृतिक एकता का मूल है।

मुख्य अतिथि के रूप में विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने देवर्षि नारद जी की जयंती पर कहा कि आज के समय में देवर्षि नारद जी ने ही तथ्य और सत्य पर आधारित सकारात्मक पत्रकारिता की शुरुआत की थी। आज भी इसी सकारात्मकता के साथ पत्रकारिता की आवश्यकता है। प्रत्येक पत्रकार को नारद जी को ही अपनी प्रेरणा मानकर काम करना चाहिए और यही कारण है कि हम आज नारद जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेरणादायक पत्रकारिता वही होती है जो समाज को दिशा दे, उसे जागरूक करे और रचनात्मक संवाद स्थापित करे।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन जी, विश्व संवाद केंद्र अध्यक्ष रामावतार नारसरिया तथा बिरसा सेवा स्मृति न्यास अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने भी अपने विचार साझा किए और नारद जी की पत्रकारिता परंपरा को आज के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बताया। कोविड काल में समाज सेवा के उदाहरणों से संघ की सामाजिक भागीदारी को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में रामावतार नारसरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और वंदे मातरम् गीत के साथ समारोह का समापन हुआ।इस कार्यक्रम में समाज के अनके वर्गों की सहभागिता रही। डॉ अजीत कुमार, डॉ तपन शांडिल्य,करमवीर सिंह,राकेश लाल, धनंजय सिंह, डॉ सुभाष यादव, संजय जैन, मयूर मिश्र, जिज्ञासा ओझा, प्रतिष्ठा सिंह, मनोज भारद्वाज, सुषमा कुमारी, संजीव गोस्वामी, विवेक सिंह, दीपक पांडेय, बिनायक मिश्र, पंकज वत्सल, चंदन मिश्र, डॉ गोपाल पाठक, डॉ मयंक मुरारी, शशांक राज, भानु जालान, राजीव कमल बिट्टू, विजय घोष, प्रशांत पल्लव, रवि प्रकाश, रोहित शारदा, निलेश कुमार, डॉ सतहिश मिद्धा, धनंजय पाठक, प्रकाश, विकास कुमार इत्यादि अनेकों गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ प्रेस के साथियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दी।

Published / 2025-05-14 22:06:04
देखें वीर अनेक

Pallavi Singh

देखें वीर अनेक,  

अब शेरनी की दहाड़ है। 

एक आसमान की बिजली  

दूसरी भूकंप की आगाज है।।  

विंग कमांडर वोमिका सिंह  

करनल सोफिया कुरैशी  

भारत माता की शान है।। 

 

सिंदूर मिटाने वाले आतंकी,  

तुझे एक चुटकी सिंदूर की कीमत बतायेंगे 

भारत मां के बच्चे हम 

आपरेशन संकल्प हमारा  

तुझसे भारत माता की जय के नारे लगायेंगे। 

 

कलमा पूछ के मारने वाले,  

तुझे कलमा का मतलब बतायेंगे  

जय श्री राम के नारे लगवोंगे।।

 

मत भूलो पाकिस्तान,  

1971 में तेरे टुकड़े हुए।  

इंदिरा ही थी वह नारी,  

हर भारतीय के दिल में बसी है मां काली।।

आतंकी, रोते हुए तुने हमें छोड़ा था,  

सुनो हम हिंद की नारी हैं,  

हिम्मत ही सुहाग हमारा,  

मातृभूमि के खातिर, कुर्बान है जहां सारा ।।

 

और कहा था तुने मोदी को जाकर बताओ 

आ गये हैं तुझे मिटाने  

भारत की सीमा को अफगानिस्तान से मिलाने, 

जय मां भवानी, जय हिंद, जय हिंद की सेना।। 

(कवयित्री रिम्स रांची बीडीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा है।) 

Published / 2025-05-13 21:24:17
विहिप रांची महानगर ने बिरसानगर हटिया में की समरसता संगोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर द्वारा बिरसानगर हटिया में समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा हम सभी हिंदू भारत मां की संतानें हैं इस नाते सहोदर हैं। कोई छोटा या बड़ा नहीं है। उन्होंने सभी से आग्रह किया जातिगत भावना से ऊपर उठकर हम सभी हिंदू एक हैं यह भाव अपने अंदर भरते हुए समरसतायुक्त  समाज के निर्माण में सहभागी बनें। भेद भाव मुक्त संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा। 

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विभाग संयोजक अंकित सिंह, महानगर समरसता प्रमुख मुकेश गिरी, बिरसा नगर मंत्री विजय मिश्र, चंद्रमा प्रसाद, राम मनोज साहू, बद्री विशाल सोनी, दुर्गेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, सहायक तिर्की, प्रवीण पांडे, संजय मिश्र, आशुतोष मिश्र, अजय बैठा, राजेश अग्रवाल, सुमन सिंह, हरे कृष्ण पांडे, माहीतोष वर्मा, चंद्रिका यादव, शैलू देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के  रांची महानगर मंत्री विश्व रंजन ने दी।

Published / 2025-05-13 20:54:03
हिंदुओं की कुटुंब प्रणाली और जनसंख्या नीति खतरे में : बजरंग बागड़ा

टीम एबीएन, रांची। 13 मई 2025 को विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री बजरंग बागड़ा ने झारखंड के अधिवक्ताओं के साथ ग्रीन एक्रस होटल एअरपोर्ट रोड रांची में बेठक की। श्री बागड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष के हिन्दुओं ने साढ़े सात सौ वर्ष तक इस्लामिक शासन और दो सौ वर्षों का इसाई शासन को झेला, इसके बावजूद अपने अस्तित्व को बचा कर रखने में सफल रहा है। 

इसका मुख्य कारण कारण हैं विवाह और कुटुंब प्रणाली परंतु आज के मौजूदा दौर में हम हिंदुओं के द्वारा कुटुंब और विवाह प्रणाली में हो रहे परिवर्तन के कारण  हमारा अस्तित्व खतरे में है और यह हिन्दू समाज के नाश का कारण बन सकती है। अत: हमे अपनी गलतियों को समय रहते हर हाल में ठीक करना होगा।  

श्री बागड़ा झारखंड के दो दिवसीय प्रवास में आज रांची आए और विहिप से जुड़े अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं को संबंधित किया। श्री बागड़ा ने हिंदू परिवारों की कुटुंब प्रणाली और जनसंख्या नीति में आये कई बदलाओं पर चिंता जाहिर करते हुए, आग्रह किया कि यदि हिन्दू परिवार सामूहिकता की भावना को बढ़ावा नहीं दिया गया और जन्म दर को बढ़ाकर कम से कम तीन बच्चों का नहीं किया गया, तो हम हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा।

उन्होंने श्रीराम मंदिर से जुड़े अभियान की सफलता और प्रयागराज के महाकुंभ में 66 करोड़ हिंदुओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों से विश्वभर में नयी ऊर्जा की जागृति हुई है, परंतु यह जागृति हमें सिर्फ धार्मिक आयोजनों एवं मंदिरों तक ही सीमित नहीं रखना है। ऐसी जागृति हम हिन्दुओं को अपने मूल जीवन विंदु और जीवन दर्शन के क्षेत्र में भी  खास तौर पर दिखाने की जरूरत है। 

हमारी विवाह प्रणाली पूरे दुनिया में अनूठी है, विवाह प्रणाली में कॉन्ट्रैक्ट का कोई स्थान नहीं है। मौजूदा दौर में देर से विवाह करने, विवाह के उपरांत सिर्फ एक या दो बच्चे पैदा करने आदि की वजह से हमारी सामूहिकता आधारित परिवार तथा कुटुंब प्रणाली को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा है। बच्चों की संख्या कम होने से परिवार की निरंतरता में कमी आई है। बच्चों में एकाकीपन बढ़ा है, जिससे उनके संतुलित विकास में कमी आई है। 

परिवार में बुजुर्गों के सम्मान और महती भूमिका कम होने से परिवार के अंदर संकट बढ़े गये हैं। उन्होंने उपरोक्त समस्याओं के राजनैतिक दुष्परिणाम के प्रति भी आगाह किया और कहा कि यदि हम अभी नहीं संभले, तो निकट कुछ वर्षों में हमारी जनसंख्या मुसलमानों से कम हो जायेगी। ऐसी स्थिति में हमारे वोट करने का प्रतिशत  घटा, तो हम शासन प्रणाली में अपनी भागीदारी को गंवा बैठेंगे और हमपर अत्याचार बढ़ जायेगा। 

इस क्रम में उन्होंने भारतवर्ष से  अलग हुए तीन राष्ट्रों क्रमश: अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू आबादी के घटने और वहां के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से सीख लेते हुए, उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने के साथ साथ जनसंख्या बढ़ाने और कुटुंब प्रबोधन पर विशेष कार्य करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में विहिप के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल, झारखण्ड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, संयोजक रंगनाथ महतो, संगठन मंत्री देवी सिंह, विधि प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा, सेवानिवृत जज शिवपाल सिंह, विहिप प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रांत टोली सदस्य अमरनाथ ठाकुर, अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख जुगल किशोर, अधिवक्ता प्रदीप चौरसिया, रामराजा समेत, रांची महानगर मंत्री विश्व रंजन इसके अलावा झारखंड उच्च न्यायालय एवं सिविल कोर्ट रांची के अधिवक्ता ने इस बैठक में हिस्सा लिये। उक्त जानकारी विहिप रांची के प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

Published / 2025-05-13 10:47:14
पंछी को दाना-पंछी को पानी को लेकर जनजागरूकता अभियान का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा - रांची, (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची ) द्वारा आज दिनांक 13.05.2025 (दिन - मंगलवार) को पंछी को दाना - पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान  के पहले चरण का आयोजन किशोरगंज रोड न. 1 स्थित एल. पी. पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों के बीच सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। इस भीषण गर्मी में हम मनुष्य तो अपने सुख-सुविधा के लिये उपाय कर लेते हैं। परन्तु इन बेजुबान पंछियों के पास इस तपती गर्मी से अपने प्राणों के रक्षार्थ कुछ नही होता।

एक तरफ जहां हम अपने स्वार्थ के लिए लगातार वृक्षों की कटाई कर पक्षियों के घरों को उजाड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण को बढ़ाकर प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रकृति रूपी भगवती की हम पूजा तो अवश्य करते हैं परन्तु अपने क्रिया कलापों से उन्ही भगवती की अवहेलना भी करने में पीछे नही रह रहे हैं।

नतीजा हुम् सबके सामने है जहां पहले के दिनों में पक्षी हमारे घर-आंगन में सुबह शाम चहचहाते रहते थे वहीं आज सन्नाटा पड़ा है। हमारे बड़े-बुजुर्ग यह भी मानते थे कि पक्षियों के वास से वास्तु-दोष काट जाता है एवं घर परिवार में खुशहाली रहती है। परन्तु अब हालात यह है कि पक्षी बस अब चित्र एवं किताबों तक सिमट कर रह गए हैं। पक्षी हमारे बीच से विलुप्त न हो जाये और इस भीषण गर्मी से उनके प्राणों के रक्षार्थ यह कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा पहल है।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के बीच लगभग 200 सकोरा एवं दाना के पैकेट का वितरण किया गया एवं उनसे निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर इसमें पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दान भी दें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एल. पी. पब्लिक स्कूल के तरफ से जितेंद्र पाठक एवं विजय कुमार मिश्रा का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह शाखा रांची की ओर से हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, एतवा बड़ाईक, यदुनाथ शाहदेव आदि सम्मलित हुए।

Page 49 of 218

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse