समाज

View All
Published / 2022-08-08 17:05:22
सावन की अंतिम सोमवारी : बाबाधाम में लगी 5 किमी लंबी लाइन

एबीएन सोशल डेस्क। आज सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी है जिसको लेकर बाबा धाम देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार की रात 8 बजे से ही भक्त सोमवारी में जल अर्पण करने के लिए कतारबद्ध होना शुरू कर चुके थे। कांवरियों की कतार देवघर से 5 किलोमीटर दूर नंदन पहाड़ तक जा पहुंची है। कहा जाता है की शिव के शीर्ष पर चन्द्रमा और गंगा हैं, ऐसे में जो मस्तक पर विराजमान हो वो खास होता है। सोम चन्द्रमा को कहते हैं इसी कारण शिवभक्तों के लिए सोमवारी विशेष होता है। जल और बेलपत्र से बाबा भोले को जलार्पण करने से सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। आज श्रावणी मेला की चौथी सोमवारी है और इस कारण देवघर में भक्तों का जन सैलाब सा दिख रहा है। पूरा शहर ही कांवरियों की भीड़ से पटा हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक आखिरी सोमवारी को तकरीबन 2 लाख से ज्यादा भक्त बाबाधाम में जल अर्पण करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। कहा जाता है कि जगत कल्याण के लिए श्रावणी मास में समुद्र मंथन किया गया था और सोमवारी को एक विशेष वस्तु प्राप्त हुई थी। पहली सोमवारी को समुद्र मंथन से अचस्सरवा घोड़ा, दूसरी सोमवारी को एरावत हाथी प्राप्त हुआ था। तीसरी सोमवारी को कौस्तुभ मणि की प्राप्ति हुई थी और चोथे सोमवारी को लक्ष्मी की प्राप्ति हुई थी, ऐसे में आज का दिन धन अर्जित करने वाला होता है। आज शिव भक्त गंगा जल और बेल पत्र से शिव की अराधना और पूजा कर रहे हैं।

Published / 2022-08-08 13:15:02
351 महिलाएं करेंगी आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा और श्रृंगार

टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आगामी 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को स्थानीय डंगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्विट हॉल में जीण माता जी के सावन सिंधरा महोत्सव का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जायेगा। इस महोत्सव में राजस्थान की मशहूर भजन गायिका एवं लोक गायिका श्रीमती आशा वैष्णव एवं उनकी टीम द्वारा सुमधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की जायेगी। इस महोत्सव में राजस्थानी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री जीण माता परिवार, रांची की महिला सदस्यों द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा एवं श्रृंगार किया जाएगा। इसके तहत माता का मेहंदी महोत्सव गजरा महोत्सव, चुंदड़ी महोत्सव, झूला उत्सव, कार्यक्रम किया जाएगा। महोत्सव का समापन रात्रि 8:15 बजे माता की महाआरती के साथ किया जाएगा। आदि शक्ति श्री जीण माता के सिंधाराम महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय पालीवाल एवं परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों द्वारा योगदान दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव दिलीप पटवारी ने संयुक्त रूप से बताया की 351 महिलाएं द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा एवं श्रृंगार करेगी और उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया समय से पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Published / 2022-08-08 00:37:15
हर हर महादेव... असम में है दुनिया का सबसे बड़ा (126 फुट ऊंचा) शिवलिंग

एबीएन सोशल डेस्क। सावन के पवित्र महीने में दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर (महामृत्यंजय मंदिर) में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। वैसे तो सारा साल ही यहां पर भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन सावन के महीने में खास तौर पर सोमवार के दिन यहां भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। यह मंदिर बरदुआ क्षेत्र नौगांव, असम में स्थित है, जो गुवाहाटी से करीब 120 किमी दूर है। मंदिर अपने स्थापत्य की दृष्टि से विशेष है, क्योंकि इसे शिवलिंग के रूप में बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और ऊंचा शिवलिंग है, जिसकी ऊंचाई 126 फुट है। इस विशेषता ने इसे भक्तों के लिए अद्वितीय और बहुत आकर्षक बना दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मंदिर के चेयरमैन हैं। रोजाना यहां भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन सावन के दिनों में यहां रोजना एक लाख से अधिक भक्त पहुंच रहे हैं। दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने की थी यहां तपस्या : पुराणों के अनुसार दैत्यगुरु शुक्राचार्य ने किया था, यहीं पर तपस्या की थी। धरती के नीचे करीब 48 फीट नीचे एक शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी विचार के साथ आचार्य भृगु गिरि महाराज ने इस स्थान को मंदिर निर्माण के लिए चुना था। मंदिर का निर्माण महामृत्यंजय सेवा ट्रस्ट ने 2003 में आचार्य भृगु गिरि महाराज की देखरेख में शुरू किया। महाराज के बेटे सजय शर्मा ने बताया कि जब आचार्य भृगु गिरि महाराज ने देह त्यागा तो उनका अनुसरण करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसे पूरा करने संकल्प लिया। उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : मंदिर का उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 फरवरी से शुरू हुआ और 25 फरवरी 2021 को समाप्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, असम के तत्कालीन स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री और मौजूदा सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उस वक्त के सीएम सर्बानंद सोनोवाल उपस्थित थे। यज्ञ के लिए 108 यज्ञ कुंडों की स्थापना की गई थी और लगभग 250 पुजारी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ करने के लिए तमिलनाडु से आए थे। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के पूरा होने के बाद मंदिर 26 फरवरी 2021 से भक्तों के लिए खोल दिया गया। भूकंप से आई थी मामूली दरार • 28 अप्रैल 2021 को असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक बड़ा भूकंप आया था, रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई थी। भूकंप के कारण मंदिर के ऊपरी हिस्से में मामूली दरार देखी गई थी, लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुराणों के अनुसार दैत्यगुरु शुक्राचार्य ने किया था यहीं पर तपस्या की थी। धरती के नीचे करीब 48 फीट नीचे एक शिवलिंग की स्थापना की थी। • इसी विचार के साथ आचार्य भृगु गिरि महाराज ने इस स्थान को मंदिर निर्माण के लिए चुना था। मंदिर का निर्माण महामृत्यंजय सेवा ट्रस्ट ने 2003 में आचार्य भृगु गिरि महाराज की देखरेख में शुरू किया। महाराज के बेटे सजय शर्मा ने बताया कि जब आचार्य भृगु गिरि महाराज ने देह त्यागा तो उनका अनुसरण करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसे पूरा करने संकल्प लिया।

Published / 2022-08-06 17:46:07
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेधावी छात्र

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी भवन हरमू रोड के प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में मारवाड़ी समाज के 90 प्रतिशत उससे अधिक अंक लाने वाले 35 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के संयोजक रोहित पोद्दार और सुमित अग्रवाल थे। मंच के अध्यक्ष विकाश अग्रवाल, सचिव विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए विद्यार्थियों की बहुत बड़ी भूमिका है। विद्यार्थी जितना संस्कारवान एवं चरित्र से उत्तम होगा उतना ही हमारा राष्ट्र सांस्कृतिक रूप से मजबूत होगा। विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें एवं शिक्षा के साथ-साथ समाज के लिए भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि छात्र शिक्षकों का सम्मान करें और अनुशासन में रहकर शिक्षकों के बताए मार्ग पर चले सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही हमारे समाज में एक पहचान दिलाने का काम करती है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि डिग्री और योग्यता में अंतर है, विद्यार्थी डिग्री प्राप्त कर इसके अलावा प्रतिभा भी लाए, तभी सफल होंगे। विद्यार्थी बेहद बेहतर कार्य करें तो समाज की जिम्मेदारी है कि उसे पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करें इससे विद्यार्थी का मनोबल बढ़ता है। उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन, अर्जुन सिंघानिया, सचिन मोतिका, अमित शर्मा, अमित सेठी, नीरज अग्रवाल, अंकित चौधरी,तरुण अग्रवाल, पवन मुरारका, शुभम रुंगटा, रोहित सरवगी, सैंकी सराएका, सुनील पोद्दार उपस्थित थे।

Published / 2022-08-06 15:26:45
हर-हर शंभु... गाने पर फरमानी नाज के खिलाफ फतवा जारी, मां ने दिया करारा जवाब

एबीएन सोशल डेस्क। सावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शिव शंभु... भजन गाने पर सिंगर फरमानी नाज विवादों में आ गई हैं। फरमानी नाज को देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए गाना बंद करने के लिए कहा है। उलेमा ने कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह के गाने की मनाही है। हालांकि फरमानी नाजी और उनकी मां ने उलेमा को जवाब दिया है। क्या बोले उलेमा : उलेमा ने फरमानी नाज के गाने पर कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है इसलिए फरमानी को गाना गाना बंद कर देना चाहिए। इस पर फरमानी और उनकी मां ने जवाब दिया है। फरमानी ने कहा कि वे एक कलाकार हैं, ऐसे में उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हम गाते वक्त ये सोचते कि हम कौन है, किस धर्म से हैं। हम कलाकार हैं, हमारा कोई धर्म नहीं होता। फतवा जारी होने पर मां ने संभाला मोर्चा : फरमानी की मां ने फतवा जारी होने पर कहा कि ये तो उनके दिमाग की बात है, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। कोई ये नहीं देख रहा है कि किसी तरह वो अपने बच्चे को पाल रही है। वो सिंगर है तो सभी गाने गाएगी ही। फरमानी की मां ने कहा कि वह भजन भी गाती है। कव्वाली भी गाती है। यह बात लोगों को अच्छी नहीं लग रही है, इसलिए बोल रहे हैं।

Published / 2022-08-06 02:28:11
पेरिस के सैलून तक पहुंचा "बिग बी" का हेयरस्टाइल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमिताभ बच्चन के हेयरस्टाइल को पेरिस में भी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं। अमिताभ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में भी बेहद लोकप्रिय हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल को बहुत लोग कॉपी करते हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल की शोहरत विदेशों तक पहुंच गयी है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से पेरिस के एक सैलून की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कोई पेरिस में था, उसकी तरफ से यह सरप्राइज आया है। उसने सैलून देखा, जिसमें मेरी फोटो लगी थी। हे भगवान, आखिर दुनिया को हो क्या रहा है। अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ब्रह्मास्त्र के रक्षक की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Published / 2022-08-04 15:28:23
अग्रवाल महिला सम्मेलन ने मनाया सावन उत्सव

टीम एबीएन, लोहरदगा/रांची। पवित्र सावन माह पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा गुरुवार को अग्रसेन भवन में धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया। मौके पर महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों व पारंपरिक साज सज्जा में सज-धज कर शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूमते हुए अपने नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर कई प्रकार के खेल एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित की गई। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान झूले लगाये गये। हरे रंग के साड़ियों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झुलाया। संगीत और नृत्य ने आयोजन में चार-चांद लगा दिए। समाज की महिलाओं ने सावन के लोकगीत गाकर उत्सव के माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौके पर रश्मि अग्रवाल, आंसू खत्री, नीतू अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, नीति अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में सभी समाज के महिलाएं उपस्थित थे।

Published / 2022-08-02 13:25:36
तीर्थयात्रा पर निकले ग्रामीणों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कराया भोजन

टीम एबीएन, रांची। नागपंचमी के दिन पलामू से रामेश्वरम की यात्रा पर जा रहे 96 श्रद्धालुओं के जत्थे की सेवा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में हटिया रेलवे स्टेशन पर सेवा शिविर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद उनके बीच में खाने के पैकेट (रोटी, सब्जी, भुजिया, सलाद, अचार, चटनी और पानी की बोतल) यात्रियों को दी गई। मौके पर रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि 96 की संख्या में झारखंड के लोग रामेश्वरम की यात्रा पर निकले हैं और उन्हें भोजन की जरूरत है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि तीर्थयात्रा पर निकले लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अवसर मिला। यह हमारे संस्कार में है। इसलिए मुझे जैसे ही इस बात की सूचना मिली मैंने अपने सहयोगियों के साथ तुरंत सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। उनके पास पहुंचा, सबको भोजन कराया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सेवा और सुशासन के 8 साल मना रहे हैं। निश्चित रूप से यह कार्य भी उसी सुशासन और सेवा का हिस्सा है और आगे भी इस तरीके के सेवा कार्य जारी रहेगा। मौके पर समाज सेवी अजय सिंह ने कहा की सनातनी धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक रामेश्वरम जहा पर प्रभु श्री राम ने शिवलिंग स्थापित पर महादेव की पूजा कर लंका विजय के लंका के लिए प्रस्थान किया था। वहां जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य मुझे मिला इसके लिए में ईश्वर को धन्यवाद देता हूं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा साथी जो यह सेवा का कार्य कर रहे है इसके लिए में उन्हें साधुवाद देता हूं। इस कार्यक्रम में प्रख्यात वास्तुशास्त्री विमलेश सिंह, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री समुंद्र मिर्धा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय चौधरी, कार्यसमिति सदस्य तरुण दास, अभिषेक चौबे, सुकुमार दास प्रमोद सिंह, प्रिंस कुमार, उत्कर्ष वर्मा, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Page 186 of 218

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse