एबीएन न्यूज नेटवर्क, कटोरिया (बांका)। श्रावणी मेले के पावन अवसर पर कटोरिया के राजाबाड़ा में आर्ष परिषद, कतरास (धनबाद, झारखंड) द्वारा कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के सहयोग से कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व वियाडा अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विजय झा ने कहा कि यह शिविर केवल एक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति समाज की आस्था एवं संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रावणी यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर प्रस्थान करते हैं और ऐसे सेवा शिविर उनके सफर को सहज एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आर्ष परिषद कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि शिविर में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, शरबत, फल, आवश्यक दवाइयाँ, प्राथमिक उपचार (मलहम-पट्टी) तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले की अवधि तक श्रद्धालुओं की सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर के पंडा राजेश बलयाश्य, यूथ आइकॉन अनंत श्री कृष्ण उर्फ बिट्टू झा, प्रेम तिवारी, गौरव दुबे सहित कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पूरे परिसर में "बोल बम... हर-हर महादेव...के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में जुटे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
एबीएन सोशल डेस्क। डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के सानिध्य मे एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 6 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा।
यह आध्यात्मिक आयोजन परम पूज्य विदुषी साध्वी मीना महाराज एवं विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी दिव्य लीलाओं तथा सनातन संस्कृति के आदर्शों का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया जायेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री कृष्ण कथा प्रतिदिन अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक कथा, भजन, संकीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा।
कथा में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर द्वारका लीला एवं उद्धव संवाद तक की दिव्य कथाओं का रसास्वादन कराया जायेगा। कार्यक्रम में प्रथम दिवस 6 अगस्त गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके दिव्य बाल स्वरूप के वर्णन के साथ होगा।
ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं भक्तजनों से इस चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण कथा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा-श्रवण करने तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय परंपरा कला एवं विरासत मेले का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया गया था। मेले के चतुर्थ दिवस सायं 5 बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सी पी सिंह, सांसद महुआ मांझी, महापौर रोशनी खलको शामिल हुई।
सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया। चतुर्थ दिवस के मुख्य अतिथि मेले परिसर का भ्रमण कर महिलाओं के द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद एवं कई अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया। महुआ माजी एवं रोशनी खालको ने कहा यहां महिला लघु उद्योग के माध्यम से सुंदर मेले का प्रायोजन किया गया है इससे कई लोगो को रोजगार भी मुहैया होगा।
जैसा कि ज्ञात है मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आयी महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाये हैं। इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएं, हस्तनिर्मित उत्पाद, आभूषण, हर्बल वस्तुएं, सूती, सिल्क वस्त्रों के उत्पाद, खानपान की समुचित ब्यवस्था एवं अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। चार दिनों तक लगातार हजारों लोगो ने परंपरा मेले में पहुंच जरूरत की चीजो की भरपूर खरीददारी की। खरीदारी के साथ-साथ लोग क्षेत्रीय शुद्ध खानपान का भी भरपूर आनंद लिया। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
मारवाड़ी सहाय समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव विनोद जैन ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था तथा स्थानीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन भी किया। बराबर ऐसे आयोजन मारवाड़ी भवन के प्रांगण में समिति के द्वारा होते रहेंगे ।
आयोजन से जुड़े प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ द्वारा मेले की ब्यवस्था बेहतर और सुंदर बनाने के लिए उन्हें समान्नित किया गया। साथ ही जिन्होंने स्टॉल लगाये थे। उनके बीच भी पुरस्कार का वितरण किया गया। आयोजन से जुड़े भवन के सभी सेवाधारियों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतीया और धन्यवाद ज्ञापन रमन वोडा ने किया।
इस अवसर पर मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, कमल केडिया,किशन पोद्दार, मनोज चौधरी, आदित्य मल्होत्रा,रमन बोड़ा,कौशल राजगढ़िया, अजय डीडवानिया, कमल शर्मा, निर्मल बुधिया, आनंद जालान सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 2 अगस्त 2026 को श्रावण अधिकमास के पावन अवसर पर मंदिर में विराजमान शिवलिंग के महारुद्राभिषेक का विधि विधान से भव्य आयोजन किया गया। मौके पर भोले बाबा के सभागृह को मनभावन स्वरूप प्रदान किया गया तथा पूरे शिव परिवार का भव्य श्रृंगार किया गया।
प्रारंभ में मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने स्पत्निक संकल्प पूजन कराया तथा इस रूद्राभिषेक का कार्य कार्यक्रम प्रधान आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाराज के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शिव भक्ति में लीन हो मन्दिर परिसर में उत्साहित थे।
क्रमवार मंडल के सभी सदस्य एवम उपस्थित भक्तजन ने रूद्राभिषेक में भाग लिया तथा उपस्थित भक्तजनों द्वारा ॐ नम: शिवाय के जाप से पूरा मंदिर परिसर शिव मय हो उठा। रूद्राभिषेक के सम्पन्न होने पर भोले बाबा का महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल, विकास पाडिया, महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, राजेश सारस्वत, नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 2 -8 -2026 रविवार को मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 39 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान संस्था के सदस्य अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। संस्था अब तक कुल 2228 शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। अंतिम अरदास परमजीत टिंकू ने किया।
मौके पर मौजूद सदस्यों में प्रवीण लोहिया, सौरभ बथवाल, संदीप कुमार, गौरी शंकर शर्मा, संजय गोयल, अरुण कुटियार, राहुल चौधरी, विजय धानुका, पवन साहू, आदित्य शर्मा, लक्ष्मीकांत काकरा, संजय सिंह, बालवीर जैन, मोती सिंह, निर्मल मोदी, परमजीत सिंह टिंकू, उज्ज्वल जैन, पंकज खिरवार, नवीन अग्रवाल, राहुल जायसवाल, संदीप पपनेजा, एस कुमार साहब, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, विनय लाल सहित कई अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में एक भावुक और आत्मीय दृश्य में देखने को मिला, जब जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री नियमित निरीक्षण के क्रम में वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जानने पहुंचे।
कभी-कभी प्रशासनिक काम सिर्फ आदेशों और बैठकों तक ही सीमित नहीं रहते; बल्कि वे भावनाओं के स्पर्श से लोगों के जीवन में अपनापन भर देते हैं। आज नगड़ी के वृद्धाश्रम में ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला और आत्मीय दृश्य देखने को मिला, जब वे वहां बुजुर्ग निवासियों का हाल-चाल जानने के लिए नियमित निरीक्षण पर पहुंचे।
श्री भजन्त्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में रह रहे बुजुर्ग उनका इंतजार करने लगे। जो स्वास्थ्य कारणों से नीचे नहीं आ सके, उनसे मिलने स्वयं जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री उनके कमरों तक पहुंचे। इसी दौरान चतरा के एक वृद्ध ने उनका हाथ थाम लिया। धुंधली पड़ चुकी आंखों से उन्होंने पूछा... आप के हैं...? उपायुक्त ने सहजता से उत्तर दिया... हम यहां के डीसी हैं... वृद्ध ने फिर पूछा... आपका नाम...? मंजूनाथ... फिर बुजुर्ग बोले... आप बैठ जाइयेगा तो अच्छा लगेगा...।
वे बिना किसी औपचारिकता के उनके पास बैठ गये। बातचीत आगे बढ़ी, तो बुजुर्ग की आंखों से एक ऐसा सवाल उभरा जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में आंसू ला दिये...। क्या मेरा भी कोई है...? उनका हाथ थामकर और मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा... हम सब आपके हैं...
इन कुछ शब्दों ने वहां मौजूद सभी लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया। उस पल, प्रशासन और नागरिकों के बीच का रिश्ता औपचारिकता से ऊपर उठकर अपनापन और भरोसे का प्रतीक बन गया।
इस आत्मीय माहौल के बीच, वृद्धाश्रम की एक बुजुर्ग मां ने भजन सुनाया। उनकी आवाज में भक्ति और जीवन के अनुभवों की मिठास घुली हुई थी। भजन के साथ-साथ, प्रोबेशनरी कअर सुश्री आस्था शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरभि सिंह, प्रखंड विकास अधिकारी और वहां मौजूद अन्य सभी लोग ताल से ताल मिलाकर तालियां बजाते रहे। पूरा माहौल श्रद्धा, खुशी और आत्मीयता से भर गया।
भजन खत्म होने के बाद, एक और बुजुर्ग उपायुक्त पास आये और मुस्कुराते हुए बोले... सर... डूरंड कप चल रहा है... मैं उसे देखना चाहता हूं...। इस पर, जिला समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत निर्देश दिया गया कि वे वृद्धाश्रम के इच्छुक बुजुर्ग निवासियों के लिए डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
यह सुनकर बुजुर्ग के चेहरे पर संतुष्टि और खुशी भरी मुस्कान आ गयी। पिछली बार निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सभी बुजुर्गों की पसंद और शौक के बारे में पूछा था। उस बातचीत को याद रखते हुए, इस बार वे मिठाइयां लेकर आये। उस बुजुर्ग महिला की पसंद का खास ख्याल रखा गया, जिन्होंने पिछली बार मिठाई खाने की इच्छा जतायी थी।
उन्होंने खुद अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को मिठाइयां खिलायी और उनके साथ आत्मीय पल बिताये। इसके बाद, वे ओल्ड एज होम की दूसरी मंजिल पर रहने वाले बुजुर्गों से भी मिले और उनकी बातें सुनीं। सभी ने ओल्ड एज होम में मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जतायी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वे हर बुजुर्ग के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर डॉक्टरी सलाह, पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं को लगातार सुनिश्चित करें और उनकी नियमित निगरानी भी करें। निरीक्षण के दौरान, ओल्ड एज होम परिसर में बारिश का पानी जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिये गये।
साथ ही, संबंधित अधिकारियों को परिसर में हैंडपंप लगाने (ताकि पीने के पानी की उपलब्धता और बेहतर हो सके), परिसर की साफ-सफाई बनाये रखने, हरियाली बनाये रखने, बिजली और रोशनी की व्यवस्था को मजबूत करने और हर बुजुर्ग के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
इसके बाद, वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लेते हुए, जिला समाज कल्याण अधिकारी को पर्याप्त बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
सेंटर में रहने वाली महिलाओं के लिए मसाज, चेयर और ट्रेडमिल जैसी सुविधाएं देखकर खुशी जाहिर करते हुए, उन्होंने निर्देश दिया कि वहां रहने वाली हर महिला को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिले। साथ ही, साफ-सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, काउंसलिंग सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के सानिध्य में आयोजित चार दिवसीय परंपरा कला एवं विरासत मेले का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में किया जा रहा है। मेले के तीसरे दिन सायं 5 बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री- भारत सरकार) एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में राधा कृष्ण किशोर (वित्त मंत्री- राज्य सरकार) शामिल हुए।
आयोजन समिति की ओर से रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार संजय सेठ व राधा कृष्ण किशोर (वित्त मंत्री- राज्य सरकार) को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया गया। तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ एवं राधा कृष्ण किशोर ने मेले परिसर का भ्रमण कर महिलाओं के द्वारा बनाये गये घरेलू उत्पाद एवं कई अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया।
राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि समाज की महिलाओं के द्वारा लघु और छोटे उद्योग के माध्यम से परंपरा के इस पारंपरिक मेले में जिस तरह हजारों चीजों का यहां हम अवलोकन कर रहे हैं, यही मारवाड़ी समाज की पूंजी ओर परंपरा है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज में एकता है एवं सम्मान देने की भावना है तभी यह परंपरा आपके बीच कायम है जब एकता हमारे बीच होगी तभी परंपरा कायम रहेगी।
मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा मारवाड़ी समाज ने आदर्श स्थापित किया है। पूरी दुनिया में मारवाड़ी समाज ने अपना एक स्थान बनाया है। मारवाड़ी समाज ने स्कूल, अस्पताल, मुक्तिधाम, पनशाला सेवा भाव से बनाकर मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण दिया है। यहां महिला लघु उद्योग के माध्यम से सुंदर मेले का प्रायोजन किया गया है इससे कई लोगो को रोजगार भी मुहैया होगा।
जैसा कि ज्ञात है मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आयी महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाये हैं। इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा की वस्तुएं, हस्तनिर्मित उत्पाद, आभूषण, हर्बल वस्तुएं, सूती, सिल्क वस्त्रों के उत्पाद, खानपान की समुचित व्यवस्था एवं अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
तीन दिनों से लगातार हजारों लोगों ने परंपरा मेले में पहुंच जरूरत की चीजों की भरपूर खरीदारी की। खरीदारी के साथ-साथ लोग क्षेत्रीय शुद्ध खानपान का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है।
इससे महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी नयी दिशा मिल रही है। इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने मारवाड़ी सहायक समिति के 113 वर्ष के पूरे सामाजिक, धार्मिक कार्यो के विषयों पर जानकारी दी। इस भवन के विशाल बृक्ष को इस मुकाम में पहुचाने वाले समिति के सभी पूर्व अध्यक्षो को भी पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
साथ ही मारवाड़ी भवन में बहुउद्देशीय भवन सभागार के नवनिर्माण में जिन दानदाताओ ने अर्थ का सहयोग दिया उन सभी 25 सम्मानित सदस्यों को आज इस आयोजन में मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर संजय सेठ और राधा कृष्ण किशोर ने सम्मानित किया।
आयोजकों ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
परंपरा संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करें तथा उनके आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूती प्रदान करें।
मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सचिव विनोद जैन प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीय ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।
आयोजन से जुड़े मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ द्वारा मेले की व्यवस्था बेहतर और सुंदर बनाने का भरपूर प्रयास किया है। मंच का संचालन ललित पोद्दार ओर धन्यबाद सचिव विनोद जैन भ ने किया।
मौके पर मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, कमल केडिया, किशन पोद्दार, मुकेश काबरा, मनोज चौधरी, रमन बोड़ा, कौशल राजगढ़िया, नारायण पटवारी, अजय डीडवानिया, कमल शर्मा, निर्मल बुधिया, प्रमोद सारस्वत, पवन बजाज, आनंद पंसारी सहित कई सदस्य उपस्तिथ थे। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। गुरुजी संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के 82वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर परिसर मे स्थित प्रणामी गौशाला गोकुलधाम में शनिवार को गौ सेवा के साथ सेवा कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रणामी गौशाला में विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गौमाता को हरी घास,चारा,रोटी खिलाकर गौ सेवा की तथा खिचड़ी भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, संजय सर्राफ, सुनीता अग्रवाल, आशा मुंजाल, उर्मिला पाड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में देशभर में सेवा, गौ संरक्षण, मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण के अनेक कार्य संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुरुजी के सानिध्य में देशभर में 113 गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 80 हजार से अधिक गौवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है। यह कार्य सेवा, करुणा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने बताया कि गुरुजी का 82वां भव्य जन्मोत्सव 2 अगस्त को अपराह्न 2:30 बजे से श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में मनाया जायेगा।
मौके पर निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, भजन-कीर्तन, मेहेर सागर के पाठ, सत्संग तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा एवं भक्ति के इस पावन आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse