समाज

View All
Published / 2025-07-24 15:06:12
हरियाली तीज पर्व 27 जुलाई को

*प्रेस विज्ञप्ति*



  • भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व जो प्रेम,परंपरा, प्रकृति, नारी शक्ति और अध्यात्म का है अद्वितीय संगम : संजय सर्राफ

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हरियाली सावन तीज देश के विभिन्न राज्यों में मनाया जाने वाला हिंदुओं का एक प्रमुख पारंपरिक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह विशेष पर्व श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 27 जुलाई, दिन- रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाई जाएगी। यह त्योहार प्रकृति की हरियाली, नारी शक्ति के सौंदर्य और विवाहित स्त्रियों की सौभाग्य भावना से जुड़ा हुआ है। 

इस पर्व का सीधा संबंध भारतीय संस्कृति की गहराई, विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पवित्र कथा से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी पार्वती ने अनेक वर्षों तक कठोर तप कर शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया। अंततः श्रावण शुक्ल तृतीया को भगवान शिव ने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से यह दिन विवाहित स्त्रियों के लिए सौभाग्य और अखंड पति प्रेम का प्रतीक बन गया। 

हरियाली तीज केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व सावन की हरियाली और प्रकृति के उल्लास का प्रतीक है। जब धरती पर बारिश की बौछारें पड़ती हैं, खेतों में हरियाली छा जाती है, पेड़ झूमने लगते हैं और झूले पड़ते हैं, तब यह पर्व महिला समाज के उत्साह और उल्लास को व्यक्त करता है। 

इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और शिव-पार्वती की पूजा कर अपने वैवाहिक जीवन की लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं। वहीं कुवारियाँ भी यह व्रत करती हैं ताकि उन्हें एक आदर्श वर की प्राप्ति हो। घरों में पारंपरिक गीत गाए जाते हैं, महिलाएं समूहों में एकत्र होकर झूले झूलती हैं और लोकनृत्य करती हैं। यह सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक बन चुका है। 

हरियाली तीज पर महिलाएं प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं। दिनभर निर्जला उपवास रखा जाता है और रात को शिव-पार्वती की कथा सुनने के बाद व्रत का पारायण होता है। महिलाएं हरे वस्त्र पहनती हैं, मेहंदी रचाती हैं और एक-दूसरे को तीज के गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं देती हैं। मारवाड़ी समाज में हरियाली तीज को सावन का तीज सिंधारा भी कहा जाता है। 

हरियाली तीज भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जो प्रेम, प्रकृति, नारी शक्ति और अध्यात्म का अद्वितीय संगम है। यह त्योहार हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है, परिवार और समाज को एक सूत्र में पिरोता है, और नारी जीवन को सम्मान देता है। सावन की हरियाली के बीच जब महिलाएं झूले झूलती हैं और गीतों में भावनाएं बहती हैं, तब हरियाली तीज एक उत्सव न होकर, संवेदनाओं की अनुभूति बन जाती है।

Published / 2025-07-23 20:30:39
सभी जिलों में पौधरोपण, रक्तदान शिविर और प्याऊ की व्यवस्था करेगा मारवाड़ी सम्मेलन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने प्रांतीय एवं प्रमंडलीय के सभी पदाधिकारियों के झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के विभिन्न पदों पर दायित्व ग्रहण करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा है कि निश्चित रूप से सभी प्रमंडलों के विकास कार्यों एवं जनसेवा के कार्यों में गतिशीलता आयेगी एवं पूरे झारखंड मे संगठन की एकता जागृत होगी। 

उन्होंने सभी प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं मंत्री तथा सभी जिला अध्यक्षों से अपने-अपने अधीनस्थ जिलों में कुछ निम्न कार्यक्रमों को चलाने हेतु एक पत्र प्रेषित कर कहा है कि वर्तमान में बारिश के समय को देखते हुए झारखंड के सभी जिलों में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाये। सभी जिला एवं शाखा में प्रत्येक 3 माह में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाये। 

प्रत्येक जिला एवं शाखा द्वारा स्थायी या अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था की जानी चाहिए, प्याऊ के संचालन हेतु स्थानीय बस पड़ाव या रेलवे स्टेशन का चयन करना चाहिए। मारवाड़ी सम्मेलन में महिला सदस्यों की संख्या व भागीदारी वृद्धि का अधिकतम प्रयास किया जाना चाहिए। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय  मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-22 22:02:29
लोहरदगा : केसरवानी महिला सभा के पूर्व अध्यक्ष सरिता केसरी बनी अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला केसरवानी महिला वैश्य सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरिता केसरी को अखिल भारतीय केसरवानी महिला महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी। सरिता केसरी लोहरदगा जिला के पूर्व अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने महिला सभा की संगठन के प्रति एकजुट रखने में पूरी कामयाबी मिली। 

जिसका परिणाम आज महासभा तक गूंज उठी और जिन्होंने उनकी कार्य को देखते हुए महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीना केसरवानी ने सरिता केसरी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर शपथ दिलायी गयी। उन्होंने कहा महिला सभा की संगठन के प्रति सुचारू रूप से कार्य करने में संगठन को एकजुटता के साथ रखते कामयाबी हासिल की है।

इसे देख सरिता केसरी को राष्ट्रीय महिला सभा के संगठन मंत्री के पद पर सुशोभित किया गया, जिससे इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन केसरी एवं राष्ट्रीय महामंत्री संजय केसरी, शिव कुमार वैश्य, राजीव गुप्ता गजेंद्र केसरी, तपेश्वर केसरी, राधेश्याम केसरी, प्रदेश सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी एवं महामंत्री सुरेंद्र केसरी की उपस्थिति में शपथ दिलायी गयी। जिसमें झारखंड प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। 

लोहरदगा महिला सभा तरुण सभा एवं वैश्य सभा के द्वारा बधाई दी गयी। जिसमें वह लाल मोहन केसरी, सतीश भारती, शिरिष केशरी, कैलाश केसरी, लोकेश केशरी, अरविंद केशरी, विनय केशरी, नवीन केसरी, सौरव केसरी, अच्युत केसरी, राजू केशरी, अभिषेक केशरी, राजकुमार केशरी, राजा केशरी समेत अनेक लोगों ने बधाई दी है। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय कुमार केसरी ने दी।

Published / 2025-07-21 22:00:06
श्रावणी मेला 2025 : दूसरी सोमवारी पर 10 घंटे लाइन में लग रहे कांवरिया

सावन के दूसरे सोमवार पर टूटे रिकॉर्ड, 10 घंटे से लाइन में लगे कांवरिये... 10 किमी लंबी लाइन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। सावन की दूसरी सोमवारी आज है। शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती धरती पर विराजमान रहते हैं।  इस महीने में भक्त अपने-अपने तरीके से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने में लग जाते हैं। 

माना जाता है कि सावन के महीने में जो भी भक्त कांवर यात्रा कर शिवलिंग के ऊपर जल चढ़ाते हैं, उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी के दिन भक्तों की भीड़ लगी हुई है। 

सावन की दूसरी सोमवारी के दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भीड़ का हाल यह है कि भक्तों की कतार मुख्य मंदिर से 10 किलोमीटर दूर नंदन पहाड़ से आगे तक पहुंच गई है। वहां से धीरे-धीरे भक्त कतार में लगकर बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं और बाबा बैद्यनाथ के ऊपर जल चढ़ा रहे हैं। 

कई भक्त ऐसे होते हैं जो लंबी कतारों में लंबे समय तक खड़े नहीं हो पाते हैं। चाहे वे बच्चे हों, बुजुर्ग हों या महिलाएं। ऐसे भक्तों के लिए देवघर जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में बाहरी अर्घा की भी व्यवस्था की गई है।

इस व्यवस्था के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग जल चढ़ा रहे हैं। जो भी भक्त बाहर से आ रहे हैं वे आसानी से जल चढ़ा सकें, इसके लिए सीआरपीएफ की एक कंपनी बाबा मंदिर के निकास द्वार पर तैनात है ताकि उनको किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

पिछले सोमवार की तुलना में इस सोमवार शिवभक्तों की भीड़ काफी ज्यादा है। पूरा मंदिर परिसर शिवभक्तों से भरा हुआ है। जिला प्रशासन का अनुमान है कि मंदिर के कपाट बंद होने तक 3.50 लाख से भी ज्यादा कांवरिया जल चढ़ा चुके होंगे। भक्तों की संख्या और भी अधिक हो सकती है।

Published / 2025-07-21 21:57:43
गुरु वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं : स्वामी सदानंद महाराज

श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं पूज्य डॉ स्वामी सदानंद महाराज जी का 81वां जन्मोत्सव समारोह 

टीम एबीएन, रांची। मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में श्री राधा कृष्ण मंदिर मे कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा एक दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में पूज्य डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी का 81वां जन्मोत्सव तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उत्थान और गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत की। 

महोत्सव का शुभारंभ गुरु पूजन से हुई, जिसमें रांची सहित कई क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर पूज्य गुरुदेव को नमन किया। इसके पश्चात भजन-सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें ट्रस्ट के भजन गायको ने भक्तिरस में डूबे सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा मंदिर परिसर जय गुरुदेव, राधे राधे के जयघोष से गूंज उठा। संपूर्ण वातावरण में भक्ति, करुणा और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा की अद्भुत ऊर्जा स्पष्ट रूप से अनुभव की गयी। 

इस अवसर पर पूज्य स्वामी सदानंद महाराज जी ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, गुरु वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। सच्चा शिष्य वही है जो श्रद्धा, विनम्रता और सेवा से अपने जीवन को गुरु की शिक्षाओं के अनुरूप ढालता है। उन्होंने जीवन को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

गुरु जी के 81वें जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में 81 दीपक जलाये गये। मौके पर ट्रस्ट द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए वस्त्र और अन्न वितरण भी किया गया, जो इस आयोजन को और अधिक पुण्यकारी एवं समाजोपयोगी बनाता है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट वर्षों से रांची और आस-पास के क्षेत्रों में धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव और पूज्य महाराज जी का जन्मोत्सव न केवल आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि जनमानस में भक्ति और सेवा की भावना को और भी प्रबल कर गया। 

इस अवसर पर- ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका,अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,  सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, नवल अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, काशी टिंबरेवाल, प्रमोद सारस्वत, मधु जाजोदिया, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, अरविंद अग्रवाल, लालाजी, अंजनी अग्रवाल, सुरेश बंसल, विष्णु सोनी, अरविंद पांडे, मनीष जालान,पवन तिवारी, विनय सुभा, प्रभात गोयल, पवन पोद्दार, आनंद अग्रवाल, विद्या देवी अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, सीता शर्मा,सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शोभा जालान, बिमला जालान, सरोज पोद्दार, अमिता जालान, सुशीला सिंघानिया, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-21 19:42:41
विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न

डॉ बिरेन्द्र साहु को झारखंड-बिहार (पटना क्षेत्र) के क्षेत्र मंत्री  व वीरेंद्र बिमल को पटना व गुवाहाटी क्षेत्र के क्षेत्र धमार्चार्य संपर्क प्रमुख का दिया गया दायित्व 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रबंध समिति दो दिवसीय  बैठक महाराष्ट्र के जलगांव, देवगिरी प्रांत में आज संपन्न हुई। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूज्य संत श्याम चैतन्य जी महाराज ने कहा विश्व हिंदू परिषद देव, देश, धर्म, गौमाता, संत व हमारी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी को आर्थिक, शैक्षिक, मानसिक एवं बौद्धिक स्तर से सक्षम बनाना हमारा धर्म व कर्तव्य है। पूज्य संत आनंद प्रकाश दास जी ने कहा विहिप के प्रत्येक कार्यकर्ता गृहस्थ संत के समान है। 

केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा हिंदू समाज मन से कभी भी पराजय नहीं हुआ है, जिसका परिणाम संघर्ष प्रलक्षित होती है। हिंदू समाज की परंपरा एवं श्रद्धा का प्रमाण कुंभ मेला जैसे अवसर पर संपूर्ण विश्व के हिंदू जनमानस का एकत्र होना सनातन हिंदू समाज के लिए अनुपम क्षण है। 

विश्व हिंदू परिषद के पालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैया जी जोशी ने कहा संपर्क, संवाद व समन्वय ही संगठनकर्ता का मूल आधार है। कार्यकर्ता किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए उसको क्यों, क्या, कैसे, कब और किसके साथ लेकर करना है? इसका ज्ञान होना चाहिए। नवीन व्यक्तियों को कार्य में योग बनाने की भी गुण हम कार्यकर्ता में होनी चाहिए। 

समापन सत्र में केंद्रीय अध्यक्ष माननीय आलोक कुमार ने कहा हिंदू से हिंदू को अलग करने की समाज में अनेक कुचेष्टाएं चल रही है। अपने पंथ को श्रेष्ठ मानने वाले तथाकथित समुदायों ने आज भारत की संस्कृति, संप्रभुता व स्वाभिमान को कुचलने का प्रयास कर रही है, जिसे हिंदू समाज को समझने की आवश्यकता है।  

बैठक में संगठित एवं सशक्त हिंदू ही समाज विखंडन के षडयंत्रों का एकमेव समाधान विषय का प्रस्ताव भी पारित की गई। साथ ही साथ विगत 6 माह के समीक्षा एवं आगामी 6 माह के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। 

बैठक में केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय स्तर के कई नवीन दायित्व की घोषणा की गई, जिसमें डॉ बिरेन्द्र साहु को झारखंड-बिहार ( पटना क्षेत्र) के क्षेत्र मंत्री व वीरेंद्र बिमल को पटना तथा गुवाहाटी क्षेत्र के धमार्चार्य संपर्क क्षेत्र प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। 

अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, डॉ सुरेंद्र जैन, अंबरीश सिंह, गोपाल जी, कोटेश्वर शर्मा जी आदि केंद्रीय पदाधिकारी ने कई विषयों पर अपने विचार रखें। बैठक में  लगभग 350 केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Published / 2025-07-21 19:34:40
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी कामिका एकादशी

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 21 जुलाई 2025 को कामिका एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: से ही भक्तों की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। 

मौके पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब एवं तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारम्भ किया गया।

तुझको रिझायेंगे भजन तेरा सुनायेंगे, खूब सज्यों श्रृंगार खाटू वाले को, छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा सात जन्म तक, हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा- फल -खीर चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनीयां, प्रदीप अग्रवाल, नितेश केजरीवाल,  नितेश लाखोटिया, विकाश पाडिया, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Published / 2025-07-20 20:11:17
एक दिवसीय सुपर- 50 युवा शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा प्रांगण में सम्पन्न

वैज्ञानिक अध्यात्मवाद से युवावस्था में दिव्यता का प्राकट्य हो : राजू कुमार 

टीम एबीएन, रांची। रांची अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार युवा प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा सुपर 50 प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा, रांची प्रांगण में आयोजित हुआ। इसमें झारखंड प्रांत के युवा सुरेश यादव, नीरज महतो, प्रहलाद घोष, अमित बर्मा एवं वीर जवाहर के मार्गदर्शन में पूज्यवर गुरुदेवश्री के विचारों को बताया गया। 

मंच संचालन रांची जिला युवा समन्वयक मनोज सोनी ने किया। जिले के सभी युवा सुपर-50 के सदस्यों ने जिले के गांव-गांव और स्कूलों तक पहुंच कर नये युवाओं को खोजने और प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया। इस वर्ष 2025 में युवा मंडल गठन, पौधों का रोपण, विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के साथ बाल संस्कार शाला पूरे जिले में चलाने का संकल्प उभर कर आया। इस प्रशिक्षण में सप्त आंदोलन के तहत साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, नारी जागरण, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण पर विस्तार से युवाओं को जनजागरण के तरीके बताये गये। 

कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक मनोज सोनी, जिला युवा महिला समन्वयक सुलोचना सहदेव, जिला युवा सह समन्वयक राजू कुमार, जिला युवा महिला सह समन्वयक सुश्री श्रेया राय, सप्त आंदोलन समन्वयक, जिला सप्त आंदोलन समन्वयक नीरज कुमार, सप्त आंदोलन सह समन्वयक राजपति शर्मा, कौशल प्रशिक्षण सह समन्वयक अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों परिजन उपस्थित रहे। इसमें अन्य सहायक इकाई प्रकोष्ठ के समन्वयक की भागीदारी रही।  

युवा जागृति कार्यक्रम दिया (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन) जो गायत्री परिवार की युवा शाखा है। इसका मिशन है प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं की जन्मजात क्षमता का दोहन करके दिव्य भारत का निर्माण करना और राष्ट्र निर्माण की रचनात्मक गतिविधियों का संचालन करना। 

दृष्टिकोण है : शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर, विनम्र और संवेदनशील युवाओं द्वारा दिव्य भारत का पुनर्निर्माण करना। हमारे उद्देश्य : युवाओं के सपनों में आदर्शवाद लाना, युवाओं को स्वस्थ, स्वावलंबी, शिक्षित और संवेदनशील बनाना। भारतीय युवाओं की विचार प्रक्रिया को नयी दिशा देना। शांति, सद्भाव और सतयुग की वापसी में योगदान। 

वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के माध्यम से युवावस्था में दिव्यता का प्रकटीकरण होना। पूज्य गुरुदेव को 10 हजार हीरों का हार पहनने की इच्छा थी। ऐसे हीरे जो उनके कार्यों को फैला सकें, उनके हाथ और पांव बन चलते-फिरते शक्तिपीठ की भूमिका निभा सकें।

प्रत्येक युवा सप्ताह में 2-3 रविवार समयदान करेगा और अंत में सहायक युवा डाक्टर दीपक कुमार द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन, धन्यवाद ज्ञापन तथा शांति पाठ कर एक दिवसीय युवा शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का समापन शांतिपाठ से समापन कियागया। उक्त जानकारी रांची के युवा सह समन्वयक राजू कुमार ने दी।

Page 39 of 218

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse