जमशेदपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर व परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग करने के उद्देश्य से आज झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने जमशेदपुर सेन्टर में 57 युवती व महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया। उक्त वितरण ‘शिल्पी रोजगार योजना’ के तहत बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा, एलआइसी के सीनियर डिविजनल मैनेजर मनोज कुमार पांडा तथा बोर्ड के बिष्टुपुर केंद्र के प्रबंधक विभूति राय ने किया। सिलाई मशीन सभी के चेहरे खिले हुए थे। वे सभी युवती व महिलाओं को पहले छह माह का प्रशिक्षण भी दिया गया। सिलाई मशीन पानेवालों में बिष्टुपुर सेन्टर की 24, घोड़ाबांधा सेंटर की 12 तथा बिरसानगर सेंटर की 21 प्रशिक्षणार्थी शामिल है। इस संबंध में सीईओ श्री बेसरा ने बताया कि इनके प्रशिक्षण के दौरान सभी को स्टाइपेंड के रूप में 150 रु प्रतिमाह दिये गये। यह योजना एक तरह से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। एलआईसी के श्री पंडा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं अपने परिवार को आर्थिक मदद कर सकेंगी। मौके पर बोर्ड के बिष्टुपुर केंद्र के राकेश कुमार, संगीता कुमारी, सुकुमारी सवैया, पिंकी देवी, लीना हेम्ब्रम, माया प्रधान सहित एलआईसी के सुशील पांडेय, आरके दासगुप्ता, ए महापात्र व कई ट्रेनर मौजूद थी।

बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा आव्या सिंह ने फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (14 जुलाई) की पूर्व संध्या पर मुंबई स्थित प्रयत्न एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित वैश्विक क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (अंतर्राष्ट्रीय रैंक-1) हासिल कर राज्य व देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यह क्विज प्रतियोगिता टूर आॅफ पेरिस थीम पर आधारित थी, जो वर्चुअल मोड में आयोजित की गई थी। इस वैश्विक क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष 25 में डीपीएस बोकारो के 4 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है जिसमें आव्या सिंह को प्रथम, सूरज कुमार को सप्तम, अमोघ आनंद झा को 14वां एवं आरव कुमार को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर और भारत जैसे देशों सहित दुनिया भर के 260 स्कूलों के कुल 3000 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल प्रमुख स्कूलों में आबू धाबी इंडियन स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, एपीजे स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, एमराल्ड वैली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, जीइएमएस जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल आबू धाबी, के आर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, चार्मवुड विलेज, मैक्सफोर्ट स्कूल-पीतमपुरा, प्रेसिडियम स्कूल, संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी आदि प्रमुख स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शीर्ष 25 छात्रों को 1000 रुपये के वाउचर और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए एस गंगवार ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आव्या ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होने से विद्यार्थियों को वैश्विक पहचान मिलती है।
घाघरा। झारखंड नवनिर्माण दल से जुड़ी सर्वोदय सांस्कृतिक कला मंच घाघरा ने हापामुनी में फूल व शूल पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम फूल व शूल पुस्तक के लेखक दिवाकर मणि पाठक को झारखंड रत्न सहित कई सम्मान से सम्मानित मुख्य अतिथि सहनी उपेंद्र पाल नहन, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व खगोल वैज्ञानिक वैद्यनाथ मिश्रा, झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह व चुंदरी मुखिया आदित्य भगत ने स्वागत कर पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोदय सांस्कृतिक कला मंच के प्रभारी सह प्रख्यात साहित्यकार सहनी उपेंद्र पाल नहन ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से प्रदूषित हो रहे भाषा व संस्कृति की रक्षा के लिए शब्द साहित्य का प्रचार प्रसार जरूरी है। तभी देश व समाज बौद्धिक स्तर पर मजबूत होगा। श्री नहन ने यह भी कहा कि सरकार को भी इस दिशा में सार्थक पहल करने व बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व खगोल वैज्ञानिक वैद्यनाथ मिश्रा, झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह, चुंदरी पंचायत के मुखिया आदित्य भगत, देवमणि पाठक के अलावे कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर देवमणि पाठक, हरिया पहान, आदित्य भगत, आदित्य सिंह, सुमन साहू, केश्वर सिंह, राजेश मणि पाठक, शिशिर शर्मा, रामकेश्वर सिंह, मुकुंद मणि पाठक के अलावे दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर। फिलिपीन मनीला के ताई ताई में गत 11 जुलाई को हत्यारों द्वारा मारे गए लौहनगरी के तरनजीत सिंह समी की मां जसवीर कौर ने कारुणिक गुहार प्रधानमंत्री से लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि उसके परिवार को न्याय चाहिए। भारत सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि फिर दुनिया के किसी भी देश में भारतीय मां को अपना बेटा खोना नहीं पड़े। स्थानीय साकची गुरुद्वारा में हुई अंतिम अरदास में शोकाकुल परिजनों को विभिन्न सिख संस्थाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनतंत्र मोर्चा मिला और सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं स्थानीय विधायक सरयू राय से अपील की है कि वे लोग पीड़ित परिवार को फिलीपीन एवं अंतरराष्टÑीय कानून के अनुसार इंसाफ दिलवाएं। काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मना रहे समुदाय को तख्त हरिमंदिर साहब कमेटी पटना के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे, मानगो कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, साकची कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, टीनप्लेट के गुरदीप सिंह काके, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत सिंह काले ने संबोधित किया। झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष एवं शोकाकुल मामा गुरदीप सिंह पप्पू एवम शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को फिर एक बार गुरुवार को ज्ञापन भेजा जाएगा। पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरेंद्र सिंह, बीबी कमलजीत कौर, खालसा क्लब के ट्रस्टी संता सिंह, ट्रस्टी गुरदयाल सिंह पूर्व प्रधान हरजीत सिंह विरदी, कांग्रेस के परविंदर सिंह, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कुलविंदर सिंह पन्नू, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के गुरचरण सिंह बिल्ला, प्रधान जागीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस नेता परविंदर सिंह, बीजेपी के सतवीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, पूर्व प्रधान जसवीर सिंह, सचिव सुरजीत सिंह, प्रधान जगजीत सिंह, प्रधान तरसेम सिंह सेमें, प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू, प्रधान जसपाल सिंह, नानक सिंह, कुलविंदर सिंह, संजीव भारद्वाज ने पीड़ित परिवार के साथ हर समय खड़ा होने की प्रतिबद्घता जताई जताई।
जमशेदपुर। राही ट्रस्ट ने राजस्थान सेवा सदन, जुगसलाई में कार्यक्रम किया गया। राही ट्रस्ट के द्वारा वर्ग 9 और वर्ग 10 का शिक्षा के लिए गोद ली गई खालसा उच्च विद्यालय की वर्ग 9 की छात्रा- स्रेहा कौर, जिसकी आधिकारिक घोषणा 10 जुलाई को कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम में की गई थी। उस छात्रा को अपनी शिक्षा को आॅनलाइन यथावत करने के लिए राजस्थान सेवा सदन के अध्यक्ष दीपक कुमार भालोटिया ने मोबाइल उपलब्ध कराया। छात्रा स्रेहा की आर्थिक स्थिति कमजोर होने एवं इनके पिता के नहीं होने के कारण पढ़ाई जारी रखने में काफी दिक्कत हो गई थी। राही ट्रस्ट ने मेघावी छात्र या छात्रा, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने एवं पढ़ाई जारी रखने में परेशानी हो रही हो वैसे 2 से 4 बच्चों को वर्ग 9 और 10 का शिक्षा पूरा करने की जिम्मेदारी लेने की सोच रखी है। इस कार्यक्रम में राजस्थान सेवा सदन से महासचिव- राजेश रिंगसिया, सह सचिव- राजेश जयसुका, विशेष आमंत्रित- दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष- बी एन शर्मा, कोषाध्यक्ष- विनोद सरायवाला शामिल हुए। राही ट्रस्ट से अशोक कुमार, विकास साहनी, रितू शर्मा, मनोज सकुजा, संगीता कुमारी, राजकुमार भारती शामिल रहे।
गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित अति प्राचीन बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर का अब कायाकल्प होगा। इसके लिए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झारखंड सरकार से मंदिर तक पथ निर्माण एवं बाबा खोंहर नाथ मंदिर परिसर की चहारदीवारी कराने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए पर्यटन, कला, संस्कृत, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से राशि की स्वीकृति करते हुए राशि विमुक्त भी कर दी गई है। साथ ही मंदिर का तालाब का भी जीर्णोद्धार होगा। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ खोंहर से बाबा खोंहर नाथ मंदिर तक 0.910 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 84 लाख 21 हजार 900 रुपए तथा मंदिर परिसर की चारदीवारी निर्माण के लिए 62 लाख नौ हजार 200 रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कुल स्वीकृत राशि एक करोड़ 46 लाख 31 हजार एक सौ रुपए में 87 लाख 78 हजार 600 रुपए विमुक्त कर दी गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में अब तक विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति ही हुई है। लोगों ने गढ़वा के विकास के बारे में जो सोचा नहीं होगा उससे भी बेहतर अब गढ़वा का विकास होगा। मंत्री ने कहा कि वह बाबा मंदिर का कायाकल्प करने के लिए कृत संकल्पित हैं। मंदिर तक बनने वाली सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी मापदंड के अनुसार कराया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर में बेहतर लाइटिंग व्यवस्था, तालाब सहित पूरे परिसर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के कायाकल्प के लिए उन्होंने संकल्प लिया है। तोरण द्वार का निर्माण कार्य करा दिया है अब संपूर्ण मंदिर परिसर की का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अब गढ़वा के विकास का कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं है।

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse