समाज

View All
Published / 2022-12-15 23:33:24
समाज की सच्चाई... पत्रकारों के लिए देश में काम करना कठिन, कई वर्षों से जेल में बंद हैं अनेक पत्रकार

एबीएन सोशल डेस्क। पत्रकारों के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं का मानना है कि देश में पत्रकारों के लिए काम करना लगातार कठिन होता जा रहा है। इसी प्रकार की एक संस्था सीपीजे ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में पत्रकारों के लिए आवाज उठाना लगातार मुश्किल से भरा होता जा रहा है। कई पत्रकारों को वर्षों से जेल में बंद रखा गया है और उन्हें जमानत भी नहीं मिल पा रही है।

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि दुनिया के अनेक देशों में पत्रकारों के लिए काम करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। सरकारें पत्रकारों की आवाज को दबाने के लिए कठोर तरीके अपना रही हैं और उन्हें गंभीर आपराधिक मामलों में जेलों में ठूंसा जा रहा है। इससे जेलों में बंद पत्रकारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 2022 इस मामले में अपवाद नहीं है, बल्कि इस वर्ष जेल में बंद होने वाले पत्रकारों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
संगठन ने माना है कि भारत में सिद्दीक कप्पन और गौतम नवलखा सहित अनेक पत्रकारों को बिना किसी ठोस आधार के जेलों में बंद रखा गया है। इनमें से कई पत्रकारों को अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रवेंशन एक्ट (यूएपीए) जैसे गंभीर मामलों में बंद किया गया है। इससे देश में पत्रकारों के लिए काम करना कठिन हुआ है।

Published / 2022-12-15 16:32:22
जमशेदपुर : विहिप के तीन दिवसीय प्रवास में हिंदुत्व एकता पर जोर

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के युवा शाखा बजरंग दल  जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को संध्या 3:30 बजे जमशेदपुर के गोविंदपुर में गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में आये विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में कर्तव्य का बोध कराते हुए गीता जी का उपदेश दिया था। श्री कृष्ण ने कहे है कर्तव्य कितना भी कठिन हो, पर उसे पूर्ण करना ही चाहिए। उन्होंने कहा सदियों धर्म के रास्तों पर चलने वाले को विजय प्राप्त होता है। हमारा हिंदू समाज सदैव से पराक्रमी रहा है। परंतु अंग्रेज इतिहासकारों ने भारतीय योद्धाओं को कमजोर बताकर हमें हीनता का भाव प्रकट कराया है।

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से समाज में जाति, पंथ, संप्रदाय जैसे समाज विध्वंसक विचारधारा में परिवर्तन आया है जिससे  समरस समाज बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा आज भी समाज विध्वंसक विचारधारा वाले समाज के द्वारा हिंदू को हिंदू से लड़ा कर समाज में दरार डालने का कार्य कर रही है, ऐसे तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदुत्व एवं हिंदुत्व चिंतन अब समाज के बीच केंद्र बिंदु बन गया है, यह दृश्य आज के राजनीतिक पटल पर भी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा झारखंड में ईसाइयों का मतान्तरण, इस्लाम की जिहादी गतिविधि एवं कम्युनिस्ट विचारधारा के नक्सलवाद के कारण हिंदू एवं हिंदुत्व को काफी क्षति पहुंच रही है। मयांमार के रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुस्लिमों का घुसपैठ के कारण झारखंड सहित देश के अनेक राज्य के जिलों में आंतरिक सुरक्षा में खतरा बढ़ा है तथा जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनता जा रहा है। 

उन्होंने कहा देश, राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ समस्त हिंदू जनमानस को हिंदू संस्कार में दृढ़ीकरण तथा सामाजिक जीवन में प्रमाणिकता के साथ व्यवहार में लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा लगभग 500 साल तक का संघर्ष का परिणाम है भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी का भव्य मंदिर। उन्होंने कहा गौ माता, गंगा माता, भारत माता हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है परंतु आज झारखंड में बैठे शीर्ष नेता के द्वारा गौतस्करी को नहीं रोकने का वक्तव्य देकर सनातन संस्कृति अवधारणा को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज के जागृत हिंदू को अब हिंसा के बल पर दबाया अथवा सताया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चरण करके किया गया। साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा शौर्य यात्रा करते हुए गोविंदपुर नगर का भ्रमण गगनभेदी नारों के बीच किये। 

कार्यक्रम में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, पूज्य महंत प्रचार-प्रसार प्रांत प्रमुख संजय कुमार, विभाग मंत्री संजय चौरसिया, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री दीपक वर्मा, विभाग संयोजक जनार्दन पांडेय, सा मंत्री चंद्रिका भगत बजरंग दल संयोजक डॉ भोला लोहरा, महानगर कार्यवाह रविंद्र कुमार, अरुण सिंह, संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे। उक्त जानकारी झरखण्ड विहिप के प्रान्त मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू और  झारखण्ड प्रान्त के प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार (98351 38678) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2022-12-15 12:52:20
रविवार से शुरू हो रहा है नववर्ष 2023, सूर्य देव की कृपा पाने को करें ये उपाय...

एबीएन सोशल डेस्क। नया साल 2023 जल्द ही शुरू होने वाला है और आने वाले साल को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। साथ ही नए साल को बेहतर बनाने के लिए नए-नए संकल्प ले रहे हैं। कहा जाता है कि नए साल की शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा के साथ की जाए तो पूरा साल अच्छा होता है।

भगवान का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करने से आने वाली सभी समस्याएं साल भर दूर रहती हैं। इस बार नया साल रविवार के दिन से शुरू हो रहा है। रविवार का दिन ग्रहों के देवता सूर्य देव को समर्पित है। इसलिए साल 2023 में भी सूर्य का प्रभाव रहेगा। सूर्य देव के प्रभाव से व्यक्ति को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के नए साल के पहले दिन आपको कुछ उपाय करने चाहिए। नए साल के पहले दिन ये उपाय करके आप साल भर सूर्य की कृपा पा सकते हैं। 

आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  
वैसे तो रोजाना सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए, लेकिन यदि आप रोजाना नहीं कर सकते तो नए साल के पहले दिन जरूर करें। ऐसा करने से साल भर आपके मान सम्मान में वृद्धि होती है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023, रविवार को स्नान के बाद उगते सूरज को जल दें। सूर्य देव को जल देने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी की भी पूजा भी करें। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी पूरे साल आशीर्वाद मिलता रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो आपको 1 जनवरी 2023 दिन रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में आ रही तमाम तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Published / 2022-12-14 18:37:38
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से समाज की विध्वंसक विचारधारा में परिवर्तन : डॉ वीरेंद्र साहू

  • जमशेदपुर में आयोजित विहिप की बैठक में समाज की मजबूती पर जोर

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के युवा शाखा बजरंग दल  जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को संध्या 3:30 बजे जमशेदपुर के गोविंदपुर में एक बैठक की गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में आये विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे जी ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में कर्तव्य का बोध कराते हुए गीता जी का उपदेश दिया था। श्री कृष्ण ने कहे हैं कि कर्तव्य कितना भी कठिन हो, पर उसे पूर्ण करना ही चाहिए। उन्होंने कहा सदियों धर्म के रास्तों पर चलने वाले को विजय प्राप्त होता है। हमारा हिंदू समाज सदैव से पराक्रमी रहा है। परंतु अंग्रेज इतिहासकारों ने भारतीय योद्धाओं को कमजोर बताकर हमें हीनता का भाव प्रकट कराया है।

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से समाज में जाति, पंथ, संप्रदाय जैसे समाज विध्वंसक विचारधारा में परिवर्तन आया है जिससे   समरस समाज बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा, आज भी समाज विध्वंसक विचारधारा वाले समाज के द्वारा हिंदू को हिंदू से लड़ा कर समाज में दरार डालने का कार्य कर रही है, ऐसे तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदुत्व एवं हिंदुत्व चिंतन अब समाज के बीच केंद्र बिंदु बन गया है, यह दृश्य आज के राजनीतिक पटल पर भी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा झारखंड में ईसाइयों का मतांतरण, इस्लाम की जिहादी गतिविधि एवं कम्युनिस्ट विचारधारा के नक्सलवाद के कारण हिंदू एवं हिंदुत्व को काफी क्षति पहुंच रही है। मयांमार के रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुस्लिमों का  घुसपैठ के कारण झारखंड सहित देश के अनेक राज्य के जिलों में आंतरिक सुरक्षा में खतरा बढ़ा है तथा जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनता जा रहा है। उन्होंने कहा देश, राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ समस्त हिंदू जनमानस को हिंदू संस्कार में दृढ़ीकरण तथा सामाजिक जीवन में प्रमाणिकता के साथ व्यवहार में लाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा लगभग 500 साल तक का संघर्ष का परिणाम है भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी का भव्य मंदिर। उन्होंने कहा गौ माता, गंगा माता, भारत माता हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है परंतु आज झारखंड में बैठे शीर्ष नेता के द्वारा गौतस्करी को नहीं रोकने का वक्तव्य देकर सनातन संस्कृति अवधारणा को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज के जागृत हिंदू को अब हिंसा के बल पर दबाया अथवा सताया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चरण करके किया गया। साथ ही बजरंग दल के कार्यकतार्ओं के द्वारा शौर्य यात्रा करते हुए गोविंदपुर नगर का भ्रमण गगनभेदी नारों के बीच कियेग। कार्यक्रम में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, पूज्य महंत   प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख संजय कुमार, विभाग मंत्री संजय चौरसिया, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री दीपक वर्मा, विभाग संयोजक जनार्दन पांडेय, सा मंत्री चंद्रिका भगत बजरंग दल संयोजक डॉ भोला लोहरा, महानगर कार्यवाह रविंद्र कुमार, अरुण सिंह, संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे। उक्त जानकारी झारखंड विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2022-12-13 23:26:05
धर्मांतरण, जिहाद, नक्सलवाद और घुसपैठ से देश को आंतरिक खतरा : मिलिंद परांडे

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के तत्वावधान में आज दिनांक 13 दिसंबर, 2022 को संध्या 5:30 बजे रांची के बड़ा तालाब स्थित शिव-दुर्गा परिसर में विशिष्टजनों का गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में आए विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मिलिंद परांडे जी ने कहा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से समाज में जाति, पंथ, संप्रदाय जैसे समाज विध्वंसक विचारधारा में परिवर्तन आया एवं समाज समरस बनने की ओर अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा आज भी समाज विध्वंसक व्यक्ति हिंदू को हिंदू से ही टकराने की कुचक्र चलाकर समाज में दरार डालने का कार्य कर रही है, ऐसे तत्वों से सचेत रहने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदुत्व एवं हिंदुत्व चिंतन समाज के बीच केंद्र बिंदु बन गया है, यह दृश्य आज के राजनीतिक पटल पर भी स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा झारखंड में ईसाइयों का धर्मांतरण, इस्लाम की जिहादी गतिविधि एवं कम्युनिस्ट विचारधारा के नक्सलवाद के कारण हिंदू एवं हिंदुत्व को काफी क्षति पहुंची है। जिहादी घुसपैठ के कारण झारखंड सहित देश के अनेक भागों में आंतरिक खतरा बढ़ा है तथा जनसंख्या असंतुलन की स्थिति बनता जा रहा है। उन्होंने कहा देश, राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ समस्त हिंदू जनमानस को हिंदू संस्कार में दृढ़ीकरण तथा सामाजिक जीवन में प्रमाणिकता के साथ व्यवहार में लाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय धर्म योद्धाओं ने सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ संघर्ष करते हुए अपने को बलिदान भी किए हैं, जो हमारे प्रेरणा का स्रोत है।
             कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पटना क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, एकल के केंद्रीय टोली सदस्य ओ पी लाल, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, चंद्रकांत राजपत, सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे, विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास सिंह, उपेंद्र रजक, राहुल सिन्हा चंकी, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, अरुण बुधिया, प्रदीप राजगढ़िया, दयाशंकर ओझा, अर्जुन राम, पार्षद नकुल तिर्की, रंजीत चौरसिया सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2022-12-13 23:20:49
आस्था को सलाम... 108 दिन तक हाथ के बल चल देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे बिच्छु बम

टीम एबीएन, देवघर/रांची। बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कोई डाक बम बनकर तो कोई सोमवारी बम बनकर तो कोई सामान्य बम बनकर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर स्थित बाबा धाम आते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश बलिया जिला के नाथनगर रसड़ा गांव के संन्यासी अशोक गिरी हाथ के बल पर 108 दिन में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का संकल्प लेकर बिच्छू बम बनकर देवघर पहुंचे।

मंगलवार के दिन हाथ के बल पर बिच्छू बम बनकर देवघर पहुंचे सन्यासी अशोक गिरी को देखने के लिए जगह जगह लोगों की भीड़ लगी रही। देवघर पहुंचने के बाद गोमुख गंगोत्री समाज के बैनर तले बाबा बैजनाथ का रुद्राक्ष और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Published / 2022-12-13 14:34:23
राजधानी के नौ शेल्टर होम में है ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था

  • रांची में 9 जगहों पर चलाए जा रहे शेल्टर होम, नि:शुल्क है ठहरने की व्यवस्था

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों शाम ढलने के बाद ठंड बढ़ जाती है। लोग अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। अंधेरा शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मगर फिर भी शहर के कुछ इलाकों में बेघर व जरूरतमंद लोग सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजूबर हैं। ऐसे बेसहारा लोगों के लिए नगर निगम नौ जगहों पर आश्रयगृह का संचालन कर रहा है। जहां वो निशुल्क विश्राम कर सकते हैं। 

रांची नगर निगम की ओर से खादगढ़ा बस स्टैंड, खादगढ़ा बस, रिम्स के पास, एजी मोड़, जगरनाथपुर, धुर्वा बस स्टैंड, बकरी बाजार, आईटीआई बस स्टैंड व मधुकम में आश्रयगृह का संचालन किया जा रहा है। खादगढ़ा बस स्टैंड के पास एक महिला व एक पुरुष आश्रयगृह बनाया गया है। शेष अन्य सभी आश्रयगृह केवल पुरुषों के लिए हैं।

Published / 2022-12-12 13:15:02
रामकृष्ण शारदा मिशन की अध्यक्षा प्रव्याजिका भक्तिप्राणा का 102 वर्ष की उम्र में निधन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व प्रसिद्ध राम कृष्ण शारदा मिशन की अध्यक्षा प्रव्याजिका भक्तिप्राणा का निधन हो गया है। रविवार रात 11:24 पर उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी उम्र 102 साल थी। सोमवार सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर शारदा मठ लाया गया जहां मिशन समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी है। 

उम्र जनित कई बीमारियों से उक्त सन्यासिनी पीड़ित थीं। गत सात दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि सेहत लगातार गिरने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया था और तेज बुखार कम ही नहीं हो रहा था। रविवार दोपहर बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी जिसके बाद उन्हें शाम के समय वेंटीलेशन पर रखा गया था लेकिन आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रव्याजिका भक्तिप्राणा शारदा मठ और रामकृष्ण मिशन की चौथी अध्यक्ष थीं। 2009 के अप्रैल महीने में उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई थी। इसके पहले वह मातृ भवन अस्पताल में थीं। उन्हीं की कोशिशों की वजह से अस्पताल में प्रसूति विभाग के 10 बेड वाले अस्पताल को 100 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल में तब्दील किया गया था। वहां अस्पताल में उन्हें बड़ी मां के नाम से जाना जाता था।

सन 1920 के अक्टूबर महीने में कोलकाता में जन्मी प्रव्याजिका की बचपन से ही ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा थी। रामकृष्ण मठ और मिशन से भी जुड़ाव था। 1950 में टॉलीगंज मातृ अस्पताल में नर्स के तौर पर उन्होंने काम शुरू किया था। 1953 में उन्हें स्वामी रामकृष्ण परमहंस के प्रत्यक्ष शिष्य तथा रामकृष्ण मठ और मिशन के चतुर्थ अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद ने उन्हें ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी थी। उसके बाद से वह लगातार मिशन के विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही थीं।

Page 168 of 219

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse