एबीएन सोशल डेस्क (नरसिंहपुर)। मुनिद्र ट्रस्ट के द्वारा कबीरपंथी संत संत रामपाल जी महाराज की कृपा से करेली तहसील के अंतर्गत संस्कार मैरिज गार्डन में सत्संग के बाद दहेज रहित विवाह संपन्न कराया गया।
जिसमें सपना दासी पिता वीरेंद्र दास गढ़ाकोटा सागर एवं भानु दास सेन पिता सीताराम सेन निवासी बरमान तहसील करेली जिला नरसिंहपुर के शादी हो गई है जिसमें कोई भी फिजूलखर्च न घोड़ा, न बारात, न बैड बाजे और ना ही कोई लेनदेन।
कार्यक्रम में हरिराम साहू, घासी राम मेहरा, इमरतपाल, लखन कौरव सुरेंद्र कौरव, राकेश दास, देवी सिंह लोधी, देवेन्द्र राजपूत
सहित बड़ी संख्या में भगत सगत मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची द्वारा ग्राम - दोलैंचा, प्रखंड - लापुंग, जिला - रांची में एक नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 284 रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ दवा वितरण किया गया।
शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी के तस्वीरों की विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। साथ ही स्थानीय ग्राम देवी में भी पूजन कर दीप दान किया गया। उसके उपरांत शिविर में रोगियों को एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। साथ ही नि:शुल्क दवाई भी प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल, डॉ. शाम्भवी एवं डॉ. कृष्णा मुरारी सिंह ने चिकित्सीय सेवा प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी प्रदान की गई जिसमें सी. एच. ओ. लापुंग से संगीता खलखो, यशोदा कुमारी, टिकेश्वरी कुमारी, प्रदुमन सिंह एवं श्रवण सिंह ने सेवा प्रदान किया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र वितरण भी किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में सुनील कुमार साहु, रविन्द्र साहु, वृन्दा साहु एवं सुखी साहु ने विशेष सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा शिविर में दोलैंचा पंचायत की मुखिया मालती रानी केरकेट्टा भी उपस्थित हुईं।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के ओर से राधेश्याम सिंह, विभूति शंकर सहाय, हेमन्त नाथ शाहदेव, अभय सहाय, आशुतोष कुमार, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, सुनील सिंह, समरेन्द्र सिंह, रमेश पाण्डेय, बद्रीनाथ शाहदेव, दक्ष कुमार, अमन कुमार के साथ लगभग 30 सदस्यगण सम्मलित हुए।
एबीएन सोशल डेस्क। बंगलादेश में बर्बर जिहादी हिंसा और प्रशासनिक निष्क्रियता की निन्दा करते हुए विहिप झारखण्ड- बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा बांग्लादेश में सता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं।
जिहादियों के निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रत्येक सप्ताह होती रह रही है। गत सप्ताह मेमनसिंह जिले के भालुका में ऐसी घटना हुई है, जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है।
एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूंठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही, जिसमें कुरान, इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया।
जिहादी तत्व यहीं नहीं रुके और एक बड़ी भीड़ ने पीट - पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। आतंक फैलाने के लक्ष्य से दीपू की मृत शरीर को पेड़ से लटकाकर जलाया और इन सब हिंसक बर्बर घटनाओं के विडियो सोशल मीडिया में तत्काल प्रसारित किए गए।
यह सारा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ, इसे रोकने की कोई चेष्टा भी नहीं की। बांग्लादेश का पूरा प्रशासन और समाज हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों के हिंदू विरोधी नंगे नाच पर मौन साधे हुए है और निष्क्रियता से उन्हें प्रोत्साहित ही कर रहे हैं। अल्पसंख्यक हिन्दुओं के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज में मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है।
क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने बांग्लादेशी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हिंदू विरोधी हिंसा पर रोक लगावें तथा इनके अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करें तथा अल्पसंख्यक हिन्दुओं के लिए भय और शोषणमुक्त का वातावरण बनावें अन्यथा इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। डॉ साहु ने कहा जिहादी घटनाओं के विरोध में विहिप- बजरंग दल सभी प्रांत और जिला केंद्रो में प्रदर्शन करेगा। उक्त जानाकारी विहिप के झारखंड-बिहार क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में जनसेवा कार्यक्रम के तहत रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री हनुमान मंडल रांची द्वारा 150 कंबल बांटा गया। साथ में 150 मोजा भी बांटा गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीत लहर के प्रकोप से जूझ रहे निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना था।
कंबल वितरण का यह प्रथम चरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच संपन्न हुआ। सुबह से ही लाभार्थियों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने विधिवत सूची अनुसार बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कंबल प्रदान किये।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री निर्मल बुधिया ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना हमारा कर्तव्य है और ऐसे पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह प्रयास न केवल ठंड से राहत देने का कार्य है बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम भी है।
कंबल वितरण की पूरी प्रक्रिया जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री हनुमान मंडल के सदस्यों द्वारा व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से पूरी की गयी, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।
मौके पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला महामंत्री निर्मल बुधिया, अरुण बाजोरिया, नवल टिंबडेवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रमण बोडा, कमल शर्मा, शिव भगवान अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बृजमोहन हितमसरिया, विष्णु सोनी, हनुमान बेरिया, सुनील पोद्दार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री निर्मल बुधिया ने दी।
एबीएन सोशल डेस्क। भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का आयोजन पूर्णतः भक्ति भाव एवं अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह दिव्य आयोजन छह दिनों तक भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविख्यात संत पूज्य श्री राधा कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का अमृतमय रसपान करने का सौभाग्य सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
कथा के प्रमुख प्रसंगों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्त प्रह्लाद एवं नरसिंह अवतार सहित अनेक प्रेरणादायी कथाएँ भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत की गईं। पूज्य महाराज श्री ने कथा के माध्यम से गृहस्थ जीवन, नारी सशक्तिकरण, दैनिक जीवन की समस्याएँ तथा वर्तमान समाज में आवश्यक सुधार जैसे विषयों पर अत्यंत सारगर्भित संदेश प्रदान किए, जिनका प्रभाव निश्चित रूप से आने वाले समय में भक्तों के जीवन में परिलक्षित होगा।
इस पावन प्रवास के दौरान भजन सम्राट अनूप जलोटा जी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। साथ ही डांडिया महोत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उल्लासपूर्वक सहभागिता की। दिन-प्रतिदिन भक्ति भाव और अधिक प्रगाढ़ होता गया।
एक दिन गौशाला धाम में सामूहिक रूप से गौ सेवा का भी पुण्य लाभ प्राप्त किया गया। विशेष व्यवस्था के अंतर्गत सातों दिनों में विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी एवं हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ विगत कई महीनों से निरंतर चल रही थीं। आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक सेवाभावी बंधुओं का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से मुकेश काबरा, संजय फलोद, सौरभ साबू, पंकज साबू, अंकुर डागा, दिनेश काबरा, सुरेश शारदा, किशन साबू, वासुदेव भाला, महावीर मंत्री, विनय मंत्री, रामगोपाल सहित अनेक श्रद्धालुओं का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
आज दिसंबर माह में कथा का पावन समापन सुदामा चरित्र की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, न केवल रांची से बल्कि बाहर से भी पधारकर कथा रस का पान करने पहुंचे। मंच संचालन मुकेश काबरा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। साथ ही तुलसी विवाह का आयोजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ तथा यज्ञ की आहुतियाँ अर्पित की गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की एवं प्रसाद ग्रहण किया।
संपूर्ण आयोजन अपने आप में अद्भुत, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी रहा, जिसका आध्यात्मिक लाभ समस्त भक्तों ने हर्षोल्लास एवं गहन श्रद्धा के साथ प्राप्त किया।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के सिलीगुड़ी प्रवास के दौरान आध्यात्मिक बैठक संपन्न हुई। डॉ भागवत ने श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद् के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक संत शिरोमणि परमहंस डॉ स्वामी श्री 108 सदानंद महाराज से भेंट कर राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की।
इस दौरान सरसंघचालक ने स्वामी सदानंद महाराज को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान स्वामी जी ने गो-सेवा, स्वास्थ्य (चिकित्सा), शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के लिए किये जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रति कृतज्ञता स्वरूप दिया।
श्रीकृष्ण प्रणामी विश्व परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता डॉ मुरलीधर शास्त्री ने बताया कि दोनों विभूतियों के बीच हुई इस आध्यात्मिक चर्चा में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें राष्ट्र निर्माण में सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की अनिवार्य भूमिका, मानव कल्याण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए सनातन मूल्यों को आधुनिक समाज से जोड़ा, वर्तमान सामाजिक संकटों के समाधान हेतु आध्यात्मिक मार्गदर्शन की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा हुई।
स्वामी सदानंद महाराज ने जिस प्रकार शिक्षा और चिकित्सा को सेवा का माध्यम बनाकर समाज को संस्कारित किया है, वह राष्ट्र निर्माण की नींव है। डॉ भागवत के हाथों उन्हें सम्मानित किया जाना यह संदेश देता है कि जब आध्यात्मिक अधिष्ठान और सेवा का संकल्प एक होते हैं, तो भारत को परम वैभव पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। समाज में नैतिकता, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने में आध्यात्मिक चिंतन की अहम भूमिका है।
यह मुलाकात ना केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे देश में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा। स्वामी डॉ सदानंद महाराज ने 8 हजार जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह जैसा पुनीत कार्य अपने कर कमलों से पूर्ण किया है। गौवंश संरक्षण के लिए लगभग 118 गौशालाओं के निर्माण कार्य से 80 हजार बेसहारा गायों व नंदियों को आश्रय देने का पुण्य कार्य किया है।
स्वामी जी के तत्वावधान में एक लाख पौधों का रोपण भी किया जा चुका है। यही नहीं एक लाख 25 हजार पोलियोग्रस्त रोगियां का निरीक्षण करके 35 हजार पोलियों रोगियों का आॅप्रेशन के अलावा 45 हजार कैलीपर्स वितरण कर मानव सेवा के अग्रदूत कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यही नहीं स्वामी सदानंद महाराज द्वारा भारतीय सेना, थैलीसीमिया व कैंसर पीड़ितों के लिए 121 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 19 हजार 500 यूनिट रक्त एकत्रित करके भी मानवता की सेवा की जा चुकी है।
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट झारखंड के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि स्वामी सदानंद महाराज ने समाज में बेसहारा, मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए रांची झारखंड सहित सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम की भी विभिन्न आश्रमों की स्थापना की और उनके भोजन एवं दवाइयों की व्यवस्था का सदप्रयास भी किया है। उन्होंने नारी शक्ति के उत्थान के लिए विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का भी शुभारंभ किया है।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वामी जी ने भारत को टीबी मुक्त अभियान के तहत 200 मरीजों को गोद लिया और उनका ईलाज करवाया। कोविड-19 महामारी के दौरान स्वामी जी ने जनकल्यण के भारत सरकार को एक करोड़ 25 लाख 25 हजार 525 रुपये तथा राज्यों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल को 11-11 लख रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया था। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट झारखंड के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की त्रिदिवसीय बैठक मेरठ प्रांत के जम्बूद्वीप परिसर, हस्तिनापुर में संपन्न हुए। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों के अतिरिक्त दो विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गयी, जिसमें से एक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ से संबंधित है। वहीं दूसरी ओर सदन ने यह तय किया कि मंदिर की दान की राशि व चल अचल संपत्ति का उपयोग हिंदू समाज के लिए ही हो।
बैठक में धर्मांतरण को रोकने और घर वापसी परावर्तन को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करने हेतु भी एक कार्य योजना बनी तथा इन विषयों पर एक पुस्तक घर वापसी - क्यों और कैसे के हिंदी व अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया गया। बैठक में गौ रक्षा व गौ संवर्धन पर बल देते हुए चर्चा हुई तथा इन विषय पर संगठन द्वारा निकाले जाने वाली मासिक पत्रिका गऊ संपदा के ताजा अंक का भी विमोचन किया गया।
समापन सत्र में देश के कई अधिकारियों को नवीन दायित्व दी गयी। जिसमें केंद्रीय बजरंग दल संयोजक किशन प्रजापत तथा केंद्रीय सहसंयोजक विवेक कुलकर्णी को बनाया गया। वहीं पटना क्षेत्र के लिए चितरंजन कुमार को झारखंड प्रांत संगठन मंत्री, नागेंद्र पांडे समर्थ को दक्षिण बिहार प्रांत संगठन मंत्री एवं देवी सिंह को उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री दायित्व दिये गये।
इस बैठक में पटना क्षेत्र से प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार के साथ-साथ झारखंड प्रांत से देवी सिंह मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह, दक्षिण बिहार से चितरंजन कुमार, संतोष सिसोदिया तथा उत्तर बिहार से नागेंद्र पांडे समर्थ, रणवीर सिंह व इंदु शेखर उपस्थित थे। भवदीय उक्त जानकारी विहिप के (झारखंड-बिहार) पटना क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने दी।
एबीएन सोशल डेस्क। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश का द्वादश अधिवेशन शक्ति संगम राज विलास रिसोर्ट धनबाद में संपन्न हुई। इस अधिवेशन में सत्र- 2024- 26 हेतु अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा को झारखंड का बेस्ट शाखा का अवार्ड दिया गया।
रांची शाखा की सचिव उर्मिला पाड़िया को झारखंड की सर्वश्रेष्ठ सचिव का अवार्ड से नवाजा गया। तथा जन सेवा हेतु 5 लाख का सहयोग राशि गौशाला समिति को देने पर रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ को, तथा नेत्रदान कराने हेतु, एवं महिला सृजन शाखा रांची एवं सिमडेगा में नई महिला शाखा खुलवाने पर मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा को कुल 16 अवार्ड मिला। जिसमें मुख्य रूप से जन सेवा के कार्यों में मिलने वाले अवार्ड्स में राधा रानी शिक्षा कोर्स गठन करने के लिए एवं उसमें 51000 के सहयोग राशि देने, रिम्स में रोटी बैंक मशीन देने,रांची शाखा में सबसे ज्यादा ठंडा पानी का मशीन लगाने पर, सर्वप्रथम कल्पतरू का पौधा लगाने हेतु, राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य में जगन्नाथपुर मंदिर में दो बार सफलतापूर्वक सामूहिक विवाह कराने हेतु, गुरु मां चैतन्य मीरा के द्वारा सामूहिक भागवत एवं सेवा कार्य के लिए, पारसनाथ मंदिर में 1000 पौधा लगाने के लिए अवॉर्ड दिया गया।
मारवाड़ी सम्मेलन का ट्रस्टी बनने के लिए, प्रत्येक वर्ष में दो बार नवरात्रि में सदर अस्पताल में नवजात कन्याओं का पूजन एवं सामग्री देने पर, तथा अन्य समाजसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय अधिवेशन में सत्र 2026- 28 के लिए रांची महिला शाखा की अलका सरावगी को झारखंड अंचल प्रमुख का पद दिया गया। तथा रीना सुरेखा एवं नैना मोर को झारखंड जनसंपर्क मीडिया प्रमुख का पद से सुशोभित किया गया।
इस अधिवेशन में रांची से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया, सह सचिव प्रीति बंका, अलका सरावगी, रीना सुरेखा, सुनीता सरावगी,प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, नैना मोर,सरिता अग्रवाल, सृजन रांची शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी, सचिव रीता मोदी आदि उपस्थित थी।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड सहित 16 अवार्ड्स मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए, अध्यक्ष, सचिव सहित सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse